अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल के स्थानांतरण पश्चात सरगुजा पुलिस द्वारा विदाई समारोह आयोजित कर दी गई भावभीनी विदाई.

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा के कार्यकाल की प्रशंसा कर आगामी कार्यकाल के लिए दी गई शुभकामनायें. स्थानांतरण पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा को पुष्प गुच्छ एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित. स्थानांतरण पश्चात श्री अमित पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा कैम्प बस्तर में देंगे अपनी अग्रिम सेवाएं. अंबिकापुर. पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल (अनुविभागीय अधिकारी पुलिस ग्रामीण) को जिला सरगुजा से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विशेष आसूचना शाखा कैम्प बस्तर में पदंस्थापना मिलने के पश्चात कोऑर्डिनेशन सेंटर अम्बिकापुर में…

Read More

यातायात के नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही : कुल 72 वाहन चालकों से 129000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल.

अत्यधिक तीव्र गति से वाहन चलाने पर 18 वाहन चालकों से 21000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. असंवैधानिक पार्किंग किये जाने के मामले में कुल 20 वाहन चालकों से 7400/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. खतरनाक ढंग से वाहन चलाना पाये जाने पर 06 वाहन चालकों से 12000/- रुपये समन शुल्क किया गया वसूल. मालवाहक वाहन में लोड किया गया सामान बॉडी से बाहर निकला हुआ होने पर 03 वाहन चालकों से 60000/- रुपये समान शुल्क किया गया वसूल. बिना सीट बेल्ट के चारपाहिया वाहन चलाना पाये जाने…

Read More

चक्रधरनगर पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही जारी : 11 लीटर महुआ शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार !

आरोपी अखतर खान के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत की गई कार्यवाही. रायगढ़. चक्रधरनगर पुलिस ने अवैध शराब कारोबार पर लगातार दूसरे दिन कार्यवाही करते हुए साहेब राम कॉलोनी के पास छापेमारी कर 11 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की। इस कार्यवाही में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव ने तुरंत कार्यवाही का निर्देश देते हुए प्रधान आरक्षक महेंद्र कर्ष को टीम के साथ मौके पर भेजा। साहेब राम कॉलोनी मेडिकल कॉलेज के पीछे घेराबंदी कर पुलिस ने अखतर खान…

Read More

कुनकुरी शासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय ने की जनजातीय गौरव यात्रा में सक्रीय सहभागिता.

7 किमी लम्बी पदयात्रा में महाविद्यालय के 257 रासेयो स्वयंसेवकों व छात्र-छात्राओं ने बालाछापर से रणजीता स्टेडियम तक की सम्पूर्ण पदयात्रा पूर्ण की. कुनकुरी. जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जशपुर में दिनांक 13 नवंबर 2024 को माटी के वीर पदयात्रा निकाली गयी, पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री श्री मनसुख मांडविया, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के साथ शासकीय बाला साहेब देशपांडे महाविद्यालय कुनकुरी के राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों व छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। जशपुर शहर में 7 किमी…

Read More

मारपीट मामले में जूटमिल पुलिस की बड़ी कार्यवाही : प्रकरण में शामिल दो आरोपियों को हत्या के प्रयास के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा गया जेल.

प्रकरण के दो अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम संभावित ठिकानों पर कर रही है छापेमारी. रायगढ़. कल जूटमिल थाना क्षेत्र के बजरंगपारा में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर मोहल्ले के युवकों द्वारा जानलेवा हमले की घटना सामने आई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी श्री दिव्यांग पटेल के निर्देशन में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, दो अन्य की तलाश जारी है। जेल भेजे गए दोनों आरोपी आदतन बदमाश हैं। प्रकरण के संबंध में…

Read More

जांजगीर-चाम्पा : शिवरीनारायण में जमीन बंटवारे के विवाद में परिवार पर प्राण घातक हमला… दो आरोपी गिरफ्तार… कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं डंडा किया गया बरामद आरोपी – (01). राजेश केंवट पिता बहरू केंवट 24 वर्ष निवासी खोरसी थाना शिवरीनारायण, (02). बहरू राम केंवट पिता अनुज राम केंवट उम्र 52 वर्ष निवासी खोरसी थाना शिवरीनारायण आरोपियों के विरूद्ध धारा 109, 296, 351(2),3 (5) बीएनएस के अंतर्गत की गई कार्यवाही. जांजगीर-चाम्पा. प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी सुखदेव केंवट निवासी खोरसी थाना शिवरीनारायण दिनांक 15 नवंबर 2024 के शाम 07:30 बजे के…

Read More

अवैध शराब पर पूंजीपथरा पुलिस की दोहरी कार्यवाही : तराईमाल में 35 लीटर महुआ शराब जब्त…दो आरोपी गिरफ्तार. 

दोनों आरोपियों पर थाना पूंजीपथरा में धारा 34 (2), 59 (क) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी है। पूंजीपथरा थाना क्षेत्र में भी निरीक्षक राकेश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार को ग्राम तराईमाल में दो अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की। मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर कुल 35 लीटर महुआ शराब जब्त की और दो आरोपियों…

Read More

जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा दुर्घटना-जन्य क्षेत्रों में लगाया गया संकेतक बोर्ड…यातायात नियमों का सदैव पालन करने का दिया जा रहा है संदेश.

संकेतक बोर्ड में दुर्घटना-जन्य क्षेत्र की जानकारी दे कर सावधानी से वाहन चलाने हेतु आम जनों से की जा रही है अपील. बलौदाबाजार-भाटापारा. ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं की रोक-थाम हेतु लगातार आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किया जा रहा है, साथ ही आमजनों, वाहन चालकों में यातायात नियमों का पालन करने हेतु लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना-जन्य क्षेत्र में यातायात संकेतक बोर्ड लगाया जा रहा है। इस संकेतक बोर्ड के माध्यम से वाहन चालकों को उक्त…

Read More

पुलिस अधीक्षक द्वारा ली गई अपराध समीक्षा बैठक : एजेंडा वार लंबित अपराध…चालान…शिकायतों…धारा 173(8) के प्रकरण आदि के त्वरित निकाल हेतु दिये गये निर्देश.

समस्त थाना एवं चौकी में नियमित रूप से गश्त एवं चेकिंग पॉइंट लगाने हेतु किया गया निर्देशित. क्षेत्र अंतर्गत गुंडा, निगरानी बदमाशों की चेकिंग के साथ प्रत्येक छः माह में बाउण्ड ओवर की कार्रवाई करने हेतु किया गया निर्देशित, मारपीट के प्रकरणों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं बाउंड ओवर की कार्यवाही अनिवार्य रूप से करें. तीन माह से अधिक अवधि के अपराध, शिकायत का इस माह के अंत तक अनिवार्य रूप से निकाल करने हेतु दी गई हिदायत. जिले में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले एवं इस तस्करी…

Read More

सरगुजा पुलिस : जिले में कार्यरत चार आरक्षकों को प्रधान आरक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत.

पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा पदोन्नत प्रधान आरक्षकों को शुभकामनायें देकर बेहतर कार्य करने हेतु किया गया प्रेरित. अंबिकापुर : गत दिनांक 15 नवंबर 2024 को पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री योगेश पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर अम्बिकापुर में पदोन्नती कार्यक्रम आयोजित कर तीन महिला आरक्षक एवं एक आरक्षक कुल चार आरक्षकों को फीता लगाकर प्रधान आरक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने सभी प्रधान आरक्षकों को पदस्थापना के दौरान अपने अनुभव के आधार पर बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया एवं विभाग द्वारा…

Read More