नसबंदी पखवाड़ा संबंधी जन-जागरूकता रथ को हरी झंड़ी दिखाकर पखवाड़ा का किया गया शुभारंभ जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जी. एस. जात्रा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जशपुर अंतर्गत राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सुचारू रूप से संचालन व क्रियान्वयन किया जा रहा है। भारत सरकार स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशानुसार लैंगिक समानता को ध्यान में रखते हुये आज आज पुरूष नसबंदी पखवाड़ा संबंधी जन-जागरूकता रथ को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर…
Read MoreTag: #PublicHealthIndia
जिला अस्पताल बलौदाबाजार में प्रसव का रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा! अक्टूबर में 456 डिलीवरी, 155 सी-सेक्शन ऑपरेशन
रायपुर : जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार में अक्टूबर माह के दौरान संस्थागत प्रसव का आंकड़ा रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। पूरे महीने में कुल 456 प्रसव दर्ज किए गए जिनमें से 155 प्रसव सी-सेक्शन (शल्य प्रसव) के माध्यम से कराए गए। बढ़ती प्रसव संख्या इस बात की ओर इंगित करता है कि जिला अस्पताल में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का विश्वास बढ़ा है। मुख्य चिकत्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अवस्थी ने बताया कि जिले में लगभग 1400 गर्भवती महिलाओं की एएनसी (प्रसव पूर्व जांच) की गई…
Read Moreछत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य क्रांति की नई शुरुआत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 से 3 करोड़ जनता के आरोग्य और विज़न 2047 का रखा रोडमैप
प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का सपना करेंगे पूरा : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री ने तीन दिवसीय डेंटल कॉन्फ्रेंस 2025 का किया शुभारंभ मानव मुस्कान को सुरक्षित रखने और सहेजने में दंत चिकित्सकों की भूमिका महत्वपूर्ण रायपुर, 13 सितम्बर 2025// मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश की 3 करोड़ जनता के आरोग्य के साथ हम विकसित छत्तीसगढ़ का सपना साकार करेंगे। पिछले 20 महीनों में प्रदेश की स्वास्थ्य अधोसंरचना को मजबूत करते हुए दुर्गम अंचलों तक स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचाने का…
Read Moreवरिष्ठ नागरिकों को मिला ‘स्वास्थ्य का वरदान’ : आयुष्मान वय वंदना कार्ड से 70+ उम्र के नागरिकों को अब हर साल 5 लाख तक इलाज मुफ्त, विधानसभा अध्यक्ष को प्रदान किया गया पहला कार्ड.
राजनांदगांव की रिकॉर्ड उपलब्धि : 94.80% पंजीयन के साथ बना पूरे राज्य में प्रथम, नेता भी हुए सम्मिलित. विधानसभा अध्यक्ष को आयुष्मान वय वंदना कार्ड बनाकर उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री द्वारा प्रदान किया गया राजनांदगांव. 07 अगस्त 2025 : राजनांदगांव जिले ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत ‘आयुष्मान वय वंदना कार्ड‘ पंजीयन में 94.80% सफलता प्राप्त कर प्रदेशभर में प्रथम स्थान हासिल किया है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा यह कार्ड सौंपा गया। यह कार्ड 70 वर्ष या उससे अधिक…
Read Moreजशपुर: सीएचसी फरसाबहार में सिकलसेल जागरूकता दिवस पर हुआ जागरूकता कार्यक्रम, नुक्कड़ नाटक और वितरण से मरीजों में बढ़ा भरोसा
जशपुर, 20 जून 2025/ लोगों को सिकलसेल के संबंध में जागरूक करने के लिए 19 जून को विश्व सिकलसेल दिवस के अवसर पर कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में सिकलसेल जागरूकता दिवस का आयोजन जिले में किया गया। जिसके तहत गुरुवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी एस जात्रा और जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव रंजन मिश्रा के निर्देशानुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकलसेल जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों डॉ. अंकित, डॉ. साक्षी, बीपीएम सुशील टोप्पो, कौशल, सिकलसेल पीड़ित…
Read Moreजशपुर में सिकल सेल रोगियों के लिए विशेष परामर्श शिविर, 33 मरीजों को मिला विशेषज्ञ उपचार
जशपुर, 5 जून 2025। जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज एवं यूनिसेफ के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसाबहार में सिकल संगवारी टीम द्वारा सिकल सेल रोगियों के लिए विशेष परामर्श एवं उपचार शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 33 सिकल सेल रोगियों ने उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया। इस अवसर पर डीसी देवेश सिंह, एडीसी बिक्रम प्रमाणिक, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन भगत, डॉ. साक्षी, लैब तकनीशियन कौशल सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे। चिकित्सा केंद्र में इलेक्ट्रोफोरेसिस जांच की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसमें रोगियों…
Read Moreजशपुर : सांप काटा, झाड़फूंक कराया, अस्पताल देर से पहुंचे और हो गई मौत ! अंधविश्वास ने छीनी कोरवा महिला की सांसें..!
कुनकुरी | 26 मई 2025 : विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा समाज की 49 वर्षीय सनारी बाई की सर्पदंश से हुई मौत ने अंधविश्वास और ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की सच्चाई को निर्वस्त्र कर दिया है। एक महिला की मौत के साथ एक प्रश्नचिन्ह भी दम तोड़ गया – क्या हम 2025 में भी जान बचाने से ज्यादा झाड़फूंक में यकीन रखते हैं? जब ज़हर शरीर में चढ़ रहा था, अंधविश्वास दिमाग पर चढ़ा था… बीती रात विकाश खंड कुनकुरी के ग्राम पंचायत गड़ाकटा आश्रित ग्राम लोटापानी में ज़मीन पर सो रही…
Read Moreसाउथ अफ्रीका के मरीज की हुई अम्बेडकर अस्पताल में सफल सर्जरी : पित्ताशय की पथरी की समस्या से जूझ रही थी मरीज, पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल के सर्जरी विभाग में हुई सफल लेप्रोस्कोपिक कोलेसिस्टेक्टॉमी
मरीज के अटेंडर सिबोनेलो सनेलिस जुंगु का कहना- भारत के डॉक्टर साउथ अफ्रीका में मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज कर रहे तो हम भी भारत में क्यों नहीं इलाज करा सकते? हमें यहां के डॉक्टरों पर पूरा भरोसा क्रिसेंट (दक्षिण अफ्रीका) की निवासी मरीज ऑपरेशन के बाद हुई डिस्चार्ज रायपुर, 20 मई 2025/ पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित जनरल सर्जरी विभाग के डॉक्टरों ने राजधानी रायपुर में पढ़ाई कर रही साऊथ अफ्रीकी छात्रा के गाल ब्लैडर के स्टोन (पित्ताशय की पथरी) की सफल…
Read Moreपुलिसकर्मियों की अनदेखी स्वास्थ्य समस्याओं पर मेडिकल छात्र का शोध : खुली कई अहम जानकारियां, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के शोध ने खोले पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य से जुड़े चौंकाने वाले सच.
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉ. किशोर पटेल ने पुलिस अधीक्षक को पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर बनी थीसिस की भेंट. रायगढ़. 5 मई 2025 : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. किशोर कुमार पटेल द्वारा जिले के पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य पर तीन वर्षों तक किए गए शोध में कई चौंकाने वाले तथ्यों का खुलासा हुआ है। यह थीसिस न केवल पुलिस बल की दिनचर्या और स्वास्थ्य स्थिति की गहराई से पड़ताल करती है, बल्कि उनके जीवनशैली के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं को भी उजागर करती है। रायगढ़ मेडिकल…
Read Moreविश्व क्षय दिवस पर छत्तीसगढ़ को मिला राष्ट्रीय सम्मान: टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में उल्लेखनीय उपलब्धि पर देश में प्रथम स्थान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने दी बधाई
रायपुर 25 मार्च 2025/ विश्व क्षय (टीबी) दिवस के अवसर पर विज्ञान भवन, नई दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय समारोह में छत्तीसगढ़ राज्य को “टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान” में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सर्वाधिक अनुपात हेतु प्रदान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री एवं रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जे. पी. नड्डा ने की। समारोह में…
Read More