Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • एटीएम बदलकर ठगी करने के मामले में सरगुजा पुलिस की कड़ी कार्यवाही : अंतर्राज्यीय आरोपी को राजथल हरियाणा से किया गया गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

    एटीएम बदलकर ठगी करने के मामले में सरगुजा पुलिस की कड़ी कार्यवाही : अंतर्राज्यीय आरोपी को राजथल हरियाणा से किया गया गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड में.

    समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत आपराधिक गतिविधियों में शामिल आरोपियों की लगातार सख़्ती से धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में / मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थिया दुर्गावती तिग्गा साकिन सर्कस ग्राउंड मनेन्द्रगढ़ जिला मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर दिनांक 21 मई 2024 को थाना मणीपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि घटना दिनांक 18 मई 2024 को प्रार्थिया अपने पति के साथ बिलासपुर चौक के एसबीआई एटीएम पैसा निकालने के लिए गयी हुई थी, एटीएम से 10 हजार रुपये नगदी निकालने के बाद पीछे खड़े अज्ञात व्यक्ति द्वारा ट्रांजेक्शन के बीच में टोक कर मोबाइल में ओटीपी आने की बात बोलकर ध्यान भटका कर मौका पाकर प्रार्थिया के एटीएम को बदलकर दूसरा एटीएम दे दिया गया और अज्ञात व्यक्ति द्वारा अलग-अलग ट्रांजेक्शन के माध्यम से प्रार्थिया के खाते से कुल 1,04,000/- रुपये की ठगी कारित कर लिया गया हैं। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मणीपुर में अपराध क्रमांक 172/24 धारा 420, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल निरीक्षण कर आस-पास के सीसीटीवी फूटेज का अवलोकन किया गया, घटना के दौरान एक संदिग्ध बलेनो कार एचआर 86 बी 0528 का उपयोग आरोपियों द्वारा किया जाना पाये जाने पर घटना में प्रयुक्त वाहन एवं आरोपियों के सम्बन्ध में साइबर सेल से तकनिकी जानकारी प्राप्त कर मामले के आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पूर्व में पुलिस टीम को राजथल हरियाणा भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त वाहन बलेनो कार क्रमांक एचआर 86 बी 0528 को राजथल हरियाणा से जप्त किया गया था एवं मामले के आरोपी घटना दिनांक से लगातार फरार चल रहे थे।

    मामले में पुनः आरोपियों के सम्बन्ध में अन्य तकनिकी जानकारी प्राप्त कर आरोपियों की गिरफ़्तारी हेतु पुलिस टीम को राजथल हरियाणा रवाना किया था, पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले में शामिल आरोपी की घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपना नाम सुरेश उर्फ़ कबिरा आत्मज प्रहलाद सिंह उम्र 32 वर्ष साकिन राजथल थाना नारनौद जिला हॉसी हरियाणा का होना बताया गया, आरोपी से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर अपने साथी के साथ मिल कर एटीएम बदलकर ठगी की घटना घटित करना स्वीकार किया गया। आरोपी के कब्जे से नगद 20 हजार रुपये एवं घटना के दौरान प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया गया हैं। आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया हैं। आरोपी घूम-घूम कर ठगी की घटना को अंजाम देते थे। इसी क्रम में अम्बिकापुर आकर प्रार्थिया से ठगी की घटना कारित की गई थी। आरोपी काफी पेशेवर किस्म का अपराधी हैं, इस प्रकार की घटना लगातार करना बताया हैं। दीगर जिले या राज्य में इस प्रकार की घटना होने के सम्बन्ध में उक्त आरोपी से प्रकरण के सम्बन्ध में पूछताछ की जा सकती हैं।

  • हार्डवेयर दुकान से कीमती सामान चोरी के प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल दो आरोपी एवं पाँच खरीददार कुल सात आरोपी किये गए गिरफ्तार, की जा रही वैधानिक कार्यवाही.

    हार्डवेयर दुकान से कीमती सामान चोरी के प्रकरण में एक विधि से संघर्षरत बालक सहित कुल दो आरोपी एवं पाँच खरीददार कुल सात आरोपी किये गए गिरफ्तार, की जा रही वैधानिक कार्यवाही.

    समदर्शी न्यूज़ – अंबिकापुर : सरगुजा पुलिस द्वारा जारी अभियान ‘ऑपरेशन विश्वास’ के अंतर्गत  आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार सख़्ती से कार्यवाही कर आरोपियों की धरपकड़ की जा रही हैं। इसी क्रम में प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार हैं कि प्रार्थी रामनिवास अग्रवाल साकिन बनारस चौक जवाहर मार्केट गांधीनगर का दुकान ओम ट्रेडर्स ग्लास एवं हार्डवेयर बनारस चौक में स्थित हैं, जिसका प्रार्थी संचालन करता हैं। दुकान संचालक द्वारा दिनांक 22 जून 2024 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि प्रार्थी के हार्डवेयर दुकान में काम करने वाले कर्मचारी संदीप एक्का एवं एक अन्य विधि से संघर्षरत बालक द्वारा प्रार्थी के दुकान में काम करने के दौरान एल्मुनियम जाली 6 बंडल, एशियन इम्लसन पेन्ट 29 लीटर, एशियन इनामेल पेन्ट 12 लीटर, एशियन डिस्टेम्पर 5 किलो, स्क्रू 12 डिब्बा व अन्य सामान कुल कीमत करीबन 1,00,000/- रुपये की चोरी की गई हैं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 369/24 धारा 381, 34 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

    विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मामले में सम्मिलित विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य आरोपी संदीप एक्का का पता तलाश कर पकड़कर पूछताछ किया गया, पूछताछ में आरोपी द्वारा अपना नाम (01) संदीप एक्का उम्र 24 वर्ष साकिन मानिप्रकाशपुर थाना कोतवाली अम्बिकापुर का होना बताया गया, विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य आरोपी संदीप एक्का से घटना के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर दुकान से चोरी की घटना कारित किया जाना स्वीकार किया गया, विधि से संघर्षरत बालक से चोरी किये गए सामान के सम्बन्ध में पूछताछ किये जाने पर रमेश अग्रवाल को 29 लीटर एशियन इम्लसन पेंट, एशियन इनामेल पेन्ट 12 लीटर एवं 01 बंडल एल्मुनियम जाली को कुल 1000/- रुपये में बेचना बताया एवं नाजीर आलम को 07 डब्बा कब्ज़ा 500/- रुपये में, ऋषभ गुप्ता को 02 बंडल एल्मुनियम जाली को 3000/- रुपये में एवं आकाश गुप्ता को फिनोलेक्स वायर खुला बंडल को 1200/- रुपये में बेचना बताया हैं। विधि से संघर्षरत बालक द्वारा सामान बेचने से प्राप्त रकम को खाने-पीने में खर्च होना बताया गया हैं।

    आरोपी संदीप एक्का से दुकान से चोरी किये गए सामान के बारे में पूछताछ करने पर 02 बंडल एल्मुनियम जाली को पप्पू शर्मा साकिन नालापारा को 5800/- रुपये में बेचना बताया एवं 01 बंडल जाली को स्वयं उपयोग करने हेतु किराया रूम में रखना बताया हैं। जाली बेचने से प्राप्त रुपये को आरोपी द्वारा खर्च हो जाना बताया हैं। प्रकरण में विधि से संघर्षरत बालक एवं आरोपी संदीप एक्का के निशानदेही पर मामले में शामिल चोरी के सामानों के खरीददारों की घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ किया गया। आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) रमेश अग्रवाल उम्र 54 वर्ष साकिन बनारस चौक गांधीनगर, (02) नाजीर आलम उम्र 28 वर्ष साकिन रसूलपुर बरेज तालाब थाना कोतवाली, (03) ऋषभ गुप्ता उम्र 30 वर्ष साकिन शिकारी रोड़ बौरीपारा थाना कोतवाली, (04) आकाश गुप्ता उम्र उम्र 28 वर्ष साकिन महाराजा गली थाना कोतवाली अम्बिकापुर, (05) पप्पू शर्मा उम्र 30 वर्ष साकिन नालापारा थाना गांधीनगर का होना बताया गया।

    आरोपियों से पूछताछ किये जाने पर चोरी का सामान विधि से संघर्षरत बालक एवं अन्य आरोपी संदीप एक्का से खरीदना स्वीकार किया गया, आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया सामान कीमत लगभग 01 लाख रुपये बरामद किया गया हैं। मामले में विधि से संघर्षरत बालक सहित अन्य 06 आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से आरोपियों को गिरफ्तार कर सी.आर.पी.सी. की धारा 41(ए)(क) जा.फौ. के निहित प्रावधानों के अनुसार अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। इस प्रकरण की सम्पूर्ण कार्यवाही मेथाना प्रभारी गांधीनगर निरीक्षक प्रदीप जायसवाल, सहायक उपनिरीक्षक विनय सिंह, प्रधान आरक्षक विपिन तिवारी, आरक्षक उमाशंकर साहू, आरक्षक अनिल सिंह, आरक्षक घनश्याम देवांगनआरक्षक सतीश सम्मिलित रहे।

  • नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने का अभियुक्त मनोज कुमार गुप्ता उर्फ गोविन्दा को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार,वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने का अभियुक्त मनोज कुमार गुप्ता उर्फ गोविन्दा को सिटी कोतवाली जशपुर पुलिस ने चंद घंटों में किया गिरफ्तार,वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है 17 वर्षीय नाबालिग लड़की ने चाईल्ड लाईन जशपुर के साथ दिनांक 20 जून 2024 को सिटी कोतवाली जशपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके माँ-पिता किसी प्रकरण में जेल में बंद हैं, यह दिनांक 01 जून 2024 को अपने माँ-पिता से मिलने के लिये अपने गांव से जशपुर आई थी। जेल में मिलने के पूर्व वह बिस्किट खरीदने हेतु कचहरी काम्पलेक्स जशपुर के प्रतिक्षालय में बने एक दुकान में गई एवं बिस्किट खरीदने के उपरांत वहीं पर बैठी थी। उसी दौरान वहां उससे होटल संचालक मनोज कुमार गुप्ता उर्फ गोविन्दा मिला एवं आने का कारण पूछा तो नाबालिग लड़की ने उसे बताया कि छोटा-मोटा घरेलू कार्य तलाश रही हूं। तभी मनोज कुमार गुप्ता ने अपने घर एवं होटल में कार्य करने के लिये व्यक्ति की आवश्यकता होना उसे बताया, जिस पर प्रार्थिया द्वारा कार्य करने में हाँ कहने पर दिनांक 01 जून 2024 को उसके होटल में जाकर कार्य करने लगी।

    रात करीबन 08:00 बजे होटल बंद करने पर मनोज कुमार गुप्ता ने प्रार्थिया को अपने साथ घर में ले जाकर एक रूम में रखा। दूसरे दिन दिनांक 02 जून 2024 को भी होटल में काम करने के उपरांत प्रार्थिया उसके घर जाकर अपने रूम में सो रही थी, उसी दौरान रात्रि लगभग 11:00 बजे मनोज कुमार गुप्ता इसके रूम में आकर इसके मुँह को बंद कर जबरन दुष्कर्म किया, उसके बाद दिनांक 03 जून 2024 को भी अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया है। दिनांक 10 जून 2024 को जशपुर से वह अपने घर गई थी एवं वापस दिनांक 15 जून 2024 को वापस जशपुर में आकर घूम रही थी, उसी दौरान चाईल्ड लाईन की टीम द्वारा उससे घूमने का कारण पूछताछ करने के उपरांत अपने साथ ले गये एवं विस्तृत काउंसलिंग किये। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर मनोज कुमार गुप्ता के विरूद्ध धारा 376(2)(एन) भादवि एवं 4, 5, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना के दौरान तत्काल दबिश देकर मनोज कुमार गुप्ता उर्फ गोविन्दा को उसके निवास से अभिरक्षा में लिया गया, उसने पूछताछ में उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया। अभियुक्त मनोज कुमार गुप्ता उर्फ गोविन्दा उम्र 52 साल निवासी खजांची टोली जशपुर नगर के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे विगत दिनों गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में सहायक निरीक्षक बैजंती किण्डो, आरक्षक 217 बसंत खुंटिया, आरक्षक 34 राजीव लकड़ा, आरक्षक 301 भरत साहू का सराहनीय योगदान रहा है।

  • सक्रिय बाइक चोरों को पकड़ने में कोतरारोड़ पुलिस को मिली सफलता : चोरी की सात मोटर सायकल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया है न्यायिक रिमांड पर.

    सक्रिय बाइक चोरों को पकड़ने में कोतरारोड़ पुलिस को मिली सफलता : चोरी की सात मोटर सायकल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, वैधानिक कार्यवाही कर भेजा गया है न्यायिक रिमांड पर.

    समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : बाइक चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा सभी थाना, चौकी प्रभारियों को उनके क्षेत्र के संपत्ति संबंधी अपराधों में चालान हुए आरोपी तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगाह रखकर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है। इसी परिपेक्ष्य में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा मुखबिर लगाकर चोरी की बाइक में माल-मुल्जिम की पतासाजी की जा रही थी, कि थाना कोतरारोड़ क्षेत्र से 20 जून को एक मोटर साइकिल पैशन प्रो सीजी 13 एक्स 4228 चोरी हुई थी। मामले में थाना कोतरारोड में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 236/2024 धारा 379 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। माल मुलाजिम की पतासाजी के दौरान घटना स्थल एवं आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकला गया, फुटेज में दिख रहे संदेही के फोटोग्राफ्स थाना प्रभारी ने अपने मुखबिरों को शेयर कर पुलिस स्टॉफ के साथ संदिग्ध की पतासाजी में जुटी हुई थी।

    मुखबिर से चोरी की मोटर साइकिल पैशन प्रो को ग्राम उच्चभिट्ठी में रहने वाला राकेश कुमार चंद्रा चोरी कर छिपा कर रखे होने की सूचना दिया,  तत्काल कोतरारोड़ पुलिस द्वारा किरोड़ीमल नगर आजाद चौक के पास संदेही राकेश कुमार चंद्रा को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ करने पर अपने साथी अखिलेश कश्यप मूल निवास ग्राम जोबी, नैला हाल मुकाम किरोड़ीमल नगर कोतरारोड़ के साथ 07 बाइक चोरी करना बताया।  जिसमें एक जिंदल पार्किंग पतरापाली में पैशन प्रो मोटरसाइकिल CG13 AX 4228 को चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी राकेश कुमार चंद्रा ने 03 बाइक अपने पास और 02 बाइक को उसका साथी अखिलेश कश्यप तथा चोरी के 02 बाइक को उसके गांव के चाचा मनोज कुमार चंद्रा के पास बिक्री करने हेतु रखना बताया। 

    कोतरारोड़ पुलिस द्वारा आरोपी राकेश कुमार चंद्रा के कब्जे से मोटर साइकिल पैशन प्रो सीजी 13 एक्स 4228, एक बजाज पल्सर और एक HF Deluxe मोटर सायकल की जप्ती की गई है। आरोपी राकेश चंद्रा से मिली जानकारी पर पुलिस द्वारा  अखिलेश कश्यप को गणेश चौक किरोड़ीमल नगर उसके किराए मकान पर दबिश देकर हिरासत में लिया गया। अखिलेश कश्यप से एक लाल रंग का हीरो सीडी डीलक्स और एक लाल काला रंग का पल्सर बाइक की जप्ती की गई है। जिसके पश्चात पुलिस टीम ने ग्राम गलगलडीह थाना जैजेपुर आरोपी मनोज कुमार चंद्रा के निवास पर दबिश दिया आरोपी से एक बाइक यामाहा R15 और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल सीजी 13 आर 9373 को उसके घर से बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियों की संख्या एक से अधिक होने तथा आरोपी मनोज चंद्रा द्वारा चोरी की संपत्ति रखने पर प्रकरण में धारा 34, 411 आईपीसी विस्तारित किया गया। आरोपियों से चोरी की कुल 7 बाइक कीमती 5,30,000/-रूपये बरामद करने में पुलिस को सफलता मिली है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    (1) राकेश कुमार चंद्रा डोरीलाल उम्र 18 साल साकिन  गलगलाडीह थाना जैजेपुर  जिला सक्ती हाल मुकाम उच्चभिट्ठी थाना कोतरारोड़,

    (2) अखिलेश कुमार कश्यप पिता हरगोविंद कश्यप हाल मुकाम किरोड़ीमल नगर कोतरारोड़ जिला रायगढ़ मूल निवास कुलिकोटा ग्राम जोबी थाना नैला जिला जांजगीर, चांपा,

    (3) मनोज चंद्रा पिता मनहरण लाल उम्र 37 साल ग्राम गलगलाडीह थाना जैजपुर जिला सक्ती

    आरोपी राकेश कुमार चंद्रा तथा अखिलेश कुमार कश्यप स्थानीय प्लांट में ठेकेदार के अधीन वेल्डर और फीटर का काम करते थे। दोनों रायगढ़ से बाइक चोरी कर आरोपी राकेश कुमार के रिश्तेदार चाचा मनोज चंद्रा जो पूर्व में बोलेरो वाहन चोरी में चालान हुआ है, के माध्यम से चोरी की बाइक खपाते थे। दोनों आरोपी बाइक बड़े शातिर तरीके से लॉक को तोड़कर और व्हीकल स्टार्ट पांइट शॉर्ट कर स्टार्ट कर लिया करते थे।

    (1) मो. सा. फैशन प्रो सीजी 13 एक 4228  कीमत 70000/- रुपये ,

    (2) एक बजाज पल्सर, इंजन नंबर DHZWDE53936, चेचीस नंबर MD2A11CZXDWE09608 कीमत 75.000/- रुपये,

    (3) HF Deluxe चेचिस नंबर MDZHACO43P9J55037 इंजिन नंबर HA11EBPQ9JO9959 है जिसका कीमत 75.000/- रुपये,

    (4) एक लाल काला रंग का हीरो कंपनी का सीडी डीलक्स, चेचिस नंबर MBLHAMAZG9195079 इंजन नंबर HA11EKG9J15288 कीमती 60000/- रुपये,

    (5) एक लाल काला रंग का पल्सर, चेचिस नंबर MD2A11CY8JWA39746 इंजन नंबर DHYWJA43067 कीमत 60000/- रुपये,

    (6) यामाहा कंपनी का R15 चेचिस नंबर MEIRG6716L0029937 कीमत 12000/- रुपये,

    (7) एक हीरो होंडा मो. सा. CG13R9373 ,

  • पत्थलगांव में विधायक कार्यालय/निवास का शुभारंभ : विधायक ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार, कहा – आपका अहसान जीवन भर नहीं भूलूंगी.

    पत्थलगांव में विधायक कार्यालय/निवास का शुभारंभ : विधायक ने कार्यकर्ताओं का जताया आभार, कहा – आपका अहसान जीवन भर नहीं भूलूंगी.

    समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/पत्थलगांव : विधान सभा क्षेत्र पत्थलगांव की विधायक श्रीमती गोमती साय ने अपने विधान सभा मुख्यालय पत्थलगांव शहर में आम जनता की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण करने व विकास कार्य को गति देने के उद्देश्य से पंजाब बैंक के सामने विधायक कार्यालय/निवास का शुभारंभ किया। इस मौके पर विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे विधानसभा के साथ-साथ लोकसभा चुनाव में भाजपा को जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को दिल से आभार प्रकट किया।

    उन्होंने कहा कि सांसद के बाद विधायक के रूप में आप लोगों ने पुनः सेवा का अवसर दिया है, इसका जीवन भर अहसान नहीं भूलूंगी। सोमवार के दिन में स्वयं इस कार्यालय में उपस्थित रहेंगी, सप्ताह में एक दिन कांसाबेल में रहेगी, बाकी दिन क्षेत्र का भ्रमण रहेगा। यह कार्यालय 24 घंटा आपकी सेवा के लिए खुला रहेगा, आपकी सेवा के लिए मैं प्रतिबद्ध हूँ। विधायक ने कहा कि जनता ने हमें सेवा का मौका दिया है। हमारा प्रयास रहेगा कि हम जनता की भावनाओं का सम्मान करें, उनके उम्मीदों पर खरा उतर सकें। शहरी क्षेत्र में कार्यालय खुलने से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब क्षेत्र के लोगों को अपनी समस्याओं को लेकर इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा, अब लोगों की समस्या का समाधान का स्थाई पता मिल गया है।

    भाजपा जिलाध्यक्ष ने संबोधित करते हुवे कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी पूंजी है, हम भविष्य के चुनाव में भारी मतों से विजयी होने का लक्ष्य निर्धारित कर विधायक गोमती साय के नेतृत्व में भाजपा के लिए लुड़ेग, काडरो समेत पत्थलगांव मंडल के अन्य कमजोर क्षेत्र में बूथ स्तर पर गंभीरता के साथ भाजपा के पक्ष में बराबरी करने के लिए कृत संकल्पित है। श्री गुप्ता ने सभी कार्यकर्ताओं को नगरीय ओर पंचायत चुनाव के लिए भी अभी से जुट जाने की अपील की।

    इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, जिला मंत्री मनीष अग्रवाल एवं आनंद शर्मा, कार्यसमिति रवि परहा, अनूप गुप्ता, उमा शंकर, प्रभारी ग्रामीण मंडल हरजीत भाटिया, मुकेश शर्मा, पुरुषोत्तम सिंह, अरविंद गुप्ता, चमर साय, रोशन साय, पुरेंद्र यादव, गणेश जैन, दिनेश चौधरी, वलजीत सिंह, अनिल मित्तल, अवधेश गुप्ता, अंकित बंसल, कुंदन शर्मा, सांवरिया अग्रवाल, हेमंती भगत, अंजू टोप्पो, रेणु विश्वास, भारती शर्मा, गुड़िया यादव, हरनाम सिंग, धरमपाल अग्रवाल, नारायण चौहान, स्वर्जित, हरियर साय, राजेंद्र अग्रवाल, राम अवतार अग्रवाल, मुरारी अग्रवाल, अशोक पैंकरा, प्रदीप गुप्ता, मनोहर बंजारा, कमला सिदार, बसंत गुप्ता, सबल साय, बसंती भगत, चुनमुन गुप्ता, मीना चौहान, पद्मनी परहा, प्रवीन गर्ग, मधु गर्ग,श्याम शर्मा,कमलेश यादव,धीरज शर्मा, नरेश यादव, महेश गुप्ता, भवानी शर्मा समेत 275 बूथ से भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • 01 जुलाई से लागू हो रही नई संहिताओं पर जानकारी के लिए आयोजित हुई वृहद् कार्यशाला : नये कानून त्वरित न्याय और निर्णय को देंगे बढ़ावा – राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह

    01 जुलाई से लागू हो रही नई संहिताओं पर जानकारी के लिए आयोजित हुई वृहद् कार्यशाला : नये कानून त्वरित न्याय और निर्णय को देंगे बढ़ावा – राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह

    समदर्शी न्यूज़ रायगढ़ :  आगामी 1 जुलाई 2024 से लागू हो रही नवीन कानून संहिताओं के संबंध में आज नगर निगम ऑडिटोरियमए पंजरी प्लांट रायगढ़ में भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

    कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्यसभा सांसद श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार नया कानून ला रही है, जिससे जन सामान्य को त्वरित न्याय मिलेगा, वहीं अपराधियों को भी जल्द सजा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के जमाने से चले आ रहे कानून और इसकी धाराओं में किया गया बदलाव 01 जुलाई 2024 से लागू हो जाएगा। इसका उद्देश्य आम जनता को त्वरित रूप से न्याय दिलाकर राहत प्रदान करना है, इसलिए नवीन कानून के बारे में सभी लोगों को जानकारी होना बहुत आवश्यक है। राज्यसभा सांसद श्री सिंह ने कहा कि अपराधियों के लिए नए कानून में गंभीर सजा एवं समाज को अपराध मुक्त बनाने के लिए कड़े प्रावधान है। उन्होंने कहा कि अब सारे रिकार्ड ऑनलाईन और कम्प्यूटरीकृत हो रहे है। नये कानून में वह सब सुविधा लोगों को उपलब्ध होगी, जिससे न्याय और निर्णय शीघ्र मिलेगा।

    कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कहा कि हमारा पहला कानून संविधान है। संविधान के अधीन बाकि कानून बनाये एवं अपनाये गये है। आईपीसी, सीआरपीसी और एविडेंस एक्ट के माध्यम से समाज में सामाजिक सौहार्द्र एवं समरसता बनाए रखने के लिए बनाए गए है। आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी 01 जुलाई से कानून में हो रहे संशोधन की जानकारी देना है। हमें समझना होगा कि इन कानून से किसी भी तरह से हमारे निजी हितों में परिवर्तन या हनन नहीं हो रहा है, जो कानून प्रणाली में न्याय पाने की जिज्ञासा किसी समाज में होती है उसको और सरल बनाकर उसकी पहुंच बढ़ायी जा रही है। पुराने जमाने में आतंकवादी या साइबर फ्रॉड जैसे क्राईम नहीं होते थे। इन सब को परिभाषा में लाने के लिए जो आज हमारे लिए सामाजिक रूप से आवश्यक है, संशोधित नए कानून में शामिल किया गया है। इसी प्रकार बच्चों एवं महिलाओं के प्रति अपराध पर अंकुश लगाने एवं त्वरित न्याय देने हेतु जरूरी संशोधन किए गए है। कलेक्टर श्री गोयल ने शिक्षकों को स्कूल, कॉलेजों में बच्चों को जानकारी के साथ ही उपस्थित जन सामान्य को जागरूक करने का आग्रह किया।

    पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग पटेल ने 01 जुलाई 2024 से लागू होने वाले भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के निहित प्रावधानों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नया कानून हम सभी के लिए अपने कर्तव्य निर्वहन हेतु अत्यंत आवश्यक एवं लाभदायक सिद्ध होगी। इस नये प्रावधानों का मुख्य उद्देश्य आम जनता को त्वरित रूप से न्याय दिलाकर राहत प्रदान करना है। नए कानूनों में अपराधियों के लिए गंभीर सजा तथा समाज को अपराध मुक्त करने हेतु कड़े प्रावधान सम्मिलित है। नवीन कानूनों के तहत किसी भी व्यक्ति को ऑनलाईन एफआईआर दर्ज कराने की सुविधा भी प्रदान की गई है। यदि हम नए कानूनों के उद्देश्यों की बात करें तो इनका उद्देश्य औपनिवेशिक कानूनों में बदलाव, नागरिक अभियुक्त तथा पीडि़त केन्द्रित कानूनों हेतु कल्याणकारी अवधारणा, कानूनी प्रक्रियाओं की सरलता, संक्षिप्त ट्रायल की सरलता, अनुसंधान में नवीन फारेंसिक टेक्नालॉजी का उपयोग, डिजिटल एवं इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों संबंधी प्रावधानों के साथ समयबद्ध प्रक्रिया का पालन जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण एवं समयानुकूल परिवर्तन किए गए है।

    अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय ने बताया कि नए कानून में भारतीय दण्ड संहिता 1860 के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता 2023 को अधिसूचित किया गया है। इसी तरह दण्ड प्रक्रिया संहिता 1973 के स्थान पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 के स्थान पर भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 को अधिसूचित किया गया है। इस दौरान उन्होंने भारतीय न्याय संहिता 2023 में शामिल नये कानूनों की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। कार्यशाला में उप संचालक अभियोजन श्री वेदप्रकाश पटेल ने पुराने कानून एवं आगामी 1 जुलाई से लागू होने वाले नये कानूनों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

    इस अवसर पर एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम, सीएसपी श्री आकाश शुक्ला, डीएसपी सर्वश्री अभिनव उपाध्याय, अखिलेश कौशिक, सिद्धांत तिवारी एवं अखिलेश कौशिक, एएसपी सुरेशा चौबे, जिला अभियोजन अधिकारी श्री सिद्धार्थ ठाकुर, अध्यक्ष बार एसोसियेशन श्री रमेश शर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, डॉक्टर एवं बड़ी संख्या में जन सामान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य श्री राजेश डेनियल ने किया।

  • नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सारंगढ से किया गया गिरफ्तार…..घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर…!

    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी सारंगढ से किया गया गिरफ्तार…..घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर…!

    समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : थाना घरघोड़ा में 12 जून 2024 को नाबालिग बालिका उसके परिजनों के साथ आकर अजय (परिवर्तित नाम) निवासी खरसिया के विरुद्ध लिखित आवेदन देकर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई। बालिका के लिखित आवेदन अनुसार जनवरी 2024 को अजय इसके गांव में सड़क बनाने मजदूरी का काम करने आया था, जिससे जान परिचय हुआ और अजय से मोबाइल पर बात करती थी। अजय ने 01 मार्च 2024 को स्कूल से घर वापस लौटते समय जंगल में ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया था। बालिका की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 184/2024 धारा 376(2)(n) IPC और 4,6 पॉक्सो एक्ट कायम कर महिला संबंधी अपराध में समय सीमा का परिपालन करते हुए तत्काल घरघोड़ा पुलिस संदेही अजय (परिवर्तित नाम) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में संदेही अजय द्वारा बालिका से केवल मोबाइल में बातचीत करना बताते हुए बालिका से कभी नहीं मिलना कहकर घटना कारित करने से इनकार किया। बालिका के बताए अनुसार घटना दिनांक 01 मार्च 2024 का संदेही के मोबाइल डिटेल की भी जांच की गई जो बालिका के बताये घटना स्थल से भिन्न था।

    बालिका का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालयीन कथन पृथक से कराया गया, जिसमें बालिका ने अजय से केवल बातचीत होना बताई और परिवारवालों के डर से आनन-फानन में अजय के नाम पर एफआईआर (FIR) दर्ज करायी, जबकि असल में उसके साथ दुष्कर्म राजेश पाल निवासी पोडीदलहा अकलतरा हा.मु. चिराईपानी रायगढ़ ने किया है। घरघोड़ा पुलिस द्वारा संदेही राजेश पाल और पीड़िता का मोबाइल का डिटेल निकल गया, जिसमें पिछले 6 महीनों में करीब 1500 बार कॉल/मैसेज का आदान प्रदान हुआ है। तत्काल घरघोड़ा पुलिस द्वारा संदेही राजेश पाल को सारंगढ़ में दबिश देकर पकड़ा गया तथा पीड़िता का तहसीलदार घरघोड़ा के समक्ष संदेही से शिनाख्तगी कराई गई। संदेही राजेश पाल को देखकर बालिका पहचान की है। आरोपी राजेश पाल सुंदर लाल पाल उम्र 23 वर्ष सा. ग्राम पोड़ीदलहा थाना अकलतरा जिला जांजगीर-चांपा हा.मु. किराये का मकान ग्राम चिराईपाली किरोडीमल थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ से मोबाइल की जप्ती कर आरोपी को दुष्कर्म के अपराध में घरघोड़ा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

    पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध में संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल आरोपी की पतासाजी, गिरफ्तारी की गई है। संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक अमित तिवारी, उपनिरीक्षक मानकुंवर, सहायक उपनिरीक्षक विलफ्रेड मसीह, आरक्षक राजेश राठौर और आरक्षक किशोर राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

  • शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों के खुलवाये जा रहे थे बैंक खाते, जांच में महादेव सट्टा ऐप से तार जुड़ने का खुलासा…. गिरोह के दो आरोपी सहित धोखाधड़ी में शामिल इंडसइंड बैंक के प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी गिरफ्तार !

    शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ग्रामीणों के खुलवाये जा रहे थे बैंक खाते, जांच में महादेव सट्टा ऐप से तार जुड़ने का खुलासा…. गिरोह के दो आरोपी सहित धोखाधड़ी में शामिल इंडसइंड बैंक के प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी गिरफ्तार !

    समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : रायगढ़ पुलिस ने प्रतिबंधित महादेव सट्टा ऐप एवं लोटस ऐप में पैसों के अवैध लेन-देन हेतु ग्रामीणों को गुमराह कर उनके बैंक अकाउंट का आपराधिक दुरुपयोग करने पर गिरोह के दो सदस्यों और स्थानीय इंडसइंड बैंक प्रबंधक और कर्नाटका बैंक के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे खुलवाये गये खाता धारकों के खाता किट की जप्ती कर आगे की जांच की जा रही है। गिरफ्तार 04 आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। 

    क्या है मामला

    थाना जूटमिल अंतर्गत सराईभद्दर रायगढ़ निवासी जीवनलाल साहू का करीब 07-08 माह पूर्व उसके परिचित गांधी नगर जूटमिल में रहने वाले अरूण रात्रे द्वारा शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर इंडसइंड बैंक रायगढ़ में खाता खुलवाया था। जीवन साहू को उसके खाते में कभी रकम लेन-देन होने की जानकारी मोबाईल मैसेज और ई-मेल पर मिलने पर खाता खोलने वाले बैंक मैनेजर दिनेश यादव से मिला, जो अपनी व्यस्तता बताकर बैंक से लौटा देते थे। इसी दौरान इसे जानकारी मिली कि अरूण रात्रे द्वारा सराईभद्दर और आसपास के कई लोगों का खाता खुलवाया है। जब इसने अरूण से पूछताछ किया तो अरूण भी इसे घूमाने लगा और तब इसने पुलिस में शिकायत करना उचित समझा। मामला एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के संज्ञान में आने पर साइबर सेल डीएसपी अभिनव उपाध्याय एवं थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को बारीकी से जांच करने निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा दिनांक 22 जून 2024 को अपराध क्रमांक 286/2024 धारा 420, 120(बी), 409 आईपीसी धारा 8 अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद किया गया।

    स्कैम गिरोह के ठगी का तरीका –

    आरोपी सुनील साहू निवासी लीमगांव थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ का संपर्क सट्टा गिरोह के साथ हुआ, जिन्होंने उसे बैंक खाते खुलवाने की एवज में 15,000/- से 20000/- देने की बात कही। उसने रायगढ़ में उसके परिचित अरुण रात्रे निवासी ग्राम छिन्द सारंगढ़ हाल मुकाम गांधीनगर जूटमिल को लोगों के खाता खुलवाने पर कमीशन की बात बताये और अरुण रात्रे एवं सुनील साथ इंडसइंड बैंक जाकर अपना बैंक अफसर दिनेश यादव से खाता खुलवाये। सुनील साहू ने अरुण रात्रे को 12 – 15000 रूपये कमीशन दिया, इसके बाद इन्होंने खाता खुलवाने के लिए इंडसइंड बैंक के ऑपरेशन मैनेजर दिनेश यादव और कर्नाटका बैंक के सेल्स एशोसियेट दीपक गुप्ता को खाता खुलवाने में 4-5 हजार कमीशन दिये जिसके बाद बैंक अफसर भी इनके साथ लोगों का खाता खुलवाकर ठगी करने में शामिल हो गये।

    अकाउंट स्कैम रायगढ़ पुलिस के संज्ञान में आने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए इस स्कैम की जांच कर आरोपियों  पर अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की गई। थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा आरोपियों द्वारा खुलवाये गए बैंक खातों को होल्ड कराया जा रहा है, इन खातों में लाखों रुपए के ट्रांजैक्शन की जानकारी मिली है। पुलिस अधीक्षक द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, साइबर सेल एवं थाना जूटमिल को मामले की बारीकी से जांच के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों ने कमीशन के रुपए को खर्च कर देना बताया है। आरोपी सुनील साहू और अरुण रात्रे से कुछ व्यक्तियों के खाता किट वजह सबूत बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपियों को धोखाधड़ी के अपराध में न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले की तफ़तीश और भी गहनता से की जा रही है, ताकि इस प्रकार के फ़र्ज़ी खाता खुलवाने वालों का पता लगाया जा सके। अभी तक की जाँच में पुलिस को 50 से अधिक ऐसे और खाते मिले हैं जिनके ट्रांजेक्शन संदिग्ध हैं।

    पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर उक्त अकाउंट ओपनिंग स्कैम के खुलासे में सिटी एसपी आकाश शुक्ला, साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय, टीआई जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज तथा साइबर सेल एवं थाना जूटमिल स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

    गिरफ्तार आरोपी –

    (1) सुनील साहू पिता देवनारायण साहू उम्र 20 वर्ष निवासी लीमगांव पोस्ट खोखसीपाली थाना केडार जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़,

    (2) अरुण रात्रे पिता राम प्रसाद रात्रे उम्र 24 साल निवासी गांधीनगर काशीराम चौक वार्ड क्रमांक 33 थाना जूटमिल जिला रायगढ़ स्थाई पता ग्राम छिंद थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़,

    (3) दिनेश यादव पिता रतिराम यादव उम्र 36 साल निवासी धरमजयगढ़ जेलपारा हाल मुकाम बोईरदादर थाना चक्रधरनगर,

    (4) दीपक गुप्ता पिता हीरालाल गुप्ता उम्र 23 साल निवासी ग्राम बोंदा पोस्ट छिछोरे उमरिया थाना पुसौर जिला रायगढ़.

  • जल संकट से निबटने विधायक रायमुनि भगत ने तैयार किया मास्टर प्लान : नदी नाले पर एनीकट निर्माण कर की जाएगी जल आपूर्ति.

    जल संकट से निबटने विधायक रायमुनि भगत ने तैयार किया मास्टर प्लान : नदी नाले पर एनीकट निर्माण कर की जाएगी जल आपूर्ति.

    समदर्शी न्यूज़ – जशपुर/कुनकुरी : विधानसभा क्षेत्र जशपुर के नदी और नालों पर एनीकट का निर्माण कर शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण अंचल तक व्याप्त जल समस्या का निराकरण किया जाएगा। जशपुर की विधायक रायमुनि भगत की पहल पर लोक सेवा यांत्रिकी विभाग (पीएचई) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। योजना को मूर्त रूप देने के लिए विधायक रायमुनि भगत, पीएचई के मुख्य कार्यपालन यंत्री एस.बी. सिंह के साथ नल जल योजना के अंतर्गत एनीकट निर्माण के लिए संभावित स्थानों का निरीक्षण किया। विधायक रायमुनि भगत ने बताया कि जिले में जल समस्या अब भी गंभीर बनी हुई है।

    राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के अंर्तगत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का लक्ष्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना है। लेकिन इसमें सबसे अधिक समस्या विधानसभा क्षेत्र के कई क्षेत्रों में बोरवेल के विफल होने से हो रही है। उन्होनें बताया कि विशेष कर जिले के मनोरा, बगीचा और जशपुर ब्लाक के पठारी क्षेत्रों में यह समस्या आ रही है। इसलिए उन्होंने इन क्षेत्रों में उपस्थित प्राकृतिक जल संसाधनों का बेहतर उपयोग और इन्हें विकसित कर, जल समस्या को निराकृत करने की वृहद योजना बनाई है। इस योजना में क्षेत्र में मौजूद नदी और नाले में एनीकट का निर्माण कर, पानी टंकी के माध्यम से ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया जाएगा। एनीकट के आसपास वृहद पौधा रोपण कर प्रस्तावित नदी और नाले को संरक्षित और संवर्धित किया जाएगा, ताकि आने वाली पीढ़ी के लिए जल संरक्षण किया जा सके।

    जल समस्या के स्थायी समाधान के लिए तैयार हो रहे इस महत्वाकांक्षी योजना को मूर्त रूप देने के लिए इन दिनों विधायक रायमुनि भगत, पीएचई के ईई के साथ संभावित स्थलों का सघन दौरा कर रही है। उन्होनें पंडरापाठ के गेउर नाला, भड़िया के दराओघाघ, ग्राम पंचायत भड़िया के ही सुईयालात में स्थित कुरकुरिया नाला, ग्राम पंचायत कवई के सूर्यानाला, ग्राम पंचायत फूलझर और सन्ना के डूमरकोना का निरीक्षण कर एनीकट निर्माण कर जल आपूर्ति की संभावनाओं को तलाश कर रही हैं।

  • साइबर जागरूकता : तमनार और मिलूपारा में आयोजित “साइबर चेतना” कार्यक्रम में डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने आनलाइन फ्रॉड से बचाव के बताये उपाय….!

    साइबर जागरूकता : तमनार और मिलूपारा में आयोजित “साइबर चेतना” कार्यक्रम में डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने आनलाइन फ्रॉड से बचाव के बताये उपाय….!

    समदर्शी न्यूज़ – रायगढ़ : साइबर जागरूकता को लेकर एसपी श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर जिले में साइबर जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गई है। डीएसपी साइबर सेल श्री अभिनव उपाध्याय द्वारा थाना तमनार क्षेत्र के अंतर्गत तमनार चौक और मीलूपारा में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम से साइबर जागरूकता सप्ताह की शुरूवात किया गया जिसमें नगरवासियों को साइबर क्राइम की जानकारी देते हुए वर्तमान में हो रहे ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के उपाए साइबर डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने बताये।

    कार्यक्रम में डीएसपी अभिनव उपाध्याय ने साइबर क्राइम के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए लोगों को प्रोफाइल हैकिंग के बारे में बताया, जिसमें कैसे साइबर ठग यूजर का सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर उस अकाउंट से जुड़े लोगों से रूपये की मांग करते है और कई बार इस प्रकार फेक आईडी से हनिट्रैप की जाती है। ऐसे में सोशल मीडिया अकाउंट के सेटिंग को प्राइवेसी आन रखना आवश्यक है।

    यूपीआई फ्रॉड से बचने के लिए यूपीआई पिन शेयर ना करने की समझाइश दी गई और बताया गया कि वर्तमान में फेक कॉल की शिकायतें ज्यादा आ रही हैं, जिसमें यूजर को साइबर ठग पुलिसकर्मी बनकर कॉल करते हैं और यूजर को उसका नजदीकी बेटा, पति, भाई या अन्य करीबी को मुसीबत या अपराध में फंस जाने की झूठी बातें बताकर खूब डराते हैं और रुपए की मांग करते हैं। डीएसपी अभिनव ने ऐसे काल पर घबराहट में रुपए ट्रांसफर ना कर सजगता दिखाते हुए नजदीकी पुलिस थाने साइबर से संपर्क करने के बारे में बताया गया।

    साइबर सुरक्षा शपथ

    ट्रेडिंग फ्रॉड को लेकर उन्होंने बताया कि वर्तमान में साइबर ठग ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का लालच देकर यूजर को व्हाट्सएप, टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया जाता है, जिसमें पहले से उनके ही लोग जुड़े होते हैं और लुभावने स्कीम दिखा कर व्यक्तियों को ठगा जाता है। डीएसपी अभिनव ने ऐसे अनजान ग्रुप में जुड़ने को खतरनाक बताते हुए उनसे रिमूव्ह होने की सलाह दिये। कार्यक्रम में साइबर सेल की टीम ने डेमो देकर लोगों को सोशल मीडिया प्रोफाइल सुरक्षित रखने हेतु सेटिंग प्रोफाइल लॉक और प्राइवेसी सेटिंग तथा व्हाट्सएप में टू स्टेप वेरीफिकेशन का आफलाइन डेमो दिया गया।

    वहीं कार्यक्रम में एक नवाचार लाते हुए डीएसपी अभिनव ने उपस्थित व्यक्तियों को साइबर फ्रॉड से बचाने 07 बिंदुओं पर साइबर सुरक्षा शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में डीएसपी श्री अभिनव उपध्याय, थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवंकर, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक दुर्गेष सिंह, नवीन शुक्ला, क्षेत्र की श्रीमती गुलापी सिदार (सरपंच), दयानिधि पटनायक, अश्वनी पटनायक, विजय शंकर पटनायक, विनायक पटनायक, जतिन साव, उमेश साव, योगेश गुप्ता, सतीश बेहरा के साथ गणमान्य नागरिकों की अच्छी भीड़ रही। आगे भी जिले के अन्य थाना क्षेत्र में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया जावेगा। साइबर सुरक्षा को लेकर पुलिस की अपील है कि साइबर फ्रॉड से “सजग रहे सुरक्षित रहें” ।

    साइबर सुरक्षा पथ –

    मैं अपनी साइबर सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लेता हूं, जिसके लिए मैं लगातार अपनी सजगता और ज्ञानवर्धन करता रहूंगा।

    (1) मैं किसी भी अज्ञात लिंक पर जिसे मैं अच्छी तरह से नहीं जानता, क्लिक नहीं करूंगा, ना ही अपनी निजी जानकारी उसमें दर्ज करूंगा।

    (2) गूगल या किसी भी सर्च इंजन पर कोई भी कस्टमर केयर नंबर सीधे सर्च नहीं करूंगा, उनके अधिकृत साइट का ही उपयोग करूंगा।

    (3) अज्ञात नंबरों से आये वीडियो कॉल नहीं उठाऊंगा।

    (4) अपने खातों की जानकारी, एटीएम की जानकारी,  CVV नंबर, ओटीपी किसी अन्य व्यक्ति से शेयर नहीं करूंगा।

    (5) एटीएम से रुपए निकलते वक्त अपना पासवर्ड छिपा कर एंट्री करूंगा।

    (6) किसी के द्वारा भय दिखाकर अगर रूपयों की मांग की जाती है, इसकी सूचना तत्काल नजदीकी थाना या साइबर सेल में दूंगा।

    (7) मेरे अथवा मेरे मित्र यदि साइबर फ्रॉड या साइबर क्राइम में फंस जाते हैं, इसकी सूचना साइबर हेल्प नंबर 1930 या छत्तीसगढ़ पुलिस साइबर पुलिस पोर्टल में दर्ज कराऊंगा अथवा नजदीकी थाने में संपर्क करूंगा।