हज 2022 के लिए ऑनलाईन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ, प्रदेश में 38 ई-हज सुविधा केन्द्रों पर निःशुल्क आवेदन भरे जाने की सुविधा, अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के कार्यपालन अधिकारी/सचिव ने बताया कि केन्द्रीय हज कमेटी भारत सरकार से प्राप्त सूचना के अनुसार हज 2022 के लिए केन्द्रीय हज कमेटी भारत सरकार द्वारा सम्पूर्ण भारत वर्ष में एक नवम्बर 2021 से ऑनलाईन हज आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।  ऑनलाईन हज आवेदन एवं सम्पूर्ण नियमावली व आवश्यक दिशा-निर्देश केन्द्रीय हज कमेटी भारत सरकार की वेबसाईट www.hajcommittee.gov.in पर उपलब्ध है। विगत वर्ष की भांति ही संपूर्ण प्रक्रिया का डिजिटाईजेशन करने के फलस्वरूप इच्छुक आवेदकों द्वारा केन्द्रीय हज कमेटी भारत…

Read More

रसोईयों का मानदेय बढ़कर हुआ अब 1500 रूपए प्रति माह, देखे आदेश….

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईयों को अब 1500 रूपए प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। राज्य शासन द्वारा मध्यान्ह भोजन योजना के अंतर्गत कार्यरत रसोईया मानदेय की राशि 1200 रूपए प्रति माह से बढ़ाकर 1500 रूपए प्रति माह किए जाने की सहमति प्रदान की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा मंत्रालय से जारी आदेशानुसार यह स्वीकृति वित्त विभाग के द्वारा दी गई सहमति और राज्य स्तरीय संचालन सह मॉनिटरिंग समिति की बैठक के अनुसार दी गई है। देखे आदेश….

Read More

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दीवाली के पहले मिलेगी हड़ताल अवधि की मानदेय राशि : आदेश जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. महिला एवं बाल विकास मंत्री के निर्देश पर प्रदेश की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के हड़ताल अवधि का रुका हुआ मानदेय भुगतान का  आदेश जारी किया जा चुका है। दीवाली के पहले आंगनबाड़ी कर्मियों के खाते में राशि अंतरित हो जाएगी। विभागीय संचालक श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय का अलॉटमेंट भी जारी किया जा चुका है।

Read More

छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना: 2373 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के रूप में 1.65 करोड़ रूपए से अधिक राशि का भुगतान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कोविड-19 से अनाथ हुए शासकीय और अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर लागू की गई छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत शासकीय और अशासकीय शालाओं के 2373 विद्यार्थियों को 1 करोड़ 65 लाख 95 हजार रूपए की राशि का भुगतान छात्रवृत्ति के रूप में कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ महतारी दुलार योजना के अंतर्गत कोविड-19 से अनाथ हुए शासकीय और अशासकीय शालाओं के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति तथा शाला शुल्क का भुगतान किया जाता है। इस योजना…

Read More

पेनिकल माइट एवं भुरा माहू के प्रकोप से बचने के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने दी सलाह

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर. कृषि वैज्ञानिकों एव कृषि विभाग की टीम के द्वारा गत दिवस विकासखण्ड धरसींवा एवं अभनपुर के ग्रामों का निरीक्षण-भ्रमण किया गया। निरीक्षण के दौरान धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम निलजा एवं जरौदा में धान की फसल में पेनिकल माइट का प्रकोप देखा गया। पेनिकल माइट से प्रभावित कृषकों को उपचार हेतु वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक डॉ. बी.पी. कतलम एवं डॉ. विकास सिंह द्वारा स्पायरोमेसिफेन 22.9 प्रतिशत एस.सी. 150 मि.ली. प्रति एकड़ की दर से छिडकाव करने का सुझाव दिया गया एवं अगले वर्ष नया बीज उपयोग करने की…

Read More

राज्योत्सव 2021 में ऊर्जा विभाग के मंडप को मिला तृतीय स्थान, राज्यपाल के हाथों मिला पुरस्कार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. साइंस कालेज मैदान में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव एवं राज्योत्सव 2021 में आयोजित विभागीय प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ऊर्जा विभाग के मंडप को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित होने का गौरव प्राप्त हुआ। पुरस्कार समारोह की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल माननीया सुश्री अनसुईया उइके एवं अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों से पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के हर्ष गौतम एमडी वितरण कंपनी एवं मनोज वर्मा नोडल अधिकारी (ऊर्जा), अधीक्षण अभियन्ता (शहर-1)  रायपुर ने ग्रहण किया। 28 अक्टूबर से 01 नवम्बर तक आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य…

Read More

कलेक्टर और एसएसपी ने कि जिले के कानून व्यवस्था की समीक्षा, आम नागरिकों का पुलिस एवं प्रशासन पर विश्वास कायम रहेः कलेक्टर

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री सौरभ कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत कुमार अग्रवाल ने आज यहां कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में जिले के कानून व्यवस्था के संबंध में राजस्व एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों से एक दूसरे से सतत संपर्क बनाए रखने तथा समन्वय से कार्य करने कहा। आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो तथा पर्व आदि अवसर पर कानून व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने असामाजिक तत्वों पर नजर रखने , संयमित आचरण करने , सूचना…

Read More

नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दुलदुला पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना दुलदुला में आरोपी दिनेश राम के विरूद्ध अपराध क्रमांक 84/21 धारा 363, 366(क), 376(2)(एन) भादवि 5, 6 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध।  समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. दुलदुला पुलिस द्वारा नाबालिग को बहला कर भगा ले जाने तथा उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी को गिरफ्तार कर नाबालिग को उसके कब्जे से बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार थाना दुलदुला क्षेत्र के प्रार्थी ने दिनांक 25 अक्टूबर 2021 को थाना दुलदुला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि…

Read More

कलेक्टर ने किसानों को राजीव गांधी किसान न्याय योजना से प्राप्त राशि के आहरण हेतु किसानों के लिए व्यवस्था बनाने बैंकों एवं एसडीएम को दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को प्राप्त राशि के आहरण में किसी तरह की दिक्कत न हो, इसे ध्यान में रखते हुए सभी बैंकों को सुचारू व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने किसानों की सुविधा के संबंध में सभी एसडीएम को ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं।

Read More

जिला पंचायत सीईओ ने कोरना ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर पहुंचकर लोगों की समस्या सुनी, अधिकारियों को आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जशपुर. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी ने आज दुलदुला विकासखंड के कोरना ग्राम पंचायत में जन समस्या समाधान शिविर पहुंचकर लोगों की समस्याओं को सुना और शिविर में उपस्थित सभी अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरूवा, बाड़ी, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना सहित अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाएं दूरस्थ अंचल के लोगों तक पहुंचे…

Read More