प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक प्रकरण में प्रभावित परिजन हेतु चार लाख की राशि स्वीकृत !

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 सितम्बर / कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के अंतर्गत 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। पत्थलगांव तहसील अंतर्गत ग्राम बहनाटांगर निवासी नुवेल केरकेट्टा की नहर के पानी में डुबने से 28 सितम्बर 2023 को मृत्यु हो गई। मृतक की निकटतम वारिस उनकी पत्नी फिलिस्ता केरकेट्टा हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बुजुर्गों की सेहत का रख रहे हैं  विशेष ध्यान : लोदाम में लगा बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर.

समदर्शी न्यूज़ जशपुर, 24 सितम्बर / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में जशपुर विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाकर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया और परामर्श दिया गया। इस दौरान शिविर में बुजुर्गों की एनीमिया जांच, शुगर जांच, खून जांच सहित अन्य जांच की गई। इसके साथ ही लोदाम के स्कूली बच्चों को पोषण आहार की जानकारी दी गई और हिमोग्लोबिन की  जांच की गई।

Read More

10 वीं सीपीए इंडिया रीजन कांफ्रेंस को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया संबोधित : छत्तीसगढ़ विधानसभा के महत्वपूर्ण निर्णयों का भी किया उल्लेख.

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात के साथ ही पूरे देश से आये विधायिका के अध्यक्षों के सामने रखे अपने विचार. सतत् और समावेशी विकास में विधायिका की भूमिका विषय पर छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष के संबोधन को मिली सराहना. समदर्शी न्यूज़ नई दिल्ली, 23 सितम्बर / छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नई दिल्ली में आयोजित 10 वीं सीपीए इंडिया रीजन कांफ्रेंस (दसवें राष्ट्रमंडल संसदीय संघ भारत क्षेत्र की बैठक) में भाग लिया। इस महत्वपूर्ण बैठक के दौरान, उन्होंने “सतत् और समावेशी विकास में विधायिका की भूमिका”…

Read More

पुसौर पुलिस की कार्यवाही : किराना दुकान में दैनिक उपयोग की वस्तुओं की चोरी, चार आरोपी गिरफ्तार, कार्यवाही कर भेजे गये न्यायिक रिमांड पर !

पुसौर पुलिस की तत्परता से चोरी का सामान बरामद, सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पर्दाफाश पुसौर पुलिस ने अपराध क्रमांक 323/2024 धारा 305(a), 324(4), 331(4), 3(5) BNS के अंतर्गत मामला किया पंजीकृत. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 23 सितंबर / पुसौर पुलिस ने किराना दुकान का शटर तोड़कर दैनिक उपयोग की वस्तुओं की चोरी करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना की जानकारी ग्राम कोड़ातराई निवासी विकास कुमार गुप्ता द्वारा दिनांक 22 सितंबर 2024 को थाना पुसौर में दी गई थी, जिसके अनुसार उनकी ग्राम…

Read More

युवती से नौकरी लगाने के नाम पर ठगी : जालसाज को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर.

थाना कोतरारोड़ में अपराध क्रमांक 322/2024 धारा 420, 467, 468, 469, 470, 471 आईपीसी के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. समदर्शी न्यूज़  रायगढ़, 23 सितंबर / थाना कोतरारोड़ क्षेत्र की एक 20 वर्षीय युवती ने कल दिनांक 22 सितंबर 2024 को कोतरारोड़ थाना में आकर लिखित शिकायत दर्ज कराई थी कि फरवरी 2024 में राजेश कुमार साहू, निवासी किरोड़ीमलनगर, रायगढ़ ने इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया और खुद को नहरपाली स्थित जेएसडब्ल्यू कंपनी में इंटरशीप कर रहा हूं, बताते हुए झूठे वादे किए। राजेश ने युवती को जेएसडब्ल्यू कंपनी…

Read More

बिना सूचना दिये सन्ना ग्राम के मेन रोड में चक्का-जाम करने वाले कुल सात आरोपियों के विरूद्ध थाना में हुई नामजद एफआईआर दर्ज, जांच जारी.

आरोपियों के विरूद्ध थाना सन्ना में अपराध क्रमांक 63/24 धारा 126(2), 191(2) भा.न्या.सं. का अपराध दर्ज. आरोपियों के नाम – 1.अरविन्द कुजूर उम्र 45 साल निवासी सन्ना मांझाटोली, 2.अंचलेश लकड़ा उम्र 25 साल निवासी सरनाटोली सन्ना, 3.जगेश्वर खलखो उम्र 45 साल निवासी सन्ना, 4.विनोद भगत उम्र 38 साल निवासी सरनाटोली सन्ना, 5.इनायत खान उम्र 45 साल निवासी सन्ना, 6.सुनील उर्फ बंटी उम्र 35 साल निवासी शिक्षक कालोनी सन्ना, 7.राजेश प्रधान निवासी सरनाटोली सन्ना. समदर्शी न्यूज़ जशपुर,23 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार किसी…

Read More

ब्लैक स्पॉट क्षेत्रों में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने रायगढ़ पुलिस का विशेष अभियान जारी : चालानी कार्यवाही के साथ निःशुल्क हेलमेट वितरण.

पुलिस विभाग द्वारा इस अभियान के अंतर्गत लोगों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने और अपनी सुरक्षा के प्रति जागरूक होने का दिया गया संदेश. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 22 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में जिले के ब्लैक स्पॉट चिन्हित क्षेत्रों में सड़क हादसों को कम करने के उद्देश्य से पुलिस जागरूकता और आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में आज नेशनल हाईवे 49 पर ग्राम जोरापाली के समीप बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत 500/-…

Read More

रायगढ़ : दुष्कर्म और मारपीट के दो मामलों में आदतन बदमाश गिरफ्तार, पुलिस ने चोरी की बाइक भी की बरामद, भेजा रिमांड पर.

पुलिस द्वारा आरोपी पर अपराध क्रमांक 324/2024 धारा 64 BNS और 6 पॉक्सो एक्ट एवं अपराध क्रमांक 417/2024 धारा 296, 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) BNS के अंतर्गत मामला किया है पंजीबद्ध. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 22 सितंबर / जूटमिल पुलिस द्वारा आदतन बदमाश आकाश यादव (निवासी बजरंगपारा निगम कॉलोनी) को दुष्कर्म और मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है। आरोपी आकाश यादव ने दिनांक 10 सितंबर 2024 को एक स्थानीय बालिका से दुष्कर्म किया था, जिसकी रिपोर्ट बालिका की बड़ी बहन द्वारा 11 सितंबर को…

Read More

ऑपरेशन मुस्कान में कोतरारोड पुलिस को मिली बड़ी सफलता : लापता बालिका को जम्मू से किया बरामद,आरोपी को भेजा रिमांड पर.

अपराध क्रमांक 109/2023, धारा 363 भादवि के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर प्रारंभ की गई थी विवेचना. पुलिस ने बालिका को भगा ले जाने वाले आरोपित युवक पर की गई पॉक्सो एक्ट में कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ रायगढ़, 22 सितंबर / पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा जिले में ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत थाना प्रभारियों को लापता व्यक्तियों, विशेष रूप से बच्चों और महिलाओं की त्वरित खोजबीन करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में कोतरारोड़ पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। डीएसपी श्री अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन…

Read More

बैंक में फर्जी दस्तावेज पेश कर खाता खुलवाने वाली आरोपिया पर पुलिस का प्रहार : फर्जी खाते में जमा हुए 20 लाख रूपये को निकालने का प्रयास हुआ नाकाम, भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर.

आधार कार्ड को कूटरचित कर आरोपिया माला सोमावार बनकर बैंक में खाता खोलकर पास-बुक, चेक-बुक एवं एटीएम कार्ड छलकर किए गये प्राप्त. नाम आरोपिया – (1) श्रीमती दुरपति बडकर पति राम जी बडकर उम्र 45 वर्ष निवासी नुनचूई थाना तखतपुर जिला बिलासपुर छ.ग. जप्त दस्तावेज – आधार कार्ड, बैक पास बुक, एटीएम एवं चेक बुक. समदर्शी न्यूज़ बिलासपुर, 22 सितंबर / प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि शाखा प्रबंधक ग्रामीण बैंक तोरवा नाका के द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट…

Read More