डबल इंजन की सरकार राज्य का पूरा चावल नहीं ले रही धान खुले बाजार में बेचना पड़ रहा – सुशील आनंद शुक्ला

भाजपा सरकार बनने के बाद धान खरीदी में भ्रष्टाचार हो रहा है रायपुर/20 अप्रैल 2025। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार इस वर्ष 40 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान को खुले बाजार में बेचने जा रही है। लगभग इतना ही धान उत्पादन से अधिक है जिसे सरकार ने खरीदा है। मतलब किसानों के पैदा किये धान से 44 लाख मीट्रिक टन धान अधिक खरीदा गया जिसे खुले बाजार में बेचना पड़ रहा है। यह राज्य के खजाने पर डकैती है तथा संगठित…

Read More

महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध, अत्याचार और दुष्कर्म के लिए कुख्यात हो चुकी है भाजपा सरकार – जरिता लैतफलांग

साय सरकार को छत्तीसगढ़ की बहन बेटियों की लगेगी हाय रायपुर/20 अप्रैल 2025। छत्तीसगढ़ में महिलाओं और अबोध बच्चियों के खिलाफ दिनोदिन बढ़ते अपराधिक कृत्यों, दुष्कर्म और अत्याचार की घटनाओं पर कड़ा प्रतिवाद करते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश कांग्रेस की सह प्रभारी जरिता लैतफलांग ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी की विष्णुदेव साय सरकार प्रदेश की महिलाओं का भरोसा पूरी तरह से खो चुकी है। मां महामाया और दंतेश्वरी की इस पवित्र भूमि में भाजपा की सरकार आने के बाद नवरात्र के पावन पर्व में नवमी…

Read More

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं : कहा – जनसंपर्क – सुशासन और जनविश्वास का सेतु

रायपुर 21 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस के अवसर पर प्रदेश के समस्त जनसंपर्क अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनसंचार क्षेत्र से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जनसंपर्क आज मात्र सूचना के प्रसार का माध्यम नहीं, बल्कि सरकार और जनता के बीच विश्वास और संवाद की सशक्त कड़ी है। शासन की योजनाओं, नीतियों और जनहितकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुँचाने में जनसंपर्क की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ जनसंपर्क…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिविल सेवा दिवस की दी शुभकामनाएं : कहा – सिविल सेवा – सुशासन की रीढ़, राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा

रायपुर 20 अप्रैल 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राष्ट्रीय सिविल सेवा दिवस (21 अप्रैल) के अवसर पर देश सेवा में समर्पित सभी सिविल सेवकों एवं उनके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह दिन न केवल सिविल सेवकों के अमूल्य योगदान को स्मरण करने का अवसर है, बल्कि यह भविष्य की चुनौतियों के संदर्भ में आत्ममंथन और नवचिंतन का भी दिवस है। यह अवसर हमें याद दिलाता है कि प्रशासनिक तंत्र राष्ट्र के विकास पथ का मूल आधार है, और सिविल सेवकों…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘नए दौर की भागदौड़ में पीछे छूटते भारतीयता के संस्कार’ विषय पर आयोजित ‘की-नोट’ एड्रेस में रखे अपने विचार : कहा- नई शिक्षा नीति में शिक्षा के साथ रोजगार भी है और संस्कार भी

रायपुर, 20 अप्रैल 2025/ नए दौर की भागदौड़ में पीछे छूटते भारतीयता के संस्कारों के दौर में समाज को सकारात्मक दिशा देना अत्यंत आवश्यक है। आज विदेशी हमारी संस्कृति से प्रभावित हो रहे हैं। प्रयागराज महाकुंभ में बड़ी संख्या में पश्चिमी देशों के लोग श्रद्धा से गंगा स्नान करने पहुँचे। दूसरी ओर, हम दिखावे और आडंबर के चलते अपनी महान संस्कृति से दूर होते जा रहे हैं और पाश्चात्य संस्कृति को अपना रहे हैं। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लागू की गई नई शिक्षा नीति में शिक्षा…

Read More

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने महतारी सिलाई केंद्र का किया शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का सपना पूरा करेंगी यहां प्रशिक्षित महिलाएं – श्री अरुण साव रायपुर. 20 अप्रैल 2025. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर के चंगोराभाठा में महतारी सिलाई केंद्र का शुभारंभ किया। रायपुर नगर निगम द्वारा संचालित इस सिलाई केंद्र में महिलाओं को सिलाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद सिलाई कार्य में दक्ष महिलाएं अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सिलाई केंद्र के शुभारंभ के बाद प्रशिक्षु महिलाओं से बात…

Read More

गैस सिलेण्डर से मौत का कारोबार : रिफिलिंग पाइप, नकदी सहित 1.5 लाख का सामान जब्त, रायपुर में अवैध रिफिलिंग करते दो गिरफ्तार.

थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत कांदूल स्थित भारत गैस गोडाउन के सामने नाला तरफ अवैध रूप से गैस सिलेण्डरों में गैस रिफिलिंग करने के साथ ही अवैध रूप से कर रहे थे गैस सिलेण्डरों की बिक्री. अवैध रूप से गैस सिलेण्डरों में गैस रिफिलिंग करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों को गिरफ्तार करने में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की रही महत्वपूर्ण भूमिका. आरोपियों के कब्जे से 12 नग घरेलू/कमर्शियल गैस सिलेण्डर, 01 नग गैस सिलेण्डर पाईप, 55 नग नोजल कैप, 23 नग गैस रिफिलिंग पाईप, गैस कार्ड, नगदी रकम 15,300/- रूपये किया…

Read More

खुलेआम चाकू लहरा कर मचा रहा था दहशत, रायपुर पुलिस ने हथियार सहित किया गिरफ्तार, ईश्वर साहू फिर भेजा गया जेल !

धारदार चाकू के साथ ईश्वर साहू गिरफ्तार, पूर्व में आरोपी मारपीट एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण में जा चुका है जेल थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 363/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध. रायपुर. 20 अप्रैल 2025 : थाना खमतराई पुलिस की टीम द्वारा दिनांक 20 अप्रैल 2025 को श्री राम चौक उरकुरा मोड में हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को आतंकित करते आरोपी ईश्वर साहू पिता एराम साहू उम्र 22 वर्ष साकिन बजरंग चौक रावांभाठा थाना खमतराई रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध…

Read More

RAIGARH CRIME : शादी का झांसा, शोषण, ब्लैकमेल और फरारी, रायगढ़ महिला थाना की टीम ने ढूंढ निकाला ‘फरेबी प्रेमी’, UP से पकड़ लाया गया दुष्कर्मी, रायगढ़ की युवती से प्यार के नाम पर की बर्बरता, पुलिस ने भेजा जेल.

शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना की टीम ने आरोपी को यूपी में पकड़ा. महिला थाना रायगढ़ में अपराध क्रमांक 04/2025 धारा 69 बीएनएस के अंतर्गत मामला किया गया दर्ज. रायगढ़. 20 अप्रैल 2025 : रायगढ़ की महिला थाना पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर कार्यवाही करते हुए शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश के भदोही से गिरफ्तार किया है। आरोपी चंदू यादव ने 2023 से युवती को बहला-फुसलाकर शारीरिक शोषण किया, फिर सम्बलपुर और आसनसोल भाग कर फरार…

Read More

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल : कहा- विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में चैंबर ऑफ कॉमर्स की है महत्वपूर्ण भूमिका

रायपुर 20 अप्रैल 2025 / विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की  महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रदेश में व्यापार, व्यवसाय और उद्योग तेजी से विकास कर रहे हैं, जिसके कारण जीएसटी कलेक्शन में छत्तीसगढ़ अग्रणी है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए हम सबको मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक ऑडिटोरियम में आयोजित छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के शपथ…

Read More