जशपुर कलेक्टर ने जिले में नवीन फूडपार्क की स्थापना कार्य के संबंध में ली समीक्षा, फूडपार्क की स्थापना की कार्यवाही जल्द पूर्ण करने के दिए निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल द्वारा आज छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना नवीन फूडपार्क की स्थापना की समीक्षा की गयी। कलेक्टर ने फूडपार्क की स्थापना की कार्यवाही जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी विकासखण्ड में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की स्थापना के अंतर्गत फूडपार्क की स्थापना की जाएगी। जिसके अंतर्गत जशपुर जिले के फरसाबहार, कांसाबेल, पत्थलगांव, दुलदुला तथा कुनकुरी विकास खण्ड के फूडपार्क स्थल में अधोसंरचना विकास कार्य जैसे सड़क निर्माण, स्ट्रीट लाईट एवं ड्रेनेज…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लगवाने की अपील की, कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु टीका ही प्रभावी उपाय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में कोविड-19 के तीसरी लहर को देखते हुए संक्रमण की रोकथाम के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है और पात्र हितग्राहियों का टीकाकरण किया जा रहा है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु टीका ही प्रभावी उपाय है। साथ ही लोगों को मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग पालन करने के लिए कहा जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया है कि संभवतः अधिकतर लोगों को टीका लग जाने की वजह से ही…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने धान खरीदी के नोडल अधिकारियों को अपने-अपने केन्द्रों का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश

मनोरा, पत्थलगांव और बगीचा विकासखंड को टीकाकरण के द्वितीय डोज में तेजी लाने के लिए कहा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर धान खरीदी, गौठान में मल्टी एक्टिविटी गतिविधियॉ, कोविड टीकाकरण, कोरोना जांच सहित अन्य विभागीय योजनाओं और टी.एल. के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी एसडीएम और धान खरीदी के नोडल अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि धान खरीदी के लिए शासन द्वारा अंतिम तिथि 07 फरवरी निर्धारित की गई है अब तक धान बेचने के लिए बचे…

Read More

मोदी सरकार के अनर्थशास्त्र और वित्तीय कुप्रबंधन की खुली पोल, मोदी राज में अर्थव्यवस्था बिना किसी रोडमैप और आर्थिक फ्रेमवर्क के उल्टे पाँव भाग रही है- मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, केंद्रीय बजट सत्र के पहले दिन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत आर्थिक सर्वेक्षण की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा है कि महंगाई, बेरोजगारी और घटती आमदनी का प्रमाण है। मोदी सरकार के कुनीतियों से पीड़ित जनता के लिए घोर निराशाजनक है। चालू वित्तीय वर्ष में विकास दर 9.2 प्रतिशत रहने और आगामी वित्तीय वर्ष में 8 प्रतिशत से 8.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है। देश की आधी से ज्यादा आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर कृषि पर…

Read More

भाजपा किसानों के लिये नहीं अपने अस्तित्व को बचाने के लिये आंदोलन किया-कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी किसानां के लिये नहीं अपने अस्तित्व को बचाने के लिये धान खरीदी केंद्रों पर आंदोलन कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा किस बात को लेकर आंदोलन कर रही है? यह उसे ही नहीं पता है। जिन मुद्दों को सामने रखकर भाजपा ने आंदोलन की नौटंकी किया उस सारे मुद्दों पर कांग्रेस सरकार पहले ही काम कर चुकी है। भाजपा धान खरीदी की तारीख आगे बढ़वाने की बात कर रही जबकि उसकी जरूरत ही…

Read More

सारे माफ़िया भाजपा की देन, कांग्रेस ने इस गाजरघास को उखाड़ कर फेंक दिया, भाजपा बताएं कि मोदी कितना चंदा लेकर मित्रों को देश की धरोहर बेच रहे हैं – कांग्रेस

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रेतमाफ़िया के खिलाफ कार्रवाई पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान को अवैध काम करने वालों के साथ भाजपा की हमदर्दी ठहराते हुए कहा है कि अवैध रेत उत्खनन तथा परिवहन करते पकड़े जा रहे लोगों पर सख्त कार्रवाई हो रही है, जिससे भाजपा दुखी हो रही है। भूपेश बघेल सरकार ने भाजपा शासनकाल में पैदा की गई माफिया खरपतवार को उखाड़ कर फेंक दिया है। जो बची  खुची  भाजपा संरक्षित गाजरघास नजर आ रही थी, उसे भी जड़…

Read More

’मोदी सरकार से गुहार, आम जनता का बजट तो लाओ एक बार’,’ठगी, जुमलेबाजी, लूटमार और अनियंत्रित मुनाफाखोरी बंद कर आमबजट में वास्तविक राहत दे मोदी सरकार’- कांग्रेस

’महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी, घटते-इनकम से जनता त्रस्त है, पर मोदी सरकार के फोकस में केवल चंद कार्पोरेट “मित्रों“ का हित है’ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विगत 7 वर्षों में मोदी सरकार की प्राथमिकताएं समाज कल्याण की  योजनाएं न होकर चंद पूंजीपतियों के मुनाफे पर केंद्रित है। अमीरों से लिया जाने वाला वेल्थ टैक्स खत्म कर डीजल पर 10 गुना सेंट्रल एक्साइज बढ़ाना मंहगाई का सबसे बड़ा कारण है। शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, गैस सब्सिडी, खाद सब्सिडी जैसे…

Read More

भाजपा ने पूछा : प्रदेश में नई कोरोना गाइडलाइन प्रभावी होते हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम की अनुमति किसने, कैसे और किनके इशारे पर दी?

प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री मूणत ने कहा- दोहरे मापदंड अपनाकर बघेल कोरोना गाइडलाइन की धज्जियाँ उड़ा रहे, प्रदेश को फिर संक्रमण के भयावह दौर में ले जाने पर आमादा कोरोना संक्रमण की बढ़ती दर के बीच भी प्रदेश सरकार सियासी लफ़्फ़ाज़ी व ‘ख़ानदानी शहज़ादे’ की चाटुकारिता के लिए अपनी ही बनाई गाइडलाइन को कूड़ेदान के हवाले कर बैठी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,  रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा कि कोरोना गाइडलाइन की आड़ लेकर एक ओर जहाँ प्रदेश सरकार अपने ख़िलाफ़ उठ…

Read More

साबित हो गया बघेल सरकार का रेतखोरी का खेल – भाजपा, पकड़े गए वाहन राजसात किये जायें, मुनाफाखोरी बंद हो: साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने अवैध रेत परिवहन करते पकड़े जा रहे वाहनों को राजसात करने की मांग करते हुए कहा है कि भूपेश बघेल सरकार में तीन साल से चल रहा रेतखोरी का खेल उजागर हो गया है।  भाजपा इस सरकार के पहले ही दिन से चल रहे रेतमाफ़िया के कारोबार के खिलाफ लगातार आवाज उठाती रही, तब सरकार ने कोई कार्रवाई करने की बजाय रेतमाफ़िया को संरक्षण दिया और तीन साल में प्रदेश के सभी नदी, नालों, रपटों की रेत…

Read More

फरार आरोपी की सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सर्वसाधारण को सूचित किया गया है कि थाना तोरवा जिला बिलासपुर के अपराध क्रमांक 223/2021, धारा 363 भादवि. प्रकरण के आरोपी राजकुमार बर्मन पिता स्व. बिहारीलाल बर्मन, उम्र 41 वर्ष, निवासी दोमुहानी थाना तोरवा बिलासपुर फरार हो गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक द्वारा यह घोषणा की गई है कि फरार आरोपी के बारे में कोई सूचना देगा तो उन्हें 5 हजार रूपये का पुरस्कार दिया जायेगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक…

Read More