समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि छत्तीसगढ़ के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, जरूरत सिर्फ उनकी प्रतिभा को तराशने और उन्हें अच्छे अवसर प्रदान करने की है। मुख्यमंत्री आज महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर अपने निवास कार्यालय में आयोजित स्वर्गीय राजीव गांधी बाल भविष्य सुरक्षा प्रयास आवासीय विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों के प्रतिभा सम्मान समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के प्रारम्भ में शहीद वीर नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में समझौते से निपट रहे मामले, 2 प्रकरणों में हुआ आपसी समझौता, 3 को न्यायालय जाने की मिली सलाह
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में सदस्य/काउंसलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर 18 प्रकरणों की सुनवाई करते हुये 2 प्रकरण में आपसी समझौता, 3 प्रकरणों में न्यायालय जाने की सलाह दी गई। जिला मुख्यालय जशपुर स्थित परिवार परामर्श केन्द्र सिटी कोतवाली जशपुर में 18 प्रकरणों की सुनवाई के लिये सदस्य/काउन्सलर की उपस्थिति में बैठक आयोजित कर सुनवाई की गई जिसमें 2 प्रकरणों में आपसी समझौता, 3 प्रकरण में माननीय न्यायालय जाने की सलाह दी गई। 3 प्रकरण में केवल 1 पक्ष उपस्थित आये, 10…
Read Moreचीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल शहीद बिपिन रावत को अमर जवान स्मारक में मशाल जलाकर जिला पुलिस बल जशपुर के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा दी गई श्रद्धांजलि
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. विगत 8 दिसम्बर को तमिलनाडु के कुन्नूर में सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी, सुरक्षा कमाण्डों एवं पायलट सहित 14 लोगों को लेकर जा रहा सेना का हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ जनरल बिपिन राव साहित 13 लोगों को असामयिक मृत्यु हुई। उक्त दुखद घटना से देश विदेश में सीडीएस जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी गई। इसी क्रम में जिला पुलिस बल जशपुर के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा जिला पुलिस कार्यालय, रक्षित केन्द्र जशपुर सहित जिले के सभी थाना व चौकी में…
Read Moreरकम तीन गुना होने का प्रलोभन देकर चिटफंड कम्पनी में 33 लोगो से लगभग 51 लाख रूपये का निवेश कराकर धोखाधड़ी कर फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, साथियों की तलाश जारी…….जाने पुरा मामला…..
विनायक होम्स एंड रियल स्टेट प्राईवेट लिमिटेड के नाम से संचालित चिटफंड कंपनी के संचालक युवराज मालाकार निवासी इन्दौर (म.प्र.) को जिला जेल बलौदाबाजार से प्रोडक्षन वारंट में प्राप्त कर सिटी कोतवाली जशपुर ने किया गिरफ्तार, आरोपी युवराज मालाकार द्वारा अपने 4 अन्य साथियों के साथ मिलकर 33 निवेशकों से रू. 51,45,299 /-(इंक्यावन लाख पैंतालिस हजार दो सौ निन्यानबे) रू. निवेश कराया गया था, आरोपी के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली जशपुर में अप.क्र. 52/18 धारा 420, 120 (बी) भा.द.वि. एवं छ.ग. निक्षेपकों का हित संरक्षण अधिनियम् की धारा 10 के…
Read Moreथर्ड जेंडर के युवाओं को मुख्यमंत्री ने पढ़ाई के लिए किया प्रोत्साहित, थर्ड जेंडर समुदाय के विद्यार्थियों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी ली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज तेंदुआ, नवा रायपुर स्थित नवनिर्मित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च (आईडीटीआर) के लोकार्पण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सरोना के शेल्टर होम में रहकर पढ़ाई कर रहे थर्ड जेंडर के युवा भी कार्यक्रम में मौजूद थे। इन युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने थर्ड जेंडर के युवाओं से बातचीत की और उन्हें आगे पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित भी किया। थर्ड जेंडर के युवाओं ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फी भी ली। वहीं इंस्टीट्यूट…
Read Moreमुख्यमंत्री ने किया द सीक्रेट ऑफ लर्निंग किताब का विमोचन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में श्री अमित अहूजा द्वारा लिखित पुस्तक द सीक्रेट ऑफ लर्निंग का विमोचन किया। श्री अमित अहूजा ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह किताब व्यापार जगत के बदलते हुए दौर के प्रसंगों पर आधारित है। इस किताब के माध्यम से पाठकों को व्यापार जगत में सफल हुए उद्यमियों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमित आहूजा को किताब के लेखन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर श्रीमती साधना…
Read Moreराज्य में अब तक 13.68 लाख मीटरिक टन धान की खरीदी, 4.05 लाख से अधिक किसानों को भुगतान के लिए 2263.60 करोड़ रूपए जारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए एक दिसम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के बीते 9 दिनों में आज शाम साढ़े सात बजे तक 4 लाख 5 हजार 027 किसानों से समर्थन मूल्य पर 13 लाख 67 हजार 694 मीटरिक टन धान की खरीदी की गई है। किसानों से 2477 धान उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से धान खरीदी की जा रही है। खरीदी के पश्चात् बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत इन किसानों को 2263 करोड़ 60 लाख रूपए की राशि मार्कफेड द्वारा अपैक्स बैंक…
Read Moreमुख्यमंत्री ने नवा रायपुर में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ का किया लोकार्पण, सुरक्षित ड्राइविंग स्किल सिखाने में आईडीटीआर की होगी महत्वपूर्ण भूमिका: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
ग्राम तेंदुआ में 17 करोड़ रूपए की लागत से 20 एकड़ में बनाया गया है संस्थान महिलाओं और थर्ड जेंडर के अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण शुल्क में मिलेगी 50 प्रतिशत की छूट दिव्यांग अभ्यर्थियों को मुफ्त में प्रशिक्षण देने की घोषणा चेरिया-पौंता सड़क निर्माण की स्वीकृति ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट में इस वर्ष 2 हजार लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नवा रायपुर अटल नगर के ग्राम तेंदुआ में 17 करोड़ रूपए की लागत से निर्मित इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राईविंग एण्ड ट्रैफिक रिसर्च छत्तीसगढ़ का…
Read Moreप्रभारी सचिव डॉ. तंबोली ने किया धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण, कॉफ़ी प्लांटेशन, बस्तर पपीता, बादल, कलागुड़ी का भी किया अवलोकन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, छत्तीसगढ़ हाऊसिंग बोर्ड के आयुक्त और बस्तर जिला प्रभारी सचिव डॉ. अय्याज तंबोली ने गुरुवार को जिले के विकासखंड बास्तानार के धान खरीदी केंद्र में पहुंचकर धान खरीदी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि धान खरीदी सुचारू संचालन के साथ-साथ किसानों को खरीदी केंद्र में आवश्यक सुविधा देने की व्यवस्था करें। साथ ही उपार्जन केंद्र में भंडारण की व्यवस्था का संज्ञान लेकर धान की गुणवत्ता की जांच सतत करने के निर्देश दिए। इसके उपरांत प्रभारी सचिव ने डिलमिली क्षेत्र…
Read Moreभड़ीसगांव और बड़े मोरठपाल में किया गया स्वास्थ्य और स्वच्छता के लिए जागरूक
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा दी बस्तर केअर फाउंडेशन जगदलपुर द्वारा बालिकाओं और महिलाओं को मासिक धर्म स्वस्छ्ता व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने 07 एवं 08 दिसंबर को तोकापाल ब्लॉक के ग्राम भडिस गांव एवं बड़े मोरठ पाल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं और बालिकाओं को मासिकधर्म के दौरान स्वच्छता रखने,पौष्टिक आहार लेने और सेनेटरी नेपकिन का इस्तेमाल करने बताया गया। साथ ही उन्हें निःशुल्क सेनेटरी नेपकिन का वितरण किया गया। जिन बालिकाओं को मासिकधर्म शुरू नहीं हुआ है उन्हें इस…
Read More