Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • एक सेकंड की सतर्कता और बच गई जान : आरपीएफ इंस्पेक्टर की बहादुरी ने रोकी रेल दुर्घटना, चलती ट्रेन, फिसला यात्री, मौत थी करीब – लेकिन आरपीएफ जवान बन गया फरिश्ता.

    एक सेकंड की सतर्कता और बच गई जान : आरपीएफ इंस्पेक्टर की बहादुरी ने रोकी रेल दुर्घटना, चलती ट्रेन, फिसला यात्री, मौत थी करीब – लेकिन आरपीएफ जवान बन गया फरिश्ता.

    दिनांक 10 जून 2025 को रेलवे सुरक्षा बल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के निरीक्षक समीर खलखो, जो अपराध गुप्तचर शाखा गोंदिया में पदस्थ हैं, सहायक उप निरीक्षक आर. एस. बागड़ेरिया के साथ राजनांदगांव रेलवे स्टेशन में ड्यूटी पर थे। इसी दौरान गाड़ी संख्या 07005 (चेरला पल्ली-रक्सौल एक्सप्रेस) सुबह 11:05 बजे स्टेशन पर पहुंची और निर्धारित ठहराव के उपरांत 11:09 बजे प्रस्थान कर रही थी। तभी एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास करते समय असंतुलित होकर गिर पड़ा और प्लेटफॉर्म व ट्रेन के मध्य फंस गया। यह घटना एक गंभीर दुर्घटना में बदल सकती थी, लेकिन प्लेटफॉर्म पर सतर्क खड़े निरीक्षक समीर खलखो ने तत्काल साहसिक कदम उठाया। उन्होंने दौड़कर यात्री को खींचकर सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

    निरीक्षक समीर खलखो की त्वरित प्रतिक्रिया और सतर्कता से एक अनमोल जीवन की रक्षा हुई। बचाए गए यात्री ने कृतज्ञता व्यक्त करते हुए आरपीएफ के इस कार्य की सराहना की है

  • अमृत भारत स्टेशन योजना : बिलासपुर स्टेशन में होगी क्रांति, अब सफर होगा विदेशी एहसास जैसा, हर प्लेटफार्म पर लिफ्ट-एस्केलेटर, ट्रेन लेट होने की झंझट खत्म, बिलासपुर स्टेशन पर बन रही हाईटेक यार्ड व्यवस्था से यात्रियों को मिलेगी राहत.

    अमृत भारत स्टेशन योजना : बिलासपुर स्टेशन में होगी क्रांति, अब सफर होगा विदेशी एहसास जैसा, हर प्लेटफार्म पर लिफ्ट-एस्केलेटर, ट्रेन लेट होने की झंझट खत्म, बिलासपुर स्टेशन पर बन रही हाईटेक यार्ड व्यवस्था से यात्रियों को मिलेगी राहत.

    बिलासपुर रेलवे स्टेशन, जिसकी स्थापना 19वीं शताब्दी के उत्तरार्ध में हुई थी, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का मुख्यालय एवं देश के प्रमुख रेल जंक्शनों में से एक है। यह स्टेशन न केवल यात्री सेवाओं बल्कि रेल परिचालन की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यहां स्थित इलेक्ट्रिक लोकोशेड में बड़ी संख्या में विद्युत इंजनों का रखरखाव एवं संचालन किया जाता है। साथ ही, बीसीएन (ब्रॉड गेज कवरड वैगन) डिपो मालगाड़ियों की निरंतर आपूर्ति और प्रबंधन में सहयोग करता है, जबकि कोचिंग डिपो यात्री ट्रेनों के रखरखाव, सफाई एवं तकनीकी तैयारियों की प्रक्रिया को अंजाम देता है। इसके अतिरिक्त, बिलासपुर में स्थित गुड्स शेड आसपास के क्षेत्रों के लिए आवश्यक वस्तुओं जैसे खाद्यान्न, खाद, कपड़े तथा अन्य उपभोक्ता वस्तुओं के लदान और परिवहन को सुव्यवस्थित करता है । वर्तमान में यहां वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण हेतु एक उन्नत मेंटेनेंस डिपो का निर्माण किया जा रहा है, जिससे उच्च गति की ट्रेनों की सेवा एवं संचालन में और अधिक दक्षता सुनिश्चित की जा सकेगी। इन सभी सुविधाओं की उपस्थिति बिलासपुर को रेलवे परिचालन का एक सशक्त और रणनीतिक केंद्र बनाती है। वर्तमान में बिलासपुर स्टेशन पर यात्री सुविधाओं और परिचालनिक आवश्यकताओं से संबंधित कई कार्य प्रगति पर हैं, जिनसे यात्रियों को बेहतर अनुभव और रेलवे को अधिक दक्षता प्राप्त होगी।

    इसी क्रम में, बिलासपुर रेलवे स्टेशन से कटनी, नागपुर एवं झारसुगुड़ा की तीन प्रमुख दिशाओं में ट्रेनों का नियमित संचालन होता है, जिसके कारण स्टेशन पर क्रॉस मूवमेंट की मात्रा अत्यधिक होती है और यह ट्रेनों की समयबद्धता को प्रभावित करता है। वर्तमान में बिलासपुर यार्ड में 25 से अधिक रेल लाइनें विद्यमान हैं, और यात्री तथा माल यातायात को संरक्षित एवं सुचारु रूप से संचालित बनाए रखने हेतु समय-समय पर यार्ड मॉडिफिकेशन आवश्यक होता है। इसी के तहत लगभग 250 करोड़ रुपये की लागत से यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जा रहा है, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग के लिए ईआई पैनल सिस्टम की स्थापना भी की जा रही है । यार्ड की सतत निगरानी कर संरक्षा और तकनीकी पहलुओं, कमियों की पहचान कर उनका समाधान किया जाता है । इसी कार्य के अंतर्गत ट्रेन मूवमेंट से संबंधित लगभग 70 पॉइंट्स को दुरुस्त किया जाएगा। यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के अंतर्गत स्टेशन यार्ड में कई नई लाइनों का निर्माण, बाईपास कनेक्टिविटी, कोचिंग डिपो से डायरेक्ट मूवमेंट, क्लासिफिकेशन यार्ड एवं बीसीएन डिपो से सुगम संपर्क, साथ ही फ्लाईओवर लाइन जैसी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, मौजूदा लाइनों की रीडिज़ाइनिंग और सिग्नलिंग सिस्टम का उन्नयन किया जा रहा है, जिससे क्रॉस मूवमेंट में कमी आएगी। इन सभी सुधारों के फलस्वरूप ट्रेनों की समयपालन में सुधार के साथ-साथ परिचालन की गति और दक्षता में भी उल्लेखनीय वृद्धि सुनिश्चित होगी।

    वर्तमान में बिलासपुर स्टेशन पर 8 प्लेटफार्म कार्यशील हैं। प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर प्रतिदिन 8 दैनिक ट्रेनों के साथ-साथ 9 साप्ताहिक, द्विसाप्ताहिक और त्रिसाप्ताहिक ट्रेनों का संचालन होता है। लगभग एक डेढ़ वर्ष पूर्व दुर्ग एवं रायपुर से कटनी की ओर जाने वाली कुछ ट्रेनें, जो कि प्लेटफार्म 1 से संचालित होती थी, को उसलापुर स्थानांतरित किया गया था।

    बिलासपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म 1, 2, 3, 4 एवं 5 से थ्रू ट्रेनों का संचालन होता है। क्रॉस लाइन से मेन लाइन पर आने के लिए ट्रेनों को कई पॉइंट और क्रॉसिंग पार करनी पड़ती है, जिसमें समय लगता है। इस दौरान अन्य लाइनों की ट्रेनों को भी मेन लाइन में आने के लिए इंतजार करना पड़ता है, जिससे समयबद्धता प्रभावित होती है। कोचिंग ट्रेनों की लंबाई कम होती है, जबकि मालगाड़ियाँ लंबी होती हैं। यार्ड से ट्रेन मूवमेंट प्लान करते समय क्रॉस मूवमेंट, लूप लाइन की लंबाई एवं ट्रेन की लंबाई इन चीजों का ध्यान रखा जाता है। इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म क्रमांक 1 से डाउन दिशा की ओर, प्लेटफार्म क्रमांक 2 एवं 3 से अप और डाउन दोनों दिशाओं की, और प्लेटफार्म क्रमांक 4 एवं 5 से मुख्यतः अप दिशा की ट्रेनें संचालित की जाती हैं। प्लेटफार्म 6, 7 एवं 8 का उपयोग आमतौर पर यहां से शुरू या समाप्त होने वाली ट्रेनों के लिए किया जाता है। यदि एक ही दिशा की एक से अधिक ट्रेनें एक साथ आती हैं तो उन्हें सुचारू संचालन के लिए अलग-अलग प्लेटफार्म पर लिया जाता है।

    यात्रियों की सुविधा हेतु बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर लिफ्ट, एस्केलेटर की व्यवस्था की गई है। प्लेटफार्म नंबर 2/3 एवं 4/5 पर रैम्प की सुविधा है। सभी प्लेटफार्मों पर खानपान के स्टॉल, प्लेटफार्म वेंडिंग एवं आईआरसीटीसी की ई-कैटरिंग की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त यात्रियों के सुगम आवागमन को ध्यान में रखते स्टेशन पुनर्विकास में आवश्यक विशेष सुविधाएं भी सुनिश्चित की जा रही हैं।

    बिलासपुर स्टेशन का यह पुनर्विकास कार्य लगभग ₹392 करोड़ की अनुमानित लागत से किया जा रहा है। योजना के तहत 31 लिफ्ट एवं 21 एस्केलेटर, जैसी सुविधाएं भी शामिल है। प्लेटफार्म 9 एवं 10 का निर्माण कार्य प्रगति पर है और दो और अतिरिक्त प्लेटफार्म बनाए जाएंगे। इन प्लेटफार्मों के पूर्ण हो जाने के बाद झारसुगुड़ा की ओर से होकर कटनी की तरफ जाने वाली ट्रेनें प्लेटफार्म 9,10 और 11 से होते हुए आरओआर (रेल ओवर रेल) होकर उसलापुर के रास्ते गंतव्य को रवाना होंगी। यह योजना स्टेशन पर क्रॉस मूवमेंट की समस्याओं को कम करेगी और परिचालन की रफ्तार में उल्लेखनीय सुधार लाएगी।

  • पुरी जैसा अनुभव दोकड़ा में : 108 कलश, 56 भोग, गजानन वेश – दोकड़ा में हुआ देव स्नान महोत्सव, श्री जगन्नाथ के गजानन रूप में हुए दिव्य दर्शन, महाप्रसाद वितरण से गूंजा मंदिर परिसर, श्रद्धा में डूबे श्रद्धालु.

    पुरी जैसा अनुभव दोकड़ा में : 108 कलश, 56 भोग, गजानन वेश – दोकड़ा में हुआ देव स्नान महोत्सव, श्री जगन्नाथ के गजानन रूप में हुए दिव्य दर्शन, महाप्रसाद वितरण से गूंजा मंदिर परिसर, श्रद्धा में डूबे श्रद्धालु.

    धार्मिक श्रद्धा और सांस्कृतिक उत्साह से सराबोर दोकड़ा गांव में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में बुधवार को देव स्नान महोत्सव का आयोजन अत्यंत भव्यता और विधिपूर्वक संपन्न हुआ। श्री जगन्नाथ मंदिर समिति, दोकड़ा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

    पवित्र परंपराओं के अनुसार, भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की प्रतिमाओं का 108 कलशों के गंगा जल एवं अन्य तीर्थ जल से विधिवत स्नान कराया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर वैदिक मंत्रोच्चारण, शंखध्वनि और हरि नाम संकीर्तन से गूंज उठा। महोत्सव की भव्यता ने लोगों को पुरी श्रीमंदिर के देव स्नान की अनुभूति कराई।

    स्नान के उपरांत भगवान जगन्नाथ को पारंपरिक गजानन वेश में सजाया गया। इस विशेष रूप में महाप्रभु के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने इसे अत्यंत शुभ और दिव्य अवसर माना तथा भगवान के इस स्वरूप को श्रद्धा से निहारा।साथ ही महाप्रभु को 56 भोग लगाया गया।

    कार्यक्रम में स्थानीय एवं अतिथि कीर्तन मंडलियों ने भजन, कीर्तन और ओडिशा की पारंपरिक भक्ति संगीत प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरे वातावरण में भक्ति और उल्लास की लहर दौड़ गई। ताल, मृदंग और घंटा की गूंज ने उपस्थित भक्तों को भक्ति में सराबोर कर दिया।

    देव स्नान के साथ ही रथ यात्रा की तैयारियों का शुभारंभ भी हो गया। मंदिर समिति द्वारा बताया गया कि इस वर्ष रथ यात्रा के लिए एक विशाल और भव्य रथ का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है, जिसे लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।

    देव स्नान के कार्यक्रम पश्चात महाप्रभु जी का गजानन वेश कराया गया, इसके पश्चात महाआरती कर महाप्रसाद वितरण किया गया।

  • मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस का शिकंजा : 105 किलो गांजा, दो लग्ज़री कारें, चार मोबाइल और 44.85 लाख की जप्ती के साथ तीन तस्कर पकड़े गए, ओडिशा से यूपी जा रही थी लाखों की गांजा खेप, रायगढ़ पुलिस ने पकड़ी…पढ़ें पूरी कार्रवाई.

    मादक पदार्थ तस्करी पर पुलिस का शिकंजा : 105 किलो गांजा, दो लग्ज़री कारें, चार मोबाइल और 44.85 लाख की जप्ती के साथ तीन तस्कर पकड़े गए, ओडिशा से यूपी जा रही थी लाखों की गांजा खेप, रायगढ़ पुलिस ने पकड़ी…पढ़ें पूरी कार्रवाई.

    एसपी श्री दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन पर रायगढ़ जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ा शिकंजा कसने में पुलिस को लगातार बड़ी सफलता मिल रही है। इसी अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने एक और बड़ी कार्यवाही करते हुए दो कारों में भारी मात्रा में गांजा लेकर रायगढ़ की ओर आ रहे तीन अन्तर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुल 105 किलो गांजा, दो कारें, चार मोबाइल फोन समेत कुल 44.85 लाख रुपये का अवैध मादक पदार्थ और सामान जब्त कर कार्रवाई की गई है।

    पुलिस को यह सफलता उस वक्त मिली जब थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को उनके विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ओडिशा के कनकतुरा से दो अलग-अलग कारों में कुछ व्यक्ति भारी मात्रा में गांजा लेकर ग्राम बड़माल रेलवे लाइन किनारे होते हुए रायगढ़ की ओर आने वाले हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक राव ने तत्काल पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। एसपी श्री दिव्यांग पटेल द्वारा डीएसपी श्री अनिल विश्वकर्मा के पर्यवेक्षण में साइबर सेल और थाना जूटमिल की संयुक्त टीम गठित कर घेराबंदी के निर्देश दिए गए। कार्रवाई के लिए टीम ने सुनियोजित तरीके से बड़माल रेलवे लाइन किनारे ओडिशा सीमा से लगे मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दो कारों को रोका – एक ग्रे रंग की स्वीफ्ट डिजायर कार OR 17 G 4546 और दूसरी ब्लैक रंग की ग्रैंड विटारा CG 13 BB 9200 तलाशी में दोनों वाहनों से कुल 103 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिनका वजन करीब 105 किलो निकला।

    पकड़े गए तीन तस्करों – रविशंकर गौतम (झांसी, यूपी), विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह (सरिया, सारंगढ़-बिलाईगढ़) और दीपक जोहरी (किरोड़ीमलनगर, रायगढ़) से पूछताछ में खुलासा हुआ कि उन्होंने गांजा ओडिशा से खरीदा और यूपी ले जाकर बेचने की योजना बनाई थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि रास्ते में कनकतुरा के पास उनके दो अन्य साथी एक कार से उतर गए थे। जूटमिल थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 212/2025, धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है ।

    गिरफ्तार आरोपियों में विरेन्द्र सिंह के विरुद्ध पहले से थाना सरिया में एनडीपीएस एक्ट के दो मामले दर्ज हैं, जबकि दीपक जोहरी थाना कोतरारोड़ क्षेत्र का पूर्व आपराधिक रिकॉर्डधारी है, जिस पर मारपीट के तीन मामले दर्ज हैं और समय-समय पर उस पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जाती रही है। आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड को देखते हुए प्रकरण में संगठित अपराध की धारा 111 बीएनएस जोड़ा गया है। पुलिस ने मौके से कुल 21 लाख रुपये कीमत का 105 किलो गांजा, लगभग 23 लाख की दोनों कारें और 85 हजार रुपये मूल्य के चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

    पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है और फरार दो अन्य तस्करों की तलाश तेज कर दी गई है। रायगढ़ पुलिस द्वारा यह लगातार दूसरी बड़ी मादक पदार्थ बरामदगी है जिससे जिले में नशे के कारोबारियों पर कानून का शिकंजा लगातार मजबूत होता दिख रहा है।

    1. रविशंकर गौतम पिता स्व. रामप्रसाद गौतम उम्र 34 वर्ष साकिन जरथाई थाना चिरगांव जिला झांसी उत्तर प्रदेश,

    2. विरेन्द्र सिंह उर्फ वीर सिंह पिता अंगत सिंह उम्र 42 वर्ष साकिन कोर्रा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़,

    3. दीपक जोहरी पिता रमेश जोहरी उम्र 42 वर्ष साकिन किरोडीमलनगर वार्ड कमांक 04 थाना कोतरारोड जिला रायगढ़,

    एवं दो फरार.

    105 किलो गांजा (21 लाख), दो कार 23 लाख (गैंड विटारा कार सीजी 13 बीबी 9200, स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक ओ.आर. 17 जी 4546), 4 नग मोबाइल 85 हजार रूपये, कुल कीमत – 44.85 लाख.

  • बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नई सौगात : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने की सुविधा को मिला नया विस्तार, प्लेटफॉर्म 01 पर खुला आधुनिक फूड ट्रैक प्लाजा, प्लेटफॉर्म 01 बना फूड डेस्टिनेशन.

    बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए नई सौगात : बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर खाने-पीने की सुविधा को मिला नया विस्तार, प्लेटफॉर्म 01 पर खुला आधुनिक फूड ट्रैक प्लाजा, प्लेटफॉर्म 01 बना फूड डेस्टिनेशन.

    यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। रेल प्रशासन यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निरंतर सेवाओं का विस्तार एवं उन्नयन करता आ रहा है। इसी क्रम में फूड प्लाजा जैसी आधुनिक सुविधा की शुरुआत यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है।

    बिलासपुर स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 01 पर उपलब्ध कराई गई इस “फूड ट्रैक” फूड प्लाजा का विधिवत शुभारंभ आज दिनांक 11 जून 2025 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवा) श्री कौशिक मित्रा, सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग) श्री अनुपम दत्ता, आईआरसीटीसी के अधिकारी, पर्यवेक्षक, अन्य अधिकारी एवं रेल यात्रीगण भी उपस्थित थे।

     “फूड ट्रैक” फूड प्लाजा के शुभारंभ के साथ ही यात्रियों को अब और अधिक विविध एवं गुणवत्तापूर्ण खानपान का विकल्प प्लेटफार्म क्रमांक 01 पर उपलब्ध हो गई है। यह सुविधा यात्रियों को स्वच्छता के साथ गुणवत्तायुक्त खान-पान सेवाएं सुनिश्चित करेगी।

    उल्लेखनीय है कि बिलासपुर स्टेशन के सभी प्लेटफॉर्मों पर पहले से ही यात्रियों के लिए फास्ट फूड, केटरिंग स्टॉल, टी स्टॉल तथा प्लेटफार्म नं 01 पर ऑटोमैटिक वेंडिंग मशीन जैसी अनेक खान-पान सुविधाएं उपलब्ध हैं। अब “फूड ट्रैक” जैसे आधुनिक फूड प्लाजा के जुड़ने से स्टेशन की खान-पान सेवाओं में और भी वृद्धि होगी। साथ ही फूड प्लाजा के माध्यम से यात्रियों को ई-केटरिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी|

  • रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हाईवा ड्राइवर से लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नाकेबंदी और CCTV की मदद से खुली वारदात की गुत्थी, चार आरोपी गिरफ्तार.

    रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : हाईवा ड्राइवर से लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, नाकेबंदी और CCTV की मदद से खुली वारदात की गुत्थी, चार आरोपी गिरफ्तार.

    प्रकरण की जानकारी के अनुसार प्रार्थी मुकेश साहू ने थाना राखी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बेंद्री स्थित सिलके कंपनी में हाईवा वाहन चलाने का कार्य करता है। प्रार्थी दिनांक 09 जून 2025 को हाईवा वाहन में मंदिर हसौद से पत्थर लोड कर कंपनी के क्रेसर प्लांट ग्राम बेंद्री नवा रायपुर रोड होते जा रहा था तथा उसके साथ हेल्फर विष्णु प्रजापति एवं साथी अभिषेक यादव, कृष्णा कुमार यादव भी थे। रात्रि लगभग 02:30 बजे सेक्टर 24 नवा रायपुर सीबीडी रेल्वे स्टेशन के पास पहूँचे थे, उसी समय पीछे से एक संफेद रंग की स्कार्पियों वाहन का चालक प्रार्थी के हाईवा ट्रक के सामने अपनी वाहन को लाकर खड़ी कर दिया।

    जिससे प्रार्थी हाईवा वाहन को रोका तो स्कार्पियों से 05 लडके उतरकर हाईवा वाहन के पास आकर हाईवा के सामने सीसा को राड से तोड़-फोड़ किये फिर वाहन के दरवाजा को खोलकर उपर चढकर गाली गलौच करते हुये प्रार्थी के गला में चाकू टिका कर उसका, हेल्फर विष्णु प्रजापति एवं साथी अभिषेक यादव व कृष्णा कुमार यादव के पर्स, नगदी रकम एवं 02 नग मोबाईल फोन को लूटने के साथ ही उनके साथ मारपीट कर चोट पहुंचाये और भाग गये।  जिसके संबंध में प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना राखी में अपराध क्रमांक 91/25 धारा 126, 324, 309(4), 310(2) बी.एन.एस. 25, 27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

    घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गम्भीरता से लेते अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर श्री कर्ण कुमार उके एवं थाना प्रभारी राखी निरीक्षक अजीत राजपूत को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

    जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी राखी के नेतृत्व में थाना राखी पुलिस की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी एवं अन्य आहतों से विस्तृत पूछताछ कर अज्ञात आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना-स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन कर अज्ञात आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये वाहन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे।

    इसी दौरान अज्ञात आरोपियों की गिरफ्तारी में लगी टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा प्रकरण में संलिप्त आरोपी सोनू पटेल, अजय साहू, आकाश पासवान एवं लोकेश साहू को पकड़ कर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।

    चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट के 03 पर्स, नगदी रकम 600/- रूपये तथा घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन क्रमांक सीजी 04 पीएफ 5907 एवं 01 नग चाकू जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई। प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

  • ऑपरेशन आघात का वार : पुलिस की दबिश में अवैध देसी व अंग्रेजी शराब जब्त, कोल्हेनझरिया में 18 वर्षीय युवा आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.

    ऑपरेशन आघात का वार : पुलिस की दबिश में अवैध देसी व अंग्रेजी शराब जब्त, कोल्हेनझरिया में 18 वर्षीय युवा आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल.

    दिनांक 10 जून 2025 को थाना तुमला पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कोल्हेनझरिया, बाजारडांड छपरी के पास बिक्री हेतु अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब व अंग्रेजी शराब को रखा है।  जिस पर तुमला पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु ग्राम कोल्हेनझरिया बाजारडांड रवाना होकर, मौके पर संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी लेने पर उसके पास दो जरकिन में 09 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब मिला व उसके पास रखे बैग की तलाशी लेने पर उसमे  सीलबंद 12 नग आइकोन कंपनी का व्हिस्की पौवा 180 एमएल वाला, 02 नग मोडेफ कंपनी का 180 एमएल वाला पौवा तथा 05 नग 500 एमएल वाला ब्लैक फोर्ड कम्पनी की सीलबंद बियर की बोतल मिली।

    पुलिस के पूछताछ पर आरोपी संदेही ने अपना नाम भूपेंद सेठ, निवासी कूल्हेनझरिया का होना बताया, पुलिस ने जब संदेही भूपेंद्र से शराब रखने व बिक्री के संबंध में वैध दस्तावेजों की मांग की तो आरोपी भूपेन्द्र के द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका। जिसके उपरांत पुलिस के द्वारा आरोपी भूपेन्द्र सेठ को हिरासत में लेते हुए, उसके कब्जे से 14 लीटर 20 मिलीलीटर, अवैध कच्ची महुआ शराब व अंग्रेजी शराब को जप्त किया गया है। जप्त शराब की बाजार में कुल कीमत लगभग 3700/- रुपये है।

    आरोपी भूपेन्द्र सेठ उम्र 18 वर्ष, निवासी ग्राम कोल्हेनझरिया, थाना तुमला के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

  • सड़क सुरक्षा पर बड़ा एक्शन : शराब पीकर गाड़ी चलाना बना महंगा सौदा, बलौदाबाजार पुलिस ने पकड़े 26 नशे में वाहन चलाने वाले, एक ही दिन में 26 लोग ₹2.60 लाख के जुर्माने से दंडित.

    सड़क सुरक्षा पर बड़ा एक्शन : शराब पीकर गाड़ी चलाना बना महंगा सौदा, बलौदाबाजार पुलिस ने पकड़े 26 नशे में वाहन चलाने वाले, एक ही दिन में 26 लोग ₹2.60 लाख के जुर्माने से दंडित.

    पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के कुशल निर्देशन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं शराबी वाहन चालकों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जिला बलौदाबाजार-भाटापारा यातायात पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों की चेकिंग कर उनके वाहन विधिवत जप्त करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया भी लगातार की जा रही है। चेकिंग अभियान में यातायात शाखा बलौदाबाजार भाटापारा एवं सिमगा में ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से चेकिंग कर 26 वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन चालन करते हुए पकड़ा गया।

    पुलिस द्वारा इन सभी 26 प्रकरणों में चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए, इनके वाहन विधिवत जप्त कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसमें दिनांक 10 जून 2025 को माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 प्रकरण में वाहन चालकों को पृथक-पृथक ₹10,000-10,000 अर्थदंड का आदेश दिया गया है। इस प्रकार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा पुलिस की संपूर्ण कार्यवाही में माननीय न्यायालय द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले 26 वाहन चालकों को कुल ₹2,60,000 के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है। पुलिस द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों पर कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

  • दोकड़ा में ऐतिहासिक देव स्नान महोत्सव आज : धार्मिक उत्सव का महासंगम, दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव में दिखी पूरी धाम की झलक, भक्ति, शोभायात्रा और महाप्रसाद से गूंजा मंदिर परिसर.

    दोकड़ा में ऐतिहासिक देव स्नान महोत्सव आज : धार्मिक उत्सव का महासंगम, दोकड़ा में देव स्नान महोत्सव में दिखी पूरी धाम की झलक, भक्ति, शोभायात्रा और महाप्रसाद से गूंजा मंदिर परिसर.

    ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में आज देव स्नान महोत्सव का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन पूरी धाम, ओडिशा की पारंपरिक विधियों के अनुसार संपन्न किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हजारों श्रद्धालु इस आयोजन में भाग लेने के लिए दूर-दूर से पहुंच रहे हैं।

    इस पावन अवसर पर मंदिर प्रांगण में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। कीर्तन मंडलियों की सुमधुर भजनों की ध्वनि से वातावरण भक्तिमय हो उठेगा। मंदिर समिति ने कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण कर ली हैं और सुरक्षा व सुविधा व्यवस्था भी सुदृढ़ की गई है।

    दोपहर 1:00 बजे – मंगल आरती एवं कीर्तन मंडली का शुभारंभ

    1:30 बजे – पहुंडी (भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं देवी सुभद्रा की विशेष शोभायात्रा)

    2:30 बजे – देव स्नान (भगवानों का पवित्र जल से अभिषेक)

    3:30 बजे – महाप्रभु श्रृंगार एवं गजानन वेश दर्शन

    4:00 बजे – आरती एवं पुष्पांजलि अर्पण

    4:30 बजे – महाप्रसाद वितरण

    श्री जगन्नाथ रथयात्रा का प्रारंभ दोकड़ा में वर्ष 1942 में हुआ था। इसकी नींव स्वर्गीय सुदर्शन सतपथी एवं उनकी धर्मपत्नी स्वर्गीय सुशीला सतपथी ने रखी थी। यह परंपरा आज भी श्रद्धा और भक्ति के साथ निभाई जा रही है।

    इस वर्ष भी विशाल रथ का निर्माण ओडिशा के प्रसिद्ध संबलपुर से आए कारीगरों द्वारा किया जा रहा है। रथ की कारीगरी और अलंकरण दर्शनीय है, जो स्थानीय संस्कृति और ओडिशा की परंपरा का समावेश प्रस्तुत करता है।

  • गृह एवं कुण्डली में दोष होने से जान का ख़तरा बता कर 36 लाख की ठगी की साजिश, ब्लैकमेल ने उड़ाए होश, प्रार्थिया को फ्लैट से जाने की धमकी, योगगुरु कुंडली बाबा गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

    गृह एवं कुण्डली में दोष होने से जान का ख़तरा बता कर 36 लाख की ठगी की साजिश, ब्लैकमेल ने उड़ाए होश, प्रार्थिया को फ्लैट से जाने की धमकी, योगगुरु कुंडली बाबा गिरफ्तार, भेजा गया जेल.

    प्रार्थिया पल्लवी जायसवाल पिता स्व. विनोद कुमार जायसवाल उम्र 46 वर्ष पता फ्लैट नम्बर 120 व्दितीय तल सीएचपीएल शिखर अपार्टमेंट जुनवानी भिलाई व्दारा वर्ष 2022 में कालीबाड़ी मंदिर नेहरू नगर के पुजारी श्री परिचय मिश्रा को अपनी जन्मकुंडली दिखाकर अपने स्वास्थ्य एवं रोजगार के बारे में चर्चा की थी, तब पुजारी परिचय मिश्रा व्दारा कुंडली में काफी दोष होना बताकर ग्रहों को शांत कराने हेतु पूजा करवाने बता कर अपने सिद्ध गुरुजी श्री कुलदीप जी महाराज को भिलाई आने पर मुलाकात कराने बताया था। जनवरी 2023 में पुजारी परिचय मिश्रा व्दारा प्रार्थिया को पंडित श्री कुलदीप जी महाराज से मिलवाया गया, जिनके व्दारा प्रार्थिया की कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक नहीं होना, जिससे जान का खतरा होना बता कर प्रार्थिया के फ्लैट का अवलोकन किया तथा घर में भी बाधा होने की बात बताई तथा स्वयं को सिद्ध पंडित व योगाचार्य होना बताकर शीघ्र पूजन सामग्री की व्यवस्था एवं दक्षिणा देने को कहा जिस पर आवेदिका ने दिनांक 18 जनवरी 2023 को श्री कुलदीप जी महाराज के बताए बैंक खाता नंबर पर 17000/- रुपए जमा किया गया।

    आवेदिका को पंडित श्री कुलदीप गुरु जी ने ग्रहों का व अनिष्ट होने का डर दिखाकर दिनांक 18 जनवरी 2023 से 08 अप्रैल 2025 तक कुल 36,66,000/- रुपए का भुगतान आवेदिका के द्वारा अपने बैंक क्रमशः आईडीबीआई बैंक के खाता नंबर 0049104000 564939 एवं बैंक ऑफ़ बड़ौदा के बैंक खाता नंबर 05090100009578 व एचडीएफसी बैंक के खाता नंबर 50100694060383 से कुलदीप गुरु के बताए अनुसार बैंक ऑफ़ बड़ौदा के खाता नंबर 787601000022826 व कर्नाटक बैंक रोहतक के खाता क्रमांक 9992505005667101 में भुगतान कर दिया गया। जिसके बाद पंडित कुलदीप गुरुजी आवेदिका के सीएचपीएल शिखर अपार्टमेंट जुनवानी स्थित मकान को भी स्वयं के नाम पर पंजीयन नहीं कराने पर  तंत्र विद्या से जान से मारने की धमकी देकर आवेदिका को डराने की कशिश की गई। जिसकी रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 673/2025 धारा 318(4),308(2) बीएनएस कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में जेल भेजा गया है।

    नाम आरोपी – कुलदीप उर्फ कालू पिता जगजीवन उम्र 35 साल पता ग्राम रीटोली थाना शिवजी जिला रोहतक हरियाणा

    जप्त संपत्ति – एक कार ग्रैंड i10 स्पोर्ट्स सिल्वर, एक वीवो कंपनी का मोबाइल, एक टेकनो केमन कंपनी का मोबाइल, एक्यूप्रेशर मशीन, बैनर पोस्टर, प्रचार पसार के विभिन्न दवाई जड़ी-बूटी पूजन सामग्री।