Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप : गोगो पेपर बेचकर बिगाड़ रहे थे युवाओं का भविष्य, भिलाई में गोगो पेपर बिक्री पर कड़ा एक्शन, दुर्ग पुलिस ने तीन आरोपियों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई.

    पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से मचा हड़कंप : गोगो पेपर बेचकर बिगाड़ रहे थे युवाओं का भविष्य, भिलाई में गोगो पेपर बिक्री पर कड़ा एक्शन, दुर्ग पुलिस ने तीन आरोपियों पर की प्रतिबंधात्मक कार्रवाई.

    मिली जानकारी के अनुसार थाना वैशाली नगर में दिनांक 11 अगस्त 2025 को 18 नंबरा रोड़ कैम्प-1 स्थित पान ठेले में अनावेदक राम मोहन साहू पिता स्व. सुचिता साहू उम्र 55 वर्ष साकिन कैम्प-1 18 न0 रोड़ सुभाष चौक द्वारा अपने पान ठेले में मादक पदार्थ पीने का साधन गोगो पेपर उपलब्ध कराया जा रहा था। जिससे आम जनों में भारी आक्रोश व्याप्त था। अनावेदक को कई बार मादक पदार्थ पीने का साधन गोगो पेपर बेचने से मना किया गया था, उसके बाद भी अनावेदक राम मोहन साहू द्वारा अपने पान ठेले में मादक पदार्थ पीने का साधन गोगो पेपर उपलब्ध कराया जा रहा था।

    जिससे अनावेदक को प्रतिबंधित करने हेतु अनावेदक के विरूद्ध इस्तगाशा क्रमाँक -227/2025 धारा 126, 135(3) बीएनएसएस का ईस्तगाशा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय छावनी को प्रस्तुत किया गया है। ठीक उसी प्रकार थाना छावनी अंतर्गत दिनांक 12 अगस्त 2025 को सरकुलर मार्केट के पास भिलाई में गोगो बेचने की शिकायत की बात को लेकर वाद-विवाद कर काफी गाली-गलौज हो रहा था, जिससे मोहल्ले व आम जन में काफा आक्रोश का वातावरण है। गोगो बेचने से बच्चो में बुरी आदतें बन रही हैं जिनसे लोगों को समझाइस दी गई है। आरोपी भूपेन्द्र साहू पिता रूप सिंह उम्र 38 वर्ष कैम्प 02 भिलाई, संजय कुमार मेहर पिता स्व. तुकाराम मेहर उम्र 54 वर्ष निवासी 18 नम्बर रोड  कैम्प 01 भिलाई थाना छावनी जिला दुर्ग छ.ग. के विरूद्ध धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत् प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

  • जामुल में जुआ अड्डे पर छापा : भिलाई में 32-एकड़ के पास चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने मौके से ₹14,700 और 52 पत्ते किए बरामद, नगदी और ताश के साथ 4 आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार, जुआ प्रतिषेध अधिनियम में हुई कार्यवाही.

    जामुल में जुआ अड्डे पर छापा : भिलाई में 32-एकड़ के पास चल रहा था जुए का खेल, पुलिस ने मौके से ₹14,700 और 52 पत्ते किए बरामद, नगदी और ताश के साथ 4 आरोपी व नाबालिग गिरफ्तार, जुआ प्रतिषेध अधिनियम में हुई कार्यवाही.

    दिनांक 11 अगस्त 2025 के शाम करीबन 04.00 बजे मुखबीर द्वारा सूचना मिली थी कि आम्रपाली वनांचल सिटी के पीछे आम जगह 32-एकड़ भिलाई में कुछ व्यक्तियों के द्वारा रूपये पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेला जा रहा है।

    जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल टीम गठन कर अलग-अलग दिशाओं से पुलिस तैनात कर मौके पर रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही में नंदलाल सोनकर, भुनेश्वर खुटेल, राजू कुरैशी उर्फ शरीफ कुरैशी, आयान कुरैशी एवं एक नाबालिग बालक मिले, जिनके कब्जे एवं फड़ से 14700/- रूपये नगद एवं 52 पत्ती ताश जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्यवाही की गई है।

    गिरफ्तार आरोपी – 01. नंदलाल सोनकर उम्र 39 साल निवासी बैकुंठ धाम छावनी, 02. भुनेश्वर खुटेल उम्र 30 साल निवासी बैकूंठ धाम छावनी, 03. राजू कुरैशी उर्फ शरीफ कुरैशी उम्र 30 साल निवासी बैकुंठधाम छावनी, 04. आयान कुरैशी उम्र 19 साल निवासी कसाई पारा केम्प -2 भिलाईं, 05.  विधि से संघर्षरत बालक.

  • दुर्ग में ऑपरेशन विश्वास का बड़ा खुलासा : गांव में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने 1100 ग्राम गांजा व ₹37,090 के साथ दबोचा आरोपी को, गांजा व नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    दुर्ग में ऑपरेशन विश्वास का बड़ा खुलासा : गांव में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने 1100 ग्राम गांजा व ₹37,090 के साथ दबोचा आरोपी को, गांजा व नकदी के साथ आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

    दिनांक 11 अगस्त 2025 को सूचना प्राप्त हुई थी कि ग्राम गोबरा पेण्ड्री शिवनाथ नदी के पास राधाकृष्ण मंदिर के बाजू मंच में रामायण यादव नामक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से ग्राहकों को गांजा बिक्री कर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा है। इस सूचना पर तत्काल धमधा पुलिस टीम गठित कर मौके पर पहुंच कर घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ कर पूछताछ करने पर अपना नाम रामायण यादव उम्र 41 वर्ष ग्राम दारगांव, धमधा का होना बताया गया। व्यक्ति की नियमानुसार तलाशी लेने पर एक पीले रंग के झोला में दो पारदर्शी झिल्ली में मादक पदार्थ गांजा एक झिल्ली में लगभग 800 ग्राम एवं दूसरी झिल्ली में पाउच में भरा गांजा लगभग 260 ग्राम कीमत 16000/- रूपये एवं बिक्री की रकम 21090/- रूपये कुल कीमती 37090/- रूपये होना पाया गया, जिसे विधिवत् जप्त किया गया।

  • ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त कार्रवाई : शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, दुर्ग पुलिस ने 105 चालकों को पकड़ा, सड़क सुरक्षा पर सख्त संदेश, दुर्ग में रात भर की चेकिंग में वाहन चालकों को किया दंडित.

    ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ सख्त कार्रवाई : शराब पीकर गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, दुर्ग पुलिस ने 105 चालकों को पकड़ा, सड़क सुरक्षा पर सख्त संदेश, दुर्ग में रात भर की चेकिंग में वाहन चालकों को किया दंडित.

    दिनांक 11 अगस्त 2025 की संध्या को यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा” अभियान के अंतर्गत जिले में ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में चेकिंग प्वाइंट स्थापित कर वाहन चालकों का ब्रीथ एनालाइज़र के माध्यम से परीक्षण किया गया। पिछले आंकड़ों और यातायात विश्लेषण के आधार पर यह पाया गया कि शाम से रात्रि के समय कुछ स्थानों पर यातायात घनत्व अधिक रहता है तथा दुर्घटना की संभावना अपेक्षाकृत अधिक होती है। साथ ही, इन क्षेत्रों में ड्रिंक एंड ड्राइव के मामलों की संख्या भी अधिक पाई गई। इस परिप्रेक्ष्य में विशेष चेकिंग प्वाइंट निम्न स्थानों पर स्थापित किए गए –

    सूर्य मॉल चौक नेहरू नगर, मालवीय नगर चौक दुर्ग, पुलगांव चौक, कुम्हारी टोल प्लाज़ा, गुरुद्वारा तिराहा नेहरू नगर, ग्रीन चौक दुर्ग, सिरसा गेट चौक गदा चौक सुपेला, इन सभी स्थानों पर विशेष टीमों का गठन कर चेकिंग की गई।

    जाँच के दौरान कुल 105 वाहन चालकों के द्वारा निर्धारित सीमा से अधिक शराब का सेवन करना पाया गया, उनके विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। संबंधित वाहनों को नियमानुसार जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा और सभी जाँच बिंदुओं पर सुरक्षा मानकों का पालन किया गया, साथ ही पुलिस अधिकारियों द्वारा चालकों को मौके पर ही यह समझाया गया कि शराब के नशे में वाहन चलाना न केवल चालक के जीवन के लिए बल्कि अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है। कई स्थानों पर चालकों को व्यक्तिगत रूप से चेतावनी देते हुए यह भी बताया गया कि दुर्घटना की स्थिति में परिवार पर पड़ने वाले आर्थिक और भावनात्मक प्रभाव कितने गहरे हो सकते हैं।

  • चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : मासूम पर गंदी नजर, 24 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई : मासूम पर गंदी नजर, 24 घंटे में सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी, नाबालिग से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता दिनांक 11 अगस्त 2025 को अपने परिजनों के साथ थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ किया है। जिसकी रिपोर्ट पर थाना चकरभाठा में धारा 74 बीएनएस 8 पोक्सो अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा उक्त आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया।

    उक्त निर्देश के पालन में थाना प्रभारी चकरभाठा निरीक्षक उत्तम कुमार साहू द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित कर प्रकरण के आरोपी नंद झरोखा यादव उर्फ छोटू की पातासाजी किया गया, जिसे आज दिनांक 12 अगस्त 2025 को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित करना कबूल किया गया। जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

  • मुफ्त बिजली योजना में तेजी : ऋण प्रक्रिया सरल करने पर जोर, पीएमओ की समीक्षा बैठक, मुफ्त बिजली के लक्ष्य पर नजर, पीएमओ ने ऋण में देरी पर जताई सख्त नाराजगी.

    मुफ्त बिजली योजना में तेजी : ऋण प्रक्रिया सरल करने पर जोर, पीएमओ की समीक्षा बैठक, मुफ्त बिजली के लक्ष्य पर नजर, पीएमओ ने ऋण में देरी पर जताई सख्त नाराजगी.

    पॉवर कंपनी मुख्यालय डंगनिया स्थित विद्युत सेवा भवन में प्रधानमंत्री कार्यालय से आई श्रीमती पूजा जैन (आई.ए.एस.) डायरेक्टर प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा विभागीय आधिकारियों, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों तथा वेन्डरों की बैठक लेकर छत्तीसगढ़ में पी.एम. सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बैंकों से ऋण प्राप्त करने में आ रही कठिनाइयों तथा वेन्डरों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। इस बैठक में 18 राष्ट्रीकृत तथा निजी बैंकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। योजना के अंतर्गत विभिन्न बैंकों द्वारा सोलर रूफटॉफ प्लांट लगाने हेतु अपनाई जा रही ऋण प्रक्रिया में एक रूपता लाने तथा न्यूनतम आवश्यक डॉक्यूमेन्टेशन के साथ ऋण उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।

    ऋण स्वीकृति पश्चात् प्रकरण निरस्त किए जाने तथा ऋण प्रदाय में हो रहे विलंब पर चिंता व्यक्त करते हुए बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को योजना अंतर्गत प्रदाय किए जा रहे ऋण की अवधि तथा उपभोक्ताओं द्वारा देय ई.एम.आई. के संबंध में उपभोक्ताओं से चर्चा कर उन्हें पूरी जानकारी दें, ताकि उपभोक्ताओं के ऋण संबंधी आवेदन जानकारी के अभाव में निरस्त न हो तथा अधिक से अधिक उपभोक्ता बैंकों द्वारा प्रदाय किए जा रहे ऋण सुविधा का लाभ लेकर, योजना अंतर्गत अपने छतों पर सोलर प्लांट लगाकर इसका लाभ ले तथा मुफ्त बिजली की ओर अग्रसर हो ताकि योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य को प्राप्त लक्ष्य की पूर्ति हो सके। बैंकों द्वारा ऋण प्रदाय करने में आ रही कठिनाइयों से अवगत होते हुए उन्हें दूर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

    बैठक में उपस्थित वेन्डरों द्वारा योजना के अंतर्गत आ रही कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया। श्रीमती पूजा जैन द्वारा इन कठिनाइयों को दूर करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए तथा यह भी सलाह दी कि सोलर रूफटॉफ प्लांट की स्थापना के कार्य में आ रही समस्याओं का सी.एस.पी.डी.सी.एल., बैंकर्स तथा वेन्डर्स तुरंत समाधान करें ताकि निर्धारित समय सीमा के अंदर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

  • पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी : इलाके में अशांति फैलाने वाले चार युवक गिरफ्तार, धमकी और गाली-गलौज से लेकर मारपीट तक, जूटमिल पुलिस ने किया बदमाशों का सफाया.

    पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी : इलाके में अशांति फैलाने वाले चार युवक गिरफ्तार, धमकी और गाली-गलौज से लेकर मारपीट तक, जूटमिल पुलिस ने किया बदमाशों का सफाया.

    जूटमिल पुलिस ने क्षेत्र में झगड़ा और विवाद फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रखते हुए चार बदमाश प्रवृत्ति के युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव को इन युवकों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया। विदित हो कि कल जूटमिल पुलिस ने सक्रिय असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई कर पांच युवकों पर धारा 170/126, 135(3) बीएनएसएस की कार्रवाई कर जेल भेजा गया था।

    पहला मामला कोड़ातराई निवासी परमानंद निषाद (28 वर्ष) से जुड़ा है, जिसके पिता और दादा ने पुलिस को शिकायत दी थी कि परमानंद आए दिन शराब पी कर मोहल्ले और घर में गाली-गलौज करता है। 10 अगस्त को उसने परिवार के साथ विवाद के दौरान फावड़ा उठा लिया और मारपीट की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन अभद्र व्यवहार जारी रखने पर उसे हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

    दूसरा मामला अमलीभौना इंदिरा आवास क्षेत्र का है, जहां मारपीट के एक मामले में जमानत के बाद अनावेदक लल्ला उर्फ विराट चौहान (20 वर्ष), संजय चौहान (22 वर्ष) और सोनू राजपूत (20 वर्ष) ने शिकायतकर्ता रवि चौहान और उसके भाइयों को देख लेने और मारपीट की धमकी दी। सूचना मिलने पर जूटमिल पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन तीनों के न मानने पर उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।

    1. परमानंद निषाद पिता कार्तिकराम निषाद, 28 वर्ष, निवासी कोड़ातराई,

    2. लल्ला उर्फ विराट चौहान पिता लखन लाल चौहान, 20 वर्ष,

    3. संजय चौहान पिता लखन लाल चौहान, 22 वर्ष

    4. सोनू राजपूत पिता शिव सिंह राजपूत, 20 वर्ष,  

  • लिटाईपाली नाला पुल बना था बदमाशों का अड्डा : रात में डंडे और मुक्कों से हमला कर मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने चार लुटेरों को रंगेहाथ दबोचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    लिटाईपाली नाला पुल बना था बदमाशों का अड्डा : रात में डंडे और मुक्कों से हमला कर मोबाइल लूटने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने चार लुटेरों को रंगेहाथ दबोचा, पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    कोतरारोड़ पुलिस ने सुनसान मार्ग पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले चार बदमाशों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से लूटा गया रेडमी 5जी टच स्क्रीन मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी बरामद किया है।

    घटना 11 अगस्त की रात की है, जब ग्राम नावापारा निवासी सुंदर दास महंत (50 वर्ष) अपने साथी स्वलाल महंत के साथ ग्राम सपोस दशकर्म में शामिल होकर मोटरसाइकिल से लौट रहे थे। रात करीब 10:00 से 11:00 बजे के बीच ग्राम लिटाईपाली नाला पुल के पास अंधेरे में छिपे कुछ युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और गाली-गलौज, हाथ-मुक्कों व डंडों से हमला कर लूटपाट की। बदमाशों ने सुंदर दास का मोबाइल छीन लिया और मौके से भाग निकले।

    सुबह पीड़ित ने थाना कोतरारोड़ पहुंचकर घटना की जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को दी। उन्होंने अपराध क्रमांक 331/2025 धारा 119, 126, 309, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और टीम को आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना किया। पूछताछ में पीड़ित ने एक आरोपी की पहचान कृष्णा भारद्वाज के रूप में की। पुलिस ने उसे घर से पकड़ लिया, जहां उसने अपने साथियों विजय भारद्वाज, प्रदीप टंडन और विरू सिदार के साथ वारदात में सम्मिलित होने की बात स्वीकार की।

    आरोपियों ने बताया कि वे ग्राम लिटाईपाली के नाला पुल को अपना अड्डा बनाकर रात के समय राहगीरों को रोकते, पैसे की मांग करते और विरोध करने पर डराते-धमकाते थे। पुलिस ने कृष्णा भारद्वाज के मेमोरेंडम पर लूटा गया रेडमी 5जी टच स्क्रीन मोबाइल और घटना में प्रयुक्त डिलक्स मोटर साइकिल (क्रमांक CG 13 M 0619) बरामद कर जब्त की।

    1. कृष्णा भारद्वाज पिता प्यारेलाल भारद्वाज, 19 वर्ष, ग्राम लिटाईपाली, थाना कोतरारोड़,

    2. विजय भारद्वाज पिता प्रेमलाल भारद्वाज, 22 वर्ष, ग्राम लिटाईपाली, थाना कोतरारोड़,

    3. प्रदीप टंडन पिता रामचंद्र टंडन, 20 वर्ष, ग्राम भेड़वन, थाना सारंगढ़, वर्तमान पता भगनडीपा किराया मकान, थाना जूटमिल,

    4. विरू सिदार पिता जगदीश प्रसाद सिदार, 23 वर्ष, ग्राम लिटाईपाली, थाना कोतरारोड़,

  • बस में सफर कर रहा था 42 लाख का चोर, पुलिस ने बीच रास्ते ऐसे दबोचा, सोनिया नगर में व्यापारी के घर सेंधमारी, फरार आरोपी धीरज शर्मा बस में पकड़ाया, लाखों का सोना-चांदी और कैश बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    बस में सफर कर रहा था 42 लाख का चोर, पुलिस ने बीच रास्ते ऐसे दबोचा, सोनिया नगर में व्यापारी के घर सेंधमारी, फरार आरोपी धीरज शर्मा बस में पकड़ाया, लाखों का सोना-चांदी और कैश बरामद, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर.

    कोतवाली पुलिस ने सोनिया नगर में हुई लाखों की चोरी के फरार मुख्य आरोपी धीरज शर्मा को उर्दना चौक के पास घेराबंदी कर रायगढ़ लौट रही बस से पकड़ने में बड़ी सफलता हासिल की है। घटना के बाद आरोपी वृंदावन में छिपा हुआ था, जिसकी गतिविधियों पर लगातार नजर रखते हुए पुलिस ने जाल बिछाकर उसे दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया कि चोरी के माल को छिपाने में उसके बचपन के दोस्त मीर रिजवान अली ने मदद की थी, जिसे पहले ही बरामदगी के दौरान पुलिस ने संदिग्ध पाया था। दरअसल, पुलिस ने चोरी के चार सोने के बिस्किट, तीन चांदी के सिल्ली और तीन सोने की अंगूठियां मीर रिजवान के पास से बरामद की थीं, पर उस समय उसने माल के बारे में अनजान होने का दावा किया था।

    मामला 25 जून का है, जब सोनिया नगर निवासी कपड़ा व्यवसायी अनूप अग्रवाल ने घर में हुई बड़ी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 22 जून को वे पत्नी संग बाहर थे और घर पर उनका बेटा आदित्य मौजूद था। उसी रात उसका मित्र पंडित धीरज व तीन स्टॉफ आए और देर रात चले गए। अगले दिन स्टॉफ के पहुंचने पर आदित्य की तबीयत खराब थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 23 जून को आदित्य ने अलमारी चेक की तो चार सोने के बिस्किट गायब मिले। साथ ही ग्राउंड फ्लोर ऑफिस से 3 लाख 40 हजार रुपये नगद और दो सोने की अंगूठियां भी चोरी हो चुकी थीं। चोरों ने पहचान छिपाने के लिए बुटिक में लगे सीसीटीवी डीवीआर और पीओई स्विच भी निकाल लिए थे। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 312/2025 धारा 331(4),305 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए।

    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, डीएसपी साइबर सेल अनिल विश्वकर्मा और कोतवाली टीआई सुखनंदन पटेल की टीम ने जांच शुरू की। शुरुआती सुरागों से ही अंदरूनी व्यक्ति की भूमिका का शक गहरा गया। इसी बीच मीर रिजवान ने बताया कि धीरज ने घटना के अगले दिन उसे एक थैला रखने दिया था। उसी आधार पर पुलिस ने उसके पास से चोरी का सारा सोना-चांदी और गहने बरामद किए, जिनकी कीमत 42 लाख रुपये से अधिक आंकी गई।

    मुख्य आरोपी धीरज घटना के बाद से फरार था। सूचना मिली कि वह वृंदावन से बस में रायगढ़ आ रहा है, जिस पर उर्दना मार्ग पर नाकेबंदी कर बस रोकी गई और आरोपी को पकड़ लिया गया। पूछताछ में धीरज ने अनूप अग्रवाल के परिवार से जान-पहचान का फायदा उठाकर चोरी करना स्वीकार किया। उसने बताया कि सीसीटीवी सिस्टम निकालकर पंचधारी डेम में फेंक दिया था, जबकि नकदी से पुराने कर्ज चुकाए और सोना-चांदी मीर रिजवान को दे दिया था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से स्कूटी एक्टिवा (कीमत 60,000), इलेक्ट्रिक स्कूटी (कीमत 50,000) और एक वनप्लस मोबाइल (कीमत 20,000) भी जब्त किए। मीर रिजवान को चोरी की संपत्ति की जानकारी होते हुए छिपाने का प्रयास करने पर सह-आरोपी बनाया गया और साक्ष्य अनुरूप प्रकरण में धारा 238, 3(5) बीएनएस विस्तारित कर दोनों  आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया गया।

    1. धीरज शर्मा पिता स्व. रेवतीरमन शर्मा, 28 वर्ष, निवासी गोकुलधाम कॉलोनी, रायगढ़

    2. मीर रिजवान अली पिता मीर गजनफर अली, 36 वर्ष, निवासी रियापारा, रायगढ़

    4 सोने के बिस्किट, 3 चांदी के सिल्ली, 3 सोने की अंगूठियां (कीमत 42 लाख रुपये)

    स्कूटी एक्टिवा CG 13 AK 5961 (कीमत 60,000/- रुपये)

    इलेक्ट्रिक स्कूटी CG 13 AS 9893 (कीमत 50,000/- रुपये)

    वनप्लस मोबाइल (कीमत 20,000/- रुपये)

  • तिरंगे के रंग में रंगा अञ्चल : देशभक्ति नारों से गूंजा नारायणपुर, हर घर तिरंगा यात्रा में जनसैलाब, नारों और गीतों से माहौल हुआ देशभक्ति से सराबोर.

    तिरंगे के रंग में रंगा अञ्चल : देशभक्ति नारों से गूंजा नारायणपुर, हर घर तिरंगा यात्रा में जनसैलाब, नारों और गीतों से माहौल हुआ देशभक्ति से सराबोर.

    आज हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत कुनकुरी ग्रामीण मण्डल के ग्राम पंचायत नारायणपुर में देशभक्ति और एकता का अद्भुत संदेश देने वाली भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लिए, देश-भक्ति गीतों और नारों के साथ यात्रा ग्राम के मुख्य मार्गों से गुज़री।

    कार्यक्रम की शुरुआत पंचायत भवन प्रांगण में राष्ट्रगान के साथ हुई, उसके बाद यात्रा को रवाना किया। यात्रा के दौरान लोगों ने “वंदे मातरम्”, “भारत माता की जय” जैसे नारों से वातावरण को गूंजायमान किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश के हर नागरिक को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और गर्व का भाव जागृत करता है। तिरंगा न केवल हमारी आज़ादी का प्रतीक है, बल्कि यह एकता, विविधता और बलिदान की प्रेरणा भी देता है।