दोनों सड़क परियोजनाओं के लिये भूअर्जन का सार्वजनिक प्रकाशन रमन सरकार के समय हुआ था समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू द्वारा भारत माला परियोजना के तहत दुर्ग, रायपुर बाईपास और रायपुर विशाखापट्नम नेशनल हाईवे के भूअर्जन के मामले में घोटाले के आरोंपो को प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने मनगढ़ंत और झूठा बताते हुये कहा कि इन दोंनो सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति तत्कालीन भाजपा की रमन सरकार के समय हुआ था। इसका प्रारंभिक प्रकाशन भी 2018 में हुआ था। उस…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
किसानों को कंगाल करना चाहती है भूपेश सरकार : भाजपा, मंडी शुल्क 150 प्रतिशत बढ़ाकर कांग्रेस सरकार ने बता दिया वो किसानों की दुश्मन है : विष्णुदेव साय
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि धान खरीदी के नाम पर प्रदेश के अन्नदाताओं को प्रताड़ित करने वाली प्रदेश सरकार ने मंडी शुल्क में सीधे 150 प्रतिशत का इजाफा करके कृषि और कृषक विरोधी चरित्र का शर्मनाक परिचय दिया है। श्री साय ने कहा कि धान के अलावा अन्य फसलों पर मंडी शुल्क में 50 फीसदी की बढ़ोतरी भी प्रदेश के कृषकों के साथ अन्याय की पराकाष्ठा है। भाजपा अध्यक्ष श्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ किसान विरोधी…
Read Moreपूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू एवं किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष गौरीशंकर श्रीवास ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता आयोजित कर भारतमाला परिजोजना में मुआवजा घोटाला का किया खुलासा
छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा मुआवजा घोटाला का खुलासा किया जा रहा है, इस घोटाले की जाँच केन्द्रीय एजेंसी से किये जाने की मांग भी की जा रही है. भारतीय जनता पार्टी राज्यपाल से मुलाक़ात कर इसका खुलासा करेगी तथा केंद्रीय मंत्रालय में शिकायत भी करेगी, इस मुआवजा घोटाले में कई पटवारी, आरआइ, तहसीलदार तथा कई आईएएस अधिकारियों के भी शामिल होने की है संभावना. इस मुआवजा घोटाले की तार सीएम सचिवायल तक जुड़े हुए है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू,…
Read Moreनारायणपुर कलेक्टर की अध्यक्षता में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का के उपार्जन हेतु बैठक संपन्न
कलेक्टर ने अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी मिलर्स धान का उठाव समय पर करना सुनिश्चित करें-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, नारायणपुर, खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्के का उपार्जन विगत 1 दिसम्बर से प्रदेश सहित जिले में प्रारंभ हो गया है। धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी बारदाना व्यवस्था, धान उठाव, कस्टम मिलिंग के संबंध में आज यहां कलेक्टर श्री धर्मेश कुमार साहू की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यवेक्षण दल सहित मिलर्स, समिति प्रबंधक एवं खरीदी प्राभारियों की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री साहू…
Read Moreपैथोलॉजी का वार्षिक राष्ट्रीय अधिवेशन रायपुर में पहली बार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, इंडियन एसोसिएशन ऑफ पैथोलॉजिस्ट एण्ड माइक्रोबायोलॉजिस्ट के उन्नहत्तरवें (69) वार्षिक राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन पहली बार रायपुर, छत्तीसगढ़ में किया जा रहा है। यह छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिये बड़े गर्व की बात है। वैश्विक कोरोना महामारी के कारण यह पांच दिवसीय सम्मेलन वर्चुअली आयोजित किया गया है। इस बार सम्मेलन का थीम है “A meeting of minds to revise, advanced practice and progress in pathology (ए मीटिंग ऑफ माइन्ड टू रिवाइस एडवान्ड्स प्रेक्टिस एंड प्रोग्रेस इन पैथोलॉजी)। प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. अरविन्द नेरल ने एक प्रेस…
Read Moreजशपुर को शिक्षा के दीपक ने नक्सलवाद के अंधेरे से दूर किया : यू.डी. मिंज
संसदीय सचिव ने शिक्षकों को छोटे छोटे नवाचार के माध्यम से बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने को कहा संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने पढ़ाई तुंहर दुआर के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले 78 शिक्षकों व 3 जिला स्तर पर उल्लेखनीय कार्य करनेवाले शिक्षकों का किया सम्मान सेवानिवृत्त 18 शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, विधायक यूडी मिंज ने आज दुलदुला विकासखंड में शिक्षक सम्मान समारोह 2021 बड़ी धूमधाम से मनाया । इस समारोह में 18 सेवानिवृत्त शिक्षकों को भी सम्मानित कर आत्मीय विदाई दी गई। इस…
Read Moreशहर में चल रहे ‘मेरा वार्ड सुन्दर वार्ड‘ अभियान : स्वच्छता अभियान के तहत संभागीय जनसंपर्क कार्यालय परिसर में की गई साफ-सफाई
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, स्वच्छ और सुंदर जगदलपुर की कल्पना को साकार करने के लिए शहर में चल रहे ‘मेरा वार्ड सुन्दर वार्ड‘ अभियान के तहत आज संभागीय जनसंपर्क कार्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई। इसके तहत कार्यालय परिसर में उगी झाड़ियों की कटाई-छंटाई के साथ ही परिसर में बिखरे कचरे का निपटारा भी किया गया। इस स्वच्छता अभियान में कार्यालय के सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी सहभागिता निभाई तथा कार्यालय परिसर को निरंतर स्वच्छ रखने के लिए आगामी दिनों मंे भी स्वच्छता अभियान चलाने का संकल्प…
Read Moreलघु एवं सूक्ष्म उद्योगों के लिए राज्य में बना उत्साहजनक वातावरण ’ई’ मानक पोर्टल से शासकीय विभागों में 964.94 करोड़ रूपए की खरीदी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ में उद्योग और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में स्थापित लघु और सूक्ष्म उद्योगों में तैयार उत्पादों की खपत बढ़ाने के लिए राज्य सरकार द्वारा ई-मानक पोर्टल शुरू किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से शासकीय विभागों की जरूरत के हिसाब से उत्पादों की खरीदी की जा रही है। बीते तीन सालों में विभिन्न शासकीय विभागों के द्वारा 964.94 करोड़ रूपए से अधिक की सामग्री क्रय की गई है। राज्य में मुख्यमंत्री श्री…
Read Moreधान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने वरिष्ठ अधिकारी लगातार कर रहे हैं उपार्जन केंद्रों का दौरा
खाद्य विभाग के सचिव टोपेश्वर वर्मा और तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव सुश्री रीता शांडिल्य ने बेमेतरा के कई खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए राज्य सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी लगातार उपार्जन केंद्रों का दौरा कर रहे हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा और तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा बेमेतरा जिले की प्रभारी सचिव सुश्री रीता शांडिल्य ने बेमेतरा के कई खरीदी…
Read Moreआसना संकुल के स्कूली विद्यार्थियों के रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सराबोर हुआ बादल लोकोत्सव
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर, आसना स्थित बस्तर अकादमी ऑफ डान्स आर्ट एण्ड लिटरेचर (बादल) आसना में आज आसना संकुल के स्कूली विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बादल लोकोत्सव सराबोर हुआ। यहां आसना संकुल के विभिन्न विद्यालयों के स्कूली विद्यार्थियों ने नृत्य मंडप में बस्तर की पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। दूसरी ओर ओपन एयर थियेटर मंच में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। इसके साथ ही शहीद वीर गुण्डाधुर भवन में रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। यहां इस अवसर पर दंतेश्वरी स्व सहायता समूह आसना…
Read More