मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किया मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ

मुख्यमंत्री ने मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, बस्तर दशहरा पर्व में शामिल होने जगदलपुर पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहर के मां दन्तेश्वरी एयरपोर्ट में यात्री सुविधाओं के विस्तार के तहत लगेज कन्वेयर बेल्ट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बस्तर जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी, संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, विधायक श्री मोहन मरकाम, विधायक चित्रकोट राजमन बेंजाम, बस्तर क्रेडा के अध्यक्ष मिथलेश स्वर्णकार ,…

Read More

पत्थलगांव घटना को लेकर भाजपा कुनकुरी ग्रामीण मण्डल ने ग्राम नारायणपुर में सीएम का किया गया पुतला दहन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो जशपुर/नारायणपुर. आज रविवार को भाजपा व भाजयूमों के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विगत दिनों पत्थलगांव में दशहरा के दिन हुए घटना के विरोध में प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन का कार्यक्रम भाजपा व भाजयुमो मंडल कुनकुरी ग्रामीण में ग्राम नारायणपुर में किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा व भाजयुमो जिला निर्देश के अनुसार भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास नाग के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। सीएम मुर्दाबाद, प्रदेश सरकार हाय हाय आदि…

Read More

पत्थलगांव हादसे के विरोध में कुनकुरी भाजपा एवं भाजयूमों ने सीएम का जलाया पुतला, घटना को षडयंत्र बताकर सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की…..देखे विरोध प्रदर्शन का वीडियों…

कुनकुरी बस स्टैण्ड में हुआ प्रदर्शन सागर जोशी, समदर्शी न्यूज कुनकुरी. भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में कुनकुरी नगर के बस स्टैण्ड में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया। पत्थलगांव में दुर्गा पूजा जुलूस पर चारपहिया वाहन चढ़ाने की घटना के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार व सीएम के विरोध में नारेबाजी करते हुए भूपेश बघेल मुर्दाबाद, कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद आदि नारे लगाये गये और पुलिस प्रशासन पर नशे एवं गौ…

Read More

मुख्यमंत्री ने राज्य में चाय और काफी की खेती को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ टी काफी बोर्ड के गठन का लिया निर्णय

कृषि मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ टी कॉफी बोर्ड का किया जाएगा गठन मध्य भारत में जशपुर जिला में ही केवल हो रही चाय की खेती समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर/जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में चाय और काफी की खेती को बढ़ावा देने के लिए कृषि मंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ टी काफी बोर्ड का गठन किये जाने का निर्णय लिया है। उद्योग मंत्री छत्तीसगढ़ टी काफी बोर्ड के उपाध्यक्ष होंगे। बोर्ड में अतिरिक्त मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय, कृषि उत्पादन आयुक्त, प्रबंध संचालक सीएसआईडीसी, कृषि/उद्यानिकी एवं वन विभाग के…

Read More

ब्रेकिंग : चुनाव आयोग ने 5 राज्यो में घोषित किये चुनाव

समदर्शी न्यूज़ डेस्क गोवा में 15 मार्च,19 मार्च मणिपुर में 23 मार्च को उत्तराखंड में, 27 मार्च को पंजाब में और 14 मई को उत्तर प्रदेश में होंगे विधानसभा चुनाव।

Read More

जेईई-एडवांस में प्रयास के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, 53 विद्यार्थियों ने किया क्वालीफाई

प्रयास बालक आवासीय विद्यालय सड्डू रायपुर से सर्वाधिक 44 छात्र चयनित मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री डॉ. टेकाम ने छात्रों को दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, आईआईटी, एनआईटी और केन्द्र सरकार से वित्त पोषित इंजीनियरिंग संस्थाओं में प्रवेश के लिए प्रतिष्ठित जेईई-एडवांस परीक्षा के शुक्रवार को घोषित परिणामों में आदिम जाति विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। इस वर्ष जेईई-एडवांस के लिए प्रयास आवासीय विद्यालयों के 173 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, इनमें से 53 छात्रों ने सफलता आयोजित करते हुए जेईई-एडवांस…

Read More

मुख्यमंत्री श्री बघेल रहेंगे दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर, मुरिया दरबार में होंगे शामिल

बादल, कलागुड़ी सहित लगभग 230 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की देंगे सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दो दिवसीय बस्तर प्रवास पर शनिवार को जगदलपुर पहुंचेंगे। वे यहां शनिवार को वायुमार्ग से दोपहर 12 बजे जगदलपुर पहुंचेंगे। इसके पश्चात् वे मां दंतेश्वरी के दर्शन एवं पूजा अर्चन के पश्चात् मुरिया दरबार में शामिल होंगे। बस्तर की आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए आसना में निर्मित बस्तर एकेडमी ऑफ डांस, आर्ट एंड लैंग्वेज (बादल) का लोकार्पण करने के साथ ही यहां लगभग 230 करोड़ रुपए के…

Read More

चित्रकोट जलप्रपात के विहंगम दृश्य को देखकर मुग्ध हुईं राज्यपाल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, भारत का नियाग्रा कहे जाने वाले चित्रकोट जलप्रपात के विहंगम दृश्य को देखकर राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके मुग्ध हो गईं। उन्होंने इस जलप्रपात के सौन्दर्य को निहारा और जमकर प्रशंसा करते हुए इसे पूरे राज्य का गौरव बताया। उन्होंने जल प्रपात के कारण उत्पन्न कलरव के बीच जल प्रपात के अद्भूत सौंदर्य को काफी देर तक निहारा। उल्लेखनीय है कि 75 दिनों तक चलने वाले विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए राज्यपाल सुश्री उइके अपने तीन दिवसीय बस्तर प्रवास पर पहुंची हैं। शुक्रवार…

Read More

सैनिकों के सम्मान से आने वाली पीढ़ियों को मिलेगी देशभक्ति के लिए प्रेरणा: गृहमंत्री

स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा के सम्मान समारोह में शामिल हुए गृह मंत्री श्री साहू समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, भारत पाकिस्तान युद्ध 1971 में पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध में शामिल भारतीय सैनिकों के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने तथा नागरिकों में गर्व की भावना जागृत करने के उद्देश्य से स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा निकाली गई है। इसी तारतम्य में सैनिकों की स्वर्णिम विजय मशाल यात्रा के रायपुर छत्तीसगढ़ पहुंचने पर राजधानी स्थित साइंस कॉलेज ऑडोटोरियम में उनका सम्मान किया गया। इस युद्ध में छत्तीसगढ़ के भी 100 से अधिक सैनिकों ने हिस्सा…

Read More

पत्थलगांव हादसे के आरोपियों के विरूद्ध हत्या एवं एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर की गई त्वरित कार्यवाही, आरोपियों के रिकार्ड खंगालने बनी दो जांच टीम, जुटाएंगे साक्ष्य भी

जशपुर जिला के पत्थलगांव नगर में शुक्रवार को घटित दुर्घटना में पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जेल समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. शुक्रवार 15 अक्टूबर को जिला जशपुर के थाना पत्थलगांव के नगर में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान आयोजित धार्मिक शोभायात्रा बाजारपारा दुर्गा पण्डाल के पास से निकाली गई थी, इसी दौरान अस्पताल की तरफ से एक मैरून रंग की जायलो कार एमपी18 सी 5319 के ड्रायव्हर द्वारा यह जानते हुए भी कि दुर्गा विसर्जन हेतु रैली निकली है गाड़ी को…

Read More