पत्थलगांव हादसे के विरोध में कुनकुरी भाजपा एवं भाजयूमों ने सीएम का जलाया पुतला, घटना को षडयंत्र बताकर सीबीआई से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की…..देखे विरोध प्रदर्शन का वीडियों…

Advertisements
Advertisements

कुनकुरी बस स्टैण्ड में हुआ प्रदर्शन

सागर जोशी, समदर्शी न्यूज

कुनकुरी. भारतीय जनता पार्टी व भारतीय जनता युवा मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में कुनकुरी नगर के बस स्टैण्ड में पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला जलाया गया। पत्थलगांव में दुर्गा पूजा जुलूस पर चारपहिया वाहन चढ़ाने की घटना के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में प्रदेश की कांग्रेस सरकार व सीएम के विरोध में नारेबाजी करते हुए भूपेश बघेल मुर्दाबाद, कांग्रेस सरकार मुर्दाबाद आदि नारे लगाये गये और पुलिस प्रशासन पर नशे एवं गौ तस्करों से मिलीभगत के आरोप लगाये गये।

भाजपा आईटी सेल संयोजक विवेकानंद झा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की अत्याचारी सरकार को होश में लाने के लिये यह विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया है। विजयादशमी के दिन पत्थलगांव में माता के भक्तों को कुचलने की जो घटना हुई है जो काफी निंदनीय है पुलिस प्रशासन ने अपनी डियुटी सही ढ़ंग से नही की। गांजा तस्करी में संलिप्त पुलिस की जांच पर भरोसा नही है घटना की सीबीआई से जांच कराई जाये। प्रदेश में जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है तब से नशे की तस्करी, गौ की तस्करी निर्बाध गति से जारी है। यूपी में जाकर अपनी सरकार बचाने के लिये गांधी परिवार की चाकरी करना और वहां छत्तीसगढ़ का पैसा बांटना भूपेश बघेल की मजबूरी है। पत्थलगांव की घटना में कोई भी कांग्रेसी नेता या जनप्रतिनिधि मौके पर नही पहूंचा। नशे का कारोबार षडयंत्र के रूप में छत्तीसगढ़ में फैलाया जा रहा है। धर्मांतरण की ओर यह पहला कदम है।

पत्थलगांव की घटना को नशे के सौदागरों को पुलिस द्वारा संरक्षण दिये जाने का परिणाम बताया। पुलिस द्वारा पुतला कब्जा में लेने का प्रयास किया गया किन्तु प्रदर्शनकारी पुतला जलाने में सफल रहे। पुलिस ने बाद में पानी डालकर पुतला बुझाया और अवशेष अपने कब्जे में लिया। पुतला दहन के इस कार्यक्र में भाजपा मण्डल अध्यक्ष श्रीनायक मिश्रा, जिला मंत्री सुनील अग्रवाल, भाजयुमों जिलाध्यक्ष अमन शर्मा, मण्डल अध्यक्ष अमित मिश्रा, कोषाध्यक्ष नितेश पारीक, उपाध्यक्ष मनोज ठाकुर, चाणक्य चौहान, रंजीत सोनी, विवेकानंद झा, राजेश बंग, बसंत रारा, बॉबी ताम्रकार, अजय जैन, प्रणव जैन, कृष्णा साहू, राहुल सिंह, संजय ओगर, करूणा यादव, वंश गिरी, प्रिंस पारीक, कोशल शर्मा, निहाल ताम्रकार, रिक्की श्रीवास्तव, मोहित बंग, बिहारी, अमन वर्मा आदि सम्मिलित रहे।

भाजपा एवं भाजयूमों ने सीएम का जलाया पुतला…..देखे विडियो

Advertisements
Advertisements
error: Content is protected !!