पत्थलगांव घटना को लेकर भाजपा कुनकुरी ग्रामीण मण्डल ने ग्राम नारायणपुर में सीएम का किया गया पुतला दहन

समदर्शी न्यूज ब्यूरो

जशपुर/नारायणपुर. आज रविवार को भाजपा व भाजयूमों के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विगत दिनों पत्थलगांव में दशहरा के दिन हुए घटना के विरोध में प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन का कार्यक्रम भाजपा व भाजयुमो मंडल कुनकुरी ग्रामीण में ग्राम नारायणपुर में किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा व भाजयुमो जिला निर्देश के अनुसार भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकास नाग के नेतृत्व में हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई। सीएम मुर्दाबाद, प्रदेश सरकार हाय हाय आदि नारे लगाते हुए सीएम के पुतले का दहन किया गया। आग लगाते ही पुतले को नारायणपुर पुलिस ने बुझाकर अपने कब्जे में ले लिया। कार्यक्रम में भाजयुमो जिला कार्यसमिमित सदस्य संजय कुमार बंग, सांसद प्रतिनिधि उमा शंकर खत्री, भाजपा कोषाध्यक्ष गोपाल यादव, भाजयुमो मंडल महामंत्री द्वय यशवंत यादव व उत्तम विश्वकर्मा एवं भाजपा एवं भाजयूमों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित रहे।

देखे पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन का विडियो.

Related posts