राशन कार्ड के अनुसार प्रदेश में ओबीसी वर्ग की जनसंख्या एक करोड़ 4 लाख 71 हजार 465 आयोग के सचिव ने ओबीसी वर्ग के अधिक से अधिक लोगों से सर्वे हेतु जल्द से जल्द पंजीयन कराने की अपील की समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य की जनसंख्या में अन्य पिछड़ा वर्ग एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों का सर्वेक्षण कर क्वांटीफायबल डॉटा एकत्रित करने के लिए गठित क्वांटीफायबल डॉटा आयोग को एक सितम्बर 2021 से 21 अक्टूबर 2021 तक ओबीसी वर्ग के नागरिकों से 67 लाख 63 हजार 371 आवेदन प्राप्त…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
पदस्थापना की मांग को लेकर चयनित प्राध्यापकों ने राजधानी के बुढ़ा तालाब घरना स्थल पर किया प्रदर्शन
चयन सूची जारी होने के बाद भी नही मिली है पदस्थापना, अध्ययन कार्य हो रहा प्रभावित समदर्शी न्यूज ब्यूरो रायपुर. आज दिनांक 22 अक्टूबर शुक्रवार को छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2019 के सभी विषयों के चयनित सहायक प्राध्यापकों द्वारा रायपुर के बूढ़ा तालाब धरना स्थल पर अपनी नियुक्ति हेतु एक दिवसीय शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर शासन के समक्ष अपनी पदस्थापना हेतु मांग रखा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत एवं छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पैरी के धार के गायन से किया गया। छत्तीसगढ़ लोक सेवा…
Read Moreउच्च शिक्षा मंत्री श्री पटेल ने ‘हैंडबुक ऑफ ओस्टियोपोरोसिस ए प्रीवेंटेबल डिजीज‘ नामक पुस्तक का किया विमोचन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश के उच्च शिक्षा तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने आज शाम राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में ‘हैंडबुक ऑफ ओस्टियोपोरोसिस ए प्रीवेंटेबल डिजीज‘ नामक पुस्तक का विमोचन किया। उन्होंने पुस्तक के प्रकाशन पर इसकी लेखिका तथा डीन एवं प्रोफेसर शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्वशासी पीजी कॉलेज कालीबाड़ी रायपुर डॉक्टर श्रीमती नंदा गुरवारा और प्रोफेसर पीजी नर्सिंग कॉलेज भिलाई डॉक्टर डेजी अब्राहम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ओस्टियोपोरोसिस एक आम बीमारी है, जो भारत में 3 महिलाओं में से एक महिला और 8…
Read Moreबड़ी खबर : प्रदेश में हुक्का बार पूरी तरह प्रतिबंधित हो, नशे के कारोबार को रोकने के लिए करें कड़ी कार्रवाई – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में पुलिस महानिरीक्षकों एवं पुलिस अधीक्षकों की कॉन्फ्रेंस संपन्न कोविड महामारी में सरकार, प्रशासन और पुलिस ने अभूतपूर्व कार्य किया सोशल मीडिया में अफ़वाह फैलाने वालों पर हो कड़ी कार्रवाई हत्या के प्रकरणों में 2011 की तुलना में 32 प्रतिशत तथा हत्या के प्रयास में 37 प्रतिशत की आई कमी चिट फंड कम्पनी के शेष फ़रार डायरेक्टर और पदाधिकारियों को तत्काल करें गिरफ्तार, उनकी सम्पत्ति करें कुर्क लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के होंगे तबादले: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए निर्देश साम्प्रदायिक…
Read Moreराजनांदगांव जिले में पदोन्नत हुए नायब तहसीलदारों को नये जिलों में भेजने का हुआ आदेश…..देखे किसको कहां मिली पदस्थापना
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश दिनांक 25 सितम्बर 2021 के अनुसार राजनांदगांव जिले के 4 नायब तहसीलदारों को निम्न आदेश में वर्णीत नवीन पदस्थापना के जिले में भेजा जा रहा है। जारी आदेश में पूर्व के कई आदेशो में संशोधन भी किया गया है। सम्पूर्ण जानकारी के लिये देखे पूरा आदेश……..
Read Moreराजनांदगांव कलेक्टर ने जिले में किये प्रशासनिक फेरबदल…..देखे पूरा आदेश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव. कार्यालय कलेक्टर राजनांदगांव द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी अरूण कुमार वर्मा संयुक्त कलेक्टर/अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोगरगढ़ जिला राजनांदगांव को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजनांदगांव जिला राजनांदगांव एवं गिरीश कुमार रामटेके डिप्टी कलेक्टर राजनांदगांव को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं अनुविभागीय दण्डाधिकारी डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव के पद पर अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत पदस्थ किया गया है। वे अपने अपने अनुविभाग के अन्तर्गत भू अर्जन अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी लोक परिसर बेदखली अधिनियम, पंजीयक लोक न्यास,…
Read Moreजशपुर जिले के महत्वपूर्ण समाचार संक्षेप में…….
अपर कलेक्टर ने जिले में आयोजित होने वाले मेगा लीगल सर्विस कैम्प के सम्बंध में अधिकारियों की ली बैठक जशपुर. अपर कलेक्टर आई एल ठाकुर ने आज अपने कार्यलय कक्ष में आगामी 24 अक्टूबर को जिले में विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत आयोजित होने वाले मेगा लीगल सर्विस कैम्प के सम्बंध में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली। इस अवसर पर उपसंचालक समाज कल्याण श्रीमती सुचिता पैंकरा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती सरोज खलखो, श्रम पदाधिकारी आजाद सिंह पात्रे सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। अपर कलेक्टर श्री…
Read Moreजनसंपर्क विभाग की वर्षों पुरानी मांग पूरी, सूचना सहायक अब सहायक सूचना अधिकारी कहलाएंगे
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ ने सूचना सहायकों के पदनाम बदले जाने की संगठन की बरसों पुरानी मांग पूरी होने पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया है। संगठन ने बताया है कि जनसंपर्क में सूचना सहायक के पदनाम को अब छत्तीसगढ़ में सहायक सूचना अधिकारी कर दिया गया है। संगठन द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि आज दिनांक 22 अक्टूबर 2021 को जनसंपर्क विभाग द्वारा इस संबंध में आदेश…
Read Moreअधिक से अधिक श्रमिकों को मिले शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष ने पंजीयन की गति बढ़ाने पर दिया जोर
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो जगदलपुर, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा श्रमिकों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक मजदूरों को दिलाने के लिए श्रमिक पंजीयन पर जोर दिया गया। शुक्रवार को नगर निगम के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार मंडल के अध्यक्ष सुशील सन्नी अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के गांव, गरीब, किसान और मजदूरों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। प्रदेश में मजदूरों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री सायकल सहायता योजना, मुख्यमंत्री सिलाई मशीन सहायता योजना,…
Read Moreराज्य महिला आयोग में शिकायतों के निराकरण के लिए हुई सुनवाई : गर्भवती पत्नी को आयोग की समझाईश पर पति साथ में रखने को हुआ तैयार
87वर्षीय वृद्ध माँ को घर से बेघर करने वाले दोनो बेटों को थाना के माध्यम से आयोग में किया जाएगा तलब आवेदिका के मकान नीलामी पर फाइनेंस व इंश्योरेंस कंपनी को आयोग ने लगाई फटकार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्यगण सुश्री शशिकांता राठौर, डॉ अनीता रावटे एवं श्रीमती अर्चना उपाध्याय की उपस्थिति में आज शास्त्री चौक स्थित, राज्य महिला आयोग कार्यालय में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए सुनवाई की गई। आज जनसुनवाई में 20 प्रकरण में 15 पक्षकार…
Read More