Author: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)

  • आटा चक्की, दुकान और बाइक चोरी का खुलासा :  ओड़गी पुलिस ने 48 घंटे में किया कमाल, पकड़ा 1 नाबालिग सहित चार चोर को, 80 किलो चावल, 35 हजार नगदी और बाइक जब्त, न्यायालय एवं किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

    आटा चक्की, दुकान और बाइक चोरी का खुलासा :  ओड़गी पुलिस ने 48 घंटे में किया कमाल, पकड़ा 1 नाबालिग सहित चार चोर को, 80 किलो चावल, 35 हजार नगदी और बाइक जब्त, न्यायालय एवं किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष किया गया प्रस्तुत.

    ग्राम खर्रा ओड़गी निवासी लोकेन्द्र गुर्जर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 30 अगस्त 2025 को अपना आटा चक्की को रात्रि में ताला बंद कर घर चला गया, अगले दिन सुबह जब आया तो देखा कि दरवाजा में लगे ताला को खोलकर अंदर रखे 80 किलो चावल व ग्रेडर मशीन को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। दूसरे मामले में ग्राम खर्रा निवासी रामनारायण उर्फ ललन ने दिनांक 02 सितंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 19 अगस्त 2025 के रात्रि में अपना दुकान बंद कर गांव में चल रहे भजन में गया था, जहां से वापस आने पर देखा कि कपड़ा एवं दुकान का सामान बिखरा पड़ा है, 35 हजार रूपये सामान लाने के लिये रखा था वह भी नहीं है, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। तीसरे मामले में ओड़गी निवासी सोनू राम पाल ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 28 अगस्त 2025 के रात्रि में अपने हीरो एचएफ डिलक्स मोटर सायकल को घर के बाहर खड़ा कर लॉक किया था, दूसरे दिन देखा कि मोटर सायकल वहां नहीं है। कोई अज्ञात चोर मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है। तीनों ही रिपोर्ट पर पुलिस ने चोरी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ किया।

    प्रकरण की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना ओड़गी पुलिस ने विवेचना के दौरान संदेही सुनील सिंह पिता स्व. राजेश उम्र 20 वर्ष, अंकित सिंह पिता सुरविंद उम्र 21 वर्ष व बाबुलाल राजवाड़े पिता दुहन उम्र 27 वर्ष तीनों निवासी ग्राम खर्रा को पकड़ा। पूछताछ पर तीनों ने मिल कर आटा चक्की से चावल व ग्रेन्डर मशीन तथा रामनारायण के दुकान से आरोपी सुनील व अंकित के द्वारा 35 हजार रूपये की चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के निशानदेही पर 80 किलो चावल, ग्रेन्डर मशीन, 14100/- रूपये नगदी एवं चोरी की रकम से खरीदे गए 1 मोबाईल को जप्त कर तीनों को गिरफ्तार किया गया।

    मोटर सायकल चोरी के मामले की विवेचना के दौरान मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर एक विधि विरूद्ध संघर्षरत् बालक को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने मोटर सायकल चोरी करने की बात कबूली, जिसके निशानदेही पर मोटर सायकल बरामद कर विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

  • जशपुर में गणेशोत्सव की धूम : गणेश पंडालों में पहुंचे जशपुर एसएसपी धर्मपत्नी के साथ, बोले आपसी भाईचारे का है पर्व, गणपति बप्पा से जिलेवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद.

    जशपुर में गणेशोत्सव की धूम : गणेश पंडालों में पहुंचे जशपुर एसएसपी धर्मपत्नी के साथ, बोले आपसी भाईचारे का है पर्व, गणपति बप्पा से जिलेवासियों की सुख-समृद्धि का मांगा आशीर्वाद.

    जशपुरनगर में चल रहे श्री गणेश उत्सव के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह अपनी धर्मपत्नी श्रीमती रेखा सिंह के साथ आज विभिन्न गणेश पंडालों में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रद्धापूर्वक गणपति भगवान की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

    एसएसपी श्री सिंह ने कहा कि गणेशोत्सव केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि समाज को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण अवसर है, जो आपसी भाईचारे, सांप्रदायिक सौहार्द और सामाजिक एकता का संदेश देता है। उन्होंने उपस्थित आयोजकों एवं श्रद्धालुओं से शांति और कानून व्यवस्था में सहयोग करते हुए इस उत्सव को मिल-जुलकर मनाने की अपील की।

    पूजा-अर्चना के उपरांत उन्होंने जशपुर जिले के समस्त नागरिकों के लिए सुख, समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना की, उन्होंने कहा कि जशपुर पुलिस सदैव जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर है तथा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करती रहेगी।

  • श्रीगणेशोत्सव जशपुर : पुलिस ने समितियों से की सहयोग की अपील, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सूर्यास्त से पूर्व करें श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन.

    श्रीगणेशोत्सव जशपुर : पुलिस ने समितियों से की सहयोग की अपील, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से सूर्यास्त से पूर्व करें श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन.

    गणेशोत्सव का पर्व पूरे जिले में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आगामी दिनों में विभिन्न गणेश पंडालों से प्रतिमाओं का विसर्जन कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस अवसर पर जशपुर पुलिस जिले  के समस्त गणेश विसर्जन समितियों एवं श्रद्धालुओं से विशेष अपील करती है कि वे विधि-व्यवस्था एवं परंपरा के अनुरूप शांतिपूर्ण तरीके से विसर्जन कार्य संपन्न कराएँ।

    * गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन सूर्यास्त से पूर्व ही किया जाए। सूर्यास्त के बाद विसर्जन करने से कई बार भीड़, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा संबंधी समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं, जिनसे बचना आवश्यक है।

    * ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग केवल निर्धारित डेसीबल सीमा में ही किया जाए। तेज ध्वनि से आम नागरिकों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को असुविधा होती है। माननीय उच्च न्यायालय, राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) एवं जिला प्रशासन के निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जावे।

    * डीजे संचालकों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार के अश्लील, आपत्तिजनक अथवा भड़काऊ गीत न बजाएँ। केवल धार्मिक और मर्यादित गीतों का ही प्रयोग करें, जिससे समाज में सौहार्द्र का वातावरण बना रहे।

    * विसर्जन यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रहे, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी प्रकार से मुख्य मार्ग अवरुद्ध न हों, जिससे आम नागरिकों एवं आपातकालीन सेवाओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

    * सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए समितियाँ पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक (वालंटियर) नियुक्त करें, जो भीड़-प्रबंधन में प्रशासन का सहयोग करेंगे।

    * विसर्जन जुलुस के दौरान आमजन की सुविधा, विशेषकर रास्ते से गुजरने वाले लोगों के आवागमन में बाधा न हो, इस बात का समितियों को विशेष ध्यान रखना होगा।

  • उठाईगिरी कांड का खुलासा : उठाईगिरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, साइबर टीम ने एमपी से पकड़े आरोपी, 48 घंटे में रकम और बाइक बरामद, आरोपियों पर की जा रही कार्यवाही.

    उठाईगिरी कांड का खुलासा : उठाईगिरी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, साइबर टीम ने एमपी से पकड़े आरोपी, 48 घंटे में रकम और बाइक बरामद, आरोपियों पर की जा रही कार्यवाही.

    दिनांक 03 सितंबर 2025 को करीबन 12:30 बजे प्रार्थी डोल नारायण पटेल निवासी फरहदा थाना अकलतरा द्वारा जिला सहकारी बैंक अकलतरा से 01 लाख रुपए निकवाने के बाद थैले में नगदी रकम पैसा को अपने मोटर सायकल के डिक्की में रखकर घर जा रहा था। रास्ते में अकलतरा कपड़ा दुकान में उसके द्वारा 2000/-₹ का कपड़ा खरीदी करके वहां से करीबन 03:00 बजे दोपहर अकलतरा अग्रवाल किराना स्टोर पहुंचा, जैसे ही सामान खरीद रहा था तो उसे याद आया कि मोटर सायकल के डिक्की में 98000/- रूपये रखा था।  तो तुरंत जाकर डिक्की को खोलकर देखा तो थैला सहित पैसा, पासबुक, चेक बुक व अन्य दस्तावेज रखा था जो नही था, जिसके बाद आसपास पता किया जिसका कोई पता नहीं चला। कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा मोटर सायकल की डिक्की से चोरी कर ले गया जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 423/2025 धारा 303 (2) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।

    उठाईगिरी प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS)  के निर्देशन में सायबर टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया अकलतरा क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप  के कुशल मार्गदर्शन में थाना अकलतरा और सायबर सेल की टीम के द्वारा 500 से अधिक सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद टेक्निकल एनालिसिस के बाद  आरोपियों की पहचान अनूपपुर मध्यप्रदेश निवाशी ओमप्रकाश और सुमित सिसोदिया के रूप हुई तो आरोपियों के पहचान  होने के बाद टीम को अनूपपुर रवाना किया गया था साइबर टीम नट गिरोह के गढ़ ग्राम भोलगड़ में दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा फिर पूछताछ करने पर चोरी किए गए रकम 98 हजार में से 92 हजार रुपए बरामद किए गए एवं घटना में प्रयुक्त यूनिकॉर्न बाइक बरामद किया जाकर जप्त किया गया है।

  • जशपुर में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस :  जशपुर में उमड़ा जनसैलाब, हुज़ूर-ए-पाक की शान में गूंजे नारे और नात, शहर में गूंजा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम.

    जशपुर में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस : जशपुर में उमड़ा जनसैलाब, हुज़ूर-ए-पाक की शान में गूंजे नारे और नात, शहर में गूंजा मोहब्बत और भाईचारे का पैगाम.

    पूरे जिले में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जशपुर नगर में भव्य जुलूस निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। हाथों में झंडे, नारे और धार्मिक गीतों के साथ पूरे नगर का माहौल जश्न-ए-ईद-मिलादुन्नबी से गूंज उठा।

    जुलूस की शुरुआत जामा मस्जिद से हुई और शहरभर में घूमते हुए यह दरगाह परिसर में पहुंचकर संपन्न हुआ। रास्ते भर बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने हुज़ूर-ए-पाक की शान में नात, कलाम और सलाम पेश किए। इसी दौरान रैहान खान द्वारा प्रस्तुत “हुज़ूर आये” कलाम ने महफ़िल का रंग और भी बढ़ा दिया और उपस्थित लोग झूम उठे।

    जुलूस की समाप्ति के अवसर पर दरगाह परिसर में विशेष दुआ का आयोजन किया गया। हज़रत मौलाना मंसूर ने देश में अमन, भाईचारा और शांति कायम रहने की दुआ की। साथ ही हाल ही में पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के लिए विशेष दुआ की गई।

    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्य फैज़ान सरवर खान ने कहा – “ईद मिलादुन्नबी का यह जुलूस हमें नबी-ए-करीम के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद दिलाता है। उन्होंने पूरी मानवता को शांति, मोहब्बत और भाईचारे का पैग़ाम दिया था। आज जरूरत है कि हम उन शिक्षाओं पर चलकर समाज में सौहार्द और आपसी भाईचारा कायम करें।”

  • भिलाई में साइबर क्राइम का बड़ा खुलासा : सुपेला पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड गैंग का किया भंडाफोड़, म्यूल अकाउंट से ठगे थे लाखों रुपए, पाँच आरोपी गिरफ्तार, की गई वैधानिक कार्यवाही.

    भिलाई में साइबर क्राइम का बड़ा खुलासा : सुपेला पुलिस ने ऑनलाइन फ्रॉड गैंग का किया भंडाफोड़, म्यूल अकाउंट से ठगे थे लाखों रुपए, पाँच आरोपी गिरफ्तार, की गई वैधानिक कार्यवाही.

    प्रार्थी मयंक जंघेल थाना आकर रिपोर्ट लिखाया था कि इसके कोटक महेन्द्रा बैंक सुपेला ब्रांच में खाता क्रमांक xxxxxx तथा छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक छुईखदान खाता क्रमांक xxxxxxxxहै, जिसमें अपना लेन-देन करता है। प्रार्थी के जान पहचान का पीयुष जंघेल (आरोपी) के द्वारा दिनांक 02 सितंबर 2025 को शाम करीबन 04:00 बजे फोन से बोला कि उसके बैंक खाते में लिमिट हो गया है, उसे पैसा की आवश्यकता है। प्रार्थी के खाता में पैसा डालुंगा उसे कैश निकाल कर दे देना, तब प्रार्थी द्वारा उसे बोला गया कि कितना रकम निकालना है ? तब पीयुष जंघेल ने कहा एक लाख रूपए निकालना है, तब प्रार्थी बोला कि एक लाख रुपए नहीं निकल पायेगा, फिर पीयुष जंघेल बोला कितना निकल पायेगा तब प्रार्थी बोला कि इसके पास दो छोटा-छोटा एकाउंट है, जितना पैसा निकलेगा उतना निकाल कर दे दुंगा, तो पीयुष जंघेल ने कहा कि ठीक है, मैं आपके पास नहीं आ पाउंगा मेरे पापा मेरे घर मे आ रहे हैं, मैं अपने दोस्त मिनेश पाल तथा अजय कुमार जंघेल को आपके पास भेज रहा हूं।

    कुछ देर बाद मिनेश पाल और अजय कुमार जंघेल प्रार्थी के पास माडल टाउन में आकर एटीएम के सामने मिनेश पाल ने अपने मोबाईल से फोन पे के माध्यम से युपीआई आईडी में प्रार्थी के छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण बैंक के खाता क्रमांक xxxxxxx में 20,000/- रूपए डाला जिसमें मुस्कान साहू का नाम प्रार्थी के मोबाईल में दिखा एवं कोटक महेन्द्रा बैंक खाता क्रमांक xxxxxxxx में 37,000/- रूपए डाला, जिसमें भी मुस्कान साहू का नाम दिखा फिर प्रार्थी व्दारा उक्त राशि को अपने ग्रामीण बैंक के एटीएम कार्ड के माध्यम से 20,000/- रूपए एसबीआई एटीएम नेहरू नगर गुरूद्वारा रोड के पास से निकाल कर दिया तथा कोटक महेन्द्रा बैंक का मेरे पास एटीएम कार्ड नहीं होने से उस पैसा को मेरे दोस्त शुभम वर्मा के मोबाईल पर फोन पे नंबर xxxxxxx पर ट्रांसफर किया, मैं अपने दोस्त शुभम का एटीएम कार्ड रखा था, जिसका पिन नंबर मुझे शुभम ने बताया था, उसी एटीएम कार्ड से 37,000/- रूपए निकाल कर कुल 57,000/- रूपए मिनेश पाल को दिया था।

    दिनांक 02 सितंबर 2025 को शाम करीबन 05:00 बजे प्रार्थी आईसक्रीम खाने अपने घर के पास के ठेला में गया और 20/- रूपए का आईसक्रीम खाकर अपने मोबाईल से पेमेंट करना चाहा तो खाता ब्लाक हो गया था। तब दिनांक 03 सितंबर 2025 को सुबह करीबन 09:00 बजे कस्टरमर केयर को फोन करके बताया कि इनके खाता से पैसा ट्रांसफर क्यों नहीं हो रहा है तब कस्टमर केयर वाले ने बताया कि आपके खाता को साबयर सेल से फ्रीज कराया गया है, साबयर सेल में जाकर मिलो, कहने पर प्रार्थी सायबर सेल भिलाई गया, तब जानकारी हुआ कि इसके खाता में सायबर आनलाईन ठगी का रकम आया है।

    इस प्रकार पीयुष जंघेल, मिनेश पाल तथा अजय कुमार जंघेल के द्वारा प्रार्थी के खाता में ऑनलाईन ठगी की रकम को प्राप्त कर इसके खाता में बेईमानी व प्रर्वचना पूर्ण तरीके से अवैध धनलाभ अर्जित करने के प्रयोग में लाकर संपत्ति का संवर्धन कर प्रार्थी के खाता में अवैध रूप से धनअर्जित कर 57,000/- रूपए को छल करते हुये खाता में सायबर ऑनलाइन ठगी की रकम को जमा कर छलपूर्वक बेईमानी से आरोपी पीयुष जंघेल, मिनेश पाल तथा अजय कुमार जंघेल द्वारा ठगी की रकम को जमा कर एटीएम कार्ड से पैसा निकलवाकर धोखाधडी किया है, जिसकी रिपोर्ट करता हूं। रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के विरूद्ध 317(2), 318(4), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों के बारे में पता कर घेराबंदी कर तीन आरोपी व दो विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर धारा 35(1) बीएनएस उच्च न्यायालय के दिये गाईड लाईन का पालन करते हुये वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

  • जशपुर में शादी का झांसा देकर युवतियों का शोषण : पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जशपुर में दो युवतियों का रेप कांड, शादी का झांसा देकर किया शोषण, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दोनों आरोपी सलाखों के पीछे.

    जशपुर में शादी का झांसा देकर युवतियों का शोषण : पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा, जशपुर में दो युवतियों का रेप कांड, शादी का झांसा देकर किया शोषण, पुलिस की त्वरित कार्रवाई में दोनों आरोपी सलाखों के पीछे.

    चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02 सितंबर 2025 को थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 18 वर्षीय पीड़ित प्रार्थिया ने अपने पिता के साथ, चौकी दोकड़ा आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि वह रक्षा बंधन के दिन, अपनी फुआ के घर, थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में गई थी। वहां से वह अपनी फुआ के साथ, चौकी दोकड़ा क्षेत्रांतर्गत आरोपी शिवा चौहान के घर मेहमान के रूप में गई थी।  दिनांक 09 अगस्त 2025 को जब प्रार्थिया सोई हुई थी, उसी दौरान आरोपी शिवा चौहान आया व तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर, प्रार्थिया के मना करने के बावजूद, उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी शिवा चौहान पीड़ित प्रार्थिया को अपने घर में ही रखा था, उसे किसी से बात करने नहीं देता था, हर समय उसके साथ ही रहता था, इसी दौरान घटना के दो दिन बाद, आरोपी शिवा अपने मोबाइल फोन को छोड़ कर बाहर गया था, तभी प्रार्थिया के द्वारा अपने मां-बाप को फोन से सूचित कर घटना की जानकारी दी गई। तब उसके माता पिता, तत्काल प्रार्थिया को लेने आरोपी शिवा चौहान के घर आए, तब आरोपी शिवा चौहान, पीड़िता के माता-पिता से भी झगड़ा करने लगा, तब प्रार्थिया अपने माता-पिता के साथ, अपने गांव चली गई। इस प्रकार आरोपी शिवा चौहान के द्वारा, पीड़िता को पत्नी बनाकर रखूंगा, कहते हुए, उसके साथ दो दिनों तक पीड़िता के मना करने के बावजूद जबरन उसका शारीरिक शोषण किया गया है।

    महिला संबंधी अपराध होने पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल, पुलिस के द्वारा चौकी दोकड़ा में आरोपी शिवा चौहान के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 (1),(2)(m) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

    पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी शिवा चौहान को हिरासत में ले लिया गया, पुलिस की पूछताछ में अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

    इसी प्रकार थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 03 सितंबर 2025 को थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत प्रार्थिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया, कि वह वर्ष 2021 में थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत एक स्कूल में पढ़ाई कर रही थी, उसी दौरान अपनी सहेली से मिली मोबाइल नंबर से प्रार्थिया का थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत आरोपी राम प्रसाद सिंह से परिचय हुआ था। इसी दौरान वर्ष 2022 में आरोपी राम प्रसाद सिंह के द्वारा पीड़ित प्रार्थिया को मिलने के लिए दुलदुला क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम में बुलाया, फिर अपने एक दोस्त के घर में ले जाकर शादी का झांसा देते हुए, उसका शारीरिक शोषण किया, तब से लेकर लगातार, बीच बीच में आरोपी राम प्रसाद सिंह के द्वारा प्रार्थिया को मिलने के बहाने बुलाकर, अलग-अलग स्थानों में ले जाकर उसका शारीरिक शोषण किया जाता रहा है। इस दौरान प्रार्थिया गर्भवती भी हो गई, व एक बच्चे को भी जन्म दी है, जो कि आरोपी रामप्रसाद सिंह का ही है, परंतु आरोपी अब प्रार्थिया से शादी करने से इनकार कर रहा है।

    रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना दुलदुला में भादवि की धारा 376(2)(द) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी राम प्रसाद सिंह को हिरासत में ले लिया गया।

    पुलिस की पूछताछ में आरोपी के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

  • 24 घंटे में ट्रक चोरी का पर्दाफाश : सीधी (मप्र) के गिरोह का रायगढ़ में तांडव, कोतरारोड़ पुलिस की मुस्तैदी से बच न सके आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने भेजा पांच आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे.

    24 घंटे में ट्रक चोरी का पर्दाफाश : सीधी (मप्र) के गिरोह का रायगढ़ में तांडव, कोतरारोड़ पुलिस की मुस्तैदी से बच न सके आरोपी, रायगढ़ पुलिस ने भेजा पांच आरोपियों को भेजा सलाखों के पीछे.

    थाना कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 लाख रुपए मूल्य की चोरी गई 14 चक्का ट्रक को महज 24 घंटे के भीतर बरामद कर मध्यप्रदेश के सीधी जिले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने एनएच 49 धनागर रोड के पास झाड़ियों में छुपाकर रखे गए ट्रक को बरामद किया।

    घटना 2 सितंबर की दोपहर की है जब ट्रक ड्रायवर मोहम्मद रमीज आलम ने अपनी टाटा कंपनी की 14 चक्का गाड़ी (क्रमांक CG 13 AB 6214) को सीएमओ तिराहा पर मरम्मत हेतु खड़ा किया था और घर भोजन करने चला गया था। शाम को लौटने पर ट्रक गायब मिला, जिसके बाद उसने थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 367/2025 धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

    आरोपियों की पतासाजी के लिए टीआई मोहन भारद्वाज ने टीम बनाकर क्षेत्र में मुखबीरों को सूचना देने लगाया गया, कल शाम ही पुलिस को मुखबिर की सूचना पर एनएच 49 स्थित जेएसपीएल सीमेंट प्लांट के पास जंगल में चोरी की ट्रक खड़ी मिली। पुलिस टीम ने मौके से आरोपी आलोप सिंह (24 वर्ष) निवासी ग्राम मठखनिया, थाना मझौली, जिला सीधी (मप्र) को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों अनुज सिंह (22), आनंद सिंह (19), संतोष बैगा (21) और बिमल बैगा (24) के साथ मिलकर ट्रक चोरी करने की बात कबूल की। आलोप सिंह पहले ड्राइवर रह चुका है और सभी आरोपी घटना से एक दिन पहले ट्रेन से रायगढ़ पहुंचे थे। इनका मकसद ट्रक चोरी कर बेचने का था।

  • “जनता को मिला तोहफा” – मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जीएसटी (GST) दरों में बदलाव से आम आदमी को राहत, भाजपा नेताओं का दावा, आयकर छूट और जीएसटी (GST)  में राहत से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था, हर वर्ग को लाभ.

    “जनता को मिला तोहफा” – मोदी सरकार का बड़ा फैसला, जीएसटी (GST) दरों में बदलाव से आम आदमी को राहत, भाजपा नेताओं का दावा, आयकर छूट और जीएसटी (GST)  में राहत से मजबूत होगी अर्थव्यवस्था, हर वर्ग को लाभ.

    केंद्र की मोदी सरकार ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए आयकर में 12 लाख रुपये तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी (GST) दरों में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। इन ऐतिहासिक फैसलों से व्यापारियों, मध्यमवर्ग और उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। भाजपा नेताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

    भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने कहा –

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार लगातार मध्यमवर्ग और व्यापारियों के हित में निर्णय ले रही है। आयकर में 12 लाख तक की छूट और अब GST दरों में राहत से व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं को भी सीधे लाभ होगा।

    पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव ने कहा – “GST दरों में कमी से आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। यह कदम साबित करता है कि भाजपा सरकार केवल घोषणाएँ नहीं करती बल्कि धरातल पर जनता के जीवन स्तर को सुधारने के लिए ठोस काम करती है।

    पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय  ने कहा – कांग्रेस सरकारें हमेशा करों का बोझ बढ़ाने का काम करती रहीं। मगर मोदी सरकार ने आयकर और GST दोनों में छूट देकर हर वर्ग को राहत दी है। यह कदम विशेष रूप से छोटे व्यापारियों और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए वरदान साबित होगा।

    जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने कहा – “GST दरों में बदलाव से स्थानीय व्यवसाय और ग्रामीण अंचलों में व्यापार को नई गति मिलेगी। इससे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे और आम उपभोक्ताओं को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

    जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने कहा –मोदी सरकार ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि उसकी प्राथमिकता जनता है। आयकर छूट और GST राहत से आम नागरिकों को आर्थिक रूप से सशक्त करने का काम हुआ है।

    भाजपा जिलाध्यक्ष भरत सिंह  ने कहा – यह ऐतिहासिक निर्णय भाजपा की जनसेवा और जनकल्याण की नीति को स्पष्ट करता है। आज हर वर्ग यह महसूस कर रहा है कि सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासमोदी सरकार की नीति में ही झलकता है।

    आयकर छूट और GST दरों में बदलाव को लेकर भाजपा नेताओं ने कहा कि यह निर्णय भारत की अर्थव्यवस्था को और अधिक सशक्त करेगा और आम जनता को सीधी राहत पहुँचाएगा। इस विषय में जिला भाजपा मीडिया प्रभारी फैज़ान सरवर खान ने जानकारी दी।

  • जुरूडांड़ दुर्घटना : भाजपा नेता ने कांग्रेस के धरने को बताया शर्मनाक, कहा – मृतकों और घायलों के साथ है सरकार, ‘शव की राजनीति कर रही कांग्रेस’ – जुरूडांड़ हादसे पर फूटा भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय का गुस्सा.

    जुरूडांड़ दुर्घटना : भाजपा नेता ने कांग्रेस के धरने को बताया शर्मनाक, कहा – मृतकों और घायलों के साथ है सरकार, ‘शव की राजनीति कर रही कांग्रेस’ – जुरूडांड़ हादसे पर फूटा भाजपा नेता कृष्ण कुमार राय का गुस्सा.

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार बगीचा के जुरूडांड़ में हुए भीषण हादसे के घायलों और मृतकों के परिजनों की पूरी संवेदनशीलता के साथ सहायता कर रही है। वहीं कांग्रेस मानवीय संवेदना को भूल कर शव की शर्मनाक राजनीति कर रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण कुमार राय ने उक्त बातें कहीं। उन्होनें कहा कि जुरूडांड़ में हुई घटना ने जशपुर सहित पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। आपदा की इस घड़ी में गंभीर संकट से जुझ रहे मृतकों व घायलों के परिवार को संवेदना और मानवीय सहायता की जरूरत है ना कि बेवजह की राजनीति की।

    उन्होनें कहा कि घटना के बाद से सरकार और जिला प्रशासन ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल घटना-स्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को समुचित व्यवस्था के साथ अंबिकापुर पहुंचाया गया है। कलेक्टर रोहित व्यास और एसएसपी शशि मोहन के साथ जशपुर की विधायक रायमुनि भगत भी रात को ही बगीचा पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मृतक के परिजनों के लिए पांच-पांच लाख और घायलों के उपचार की जिम्मेदारी लेने की घोषणा कर दी है। इसके बावजूद कांग्रेसी जुरूडांड़ में ग्रामीणों को बरगला कर शव के साथ धरना प्रदर्शन करने में लगे हुए थे। लेकिन उन्हें स्थानीय लोगों का समर्थन ना मिलने से पिछे हटना पड़ा। कृष्ण कुमार राय ने जोर दे कर कहा कि जशपुर स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव का जिला है। यहां भाजपा और भाजपा की सरकार जिले की जनता के साथ हर सुख और दु:ख की घड़ी में मजबूती से साथ खड़ी रहती है।