रेलवे का डिजिटल धमाका : प्लेटफॉर्म पर घंटों इंतजार अब खत्म, एनटीईएस ऐप से ट्रेनों की सटीक जानकारी चुटकियों में, यात्रा से पहले करें सिर्फ एक क्लिक – जानें ट्रेन आई या लेट.

यात्रा से पूर्व ट्रेनों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए ‘एनटीईएस’ (NTES) का करें उपयोग. प्लेटफॉर्म पर ट्रेनों की अनावश्यक प्रतीक्षा से बचने के लिए मोबाइल पर ही पाएं ट्रेनों की वास्तविक स्थिति की जानकारी. बिलासपुर. 08 जून 2025 : भारतीय रेलवे द्वारा विकसित नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES)ऐप अब यात्रियों की ट्रेन यात्रा को ज्यादा आसान और समयबद्ध बना रहा है। इस ऐप के ज़रिए यात्री अपनी ट्रेन के आगमन, प्रस्थान, विलंब, रद्दीकरण आदि की वास्तविक स्थिति की जानकारी मोबाइल पर रियल टाइम में प्राप्त कर सकते हैं, जिससे…

Read More

जमीन के नाम पर बड़ा धोखा : रजिस्टर्ड एग्रीमेंट के बाद भी जमीन बेच डाली किसी और को, दरिमा पुलिस ने धोखेबाज को दबोचा, एक ही प्लॉट दो को बेचने वाला बलिराम गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

थाना दरिमा में अपराध क्रमांक 81/24 धारा 420 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही विवेचना. थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई सख्त वैधानिक कार्यवाही. आरोपी द्वारा अपने स्वामित्व की जमीन को पूर्व में प्रार्थी पक्ष कों रजिस्टर्ड एग्रीमेंट करने पश्चात पुनः दूसरे पक्ष को कर दी गई बिक्री. जमीन सम्बन्धी मामलों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही सख्त कार्यवाही. अंबिकापुर. 08 जून 2025 : दरिमा थाना पुलिस ने ज़मीन से जुड़ी धोखाधड़ी के एक गंभीर मामले में आरोपी बलिराम को गिरफ्तार…

Read More

दरिंदगी की हदें पार : नाबालिग को भगाकर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी करण राजवाड़े चढ़ा पुलिस के हत्थे हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में.

नाबालिग सम्बन्धी अपराधों में पुलिस टीम द्वारा की जा रही त्वरित कार्यवाही. थाना दरिमा में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 77/25 धारा 137(2), 64(2) (एम) बी.एन.एस. एवं पोक्सो एक्ट की धारा 4, 6 का अपराध पंजीबद्ध कर की जा रही विवेचना. थाना दरिमा पुलिस टीम द्वारा मामले में आरोपी के विरुद्ध की गई कार्यवाही. अंबिकापुर. 08 जून 2025 : दरिमा थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मात्र…

Read More

थाना परिसर में सम्मान समारोह : जूटमिल थाना में कोटवारों की भूमिका और मेधावी नागरिकों को मिली पहचान, एक साथ जुटे पुलिस, शिक्षक, स्वास्थ्यकर्मी और छात्र, समाजसेवियों को मिला जूटमिल पुलिस से सम्मान.

थाना प्रभारी जूटमिल ने ली कोटवारों की बैठक और क्षेत्र में समाज के प्रेरणा-स्रोतों का किया सम्मान. रायगढ़. 08 जून 2025 : रायगढ़ जिले के जूटमिल थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग ने एक सराहनीय पहल करते हुए समाज के उन नागरिकों को सम्मानित किया जो अपने-अपने क्षेत्रों में प्रेरणा का स्रोत बनकर कार्य कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव आहेर की अगुवाई में आयोजित इस दो-चरणीय कार्यक्रम में जहां एक ओर ग्राम कोटवारों की बैठक लेकर उनकी भूमिका की समीक्षा की गई, वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य कर्मियों, शिक्षकों,…

Read More

पशुधन विकास विभाग ने लगाया शिविर : दी पशु चिकित्सा, नस्ल सुधार और आहार प्रबंधन की जानकारी, जशपुर में पशु चिकित्सा शिविर में हुआ सैकड़ों पशुओं का इलाज, पशुपालकों को मिला सम्मान.

पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सा शिविर लगाकर पशुओं का किया गया उपचार. जशपुर. 8 जून 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के बालाछापर ग्राम में पशुधन विकास विभाग द्वारा आयोजित पशु चिकित्सा शिविर और पशु प्रदर्शनी मेला ने ग्रामीण पशुपालकों को न केवल निःशुल्क उपचार और दवाएं उपलब्ध कराईं, बल्कि उन्हें नवीन पशुपालन तकनीकों की जानकारी भी दी। इस शिविर में उत्कृष्ट पशुपालकों को सम्मानित किया गया और उन्हें पैरा में यूरिया उपचार, कृत्रिम गर्भाधान, गोबर-गोमूत्र से जीवामृत निर्माण, और रोग व आहार प्रबंधन जैसे विषयों पर व्यावहारिक जानकारी दी…

Read More

धान छोड़ मूंगफली अपनाई और बदल गई तकदीर : गर्मी की तपन में मूंगफली बनी उम्मीद की फसल, सरकार की योजना से किसान बना मिसाल, जशपुर के किसान ने कम लागत में पाई दोगुनी आमदनी.

गर्मी के मौसम में मूंगफली की खेती किसानों के लिए लाभदायक. धान के बदले मूंगफली की फसल से ज्यादा मुनाफा कमा सकते है किसान. जशपुर. 8 जून 2025 : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में ग्रीष्मकालीन मूंगफली की खेती किसानों के लिए बदलाव की नई लहर लेकर आई है। पारंपरिक धान की खेती से इतर किसान अब गर्मी में मूंगफली लगाकर न केवल खर्च कम कर रहे हैं बल्कि अच्छा मुनाफा भी कमा रहे हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (तिलहन) योजना के तहत निःशुल्क बीज, खाद, और तकनीकी मार्गदर्शन से लाभान्वित…

Read More

श्यामा प्रसाद मुखर्जी से मोदी तक का राष्ट्रवादी मार्ग, भाजपा की 11 वर्षों की उपलब्धियों का जन-जागरण अभियान प्रारंभ, रामराज्य की पुनर्स्थापना का बिगुल, संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम में बृजमोहन बोले – ‘मोदी हैं, तो मुमकिन है’.

‘संकल्प से सिद्धि तक’ एक भारत, श्रेष्ठ भारत के निर्माण को समर्पित अभियान, श्यामा प्रसाद मुखर्जी से मोदी तक, राष्ट्रवाद की चेतना और संकल्प का सफर – सांसद बृजमोहन अग्रवाल. रायपुर में संकल्प से सिद्धि कार्यशाला, 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान. रायपुर. 8 जून 2025 : “संकल्प से सिद्धि” केवल एक सरकारी अभियान नहीं, बल्कि नए भारत की दिशा में उठाया गया राष्ट्रवादी संकल्प है। रायपुर में आयोजित इस कार्यशाला में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत…

Read More

छेड़खानी, पिटाई और फिर लाश : 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत ने खड़े किए सवाल, पुलिस ने दर्ज किया मर्ग और अपराध, शव की पहचान शेष, जशपुर पुलिस कर रही है बारीकी से जांच.

अज्ञात शव लगभग 35 वर्षीय युवक की नहीं हो रही पहचान, मृतक पहना था मटमैला रंग का टी-शर्ट एवं ग्रे-कलर का जांघिया, विगत दिनों थाना सन्ना के लरंगा ग्राम में मृतक द्वारा संरक्षित समाज की लड़की से छेड़खानी पर हुई थी मारपीट, थाना सन्ना में मर्ग क्रमांक 34/2025 धारा 194 बी.एन.एस.एस. एवं अपराध क्रमांक 43/2025 धारा 103(1) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज, प्रकरण में हर पहलुओं की बारीकी से की जा रही है विवेचना. जशपुर. 08 जून 2025 : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी परवेज खान उम्र…

Read More

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं मंत्रिमंडल का चिंतन शिविर 2.0 प्रारंभ.

आईआईएम रायपुर में दो दिवसीय शिविर का आयोजन रायपुर. 8 जून 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों का दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 आज आईआईएम रायपुर में प्रारंभ हो गया है। छत्तीसगढ़ शासन के सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा भारतीय प्रबंधन संस्थान, रायपुर (आईआईएम) के सहयोग से दो दिवसीय चिंतन शिविर 2.0 का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात आज ‘परिवर्तनकारी नेतृत्व और दूरदर्शी शासन’, संस्कृति, सुशासन और राष्ट्र निर्माण तथा सक्षमता से सततता तक : विकास के लिए सार्वजनिक वित्त…

Read More

अपना घर तो सम्हल नहीं रहा है और बैज को भाजपा के आंगन में ताकाझाँकी करने से फुर्सत नहीं मिल रही – अनुराग अग्रवाल

भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी का बैज के बयान पर पलटवार, कहा : उधार की कार्यकारिणी पर कांग्रेस को चला रहे बैज पहले अपने घर-आंगन के गड्‌ढों को तो दुरुस्त कर लें. रायपुर. 07 जून 2025 : भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के ताजा बयान पर तीखा पलटवार किया है। श्री अग्रवाल ने कहा कि दो वर्षों में भी अपनी प्रदेश कार्यकारिणी नहीं बना पाने वाले बैज को भाजपा पर बयान देने से पहले अपने संगठन की बदहाल स्थिति को देखना चाहिए।…

Read More