7 माह से लापता नाबालिग बालिका को नैला पुलिस ने खोज निकाला, बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अनाचार का खुलासा! POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई, आरोपी जेल भेजा गया

पुलिस चौकी नैला की सक्रियता, अपहृत हुए नाबालिक बालिका को 07 माह बाद खोज निकाला

आरोपी द्वारा नाबालिक बालिका को बहला- फुसलाकर भगाकर किया  अनाचार

जांजगीर-चांपा : जिले के पुलिस चौकी नैला थाना जांजगीर क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका को बहला- फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में पुलिस चौकी नैला ने पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत बालिका को सुरक्षित बरामद किया।

मामले में आरोपी सुनील कुमार गौतम उम्र 20 वर्ष निवासी कपन चौकी नैला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। 

घटना का विवरण

दिनांक 31.01.26 को नाबालिग बालिका के अपहरण की रिपोर्ट पर पुलिस चौकी नैला थाना जांजगीर में धारा 137(2),  बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर सूचना से बालिका को आरोपी के कब्जे से बरामद किया।

पूछताछ में अनाचार की पुष्टि, आरोपी भेजा गया जेल

पुलिस पूछताछ एवं पीड़िता के कथन में आरोपी द्वारा अनाचार किए जाने की पुष्टि हुई। विवेचना दौरान प्रकरण में अनाचार एवं पाक्सो एक्ट की धारा जोड़ी गई तथा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

पुलिस कार्रवाई में योगदान: निरीक्षक धर्मेंद्र वैष्णव, प्रशिक्षु उप निरीक्षक लक्ष्मी साहू , सउनि नरेंद्र शुक्ला, सउनि सफी उल्लाह खान, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी आर डी के साहू संतोष प्रधान एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts