स्व सहायता समूह की महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर जशपुर. 26 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले में स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। आजीविका संवर्धन कार्यक्रम के अंतर्गत बांस, लकड़ी, छींद कांसा और हैण्डलूम उत्पादों से जुड़ी महिलाओं को प्रशिक्षण और बाजार उपलब्ध कराकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त किया जा रहा है। जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में कारीगरों के संगठन और उत्पादों के बेहतर विपणन पर भी जोर दिया गया। अजीविका संवर्धन…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्री हरि अखंड संकीर्तन यज्ञ में की आस्था से ओतप्रोत सहभागिता : बगीचा में धार्मिक रंग में रंगे मुख्यमंत्री साय, वृंदावन भवन विस्तार के लिए की बड़ी घोषणा, यादव समाज को दी पचास लाख की सौगात, जनता ने सराहा.
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बगीचा में आयोजित श्री हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ में हुए सम्मिलित. महाकुल यादव समाज बगीचा में वृंदावन भवन के विस्तार के लिए 50 लाख रुपए देने की घोषणा की. जशपुर. 25 अप्रैल 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज महाकुल यादव समाज सेवा समिति के द्वारा बगीचा में आयोजित श्री हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ चौबीस प्रहरी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने पूजा-स्थल में राधा-कृष्ण, चैतन्य महाप्रभु, गौरांग स्वामी की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने पूरे भक्तिभाव…
Read Moreकुष्ठ रोगियों के लिए राहत की खबर : कभी राजधानी में होता था ऑपरेशन, अब जशपुर में ही दिव्यांगों को मिली राहत, विकृति सुधार सर्जरी से बदली ज़िंदगी, 11 दिव्यांगों की हुई सफल सर्जरी, शासन देगा ₹12,000 सहायता राशि.
जिला चिकित्सालय में दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए 25 अप्रैल तक शल्य क्रिया शिविर आयोजित. अब तक आपरेशन करके 11 मरीजों की दूर की गई शारीरिक विकृति. जशपुर. 25 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले के राजा देवशरण जिला चिकित्सालय में दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए 3 दिवसीय विकृति सुधार शल्य क्रिया शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 11 मरीजों की सफल सर्जरी कर शारीरिक विकृति को दूर किया गया। अब तक ऐसी जटिल सर्जरी रायपुर या मेडिकल कॉलेजों में होती थी, लेकिन स्थानीय आवश्यकता और दूरी को ध्यान में रखते…
Read Moreगर्मी का कहर रोकने जशपुर प्रशासन हुआ सतर्क, कलेक्टर रोहित व्यास ने जारी किए दिशा-निर्देश, प्राथमिक उपचार और जलसंकट से निपटने के निर्देश जारी, गांव-गांव पहुंचेगा बचाव संदेश.
ग्रीष्म ऋतु में लू तापघात से बचाव के लिए जिले में जमीनी स्तर पर आवश्यक तैयारी करने के निर्देश जारी कलेक्टर ने लू के लक्षण एवं बचाव के संबंध में लोगों को वगत कराने के लिए कहा. लू संबंधी प्रारंभिक सलाह हेतु 104 आरोग्य सेवा केन्द्र से लिया जा सकता है निःशुल्क परामर्श. जशपुर. 25 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले में भीषण गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि वे गांव स्तर पर लू-तापघात से सुरक्षा…
Read Moreबिना जल जीवन नहीं : चेटबा में कौशल्या साय की प्रेरक अपील, चेटबा में जल जागृति का संदेश, जल जागरूकता कार्यक्रम में उमड़े ग्रामीण, ग्रामीणों को दिलाई गई जल बचाने की शपथ.
वाटर हीरो नीरज वानखड़े ने मॉडल के ज़रिए सिखाया जल संरक्षण. जल और वन की सुरक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत – श्रीमती कौशल्या साय जशपुर/कुनकुरी. 25 अप्रैल 2025 : जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जल जागरूकता कार्यक्रम के तेईसवें दिन जनपद पंचायत कांसाबेल के ग्राम पंचायत चेटबा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया । इसका उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण और स्वच्छ पेयजल के महत्व के प्रति लोगो को जागरुक करना है। जल हमारे जीवन के लिए अनिवार्य घटक है, बिना इसके जीवन की…
Read Moreग्राम पंचायत से लेकर आयुष्मान योजना तक : गम्हरिया ग्रामसभा में जन-कल्याणकारी योजनाओं की दी गई विस्तार से जानकारी, ग्रामसभा में शासकीय योजनाओं पर हुई खुली चर्चा.
गम्हरिया ग्राम पंचायत में ग्रामवासियों को दी गई शासकीय योजनाओं की जानकारी. जशपुर. 25 अप्रैल 2025 : जशपुर विकासखंड के गम्हरिया ग्राम पंचायत में पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में 24 अप्रैल को ग्रामसभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शासकीय योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धा पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई, जल आपूर्ति व सड़क निर्माण जैसी योजनाएं शामिल थीं, साथ ही ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और निराकरण के प्रयासों पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, टीकाकरण, सिकलसेल और संचारी-गैर संचारी…
Read Moreमुख्यमंत्री कौशल विकास योजना का बड़ा असर : ग्रामीण युवाओं को राज-मिस्त्री बना कर दिलाया जा रहा रोजगार का हथियार, ईंट-गारा से संवरेंगे सपने, कुटमा में 35 युवाओं को मिल रहा प्रोफेशनल मिस्त्री का प्रशिक्षण.
मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना में बगीचा के कुटमा ग्राम पंचायत युवाओं को दिया गया राज-मिस्त्री का प्रशिक्षण. साहीडांड, कुटमा और भीतघरा ग्राम पंचायत के 35 युवाओं ने राज-मिस्त्री का लिया प्रशिक्षण. जशपुर. 25 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत कुटमा ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत साहीडांड, कुटमा और भीतघरा गांव के 35 युवाओं को राज-मिस्त्री (मेसन) का व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह पहल ग्रामीण युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ने की दिशा में एक ठोस कदम है, जिससे वे न केवल…
Read Moreबड़ी ख़बर : कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न के मामलों के निवारण हेतु प्रत्येक कार्यालय में अनिवार्य होगा ‘आंतरिक शिकायत समिति’ का गठन : 2013 के यौन उत्पीड़न कानून के तहत हर कार्य-स्थल पर समिति गठित करना अनिवार्य – जशपुर में जारी हुआ सख्त निर्देश.
कार्य-स्थल पर ‘‘आन्तरिक शिकायत समिति’’ का गठन व पुनर्गठन हेतु निर्देश जारी. जशपुर. 25 अप्रैल 2025 : महिलाओं के प्रति कार्य-स्थल पर सुरक्षित और गरिमामय वातावरण सुनिश्चित करने के लिए जशपुर जिले में “महिला यौन उत्पीड़न (रोकथाम, प्रतिषेध एवं निवारण अधिनियम, 2013)” के तहत आंतरिक शिकायत समिति के गठन और पुनर्गठन हेतु महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, वाणिज्यिक व निजी कार्यालयों में इस समिति का गठन अनिवार्य करते हुए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के निर्देश दिए गए हैं। यह पहल कार्य-स्थलों पर लैंगिक न्याय सुनिश्चित करने की…
Read Moreमुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का बगीचा हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत !
जशपुर. 25 अप्रैल 2025 : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बगीचा हेलीपैड पहुंचे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, भरत सिंह, पार्षद अमन शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण सम्मिलित रहे।
Read Moreजनपद पंचायत बगीचा में किया गया स्वच्छता श्रमदान : परिसर में नियमित साफ-सफाई रखने का लिया गया संकल्प.
जशपुर. 25 अप्रैल 2025 : जशपुर जिले के बगीचा जनपद पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद अधिकारी, कार्यालय कर्मी और बिहान की दीदीयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सभी ने परिसर को स्वच्छ रखने की शपथ ली और नियमित साफ-सफाई के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की। यह पहल जन-जागरूकता और सहभागिता की मिसाल बनी। बगीचा विकासखण्ड के जनपद पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत जनपद अधिकारी-कर्मचारियों और बिहान की दीदीयों के सहयोग से स्वच्छता श्रमदान का आयोजन किया गया। साथ ही अभियान…
Read More