जशपुर 09 जनवरी 2025/ अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जशपुर ने सड़क दुर्घटना के एक मामले में प्रभावित परिजन हेतु 25 हजार रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर तहसील के ग्राम किनकेल निवासी स्व. राजमोहन का सड़क दुर्घटना में 05 अगस्त 2024 को मृत्यु हो जाने से मृतक के निकटतम वारिस मृतक भाई श्री राजकुमार एक्का हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
जशपुर : परिवहन विभाग द्वारा पंचायत भवन सरबकोम्बो में लर्निंग लाइसेंस शिविर का किया गया आयोजन
शिविर में 158 लर्निंग लाइसेंस बनाकर दिया गया जशपुर 09 जनवरी 2025/ परिवहन कार्यालय जशपुर द्वारा 35 वां राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह जनवरी 2025 के तहत् आम जनता की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए वाहन चालक के लिये चालक लाइसेंस धारित करने हेतु विगत दिवस बुधवार को पंचायत भवन सरबकोम्बो में लर्निंग लाइसेंस हेतु एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि शिविर में 158 लर्निंग लाइसेन्स जारी किया गया।
Read Moreजशपुर : जल एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर प्रशिक्षण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन
जल एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की बेहतर समझ और प्रभावी योजनाएं बनाने के लिए सार्थक प्रयास पर किया गया चर्चा जशपुर 09 जनवरी 2025/ जिला प्रशासन जशपुर की पहल और ट्रांसफॉर्म रूरल इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार के अध्यक्षता में जल एवं प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारियों को प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन की बुनियादी समझ और योजना बनाने की प्रक्रिया में प्रशिक्षित करना है। कार्यशाला मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला…
Read Moreजशपुर : राजस्व परामर्श केंद्र से लोगों को राजस्व से संबंधित मिल रही है जानकारी, अब तक 148 से अधिक लोगों को मिला लाभ
प्रत्येक माह के प्रथम सोमवार को ले सकेगें लोग राजस्व संबंधित परामर्श जशपुर 09 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कुनकुरी के सलियाटोली में आयोजित अटल सुशासन समारोह के अवसर पर जशपुर जिले में राजस्व से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु राजस्व परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया था। इसी तारतम्य में जिले में राजस्व सम्बंधित कार्याे को आसान बनाने के लिए समस्त तहसीलों में राजस्व परामर्श केंद्र की स्थापना कि गयी है। इन केन्द्रों के माध्यम से महीने के पहले सोमवार को आम जनता अपने राजस्व सम्बन्धित कार्यों जैसे नामान्तरण,…
Read Moreजशपुर : जिले में सुगमता से हो रही धान की खरीदी, अब तक 218203.80 मीट्रिक टन हुई है धान खरीदी
27652 किसानों को चार सौ तिहतर करोड़ बाईस लाख से अधिक का किया गया है भुगतान डीओ जारी कर 955369.60 क्विंटल धान का किया गया है उठाव जशपुर, 09 जनवरी 2025/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशन में जशपुर जिले में सुगमता और सुव्यवस्थित रूप से धान की खरीदी की सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। जिले में 14 नवम्बर से अब तक 218203.80 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है। अब तक जिले के 23018 किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी के एवज में इन किसानों…
Read Moreकुनकुरी नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 01 में शासकीय उचित मूल्य दुकान खोलने हेतु आवेदन 24 जनवरी तक
जशपुर 09 जनवरी 2024/ कुनकुरी एसडीएम द्वारा आमजनों को सूचित किया गया है कि नगर पंचायत कुनकुरी में राशनकार्ड अधिक होने के कारण एवं राशन कार्डधारियों की सुविधा हेतु शासन के निर्देशानुसार पूर्व से संचालित 03 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के अतिरिक्त 01 नये शासकीय उचित मूल्य दुकान वार्ड क्रमांक 01 में खोला जाना प्रस्तावित है तथा उचित मूल्य की दुकान संचालन हेतु आबंटित किया जाना है। जिसके लिए आदेश के उपबन्धों के अधीन इच्छूक लेम्पस, नगर पंचायत, महिला स्व सहायता समूह, वन सुरक्षा समितियों एवं अन्य कोई सहकारी समिति…
Read Moreराष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम : सामूहिक दवा सेवन गतिविधि का क्रियान्वयन 10 से 28 फरवरी तक.
जिले में आयोजित किया जा रहा जन-जागरूकता कार्यक्रम. जशपुर : राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार जिले में 10 से 28 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत् सामूहिक दवा सेवन गतिविधि का क्रियान्वयन किया जाना है। इसके पूर्व कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए जिले में जन-जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय फाईलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत् जिल के स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम कर बच्चों तथा शिक्षकों को फाईलेरिया से संबंधित जानकारी दी गई और दवा खाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए अपने-अपने घरों में सभी…
Read Moreजिला अस्पताल का दीर्घायु वार्ड : जिला अस्पताल में कैंसर के मरीजों को मिल रहा निःशुल्क उपचार.
कैंसर के इलाज में कर्ज बोझ तले दबा था राम प्यारे का जीवन, दीर्घायु वार्ड में मिला निःशुल्क उपचार. भिन्सारी देवी को कैंसर के उपचार के लिए अब नहीं करना पड़ता मीलों का सफर जशपुर : कैंसर का उपचार कराने में मेरी पूरी जमा पूंजी खत्म हो गयी घर बेचने तक की नौबत आ गयी, ऐसे में जिला अस्पताल का दीर्घायु वार्ड मेरे लिए संकटमोचक बना जहां मुझे निःशुल्क उपचार के साथ दवाइयां भी मिल रहीं हैं। ये कहना है राजापारा निवासी 60 वर्षीय रामप्यारे राम का। राम प्यारे शासकीय…
Read Moreसत्यवती को अब नहीं होगी चलने में परेशानी…जिला अस्पताल मुंगेली में बोन टयूमर का हुआ सफल ऑपरेशन.
सत्यवती को स्वास्थ्य लाभ के लिए रेड क्रॉस और जन औषधि के माध्यम से 05 हजार रुपए का चेक भी प्रदान किया गया. रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं एवं बेहतर डॉक्टरों की टीम के साथ मुंगेली जिला अस्पताल मरीजो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इसी कड़ी में बेमेतरा जिले के नवागढ़ ब्लाक के ग्राम भदौरा निवासी सत्यवती चतुर्वेदी के बोन ट्यूमर बीमारी का सफल ऑपरेशन किया गया। सत्यवती पिछले छः माह से बाएं पैर की एड़ी…
Read Moreदुर्गा महाविद्यालय रायपुर में “NEP 2020 के परिप्रेक्ष्य में परीक्षा की तैयारी कैसे करें” विषय पर कार्यशाला का आयोजन : परीक्षा की तैयारी के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ और आत्मविश्वासी होना आवश्यक है – डॉ. राकेश डेढ़गवे.
विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की योजना बनाते समय छोटे और सटीक लक्ष्य निर्धारित करने चाहिए. रायपुर : मनोविज्ञान विभाग, एनसीसी एयरविंग, एवं आईक्यूएसी दुर्गा महाविद्यालय, रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में “NEP 2020 के परिप्रेक्ष्य में परीक्षा की तैयारी कैसे करें” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के मुख्य वक्ता डॉ. राकेश डेढ़गवे (शासकीय महाविद्यालय, तिल्दा) थे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एस.के.अग्रवाल ने अपने उद्घाटन वक्तव्य में कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए मानसिक रूप से स्वस्थ और आत्मविश्वासी होना आवश्यक है। स्क्वाड्रन लीडर विजय कुमार चौबे…
Read More