समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर शासकीय काम-काज में सूचना प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल और इसके प्रभावी उपयोग पर मंत्रालय महानदी भवन में एनआईसी की छत्तीसगढ़ इकाई में डीआईओ को प्रशिक्षण दिया गया। डीडीजी और राज्य समन्वयक श्री संजय कपूर ने डी.आई.ओ. तकनीकी विकास कार्यक्रम के तहत शुरू की गई विभिन्न गतिविधियों के क्रियान्वयन की एनआईसी राज्य इकाई रायपुर में गत दिनों समीक्षा की गई। इस कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक सेवा सचिव डॉ. के.पी. सिंह और एनआईसीसीजी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में आईआईटी-भिलाई के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. गगन राज…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
देवांगन समाज के सेमरा-सी में आयोजित वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री, देवांगन समाज को भटगांव में दो एकड़ भूमि और भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा
सेमरा-सी पंचायत के विकास कार्यों के लिए दी 20 लाख रूपए की मंजूरी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी जिले में भखारा के निकट सेमरा-सी में देवांगन समाज के 57 अधिवेशन में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने देवांगन समाज को भटगांव में दो एकड़ भूमि आवंटित करने और सामाजिक भवन को बनाने के लिए 25 लाख रुपए भी देने की घोषणा की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देवांगन समाज हमेशा से व्यापार व्यवसाय के क्षेत्र में अग्रणी रहा है। समाज के बुजुर्गों ने…
Read Moreफीस वृद्धि सहित अशासकीय स्कूलों की गतिविधियों के परीक्षण के लिए समिति गठित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर बस्तर जिले में संचालित अशासकीय विद्यालयों द्वारा मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने की शिकायतों को देखते हुए निजी विद्यालयों के परीक्षण व सत्यापन हेतु जिला स्तर से 30 शासकीय विद्यायलों के प्राचार्य की टीम का गठन किया गया है। यह दलअशासकीय विद्यालयों की फीस कमेटी एवं उनके द्वारा फीस में बढोत्तरी के साथ अशासकीय विद्यालयों के सम्पूर्ण गतिविधियों का परीक्षण व सत्यापन कर विद्यालयों का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करेगा। जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती भारती प्रधान ने बताया की छत्तीसगढ़ राज पत्र स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, महानदी…
Read Moreप्रदेश में बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, जुलूस रैली पर पाबंदी लगाने का आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने लगा दी इमरजेंसी- डॉ. रमन सिंह
भूपेश बघेल कांग्रेस की अलोकतांत्रिक संस्कृति के प्रतीक बनकर आए हैं सामने समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने राज्य के गृह विभाग द्वारा प्रदेश में बिना अनुमति धरना, प्रदर्शन, जुलूस रैली पर पाबंदी लगाने का आदेश जारी करने पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनकी कुनीतियों, वादाखिलाफी के कारण बढ़ते जन-आक्रोश, किसान आंदोलन और कांग्रेस द्वारा छले गए कर्मचारियों के लोकतांत्रिक प्रदर्शन से इतने भयभीत हो गए हैं कि राज्य में आपातकाल जैसी बंदिश लगा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.…
Read Moreकोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही से बंद ट्रेनों को तत्काल शुरू करें- राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल
राजस्व मंत्री ने डी.आर.एम. को दिये निर्देश, लोकल ट्रेनों का परिचालन बंद होने पर जतायी नाराजगी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर/कोरबा प्रदेश के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने सर्किट हाऊस में बिलासपुर डी.आर.एम. आलोक सहाय से बंद ट्रेनों के परिचालन को पुनः प्रारंभ करने को लेकर चर्चा की। उन्होंने कोरबा एवं गेवरा रोड स्टेशन से पूर्व में संचालित हो रही यात्री ट्रेनों को तत्काल शुरू करने के लिए कहा। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि कोरबा से भिलाई के बीच चलने वाली लोकल मेमू व पैसेंजर गाड़ियों…
Read Moreभूपेश सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर किसानों की मांगों को पूरा करने के बजाय उनके ऊपर लाठीचार्ज कर बर्बरतापूर्ण कार्यवाही कर रही है- भाजपा
भाजपा किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में प्रदेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़क पर आंदोलन करेगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा है कि नया रायपुर प्रभावित किसान कल्याण समिति द्वारा अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर विगत 3 जनवरी 2022 से अनिश्चित कालीन धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है, परन्तु भूपेश सरकार तानाशाही रवैया अपनाकर किसानों की मांगों को पूरा करने के बजाय उनके ऊपर लाठीचार्ज कर बर्बरतापूर्ण कार्यवाही कर रही है। इसका ताजा उदाहरण आंदोलनरत किसानों पर राहुल गांधी…
Read Moreसांसद गोमती साय की पहल पर सन्ना में शीघ्र ही खुलेगी भारतीय स्टेट बैंक की शाखा
सन्ना क्षेत्रवासियों ने सांसद श्रीमती साय का जताया आभार समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय के प्रयास से शीघ्र ही सन्ना में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खुलेगी। और जशपुर के पाठ क्षेत्र के लोगो को इसका लाभ प्राप्त होगा। सांसद श्रीमती साय ने कुछ दिनों पूर्व सन्ना क्षेत्र के लोगों की मांग पर भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य महाप्रबंधक को सन्ना में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा खोलने के लिए पत्र लिखा था। जिस पर भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों ने संज्ञान लेकर बैंक खोलने की…
Read Moreसरगुजा संभाग आयुक्त ने कांसाबेल विकास खंड के अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक, छत्तीसगढ़ शासन की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने के दिए निर्देश
राजस्व संबंधी आवेदनों का गंभीरता से समय पर निराकरण करने के भी दिए निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर सरगुजा संभाग आयुक्त जी आर चुरेन्द्र ने 23 अप्रैल 2022 को कांसाबेल विकास खण्ड के जनपद पंचायत कार्यालय के सभा कक्ष में अधिकारियों की विकास खंड स्तरीय समन्वय बैठक ली | उन्होंने अधिकारियों से मनरेगा सहित छत्तीसगढ़ की महत्वाकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री हाटबाजार क्लिनिक, धन्वंतरी योजना सहित अन्य योजनाओं की विस्तार से जानकारी ली| उन्होंने कहा दूर दराज गांव में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध…
Read Moreछत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 4 करोड़ से पार
18 वर्ष से अधिक के 86 प्रतिशत और 15 से 18 वर्ष के 50 प्रतिशत लोगों को लगे दोनों टीके समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा चार करोड़ को पार कर गया है। कोविड-19 से बचाव के लिए प्रदेश भर में अब तक कुल चार करोड़ 20 हजार 099 टीके लगाए गए हैं। इनमें से दो करोड़ 17 लाख 26 हजार 571 टीके प्रथम डोज के रूप में, एक करोड़ 78 लाख 27 हजार 071 द्वितीय डोज के रूप में और चार लाख 66 हजार 457…
Read Moreसूरजपुर के आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से की सौजन्य मुलाकात
सामाजिक भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री के प्रति किया आभार प्रकट समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में सूरजपुर जिले के आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने सूरजपुर में आदिवासी समाज के सामाजिक भवन के लिए भूमि उपलब्ध कराने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। प्रतिनिधि मण्डल ने सूरजपुर में आगामी 8 मई को आयोजित किए जा रहे आदिवासी समाज के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण मुख्यमंत्री को दिया।…
Read More