अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया : अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना 17 फरवरी 2023 तक जारी होने की आशा

इस बार की भर्ती, नई भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत होगी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : अग्निवीर बनकर देश सेवा का सपना देख रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी है। अग्निवीरों की भर्ती की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने जा रही है। सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर से सूचना प्राप्त हुई है कि अग्निवीरों की भर्ती के लिए अधिसूचना 17 फरवरी 2023 तक जारी हो सकती है, जो कि JOIN INDIAN ARMY की साइट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध होगी। इस बार नई बात यह है कि भर्ती, नई भर्ती प्रक्रिया के…

Read More

दुष्कर्म के प्रकरण में आरोपी की गिरफ्तारी के पश्चात 72 घंटों में विवेचना पूर्ण कर चालान माननीय न्यायालय में पेश करने पर पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज बिलासपुर बद्री नारायण मीणा, द्वारा प्रशस्ति-पत्र देकर किया गया सम्मानित !

थाना प्रभारी बलौदा उपनिरीक्षक गोपाल सतपथी  एवं थाना बलौदा के आरक्षक जितेंद्र कुर्रे को किया गया सम्मानित महिला व नाबालिग बच्चों के विरुद्ध घटित अपराध में उत्कृष्ट कार्य करने करने के फलस्वरूप किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि नाबालिग पीड़िता कक्षा  07 वीं की छात्रा से किशन बंजारे द्वारा जबरदस्ती दुष्कर्म करने एवं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध…

Read More

अमर वाटिका जगदलपुर में भूमकाल दिवस के अवसर पर शहीद वीर गुण्डाधुर सहित समस्त वीर सपूतों का किया गया स्मरण, बस्तर पुलिस द्वारा संभाग अंतर्गत समस्त जिलों में आयोजित की गई भूमकाल सद्भावना दौड़ !

नाट्य प्रस्तुति एवं अन्य कार्यक्रम के माध्यम से छात्र-छात्राएं एवं युवाओं को शहीद वीर गुण्डाधुर एवं बस्तर के अन्य समस्त महानायकों के संबंध में दी गई जानकारी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : वीर गुण्डाधुर, डेबरूधर एवं अन्य महानायकों द्वारा आज दिनांक 10 फरवरी 2023 को सम्पूर्ण बस्तर संभाग अंतर्गत सन् 1910 में अंग्रेज शासन के विरूद्ध किये गये भूमकाल आंदोलन की स्मृति पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर  बस्तर क्षेत्र की शांति, सुरक्षा एवं विकास हेतु सर्वोच्चतम बलिदान दिये सैकड़ों वीर जवान, जनप्रतिनिधिगण एवं नागरिकगणों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की…

Read More

ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2022-2023 : उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती मिलना कुर्रे के नेतृत्व में 44 सदस्यीय छत्तीसगढ़ पुलिस टीम कर रही प्रस्थान

पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा ने पुलिस ड्यूटी मीट में सम्मिलित होने वाले सभी खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2022-2023 में भाग लेने के लिए उप पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती मिलना कुर्रे के नेतृत्व में 44 सदस्यीय छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम आज भोपाल (मध्य प्रदेश) के लिए प्रस्थान कर रही है। उल्लेखनीय है कि 66वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2022-2023 का आयोजन 13 से 17 फरवरी 2023 तक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता…

Read More

आप स्वयं को सुधारें और राष्ट्र तथा समाज के निर्माण में यथासम्भव जो भी सहयोग हो सकता है, करें – बाबा सिद्धार्थ गौतम रामजी !

‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’ में महान औघड़ पीर राजेश्वर राम बाबा उर्फ़ बुढ़ऊ बाबा के ‘महानिर्वाण दिवस’ तथा वर्तमान पीठाधीश्वर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के ‘अभिषेक दिवस’ एवं अघोर संस्थान के स्थापना दिवस के अवसर पर हज़ारों भक्तों की उमड़ी भीड़. समदर्शी न्यूज डेस्क वाराणसी : हर साल, 10 फ़रवरी को विश्वविख्यात अघोरपीठ ‘बाबा कीनाराम स्थल, क्रीं-कुण्ड’ में महान औघड़ पीर राजेश्वर राम बाबा उर्फ़ बुढ़ऊ बाबा के ‘महानिर्वाण दिवस’ तथा वर्तमान पीठाधीश्वर अघोराचार्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के ‘अभिषेक दिवस’ और अघोर संस्थान के स्थापना दिवस…

Read More

नाबालिग बालिका को भगा ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, आरोपी के कब्जे से अपहृता को अहमदाबाद से किया गया बरामद, आरोपी भेजा गया न्यायिक रिमांड में

आरोपी शिवा गौरहा उम्र 19 वर्ष निवासी पकरिया के विरूद्ध थाना अकलतरा पुलिस ने की कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा अकलतरा : प्रकरण के विषय में मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 21 सितंबर 22 को प्रार्थी ने थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग पुत्री दिनांक 19 सितंबर  22 के दरम्यानी रात्रि घर से बिना बताये कही चली गई है, जिसे किसी अज्ञात आरोपी के द्वारा भगाकर ले जाने की शंका किये जाने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 438/2022 धारा 363 भादवि कायम कर विवेचना…

Read More

दस वर्षीय बालक का अपहरण कर 75,000/-रूपये की फिरौती की मांग करने करने वाले पति-पत्नी चढ़े पुलिस के हत्थे, अपराध पंजीबद्ध होने के चंद घण्टे पश्चात ही आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता !

आरोपियों के विरूद्ध धारा 363,364 क, 34 भादवि के अंतर्गत बलौदा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही बालक को सकुशल बरामद कर उसकी दादी के सुपुर्द किया गया, अपने पोते को पाकर दादी के चेहरे पर लौटी मुस्कान आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बालक की सकुशल बरामदगी हेतु श्री निकोलस खलखो, उप पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में किया गया था टीम का गठन जिला जांजगीर-चांपा में कर्जा एक्ट का पहला मामला, आरोपीगण के विरूद्ध पृथक से की गई कर्जा एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा बलौदा : प्रकरण के संबंध…

Read More

छः लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी किया गया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !

आरोपी प्रेमचंद केशरवानी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत शिवरीनारायण पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही अवैध शराब बिक्री करने वालों पर की जा रही लगातार प्रभावी कार्यवाही समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जांजगीर-चांपा शिवरीनारायण : मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09 फरवरी 23 को मुखबिर से सूचना मिला था कि ग्राम शिवरीनारायण निवासी प्रेमचंद केशरवानी रपटा घाट नदी किनारे भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहको का इंतजार कर रहा है, जिस पर शिवरीनारायण पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। जहाँ प्रेमचंद…

Read More

ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति के लिए 160 एमवीए का लगाया गया नया ट्रांसफार्मर : सात करोड़ की लागत से लगाया गया अतिरिक्त ट्रांसफार्मर किया गया ऊर्जीकृत

प्रबंध निदेशक श्रीमती उज्जवला बघेल ने की पूजा-अर्चना समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश में आर्थिक विकास को गति देने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी लगातार पारेषण प्रणाली में वृद्धि कर रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति हो, इसके लिए क्षमता विस्तार का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा के छुरी स्थित 220/132 केवी एक्ट्रा हाई वोल्ट उपकेंद्र (ईएचवी सब-स्टेशन) में 160 एमवीए (मेगावोल्ट एंपीयर) का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। 9.27 करोड़ की लागत से निर्मित इस ट्रांसफार्मर…

Read More

पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास : मयाली नेचर पार्क में ‘युवा महोत्सव’ का आयोजन 12 फरवरी से, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 13 फ़रवरी को होंगे शामिल !

महोत्सव में एडवेंचर स्पॉटस-लैंड, वाटर एंड एयर एक्टीविटीज, सांस्कृतिक प्रोग्राम, गायन-वादन, किसान मेला, प्रदर्शनी, क्राफ्ट, खेलकूद एवं अन्य कार्यक्रम होंगे आयोजित. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, जशपुर जशपुर : जिला जशपुर में पर्यटन के विकास के उद्देश्य से कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज के मार्गदर्शन में इस बार मयाली नेचर पार्क में आगामी 12 फरवरी से 14 फरवरी तक होने वाले चाइम्स युवा महोत्सव का आयोजन माध्यम एम्पॉवरमेंट ऑफ ट्राईबल एण्ड रूरल ऑर्गनाईजेशन छत्तीसगढ़ द्वारा कराया जा रहा है। इससे पूर्व भी 2019 में युवा महोत्सव का आयोजन किया गया था। कोविड…

Read More