आचार्य राकेश प्रान्त प्रमुख अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ और केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल बीएचपी होंगे सम्मिलित. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में कल 12 सितंबर को जशपुर में शौर्य जागरण यात्रा निकलेगी, जिसमें आचार्य राकेश जी प्रान्त प्रमुख अखिल भारतीय संत समिति छत्तीसगढ़ और केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल बीएचपी सम्मिलित होंगे। बजरंग दल के जिलाध्यक्ष विजय आदित्य सिँह जूदेव ने बताया कि शौर्य जागरण यात्रा की धर्म प्रेमियों के द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है. इस यात्रा में सभी सनातन…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
आवास-पर्यावरण एवं वाणिज्यिक कर आबकारी के विशेष सचिव के पद पर महादेव कावरे ने किया कार्यभार ग्रहण.
डॉ. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी ने दी बधाई और शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,रायपुर रायपुर : आवास एवं पर्यावरण तथा वाणिज्य कर आबकारी विभाग के विशेष सचिव (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर श्री महादेव कावरे ने आज मंत्रालय में उपस्थित होकर कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर डॉ. अम्बेडकर वेल्फेयर सोसाइटी छत्तीसगढ़ की ओर से श्री महादेव कावरे को बधाई और शुभकामनाएं दी गई, साथ ही मंत्रालय में उनके विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने भी श्री कावरे से सौजन्य मुलाकात कर पुष्प गुच्छ भेंट किया। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व श्री कावरे दुर्ग…
Read Moreजिले में अवैध शराब बिक्री करने एवं आम जगह पर शराब पीने/पिलाने वाले 14 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार, जिला पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त कार्यवाही,
आरोपियों के कब्जे से 378 लीटर कच्ची महुआ शराब, 720 एमएल अंग्रेजी शराब, 8.70 लीटर देशी प्लेन शराब बरामद सभी आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट के अंतर्गत की गई कार्यवाही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा जांजगीर-चाम्पा : प्रकरण के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि जिला पुलिस एवं राजस्व विभाग के टीम द्वारा जिले में अवैध शराब बिक्री के विरूद्ध दिनांक 10 सितंबर 2023 को विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत आरोपी 01 मुन्ना सिंह निवासी सबरिया डेरा मुलमुला के कब्जे से…
Read Moreभाजपा के चुनाव घोषणा पत्र के लिये सुझाव आमंत्रित करने प्रदेश संयोजक विजय बघेल पहूंचे कुनकुरी, सरकार बनाने के लिये मांगा समर्थन
विभिन्न कर्मचारी, सामाजिक, व्यवसायिक संगठनों के प्रतिनिधि मण्डल ने अपनी मांगों एवं सुझावों से कराया अवगत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावी घोषणा पत्र में जनता के सुझाव सम्मिलित करने के लिये प्रदेश की 90 विधानसभा सीटों पर जनता के सुझाव एकत्रित किये जा रहे है। इसी संदर्भ में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र समिति के संयोजक दुर्ग सांसद विजय बघेल का कुनकुरी विधानसभा मुख्यालय में आगमन हुआ। स्थानीय विश्राम गृह पहूंचने पर श्री बघेल का भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों…
Read Moreमहंगाई, बेरोजगारी के विरोध में माकपा ने दिया धरना, कहा – मोदी सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त नीतियां हैं जिम्मेदार !
भूमिहीनों को भूमि, आवासहीनों को आवास, वनभूमि पर अधिकार देने तथा चिटफंड में आम जनता के डूबे पैसों को लौटाने की भी की गई पुरजोर मांग. समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर धमतरी : महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के देशव्यापी आह्वान पर सैकड़ों माकपाईयों ने आज यहां गांधी चौक पर धरना दिया और केंद्र में भाजपा नीत मोदी सरकार की कॉर्पोरेटपरस्त जनविरोधी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। माकपा ने भूमिहीनों को भूमि, आवासहीनों को आवास, वनभूमि पर अधिकार देने तथा चिटफंड में आम जनता के डूबे पैसों को लौटाने…
Read Moreछत्तीसगढ़ वन सेवा संयुक्त परीक्षा 2020 : शारीरिक मापदंड परीक्षण की निष्पक्षता पर भाजपा ने उठाया सवाल, संपूर्ण शारीरिक मापदंड परीक्षण पर ही जताया संदेह.
सरकार भ्रष्टाचार करने के लिए किसी भी अत्याधुनिक तकनीक का नहीं कर रही है उपयोग, समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा पूर्व प्रवक्ता वह सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस सरकार रोज-रोज भ्रष्टाचार के नए तरीके खोज लेती है, छत्तीसगढ़ वन सेवा संयुक्त परीक्षा 2020 के परिणाम आ गए हैं, उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का आज 11 सितंबर को दस्तावेज सत्यापन है। लेकिन असल गड़बड़ी कल 12 सितंबर को हो रहे शारीरिक मापदंड परीक्षण में हो रहा है, कुल 211 अभ्यर्थी चयनित हुए हैं। पिछले वर्षों…
Read Moreबोलने पर भी खाना नहीं बनाने से नाराज होकर पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार !
आरोपी के विरूद्ध धारा 302 भादवि के अंतर्गत चौकी बसदेई में मामला किया गया पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : ग्राम कुसमुसी निवासी ओम प्रकाश पैंकरा ने चौकी बसदेई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 10 सितंबर 23 को मामा का लड़का राय सिंह घर आकर इसे बताया कि उसकी पत्नी सुनीता शराब पीकर घुमती फिरती थी, 9 सितम्बर के शाम को खाना नहीं बनाई थी, खाना बनाने के लिए बोलने पर खाना नहीं बनाई, जिस कारण गुस्से में आकर डण्डा से मारपीट कर सुनीता की हत्या कर…
Read Moreरायगढ़ जिले के थाना लैलूंगा पुलिस द्वारा साइबर अपराध को लेकर चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान….लोगों को जागरूक करने हेतु लैलूंगा पुलिस द्वारा जगह-जगह पर बैनर पोस्टर लगाकर, लोगों किया जा रहा है जागरूक….!
साइबर जागरूकता के माध्यम से साइबर अपराध से बचने हेतु बताये जा रहें है उपाय. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/लैलूंगा : बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए संपूर्ण रायगढ़ जिला में उप पुलिस महानिरीक्षक रायगढ़ रेंज रायगढ़ श्री राम गोपाल गर्ग के महत्वपूर्ण मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर साइबर अपराध से बचने हेतु ‘साइबर प्रहरी’ नाम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में थाना प्रभारी लैलूंगा मोहन भारद्वाज द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 10 सितंबर 2023 को…
Read Moreभारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ का 15 सितंबर को भव्य शुभारंभ करेगें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,
प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने बैठक में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चर्चा कर ली तैयारी की जानकारी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : जशपुर से प्रारंभ होने वाली भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा का शुभारंभ अब 15 सितंबर को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा करेगें। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित जिला कोर कमेटी की बैठक में प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा ने यह जानकारी दी। इस बैठक में केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडवीया और प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव को सम्मिलित होना था, लेकिन खराब मौसम के कारण वे…
Read Moreबड़ी कार्यवाही : चक्रधरनगर पुलिस ने कार से गांजा तस्करी कर रहे आरोपी को किया गया गिरफ्तार…आरोपी से 105 किलो गांजा के साथ होण्डा कार की गई जप्त !
उड़ीसा से होंडा कार में लायी जा रही थी गांजे की बड़ी खेप. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : जिले में व्हीव्हीआईपी आगमन एवं आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए जिले के होटल, ढाबा, लॉज में रूकने वालों की सघन जांच तथा सभी चेकपॉइंट्स, बैरियर में कड़ी नाकेबंदी की गई है। वहीं बदमाशों के अवैधानिक गतिविधियों पर निगाह रखने मुखबिरों को सक्रिय कर निगरानी रखी जा रही है, जिसमें आज चक्रधरनगर पुलिस को गांजा तस्करी को विफल करने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम के हाथ कार में…
Read More