चोरी की पिक-अप में 2 टन चोरी की सरिया के साथ आरोपी गिरफ्तार…..आरोपी से करीब 3 लाख रूपये की सम्पत्ति जप्त, वाहन चोरी के अपराध में भेजा गया जेल….!

कोतवाली पुलिस ने की कार्यवाही, आरोपी के साथी दो अन्य आरोपियों की कोतवाली पुलिस सरगर्मी से कर रही है तलाश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : कोतवाली पुलिस को 2 दिन पहले ग्राम नया लाखा से चोरी हुई पिक-अप के आरोपी को पिक-अप वाहन तथा चोरी के 2 टन लोहा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गिरफ्तार आरोपी ने बताया कि वह अपने अन्य दो साथियों के साथ मिलकर पिक-अप वाहन की चोरी किया, फिर तीनों स्थानीय बेजलोन प्लांट लोहा चोरी के लिये गये, जहां प्लांट के टूटी…

Read More

शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी भेजा गया जेल….पीड़ित युवती की लिखित शिकायत पर थाना लैलूंगा द्वारा तत्काल एफआईआर दर्ज कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार….!

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : थाना लैलूंगा में कल 15 सितंबर को स्थानीय युवती ने थाना क्षेत्र के रहने वाले मनोज नागवंशी (30 साल) पर शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने का आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई। महिला संबंधी अपराध पर संवेदनशीलता बरतते हुये थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज द्वारा तत्काल पीड़िता के रिपोर्ट से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा अपराध पंजीबद्ध कर महिला पुलिस अधिकारी से पीड़िता का बयान दर्ज कराया गया। पीड़िता ने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व अप्रैल 2022 में मनोज…

Read More

परिवर्तन यात्रा – 1 : गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत संग डोंगरगांव पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, जनता से कांग्रेसी कुशासन को हटाकर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनाने की अपील की.

चारा घोटाला कर जेल गए लालू, अब छत्तीसगढ़ में गोबर घोटाला वालों की बारी है – मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत राजनांदगांव/डोंगरगांव : भारतीय जनता पार्टी की ‘परिवर्तन यात्रा’ में आज छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव विधानसभा में अर्जुन पहुंचे। इस दौरान उनके साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। आमसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने जनता को पिछले 15 साल में…

Read More

‘जनचेतना अभियान’ के अंतर्गत साइबर सेल की टीम आम लोगों को साइबर फ्रॉड के प्रति कर रही जागरूक……करियर ग्रुप ऑफ कॉलेज के नर्सिंग स्टूडेंट को दी गई साइबर फ्रॉड की जानकारी…!

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : जिला पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के निर्देशन पर साइबर सेल की टीम स्टाफ सेल पर्यवेक्षण अधिकारी श्री दीपक मिश्रा के नेतृत्व में ‘जनचेतना अभियान’ के अंतर्गत शिक्षण संस्थान, उद्योग, गांवों में साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साइबर सेल की टीम स्कूलों, कॉलेज में छात्र-छात्राओं को फायनेंसियल फ्रॉड, ऑनलाइन गेमिंग, सोशल मीडिया के फ्रॉड से बचाने के लिए मोटिवेट कर रही है, जिससे वे ऐसे क्राइम से सजग रहे। इसी क्रम में आज दिनांक 16 सितंबर 2023 को साइबर सेल रायगढ़ की…

Read More

उपनिरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे चौकी प्रभारी नैला हुए निरीक्षक के पद पर पदोन्नत.

पदोन्नत हुए उपनिरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे को पुलिस अधीक्षक द्वारा लगाया गया स्टार. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : पुलिस मुख्यालय रायपुर स्थापना बोर्ड के आदेश द्वारा उपनिरीक्षक कमलेश कुमार शेंडे, जो वर्तमान में चौकी नैला प्रभारी के पद पर पदस्थ है, उनको निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किये जाने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दिनांक 16 सितंबर 2023 को स्टार लगाने की प्रक्रिया पूर्ण कर बधाई दी गई।

Read More

परिवर्तन यात्रा-2 का दूसरा दिन : कुनकुरी में मंदिर दर्शन से परिवर्तन यात्रा-2 का दूसरे दिन का सार्वजनिक कार्यक्रम हुआ प्रारम्भ, यात्रा में सांसद जोएल उरांव भी हुए सम्मिलित.

विशाल भीड़ का अभिवादन करते सभा स्थल कुनकुरी खेल मैदान पहुंची परिवर्तन यात्रा. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो,कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : आज पूर्व केन्द्रीय मंत्री सांसद सुन्दरगढ़ उड़ीसा श्री जोएल उरांव की गरिमामय उपस्थिति में परिवर्तन रथ में सवार हुई यात्रा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु देव साय, रामविचार नेताम, सांसद श्रीमती गोमती साय, सांसद गुहाराम अजगले, अनुराग सिंहदेव, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, , नवीन मार्कण्डेय, नलिनीश ठोकने के साथ स्थानीय नेताओं की उपस्थिति में कुनकुरी सर्किट हाउस से यात्रा निकलने से पूर्व हनुमान टेकरी में पूजा अर्चना…

Read More

भाजपा पर कांग्रेस विधायक यू. डी. मिंज का तंज कहा परिवर्तन यात्रा के नाम पर भाजपा झूठ परोस रही है, छत्तीसगढ़ महतारी और स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव का भाजपा ने किया अपमान

दिलीप सिंह जूदेव के नाम का दम्भ भरने वाले बड़े भाजपा नेताओं के मुँह में जमी दही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर भाजपा के परिवर्तन यात्रा पर विधायक कुनकुरी और संसदीय सचिव ने तंज कसा है उन्होंने कहा कि जो पार्टी छत्तीसगढ़ महतारी का सम्मान नहीं करती वह किसानों और जनता का क्या सम्मान करेगी। ज्ञात हो कि बीजेपी की परिवर्तन यात्रा के रथ में बस की सीढ़ी में छत्तीसगढ़ महतारी की फोटो लगी है। जिस पर विधायक यूडी मिंज ने कहा कि बस में चढ़ते समय पैर से छत्तीसगढ़ महतारी…

Read More

भाजपा की परिवर्तन यात्रा – 2 : कुनकुरी में आयोजित हुई प्रेस वार्ता, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल एवं यात्रा संयोजक राम विचार नेताम ने वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा की जा रही वादा खिलाफी, भ्रष्टाचार, के विषय में जानकारी देते हुए परिवर्तन का किया आव्हान

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी: भारतीय जनता पार्टी द्वारा जशपुर से प्रारंभ हुई परिवर्तन यात्रा – 2 के दुसरे दिन कुनकुरी पहूंचने पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द्वारा प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ में भाजपा द्वारा आयोजित की जा रही परिवर्तन यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश में दो परिवर्तन यात्रा का आयोजन किया गया है। पहली परिवर्तन यात्रा 12 सितम्बर को मां दंतेश्वरी का आशीर्वाद प्राप्त कर दंतेवाड़ा से प्रारंभ हुई है। जिसके माध्यम से 45 विधानसभाओं तक…

Read More

भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा-2 : दूसरे दिवस का कुनकुरी विश्राम गृह में विभिन्न समाज प्रमुखों के साथ हुई बैठक के साथ हुआ शुभारंभ.

बैठक में उपस्थित विभिन्न समाज प्रमुखों से की गई प्रत्यक्ष चर्चा, लिए गए सुझाव, सुनी गई समस्याएं. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी/जशपुर कुनकुरी : भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा-2 के दुसरे दिवस का आज 16 सितंबर शुक्रवार को कुनकुरी में समाज प्रमुखों की बैठक से प्रारंभ हुआ। बैठक में उपस्थित विभिन्न समाज प्रमुखों से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल जी, यात्रा संयोजक रामविचार नेतामजी, सांसद श्रीमती गोमती सायजी, सांसद गुहाराम अजगलेजी, मोतीलाल साहूजी व अनुराग सिंहदेव जी सभी रूबरू चर्चा किये। जनजातीय समुदाय के लिए प्रधान मंत्री मोदीजी के नेतृत्व में…

Read More

चोरी के मोबाइल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल !

आरोपी राजकुमार यादव उम्र 23 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 36 तोरवा पंप हाउस के पास तोरवा जिला बिलासपुर के विरूद्ध धारा 457,380 भादवि के अंतर्गत नैला पुलिस ने की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शाहरुख उम्र 32 साल निवासी बिलासपुर हाल निवासी नैला जांजगीर द्वारा दिनांक 30 जुलाई 23 को चौकी नैला आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि उसका मोबाइल VIVO -Y73 को कोई अज्ञात चोर रात्रि में घर…

Read More