समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : कल दिनांक 31 अगस्त 2023 की शाम को थाना लैलूंगा में स्थानीय किशोर बालिका द्वारा आरोपी राजवीर चौहान और उसके साथियों द्वारा छेड़खानी करने और उसके परिवारवालों के साथ आरोपियों द्वारा झगड़ा, मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पीड़िता बतायी कि घटना दिनांक 30 अगस्त 2023 को रात्रि में खाना खाकर आंगन में बैठकर बातचीत कर रहे थे, रात्रि करीबन 9:00 बजे आंगन की ओर लड़ाई-झगड़े की आवाज पर बाहर निकल कर देखें तो राजवीर उर्फ प्रकाश चौहान, नितेश चौहान दोनों बालिका के…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
स्कूली बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी दे रही है सूरजपुर पुलिस, ‘बच्चों को रूको, देखो फिर सड़क पार करो’ की दी जा रही समझाईश !
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए जरूरी है कि सभी यातायात नियमों का पालन करें. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला के निर्देशन में सजग सूरजपुर अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत विभिन्न विषयों सहित नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी व जवान स्कूल और कालेज में पहुंचकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुए स्कूली वाहन के चालकों को भी सुरक्षित आवागमन के लिए निर्देशित कर रहे हैं। अतिरिक्त…
Read Moreजिला इकाई के पदोन्नति प्राप्त तीन प्रधान आरक्षकों को स्टार लगाकर उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी. रविशंकर (भा.पु.से.) द्वारा सहायक उपनिरीक्षक के पद पर किया गया पदोन्नत.
स्टार लगाकर उज्जवल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नति हेतु योग्यता सूची वर्ष 2023 जारी की गई है। योग्यता सूची में सम्मिलित प्रधान आरक्षकों द्वारा प्रधान आरक्षक से सहायक उपनिरीक्षक का पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण होने के फलस्वरूप श्री हरिशंकर राम, श्री मनोज कुमार सिंह एवं श्रीमती प्रेमिका खलखो को आगामी आदेश पर्यन्त अस्थाई रूप से जिला इकाई में ही सहायक उपनिरीक्षक के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया गया है।…
Read Moreएकल अभियान : राजधानी रायपुर में ‘तीन दिवसीय प्रभाग योजना वर्ग’ हुआ संपन्न, विभिन्न सत्रों के माध्यम से पंचमुखी योजना का प्रभाव अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, इस निमित्त सभी समिति पदाधिकारियों का प्राप्त हुआ मार्गदर्शन.
एकल देश का एक सर्वोत्तम संगठन है, जो ईश्वरीय रूप में समाज की सेवा करने में सतत सक्रीय है समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश की राजधानी रायपुर में दिनांक 29 अगस्त 2023 को एकल अभियान के प्रभाग योजना वर्ग p2 का शुभारंभ सत्यनारायण भवन विहिप कार्यालय में संपन्न हुआ, यह योजना वर्ग 31 अगस्त 2023 तक आयोजित हुआ। प्रभाग योजना वर्ग के उद्घाटन समारोह के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि श्री प्रदीप नारायण खंडेवाला जी, श्री राजेश अग्रवाल जी प्रभाग सचिव, श्री दीपक भीमसरिया जी बन बंधु परिषद…
Read Moreभाजपा को कांग्रेस की नहीं बल्कि अपनी परफॉर्मेंस की चिंता करनी चाहिये – प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज
भाजपा ने जो 21 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, उसका भी विरोध कर रहे हैं बीजेपी के नेता और कार्यकर्ता. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के गुटबाजी के शिकार हुए विष्णुदेव साय को कांग्रेस की नहीं बल्कि भाजपा की परफॉर्मेंस की चिंता करनी चाहिए। मुद्दाविहीन भाजपा ईडी और सीबीआई के सहारे चुनाव लड़ना चाहती है। भाजपा के पास प्रदेश में ना मुद्दा है ना चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी है, भाजपा ने जो 21 प्रत्याशियों की सूची जारी…
Read Moreपॉवर कंपनी से ईडी श्री चावड़ा एवं सीई श्री चेलकर की हुई भाव-भीनी विदाई, पीएस श्री रेड्डी भी हुये सेवानिवृत्त !
छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी द्वारा प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर किया गया सम्मानित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से कार्यपालक निदेशक श्री डी.के.चावड़ा एवं जनरेशन कंपनी से सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता (टी.एण्ड क्यू.ए.) श्री शिवप्रसाद चेलकर को कंपनी मुख्यालय विद्युत सेवा-भवन में भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी की एमडी श्रीमती उज्जवला बघेल एवं डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के एमडी श्री मनोज खरे ने उन्हें प्रमाण-पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। प्रबंध निदेशकों ने श्री चावड़ा एवं श्री चेलकर की उत्कृष्ट…
Read Moreहत्या : मामूली झगड़ा विवाद में ससुर की मारपीट कर की हत्या, आरोपी दामाद हुआ गिरफ्तार….पढ़ें पूरा मामला……!
धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र की घटना, धरमजयगढ़ पुलिस ने आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर भेजा रिमांड पर. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़/धरमजयगढ़ : दिनांक 27 अगस्त 2023 को सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ में नीचेपारा धरमजयगढ़ में रहने वाले कार्तिक राम सारथी (उम्र 60 साल) को ईलाज के लिए उसके घरवालों द्वारा भर्ती कराया गया था। ईलाज के दौरान 28 अगस्त के दोपहर कार्तिक राम सारथी की मौत हो गई, कार्तिक राम को संदेहास्पद अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ से प्राप्त अस्पताली तहरीर पर…
Read Moreबारह लीटर कच्ची महुवा शराब के साथ एक आरोपी हुआ गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर !
आरोपी परदेशी धनुहार उम्र 50 वर्ष ग्राम उदयपुर थाना बलौदा के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत बलौदा पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा जांजगीर-चांपा : प्रकरण के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 31 अगस्त 2023 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम उदयपुर में परदेशी धनुहार अपने बाड़ी में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहा है। जिसकी सूचना पर आरोपी का बाड़ी के पास घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। जो परदेशी…
Read Moreछत्तीसगढ़ के 59 लाख परिवारों को मोदी सरकार ने रक्षा-बंधन का दिया उपहार, घरेलू गैस सिलेंडर के मूल्य 200/-रुपये घटाकर मातृ- शक्ति को दी बड़ी राहत – कृष्ण कुमार राय
इससे देश के 33 करोड़ रसोई गैस उपभोक्ता परिवारों को पहुंचेगा सीधा लाभ समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुरनगर : भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री कृष्ण कुमार राय ने नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में 200/-रुपये की कटौती किए जाने का स्वागत करते हुए कहा है कि राखी के त्योहार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस सिलेंडर के दाम को घटाकर मातृ-शक्ति को बहुत बड़ा तोहफा दिया है। इससे देश के 33 करोड़ रसोई गैस उपभोक्ता परिवारों को सीधा फायदा पहुंचेगा। कृष्णा राय ने कहा कि…
Read Moreइंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ (स्वर्ण) पुरस्कार : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप’ विकसित करने के लिए मिला पुरस्कार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्वविद्यालय परिवार को दी बधाई मोबाइल एपलीकेशन से मिलेगा ‘स्मार्ट खेती’ को बढ़ावा: प्रदेश के 8 लाख किसान जुड़े एप से समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को किसानों के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित ‘क्रॉप डॉक्टर 2.0 एप विकसित करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस पुरस्कार 2023’ ‘स्वर्ण’ से सम्मानित होने पर विश्वविद्यालय के कुलपति और विश्वविद्यालय की टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल…
Read More