राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ : वर्षा ऋतु में फिल्म निर्माण में होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए, फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़ 2023 में पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 17 अगस्त 2023 तथा फिल्म प्रविष्टि की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 19 अगस्त 2023 की गई.

प्रतिभागियों के लिये जारी किए गए दिशा-निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : सड़क सुरक्षा जन जागरूकता के लिये आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव में सहभागिता हेतु अनेक फिल्म निर्माताओं/गणमान्य नागरिकों के अनुरोध पर, वर्षा ऋतु में फिल्म निर्माण में होने वाली कठिनाईयों को देखते हुए, फिल्म महोत्सव छत्तीसगढ़ 2023 में पंजीकरण की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 17 अगस्त 2023 तथा फिल्म प्रविष्टि की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2023 से बढ़ाकर 19 अगस्त 2023 की गई है। उल्लेखनीय है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में अब…

Read More

चोरी की मोटर सायकल सहित एक आरोपी गिरफ्तार, मोटर सायकल की गई जप्त !

थाना जयनगर पुलिस ने जा.फ़ौ. की धारा 41(1-4)/379 भादवि के अंतर्गत की कार्यवाही. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर : पुलिस अधीक्षक श्री आई कल्याण एलिसेला ने चोरी-नकबजनी के अपराधों को घटित होने से रोकने और ऐसे वारदात को अंजाम देने वालों की धरपकड़ में तेजी लाने के निर्देश थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी क्रम में दिनांक 09 अगस्त 23 को थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि जयनगर फोकटपारा का मुन्ना पैंकरा चोरी की मोटर सायकल को लेकर सिलफिली मार्केट में घुम रहा है। थाना जयनगर…

Read More

मोदी सरकार रेलवे को बंद करने का कर रही है षड़यंत्र, मोदी राज में रेलवे का बजट बढ़ गया लेकिन सुविधायें अब हो गयी आधी –कांग्रेस

जब रेलवे से आम आदमी को मिलने वाली सुविधा ही समाप्त कर दी जायेगी, तो लोगों को अपने शहरों के रेलवे स्टेशनों की सुंदरता से क्या फायदा होगा ? समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि मोदी राज में रेलवे का बजट बढ़ गया लेकिन सुविधायें आधी हो गयी है। रेलवे को लेकर मोदी सरकार की कार्य प्रणाली से ऐसा प्रतीत हो रहा है मोदी सरकार देश की सबसे विश्वसनीय यात्री सुविधा परिवहन के निजीकरण का षडयंत्र रच रही…

Read More

अनियमितता और भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यवाही से भाजपाइयों को पीड़ा क्यों ? – कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा

भूपेश सरकार में किसी भी तरह की अनियमितता और भ्रष्टाचार को नहीं है कोई संरक्षण – कांग्रेस समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भ्रष्टाचार और अनियमित को लेकर भूपेश सरकार के द्वारा की जा रही कार्यवाहियों पर भाजपा नेताओं के अनर्गल बयानबाजी को लेकर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि 15 साल सुपर सीएम के अधीन सरकारी विभागों को ठेके पर चलाने वाले भाजपाई किस नैतिकता से भूपेश सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता पूर्ण प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे हैं ? भूपेश सरकार ने छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों…

Read More

विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने दी शुभकामनाएं : भाजपा राज में आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को दबाया गया, कांग्रेस राज में आदिवासियों के आर्थिक, सामाजिक, शैक्षणिक उन्नति का हुआ काम.

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : विश्व आदिवासी दिवस पर शुभकामनायें देते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद आदिवासियों की संस्कृति सभ्यता, संवर्द्धित करने का काम हुआ, आदिवासियों के संवैधानिक अधिकारों को बहाल किया गया। उनके शैक्षणिक और आर्थिक उन्नति के लिये न सिर्फ योजनायें बनाई गई उन योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन भी किया गया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि पूर्व की रमन सरकार के दौरान सबसे ज्यादा पीड़ित, प्रताड़ित और शोषित…

Read More

कांग्रेस राज में आदिवासियों को न्याय नहीं : नाबालिग आदिवासी बच्ची के रेप के आरोपी का भागना कांग्रेस सरकार पर कलंक – राम विचार नेताम

आदिवासी समुदाय की बच्चियों, किशोरियों, युवतियों व महिलाओं के साथ घटी वारदातों का आँकड़ा छत्तीसगढ़ को शर्मसार करने वाला समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद रामविचार नेताम ने कहा है कि सरगुजा संभाग के रामानुजगंज में एक पहाड़ी कोरवा नाबालिग किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म, साथी युवक के साथ हुई लूट की घटना और गिरफ्तार आरोपियों के फरार होने के बाद प्रदेश सरकार का नाकारापन एक बार फिर जाहिर हुआ है। श्री नेताम ने कहा, यह शर्मनाक वारदात बताती है…

Read More

कांग्रेस सरकार में हुए शिक्षा तबादला घोटाले की न्यायिक जांच हो, कांग्रेस बताएं शिक्षा तबादला घोटाले का सरगना कौन है ?  – ओपी चौधरी

छत्तीसगढ़ में सेटिंग-गेटिंग की चल रही है सरकार, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में खोल रखी है कमीशन की दुकान – ओपी चौधरी कांग्रेस ने भ्रष्टाचार की जड़े इतनी गहरी जमा दी है कि उसका प्रभाव अब छत्तीसगढ़ की शिक्षा व्यवस्था पर भी दिखने लगा है – भाजपा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर : भाजपा प्रदेश महामंत्री ओपी चौधरी ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि घोटाले पर घोटाला करने वाली कांग्रेस सरकार का एक और बड़ा घोटाला जनता के सामने आ…

Read More

नशे के कारोबार पर सूरजपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : गांजे की तस्करी करते तीन अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, 2 लाख 40 हजार रूपये कीमत का 12 किलो गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल व स्कूटी जप्त !

थाना जयनगर में अपराध क्रमांक 172/23 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध   समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सूरजपुर सूरजपुर/जयनगर  : जिले के थाना जयनगर पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 12 किलो गांजा कीमत 2 लाख 40 हजार व परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल तथा स्कूटी वाहन जप्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। नशे के कारोबार की कमर तोड़ने तथा नशे के धंधे में लिप्त लोगों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही को…

Read More

हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे सात आरोपियों पर पुलिस ने की कार्यवाही : थाना सीतापुर द्वारा मामले में जुआ प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण किया दर्ज !

थाना सीतापुर में अपराध क्रमांक 185/23 धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4, 5 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध आरोपियों से 66700/-रूपये नगद एवं 07 नग मोबाइल एवं 03 नग मोटरसाइकिल किया गया जप्त. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सरगुजा अंबिकापुर/सीतापुर : प्रकरण के संबंध में पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार हैं कि दिनांक 07 अगस्त 23 को क्षेत्र भ्रमण के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि सीतापुर आदर्शनगर का रहने वाला सोनू ऊर्फ रविशंकर गुप्ता जुआरियों को जुआ खेलने हेतु अपने…

Read More

पुलिस महानिरीक्षक डॉ. आनंद छाबड़ा के द्वारा की गई बिलासपुर रेंज अंतर्गत रायगढ़, जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ती जिलों के कार्यों की समीक्षा : कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा महिलाओं और बच्चों से संबंधित अपराधों का संवेदनशीलता से त्वरित निराकरण के दिये निर्देश…!

पुलिस का रिस्पांस टाईम और अभियोजन दर में सुधार लाने तथा समंस-वारंट की शत-प्रतिशत तामीली सुनिश्चित करने दिये निर्देश. बेसिक पुलिसिंग को मजबूत करने गुण्डा-बदमाशों एवं निगरानी बदमाशों पर नियमित निगाह रखने के लिये दिये गये निर्देश. आसन्न विधानसभा के दृष्टिगत अवैधानिक तत्वों पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही किये जाने दिये गये सख्त निर्देश. समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायगढ़ रायगढ़ : आज दिनांक 08 अगस्त 2023 को डॉ० आनंद छाबड़ा, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर द्वारा रेंज अंतर्गत जिला रायगढ़, जशपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और सक्ती के पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली गई, जिसमें आगामी दिनों…

Read More