समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. विधायक पत्थलगांव रामपुकार सिंह ने जिले में 9 एवं 10 दिसम्बर 2021 को आयोजित टीकाकरण महाअभियान को सफल बनाने के लिए आम नागरिकों से आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 की तीसरी लहर के संक्रमण से सुरक्षा हेतु सभी को टीका लगवाना अनिवार्य है। इसलिए टीका के प्रथम एवं द्वितीय डोज के लिए छूटे लोगों को टीका लगवाना आवश्यक है। जिससे सभी कोरोना वायरस के संक्रमण से बच सके।
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
जशपुर जिले में 17,18 एवं 19 दिसंबर 2021 को नॉक आऊट फुटबॉल मैच आयोजित, 16 दिसंबर तक प्रतिभागी टीम करा सकते है अपना पंजीयन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला प्रशासन जशपुर द्वारा सराहनीय पहल, जोहार जशपुर के अंतर्गत कलात्मक, रचनात्मक, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं पर्यटन जैसे विभिन्न कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिसके अंतर्गत जिला फुटबॉल संघ जशपुर के साथ मिलकर किंकेल घाटी के उपरी मैदान में दिनांक 17,18 एवं 19 दिसंबर 2021 को नॉक आऊट फुटबॉल मैच का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रथम पुरस्कार 21,000 एवं शील्ड, द्वितीय पुरस्कार-11,000 एवं शील्ड की प्राइज मनी विजेता एवं उपविजेता को दिया जायेगा। इस नॉक आऊट फुटबॉल प्रतियोगिता में सम्मिलित होने के लिए…
Read Moreसाई ट्रेनिंग सेंटर रायपुर में सलेक्सन ट्रायल का आयोजन, वॉलीबाल 10 दिसम्बर एवं आर्चरी विधा 13 दिसम्बर को
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. साई ट्रेनिंग सेंटर, रायपुर में आगामी 10 दिसम्बर 2021 को बालक-बालिका वॉलीबाल एवं 13 दिसम्बर 2021 को आर्चरी विधा का आवासीय योजना का सलेक्सन ट्रायल, आऊटडोर स्टेडियम बुढ़ापारा, रायपुर में किया जा रहा है। खेल विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 12 से 18 साल के खिलाड़ी एवं जो खिलाड़ी स्टेट में मेडल एवं नेशनल में भाग लिए हुए खिलाड़ी ही ट्रायल में भाग ले सकते हैं। सभी खिलाड़ी अपनी 4 फोटो, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मार्कशीट, खेल का प्रमाण पत्र, ओरिजनल एवं 2 सैट…
Read Moreसफलता की कहानी: जनदर्शन में आए दिव्यांग अशोक की समस्या का किया गया तत्काल निराकरण, अपर कलेक्टर ने अशोक को ट्राईसाइकिल प्रदान कर समय पर पेंशन भुगतान करने के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में अपर कलेक्टर आई.एल.ठाकुर द्वारा नगर पंचायत कुनकुरी के आदर्श नगर निवासी दिव्यांग अशोक दुबे की सहायता करते हुए ट्राईसाइकिल प्रदान किया। उल्लेखनीय है कि विगत दिवस दिव्यांग अशोक दुबे पेंशन एवं आवागमन के लिए एक ट्राईसाइकिल की मांग को लेकर कलेक्टर जनदर्शन में आए थे। उन्होंने बताया कि दिव्यांग होने के कारण उन्हें अपने जीविकोपार्जन एवं कही आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। श्री ठाकुर ने अशोक के समस्या का तत्काल निराकरण करते हुए उन्हें ट्राईसाइकिल प्रदान किया एवं…
Read Moreकलेक्टर ने जशपुर और दुलदुला विकासखंड के जल जीवन मिशन के कार्यों का निरीक्षण किया, दूरस्थ अंचल के आश्रम-छात्रावास, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र सहित ग्राम पंचायतो में पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर विकासखंड के ग्राम आरा, बालाछापर, इचकेला, दुलदुला विकासखंड के चरईडांड, खटंगा में जल जीवन मिशन के तहत् किए जा रहे कार्याें का निरीक्षण किया। उन्होंने लोकस्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री व्ही के उरमालिया को कार्याें में प्रगति लाने के सख्त निर्देश दिए है। उन्होंने कड़ी हिदायत देते हुए कार्य में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने के लिए कहा है। दूरस्थ अंचल के आश्रम-छात्रावास, स्कूल, आंगनबाड़ी केन्द्र के साथ चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में भी प्राथमिकता से…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जिला ग्रंथालय का किया निरीक्षण, बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए दिया मार्गदर्शन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जशपुर के जिला ग्रंथालय का निरीक्षण करके प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों से पुस्तक, पत्र-पत्रिकाएं एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने सभी बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया।
Read Moreसफलता की कहानी : विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा 15 माह की बच्ची मनीषा का जिला प्रशासन ने करवाया ईलाज, मनीषा के पूरे परिवार ने जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. जिला प्रशासन ने बगीचा के विकासखंड के रौनी रोड़ टोंगरीपारा पहाड़ी कोरवा बस्ती निवासी 15 माह की विशेष पिछड़ी जनजाति कोरवा बच्ची मनीषा के नाक, मुंह के इन्फेंक्सन का सफलता पूर्वक ईलाज करवाया। विगत दिवस कलेक्टर श्री रितेश कुमार अग्रवाल के संज्ञान में बात आई और उन्होंने तत्परता से बगीचा विकासखंड के एसडीएम सुश्री आकांक्षा त्रिपाठी और विकासखंड चिकित्सा अधिकारी श्री जयंत भगत को मौके पर जाकर बच्ची की स्थिति का अवलोकन करके स्वास्थ्य केन्द्र में जांच कराने के निर्देश दिए थे। 15 माह की मनीषा…
Read Moreकलेक्टर ने जिला अस्पताल के ऑक्सीजन प्लांट का किया निरीक्षण, ज्यादा क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट को जिला अस्पताल में लगाने के निर्देश, एक अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट को बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में लगाने के निर्देश
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज जिला अस्पताल केे ऑक्सीजन प्लांट का अवलोकन किया। अस्पताल में एक अतिरिक्त आक्सीजन प्लांट भी रखा गया है। कलेक्टर ने अस्पताल में ज्यादा क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट को जिला अस्पताल मंे लगाने के निर्देश दिए हैं और अतिरिक्त ऑक्सीजन प्लांट को बगीचा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में शीघ्र लगाने के लिए कहा है। ताकि मरीजों को इसका लाभ मिल सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जिला अस्पताल में आरईएस के द्वारा किए जा रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। कार्य…
Read Moreफरसाबहार विकासखंड के बनगांव व बगीचा के बिमड़ा धान खरीदी केन्द्र में किसानों को लगाया जा रहा है टीका
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में प्राथमिकता से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी किया जा रहा है। जिसके तहत् फरसाबहार के उपार्जन केन्द्र बनगांव में भी किसानों से धान खरीदी का कार्य निरंतर जारी है। बनगांव में खरीदी केन्द्र में किसानों की सुविधा का ध्यान रखते हुए टीकाकरण किया जा रहा है। बनगांव धान खरीदी केन्द्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा किसानों को कोविड जांच भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में बगीचा विकासखंड के बिमड़ा धान खरीदी केन्द्र में भी…
Read Moreकोविड टीकाकरण के लिए हाट-बाजारों में कोटवार मुनादी के माध्यम से कर रहे प्रचार-प्रसार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में फरसाबहार विकासखंड के पण्डरीपानी में कोटवार के माध्यम से हाट-बाजरों में 09 और 10 दिसम्बर को टीकाकरण महाअभियान में टीका लगाने के लिए माईक के माध्यम से मुनादी कराया जा रहा है। ताकि कोई भी टीका से वंचित न होने पाए। हाट-बाजारों में बड़ी संख्या में लोग सामान खरीदने आते है। इसी उद्देश्य से माईक के माध्यम से लोगों को जानकारी दी जा रही है।
Read More