हाट-बाजार, चौक-चौराहों, गली, खेत-खलिहान में जनसामान्य को लगाया जा रहा टीका जिले में टीकाकरण की रफ्तार बनी रही और टीकाकरण की दर 71.82 रही समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव, जिले में अब तक 16 लाख 63 हजार 959 लोगों ने कोविड टीकाकरण करा लिया है। घर- घर जाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम वैक्सीनेशन कर रही है। ऐसे लोगो को लक्षित किया गया है, जिन्होंने अब तक टीका नहीं लगवाया है। जिले में टीकाकरण की रफ्तार बनी रही और टीकाकरण की दर 71.82 रही। वहीं प्रथम डोज 95 प्रतिशत हुआ है। हाट-बाजार,…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
आतंकी हमले में शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी के निवास पहुँची सांसद श्रीमती गोमती साय, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायगढ़, मणिपुर आंतकी हमले में शहीद हुए रायगढ़ के होनहार कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी के रायगढ़ किरोड़ीमल कॉलोनी स्थित निवास स्थल पर रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय पहुंची। सांसद श्रीमती साय ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी के पिता बयार समाचार पत्र के संपादक श्री सुभाष त्रिपाठी व उनकी माता श्रीमती आशा त्रिपाठी तथा शोकाकुल परिवार से मुलाक़ात कर उन्हें सांत्वना दी और शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी, पत्नी अनुजा त्रिपाठी एवं पुत्र अबीर त्रिपाठी पत्नी को अपनी श्रद्धांजलि दी। सांसद श्रीमती गोमती…
Read Moreभेलवां ग्राम में विधिक जागरूकता शिविर लगाकर न्यायाधीश श्री अजीत ने लोगों को किया जागरूक, विधिक प्रावधानों की दी जानकारी
सागर जोशी, समदर्शी न्यूज़ कुनकुरी. बाल दिवस के अवसर पर पैन इंडिया अवेयरनेश एण्ड आऊटरीच प्रोग्राम के अंतर्गत तालुका विधिक सेवा समिति कुनकुरी के अध्यक्ष अजित कुमार राजभानु अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा फरसाबहार तहसील के उड़ीसा सीमा से लगे हुए आदिवासी बाहुल्य ग्राम भेलवां में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में भारी संख्या में महिला, पुरुष, बच्चे एवं वृद्ध उपस्थित होकर विधिक प्रक्रिया एवं कानूनी अधिकारो की जानकारी प्राप्त किये। शिविर के आयोजन में पैरालीगल वालंटियर राहुल ताम्रकार अधिवक्ता, सतीश शर्मा थाना प्रभारी तुमला,…
Read Moreबेशर्मी छोड़ भाजपा को निकालनी चाहिए प्रायश्चित यात्रा -कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय द्वारा कांग्रेस को प्रायश्चित यात्रा निकालने की सलाह पर प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस मोदी सरकार की महगाई और कमीशन खोरी वाली नीति के विरोध में जनजागरण अभियान चलाने पद यात्रा निकाल रही। भाजपा के नेता बेशर्मी और अहंकार छोड़ कर आत्म मंथन करे तो मोदी सरकार की वायदा खिलाफी के लिए भाजपा को सही में प्रायश्चित यात्रा निकालनी चाहिए।बहुत हुई मंहगाई की मार अबकी बार मोदी सरकार का नारा दे कर जनता…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में भिलाई में जन जागरण अभियान हुआ प्रारंभ
मोदी सरकार में रसोई गैस महंगी, पेट्रोल-डीजल सेंचुरी पार – भूपेश बघेल “बहुत हुयी महंगाई की मार, बस करो मोदी सरकार” – मोहन मरकाम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, बढ़ती महंगाई केन्द्र सरकारी नाकामियों के खिलाफ कांग्रेस के द्वारा जन जागरण अभियान पदयात्रा की शुरूआत भिलाई से हुआ। यह जन जागरण पदयात्रा 14 से 29 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों और ब्लाकों में चलाई जायेगी। भिलाई से पदयात्रा की शुरूआत में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम…
Read Moreविकासखंड मनोरा के जरिया में रात्रिकालीन चौपाल का किया गया आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में सभी विकासखण्डों में लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण हेतु रात्रिकालीन चौपाल का सतत आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विगत दिवस मनोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत जरिया में रात्रिकालीन चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया साथ ही उन्हें प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं के सम्बंध में विस्तार से जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
Read Moreपत्थलगांव के मयूर नाचा, कुकर गांव में शिविर के माध्यम से लोगों का किया जा टीकाकरण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत मयूरनाचा, कुकरगांव में शिविर आयोजित कर ग्रामीणों का टीकाकरण किया जा रहा है। जिससे टीकाकरण के लिए बचे लोगों का प्राथमिकता से टीका लगाया जा सके।
Read Moreजशपुर जिले के कन्या छात्रावास कांसाबेल, डोकड़ा सहित अन्य शैक्षणिक संस्थान में लोकवाणी का किया गया प्रसारण
मुख्यमंत्री मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी के माध्यम से आम जनता से हुए रू-ब-रू मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को बाल दिवस की दी शुभकामनाएं समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपनी मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 23वीं कड़ी में ’’उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल’’ विषय पर प्रदेशवासियों से चर्चा की। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर प्रसारित इस कड़ी की शुरूआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से बहुत प्यार था। पंडित…
Read Moreसंसदीय सचिव एवं विधायक कुनकुरी यूडी मिंज की उपस्थिति में मनाया गया बाल दिवस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर, आज भारत निर्माता स्व. श्री पंडित जवाहर लाल नेहरू जी को स्मरण करते हुए संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक कुनकुरी यूडी मिंज की उपस्थिति में बाल दिवस मनाया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने विधायक एवं , जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव, ब्लॉक अध्यक्ष एस इलियास , ब्लॉक प्रभारी सहसत्रांशु पाठक जशपुर, ब्लॉक अध्यक्ष दुल्दुला अरविन्द साय,अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष इफ़्तेख़ार हसन , ब्लॉक अध्यक्ष अल्पसंख्यक जशपुर निर्मल सिंह, अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष एवं एल्डरमेन दिलीप जैन , नगरपंचायत उपाध्यक्ष शजगदीश आपट ,ब्लॉक उपाध्यक्ष रॉबर्ट एक्का,विधानसभा अध्यक्ष संतोष पिन्टू…
Read Moreमोदी सरकार केंद्रीय योजनाओं में स्वयं की हिस्सेदारी में कटौती कर रही, राज्य सरकार के उपर आर्थिक भार थोप रही – कांग्रेस
केन्द्रीय योजना में नाम केन्द्र का, अंश की हिस्सेदारी राज्य की केन्द्र के बराबर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि केन्द्रीय योजना अब नाम के लिये केन्द्र की योजना है। जबकि योजना में अंश दान की भागीदारी केन्द्र सरकार के बराबर राज्य सरकार की है। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम जल मिशन, राष्ट्रीय शहरी अजीवका मिशन, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय बागवानी मिशन, सर्व शिक्षा अभियान में सिर्फ नाम केन्द्र का है एवं अंश दान राज्य का लगभग केन्द्र के…
Read More