समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, मिलिये मंत्री से कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में 13 नवंबर शनिवार को दोपहर 12 बजे से कांग्रेस पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और जनसामान्य से मिल कर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे। कार्यक्रम का समन्वय प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला, मीडिया समन्वयक प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर, सह-समन्वयक राजेश चौबे और डॉ. कमलनयन पटेल करेंगे।
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
जशपुर पुलिस के विश्वास अभियान के अन्तर्गत दुर्घटनाओं को रोकने लोगो को किया जा रहा यातायात नियमों के प्रति जागरूक
हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा 45 वाहन चालकों को मार्ग में यातायात नियम से किया गया जागरूक सड़क दुर्घटना को देखकर तत्काल कंट्रोल रूम व हाईवे पेट्रोलिंग को करे सूचित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. पुलिस विभाग जशपुर द्वारा चलाये जा रहे विश्वास अभियान के अन्तर्गत आज दिनांक 12 नवम्बर दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक जशपुर विजय अग्रवाल के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय के मार्गदर्शन पर यातायात प्रभारी सूबेदार सौरभ चंद्राकर, हाईवे पेट्रोलिंग प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अंथ्रेश किंडो के नेतृत्व में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए…
Read Moreजीरम मामले में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, उनके रणनीतिकारों सहित तमाम सुरक्षा से जुड़े लोगो का प्रतिपरीक्षण हो -कांग्रेस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो. रायपुर. कांग्रेस ने कहा कि जीरम न्यायिक रिपोर्ट के मामले में भाजपा के बयानों से पहले से ही सन्देह के दायरे में रही भाजपा और छजका कि स्थितियां और संदिग्ध हो गयी है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जीरम मामले की सच्चाई उजागर करने के लिए जरूरी है पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह उनके सरकार के चर्चित रणनीतिकारों सहित घटना के समय पुलिस के तैनात बड़े अधिकारी एडीजी नक्सल, एडीजी गुप्त वार्ता, अमित जोगी, विष्णुदेव साय का भी प्रतिपरीक्षण किया जाना…
Read Moreअच्छी खबर : धनतेरस, दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ में ऑटोमोबाईल सेक्टर में आया जबरदस्त उछाल, पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष खरीदे गए वाहनों के पंजीयन में दर्ज की गई 17.17 प्रतिशत की वृद्धि
वर्ष 2021 में 13 हजार 706 वाहनों का कराया गया पंजीयन, पिछले वर्ष की तुलना में 2009 अधिक वाहनों की बिक्री, इस वर्ष 607 ट्रेक्टरों और 11 हजार 313 दुपहिया वाहनों की बिक्री समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, कोरोना की लगातार सम्हलती परिस्थितियों के बीच प्रदेश में इस वर्ष भी धनतेरस और दीपावली के दौरान ऑटोमोबाइल सेक्टर में अच्छा उछाल आया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष दीपावली के दौरान प्रदेश में वाहनों के पंजीयन में 17.17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। कृषि क्षेत्र में उपयोग किए…
Read Moreस्कूल शिक्षा मंत्री ने किया स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूलों के बच्चों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल कूद स्पर्धा का शुभारंभ, एक हजार से अधिक खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स ले रहे भाग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने आज छत्तीसगढ़ राज्य में संचालित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालयों की दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल-कूद स्पर्धा का शुभारंभ किया। डॉ. टेकाम ने रायपुर के पंडित आर.डी तिवारी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आमापारा के खेल मैदान में आयोजित फुटबॉल खेल स्पर्धा के बालक वर्ग में बस्तर और सरगुजा संभाग के मध्य खेले जाने वाले मैच का शुभारंभ फुटबॉल की किक मारकर किया। उन्होंने इसके पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और…
Read Moreसीमावर्ती राज्यों से धान के अवैध परिवहन पर कड़ाई से लगाएं अंकुश, सीमावर्ती इलाकों पर रखें कड़ी निगरानी : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को दिए निर्देश, धान का अवैध परिवहन रोकने पड़ोसी राज्यों से लगने वाली सीमाओं को करें सील प्रदेश के किसी भी किसानों को धान परिवहन में नहीं हो कोई परेशानी, धान का अवैध परिवहन करने वालों पर करें कठोरता से कार्रवाई प्रदेश में एक दिसम्बर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के सीमावर्ती राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान के अवैध परिवहन की शिकायतों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी जिला…
Read Moreमवेशी व जमीन बटवारे को लेकर घर में हुआ विवाद, आरोपी पुत्र ने मां व भाई से की मारपीट और विवाद, मवेशी लेकर जा रहा था ओडिसा की ओर, मां की रिपोर्ट पर पुत्र हुआ गिरफ्तार, पढ़े पूरी खबर……..
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रकरण के बारे में पुलिस ने बताया कि चौकी पण्डरापाठ क्षेत्र की रहने वाली प्रार्थिया बुजूर्ग महिला ने दिनांक 26.10.2021 को चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके 2 पुत्र हैं। प्रार्थिया एवं उसके दोनों पुत्रों के मध्य गाय-भैंसा एवं जमीन का बंटवारा हो चुका है। घटना दिनांक को प्रार्थिया एवं आरोपी का भाई अपने-अपने हिस्से की भैंस-भैंसा को घर से निकाल रहे थे। उसी दौरान आरोपी जगरनाथ द्वारा अपनी मॉं एवं भाई को भैंस-भैंसा निकालने से मना करते हुये विवाद करने लगा। आरोपी जगरनाथ…
Read Moreघर से स्कूल जाने निकली नाबालिग बालिका को बाईक पर लिफ्ट देने के बहाने बैठाकर ले गया सुनसान जगह और करने लगा छेड़छाड़, आरोपी के चंगुल से छूटकर बालिका पहूंची स्कूल, परिजनों को बतायी घटना, आरोपी हुआ गिरफ्तार….जाने पूरा मामला……
थाना बागबहार में आरोपी के विरूद्ध धारा 363, 354 भा.द.वि. 8 पॉक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर. प्रकरण के संबंध में पुलिस ने बताया कि थाना बागबहार क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता दिनांक 08.10.2021 के प्रातः 09 बजे अपने घर से पैदल स्कूल जाने के लिये निकली थी जो गांव के सामुदायिक भवन के पास पहुंची थी उसी दौरान हीरा साय पीछे से अपने मोटर सायकल से पीड़िता के पास आया और पीड़िता को स्कूल छोड़ना बोलकर मोटर सायकल में बैठाकर अपहरण कर कुछ दूर में सुनसान…
Read Moreब्रेकिंग न्यूज़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र, राज्य के हित के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर, राजस्व घाटा अनुदान के मापदंडों को वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर सुधार करने की मांग की जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को जून 2022 के पश्चात भी आगामी 5 वर्षो के लिए और जारी रखे जाने की माँग की कोल ब्लाक आबंटन के निरस्तीकरण से छत्तीसगढ़ को देय 4140 करोड़ रूपये की राशि की माँग की धान से बायो एथेनॉल बनाने की अनुमति शीघ्र देने का अनुरोध किया केंद्र द्वारा पेट्रोल एवं डीजल पर सेस में कमी करने की माँग की केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश बढ़ाने की माँग…
Read Moreमुख्यमंत्री की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 23 वीं कड़ी का प्रसारण 14 नवम्बर को
इस बार उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल पर होगी बात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो रायपुर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 23 वीं कड़ी का प्रसारण 14 नवंबर को होगा। मुख्यमंत्री लोकवाणी में इस बार उद्यमिता और जनसशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल पर बातचीत करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केंद्रों, एफएम रेडियो और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक होगा।
Read More