महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रायपुर स्टेशन पर चल रहे मेजर स्टेशन रिडेवलपमेंट एवं पुनर्विकास कार्यों का किया निरीक्षण । निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर उच्च गुणवत्ता, यात्री सुविधा एवं संरक्षा को प्राथमिकता देने के दिए दिशा-निर्देश । रायपुर : तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने आज 14 सितम्बर 2026 को रायपुर स्टेशन का निरीक्षण कर स्टेशन पर चल रहे मेजर स्टेशन रिडेवलपमेंट एवं पुनर्विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक श्री तरुण प्रकाश ने रायपुर स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास एवं…
Read MoreAuthor: Vishnu Joshi (SAMDARSHI NEWS)
रेल यात्रियों के सफर को मिलेगी नई सुरक्षा और आराम की ताकत! दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 26 ट्रेनों के 34 रैक में LHB कोच, ज्यादा बर्थ से कन्फर्म सीट मिलने की संभावना भी बढ़ी
रेल यात्रियों की संरक्षित एवं आरामदायक यात्रा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 26 ट्रेनों में एलएचबी कोच का प्रावधान मजबूत एवं आधुनिक तकनीक से युक्त एलएचबी कोच से बढ़ी संरक्षा, आराम और यात्री सुविधा । एलएचबी कोचों में अधिक बर्थ की उपलब्धता से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने की संभावना में भी वृद्धि । बिलासपुर : रेल यात्रियों की सुविधा एवं संरक्षित रेल परिचालन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। यात्रियों को संरक्षित, आरामदायक एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्रदान करने के उद्देश्य से दक्षिण…
Read Moreरेल यात्रियों के लिए बड़ा डिजिटल तोहफा! ‘रेलवन ऐप’ पर टिकट बुकिंग से ट्रेन की लाइव स्थिति तक सब कुछ एक क्लिक में, PNR, ई-कैटरिंग, शिकायत और पार्सल जैसी सुविधाएं भी एक ही मंच पर
“रेलवन ऐप” ने रेलवे यात्री सुविधाओं को बनाया और अधिक सरल व आसान एक ही मंच पर मिल रही है सभी यात्री सुविधाएं टिकट बुकिंग से लेकर गाड़ी की स्थिति, पीएनआर एवं शिकायत दर्ज कराने तक की सुविधा बिलासपुर : भारतीय रेल द्वारा यात्रियों को डिजिटल माध्यम से बेहतर, सरल एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित “रेलवन ऐप” रेल यात्रा से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण सुविधाएं एक ही मंच पर उपलब्ध करा रहा है। रेल यात्री इसका प्रयोग कर टिकट बुकिंग के साथ-साथ गाड़ी के आगमन-प्रस्थान, पीएनआर स्थिति,…
Read Moreतीरंदाजों ने बढ़ाया SECR का मान! 16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 2 स्वर्ण और 3 कांस्य समेत जीते 5 पदक, 13 जोन की पदक तालिका में हासिल किया तीसरा स्थान
16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी चैंपियनशिप में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का शानदार प्रदर्शन । 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य पदकों के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान । बिलासपुर : चित्तरंजन, पश्चिम बंगाल में 07 से 09 सितम्बर 2026 तक आयोजित 16वीं अखिल भारतीय रेलवे तीरंदाजी (पुरुष एवं महिला) चैंपियनशिप 2026-27 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीरंदाजों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण एवं 3 कांस्य सहित कुल 5 पदक अपने नाम किए। इस शानदार प्रदर्शन के साथ दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने 13 रेलवे जोन की…
Read Moreजैतहरी में 20 दिन बंद रहेगा रेल अंडरब्रिज! 22 सितंबर से 11 अक्टूबर तक LHS-55 पर सड़क यातायात पूरी तरह ठप, मरम्मत के दौरान LHS-54 से करना होगा आवागमन
रेल अंडरब्रिज में बेहतर एवं सुरक्षित सड़क आवागमन सुविधा के लिए मरम्मत कार्य जैतहरी स्टेशन यार्ड स्थित रेल अंडरब्रिज (LHS-55) पर 22 सितम्बर से 11 अक्टूबर तक सड़क यातायात रहेगा बंद बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा मंडल क्षेत्र के रेल अंडरब्रिजों में आम नागरिकों एवं राहगीरों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सड़क आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आवश्यक मरम्मत एवं सुधार कार्य योजनाबद्ध तरीके से किए जा रहे हैं। इसी क्रम में जैतहरी स्टेशन यार्ड किमी 855/41-43 पर स्थित रेल अंडरब्रिज (LHS-55) पर आवश्यक…
Read Moreत्योहारी भीड़ के बीच रेल यात्रियों को बड़ी राहत! पटना-चर्लपल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन का 2 दिसंबर तक बढ़ा परिचालन, 22 कोच के साथ कंफर्म बर्थ की सुविधा; बिलासपुर-रायपुर-दुर्ग-गोंदिया से भी मिलेगी यात्रा सुविधा
त्यौहारी सीजन में यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा हेतु पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार कंफर्म बर्थ की मिलेगी सुविधा, यात्रियों का सफर होगा आसान | दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग एवं गोंदिया में है इन गाड़ियों का ठहराव | बिलासपुर : त्यौहारी सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर एवं सुविधाजनक रेल यात्रा उपलब्ध कराने के लिए पटना-चर्लपल्ली-पटना के मध्य चल रही स्पेशल ट्रेनों के परिचालन में विस्तार…
Read Moreझीरम घाटी हत्याकांड में 13 साल बाद बड़ा फैसला! 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंड, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया न्याय की जीत; कहा—छत्तीसगढ़ के इतिहास का पीड़ादायक अध्याय, दिवंगतों को दी श्रद्धांजलि
झीरम घाटी हत्याकांड के दोषियों को मृत्युदंड न्याय की जीत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री ने कहा – झीरम घाटी हत्याकांड छत्तीसगढ़ के इतिहास का पीड़ादायक अध्याय, इसकी कटु स्मृतियां लंबे समय तक देती रहेंगी पीड़ा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के लौह संकल्प और दृढ़ नेतृत्व में सशस्त्र माओवाद के चंगुल से मुक्त हुआ छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा – दशकों से माओवादी हिंसा झेल रहा बस्तर आज शांति, विश्वास और विकास के नए युग की ओर…
Read Moreगौधन की सुरक्षा को लेकर डिप्टी CM विजय शर्मा सख्त, गौसेवकों और अधिकारियों की ली बैठक! कबीरधाम में मजबूत होगी पशुधन देखभाल व्यवस्था, दवाइयों से लेकर चिकित्सकों और आपात संसाधनों की उपलब्धता के दिए निर्देश
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गौसेवकों एवं अधिकारियों की ली बैठक गौधन की सुरक्षा, देखभाल एवं संरक्षण के लिए ठोस उपाय सुनिश्चित करने के दिए निर्देश रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कबीरधाम जिले में गौधन की सुरक्षा, समुचित देखभाल तथा संरक्षण एवं संवर्धन के उपायों को लेकर जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, गौसेवकों एवं पशुपालकों की बैठक ली। बैठक में जिले में गौधन के संरक्षण एवं उनकी देखभाल से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की…
Read Moreभैयाथान को 34 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की बड़ी सौगात! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया कार्यप्रारंभ, 18 किमी सड़क के चौड़ीकरण समेत दो प्रमुख प्रोजेक्ट से गांवों की कनेक्टिविटी, आवागमन और विकास को मिलेगी नई रफ्तार
भैयाथान क्षेत्र में 34 करोड़ से अधिक के सड़क विकास कार्यों की मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने दी सौगात बेहतर सड़कें ग्रामीण विकास की मजबूत नींव, गुणवत्तापूर्ण निर्माण से बढ़ेंगे विकास के अवसर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े रायपुर : महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भैयाथान क्षेत्रवासियों को सड़क विकास की बड़ी सौगात देते हुए 34 करोड़ 15 लाख रुपये से अधिक की लागत वाले दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों का कार्यप्रारम्भ पूजन किया। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से ग्रामीण…
Read Moreकवर्धा मेडिकल कॉलेज में इतिहास रचा, प्रथम बैच की पढ़ाई शुरू! गले में स्टेथोस्कोप, कंधे पर एप्रॉन और आंखों में डॉक्टर बनने का सपना; उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा—‘डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा ही असली लक्ष्य’
डॉक्टर बनना मंजिल नहीं, समाज की सेवा करना असली लक्ष्य – उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा मेडिकल कॉलेज कवर्धा में नए शैक्षणिक सत्र का हुआ शुभारंभ उप मुख्यमंत्री और सांसद ने विद्यार्थियों का किया स्वागत, विद्यार्थियों से जानी तैयारी और सफलता की कहानी पहले दिन गले में स्टेथोस्कोप, कंधे पर एप्रॉन… आंखों में डॉक्टर बनने का सपना, प्रथम बैच की शुरू हुई पढ़ाई रायपुर : उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक श्री विजय शर्मा ने विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक जीवन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने बड़ा लक्ष्य…
Read More