डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह पर फिलहाल विराम, नई तिथि जल्द होगी घोषित

डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह स्थगित रायपुर : छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आज 5 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाने वाला डूमरतराई थोक बाजार फेस-2 के नामकरण एवं लोकार्पण समारोह अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम की नई तिथि एवं समय की सूचना पृथक से जारी की जाएगी।

Read More

विकसित भारत-2047 की राह में सहकारिता बनेगी सबसे बड़ी ताकत: अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर मंथन, ग्रामीण समृद्धि और आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप तैयार

अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस पर सहकारिता के भविष्य पर हुआ मंथन विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर हुई पैनल चर्चा रायपुर : अंतरराष्ट्रीय सहकारिता दिवस के अवसर पर राजधानी स्थित कृषि मंडपम, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, लाभांडी में सहकारिता क्षेत्र की चुनौतियों, उपलब्धियों और भविष्य की संभावनाओं पर केंद्रित एक विशेष पैनल चर्चा आयोजित की गई। कार्यक्रम में विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में सहकारिता की भूमिका पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अपेक्स बैंक के प्राधिकृत अधिकारी श्री केदारनाथ गुप्ता,…

Read More

जशपुर में झमाझम बारिश का दौर जारी: एक दिन में 268.4 मिमी औसत वर्षा, मनोरा सबसे आगे, पत्थलगांव में सबसे अधिक बारिश

जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से 05 जुलाई 2026 तक 1531.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 05 जुलाई तक सामान्य औसत वर्षा 2442.2 मिमी हुई है, जो सामान्य का 62.7% है। बीते दिवस जिले में 268.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसीलवार वर्षा इस प्रकार है: तहसील जशपुर में 160.7 मिमी, मनोरा में 228.0 मिमी, कुनकुरी में 180.8 मिमी, दुलदुला में 155.6 मिमी, फरसाबहार में 96.5…

Read More

जशपुर की महिला स्व-सहायता समूह ने रचा सफलता का नया इतिहास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘सहकार प्रेरणा सम्मान’ से किया सम्मानित, 36 लाख के उत्पादों की बिक्री बनी मिसाल

मुख्यमंत्री ने जशपुर वन धन केंद्र पंचक्की की महिला स्व सहायता समूह को सहकार प्रेरणा सम्मान से किया सम्मानित महिलाओं ने 36 लाख के विभिन्न उत्पादों का किया विक्रय जशपुर/रायपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय का गठन देश के विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक निर्णय है। यह निर्णय ‘सहकार से समृद्धि’ के संकल्प को साकार करने वाला है। डबल इंजन की सरकार छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से किसानों, वनवासियों, महिला समूहों और ग्रामीण परिवारों की आय बढ़ाने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त…

Read More

महिला स्व-सहायता समूहों के ‘विष्णु भोग’ चावल की महक पहुंची पुलिस मुख्यालय तक, डीजीपी अरुण देव गौतम ने सराहा आत्मनिर्भरता और ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल

महिला स्व-सहायता समूहों के ‘विष्णु भोग’ चावल की खुशबू पहुंची पुलिस मुख्यालय तक पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम को भेंट किया गया जीपीएम की विशिष्ट पहचान ‘विष्णु भोग’ चावल, महिलाओं के आत्मनिर्भरता मॉडल और स्थानीय उत्पाद की सराहना रायपुर : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के प्रवास पर पहुंचे पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम का स्वागत स्थानीय पहचान और कृषि समृद्धि के प्रतीक ‘विष्णु भोग’ चावल से किया गया। कलेक्टर डॉ. संतोष कुमार देवांगन ने उन्हें जिले की विशिष्ट पहचान माने जाने वाले ‘विष्णु भोग’ चावल का पैकेट भेंट कर…

Read More

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी बुजुर्ग की उम्मीद: 85 वर्षीय जॉन क्रूज़ मिंज का वर्षों पुराना आधार कार्ड सिर्फ तीन दिन में बना, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को दिया धन्यवाद

मुख्यमंत्री हेल्प लाइन से मिला समाधान जान क्रूज़ मिंज का आधार कार्ड बनने पर  मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद जशपुर : जशपुर जिले के ग्राम जोकबहला (ग्राम पंचायत नारायणपुर) निवासी 85 वर्षीय जॉन क्रूज़ मिंज के लिए आधार कार्ड बनवाना वर्षों से एक बड़ी चुनौती बना हुआ था। कई बार आधार नामांकन केंद्र जाने के बावजूद उनके फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने और अन्य तकनीकी कारणों से उनका आवेदन बार-बार निरस्त हो जाता था। इसके कारण उन्हें अनेक सरकारी सेवाओं और आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी प्रक्रियाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता…

Read More

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई जी का निधन छत्तीसगढ़ और देश के लिए अपूरणीय क्षति, पूरा प्रदेश शोक में : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

करोड़ों दिलों पर गूंजती रहेगी तंबूरे की तान और बुलंद आवाज : उप मुख्यमंत्री अरुण साव रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, इस दुखद खबर से हम सभी को गहरा आघात लगा है। उन्होंने प्रदेश की समृद्ध कला और संस्कृति को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाई। वहीं यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि पंडवानी की पहचान डॉ तीजन बाई से थी। श्री साव ने…

Read More

विश्व पटल पर छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाली पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई नहीं रहीं: संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने दी श्रद्धांजलि, कहा— उनकी कला और विरासत सदैव अमर रहेगी

पद्म विभूषण तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि: छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की अमर आवाज़ हुई शांत पंडवानी को विश्व मंच तक पहुंचाने वाली महान लोकगायिका के निधन पर संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने जताया गहरा शोक, कहा— छत्तीसगढ़ ने अपनी सांस्कृतिक धरोहर का अनमोल रत्न खो दिया रायपुर : छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को वैश्विक पहचान दिलाने वाली पद्म विभूषण सम्मानित प्रख्यात पंडवानी गायिका श्रीमती तीजन बाई का रविवार तड़के रायपुर एम्स में निधन हो गया। वे लंबे समय से अस्वस्थ थीं। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश और…

Read More

लोक संस्कृति की अमर स्वर-सम्राज्ञी डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की भावभीनी श्रद्धांजलि, बोले— उनका निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अपूरणीय क्षति

पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि डॉ. तीजन बाई का निधन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायपुर पहुंचकर पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डॉ. तीजन बाई ने अपनी अद्वितीय कला-साधना…

Read More

चिंतन शिविर 3.0 में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया पौधारोपण, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से दिया हरित छत्तीसगढ़ और जनभागीदारी का सशक्त संदेश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया पौधारोपण रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम), नवा रायपुर में आयोजित ‘चिंतन शिविर 3.0’ के दूसरे दिन ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया। इस अवसर पर मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक संवेदनाओं को सशक्त बनाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उन्होंने…

Read More