रोजबे ग्रीन सोसायटी के पास धारदार चाकू लेकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास, पेट्रोलिंग टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा
आरोपी के कब्जे से धारदार चाकू जप्त, आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई
रायपुर : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में रायपुर पुलिस ग्रामीण द्वारा अवैध हथियार रखने एवं लेकर घूमने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 01.10.2026 को थाना विधानसभा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रोजबे ग्रीन सोसायटी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से धारदार चाकू लेकर घूम रहा है।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं थाना प्रभारी विधानसभा के नेतृत्व में थाना विधानसभा पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर पहुंचकर व्यक्ति को चिन्हाकित किया गया l व्यक्ति से बातचीत का प्रयास करने पर वह भागने की कोशिश करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया l पूछताछ में उसने अपना नाम ईश्वर उर्फ ईशु निषाद निवासी गुढ़ियारी रायपुर बताया।
तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया गया तथा चाकू रखने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
आरोपी ईश्वर उर्फ ईशु निषाद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरुद्ध थाना विधानसभा में धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया l
गिरफ्तार आरोपी – ईश्वर उर्फ ईशु निषाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम अछोली, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद, हाल पता काला मैदान गोगांव, थाना गुढियारी, रायपुर बताया।
