जशपुर में खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच: 4 मई से जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर शुरू, 8 खेलों में मिलेगा प्रोफेशनल प्रशिक्षण—युवाओं के सपनों को मिलेगी उड़ान

जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में खेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। इसी क्रम में खेलों में रुचि रखने वाले तथा इस क्षेत्र में अपना भविष्य बनाने के इच्छुक युवाओं के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग जशपुर द्वारा एक सुनहरा अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 04 मई से जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला मुख्यालय में किया…

Read More

जनदर्शन में गूंजा जनता का भरोसा: अपर कलेक्टर प्रदीप साहू ने सुनी 23 मामलों की समस्याएँ, अधिकारियों को समयबद्ध और पारदर्शी निराकरण के सख्त निर्देश

जशपुर : अपर कलेक्टर प्रदीप कुमार साहू ने आज जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याएँ एवं मांगों की जानकारी ली। उन्होंने प्राप्त आवेदनों का गंभीरतापूर्वक अवलोकन किया और संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  अपर कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि आवेदकों को उनके आवेदन पर की गई कार्यवाही की जानकारी समय पर उपलब्ध कराई जाए, जिससे उन्हें अपनी समस्या के समाधान की स्थिति स्पष्ट रूप से ज्ञात हो सके। उन्होंने…

Read More

दुख की घड़ी में प्रशासन बना संबल: डूबने और सर्पदंश से हुई मौतों पर जशपुर में ₹8 लाख का अनुदान, प्रभावित परिवारों को आर्थिक राहत और भरोसे का साथ

जशपुर : कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है।  मनोरा तहसील अंतर्गत ग्राम रजला निवासी स्व. रामनाथ राम का तालाब के पानी में डूबने से 07 दिसम्बर 2024 को मृत्यु हो गई थी। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी फुलमाईत बाई के लिए 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।  इसी प्रकार कुनकुरी तहसील अंतर्गत ग्राम बोतनीडांड़ निवासी स्व. सुखमेत…

Read More

खादी ग्रामोद्योग योजनाओं से बदल रही जशपुर की तस्वीर: पीएमईजीपी–सीएमईजीपी इकाइयों के निरीक्षण में रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई कहानी, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिला मजबूत आधार

खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की योजनाओं से बदल रही ग्रामीण तस्वीर प्रबंध संचालक श्रीमती रीता यादव ने पीएमईजीपी – सीएमईजीपी इकाइयों का किया निरीक्षण रोजगार सृजन और आर्थिक सुदृढ़ता पर मिला सकारात्मक फीडबैक जशपुर : छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड की प्रबंध संचालक श्रीमती रीता यादव ने जशपुर जिले का दौरा कर विभागीय योजनाओं के तहत संचालित इकाइयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम(पीएमईजीपी) एवं मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (सीएमईजीपी) से लाभान्वित हितग्राहियों के कार्यस्थलों पर पहुंचकर योजनाओं के क्रियान्वयन और उनके प्रभाव का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।…

Read More

जशपुर में स्वास्थ्य सुरक्षा पर कड़ा प्रहार: ‘सही दवा-शुद्ध आहार’ अभियान के पहले ही दिन रेस्टोरेंट, बेकरी और स्ट्रीट फूड पर छापे, नमूने जब्त—उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

’‘सही दवा – शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार’ अभियान शुरू, पत्थलगांव में खाद्य-औषधि विभाग की बड़ी कार्रवाई’ 15 दिवसीय अभियान- 27 अप्रैल से 11 मई 2026 तक जशपुर : सचिव, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशन में एवं जिला दंडाधिकारी जशपुर के नेतृत्व में जिले में आज से ‘सही दवा – शुद्ध आहार – यही छत्तीसगढ़ का आधार’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रथम दिवस खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने अभियान की शुरुआत -पत्थलगांव ब्लॉक- से की। खाद्य सुरक्षा प्रकोष्ठ द्वारा…

Read More

जशपुर में सुशासन और विरासत संरक्षण का संगम: जनगणना 2027 की ऑनलाइन स्व-गणना से लेकर ‘ज्ञानभारतम् मिशन’ के तहत प्राचीन पांडुलिपियों के डिजिटलीकरण तक प्रशासन की बहुआयामी पहल

जनगणना 2027: ऑनलाइन तरीके से स्व-गणना 30 अप्रैल तक, अपर कलेक्टर ने ज्ञानभारतम् मिशन तहत पांडुलिपियों के संरक्षण और डिजिटलीकरण के संबंध में दी जानकारी जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश में अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर मुख्यमंत्री जनदर्शन कलेक्टर जनदर्शन सहित लंबित प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की उन्होंने अधिकारियों को बताया कि भारत की जनगणना 2027 के अंतर्गत चल रही स्व-गणना प्रक्रिया 16 अप्रैल से जिले में जारी है। जिसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल…

Read More

छत्तीसगढ़ में श्रमिक सशक्तिकरण की नई क्रांति: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किया ‘ई-श्रम साथी’ एप, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और डिजिटल लेबर चौक से रोजगार व्यवस्था को मिला नया आयाम

श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस, “ई-श्रम साथी” एप लॉन्च श्रमिकों के सशक्तिकरण की दिशा में तेज़ कदम, “ई-श्रम साथी” एप से मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय श्रमिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना हमारी जिम्मेदारी :  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में श्रम विभाग के कार्यों और योजनाओं की उच्च स्तरीय समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि मैदानी अमला पूरी प्रतिबद्धता के साथ श्रमिकों तक योजनाओं…

Read More

मोहला-मानपुर को सिंचाई की बड़ी सौगात: रेगाकठेरा जलाशय जीर्णोद्धार के लिए ₹2.07 करोड़ स्वीकृत, 60 हेक्टेयर सिंचाई घाटे की होगी भरपाई—किसानों के खेतों में लौटेगी हरियाली

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के विकासखण्ड-अम्बागढ़ चौकी की रेगाकठेरा जलाशय जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य के लिए 2 करोड़ 7 लाख 82 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। प्रस्तावित कार्यों के पूर्ण होने के उपरांत रूपांकित सिंचाई क्षमता 80 हेक्टेयर के विरुद्ध 60 हेक्टेयर की हो रही कमी की पूर्ति सहित पूर्ण रूपांकित क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

Read More

बलरामपुर को बड़ी सौगात: सीतारामपुर जलाशय निर्माण के लिए ₹6.33 करोड़ की स्वीकृति, 200 हेक्टेयर भूमि को मिलेगी सिंचाई सुविधा—कृषि विकास को मिलेगी नई रफ्तार

रायपुर : छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा, बलरामपुर रामानुजगंज जिले के विकासखण्ड-बलरामपुर जलाशय (बांध) निर्माण कार्य के लिए 6 करोड़ 33 लाख 89 हजार रुपये की राशि स्वीकृत किये गये हैं। योजना के निर्माण से 150 हेक्टेयर में खरीफ और 50 हेक्टेयर में रबी सहित कुल 200 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार जल संसाधन विभाग अम्बिकापुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

Read More

जशपुर में बिजली बिल संकट पर बड़ी राहत: मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना ने बदली गरीब परिवार की किस्मत, ₹17,000 का बोझ घटकर ₹5,000—निरमनी बाई के घर लौटी नई रौशनी

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से मिली राहत, निरमनी बाई के परिवार को मिला नया सहारा जशपुर : छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026 आर्थिक रूप से कमजोर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आ रही है। इस योजना के माध्यम से बकाया बिजली बिल से परेशान लोगों को छूट और आसान किस्तों की सुविधा मिल रही है। दुलदुला विकासखंड के ग्राम कोरना निवासी श्रीमती निरमनी बाई का परिवार भी बढ़ते बिजली बिल से परेशान था। सीमित आय के कारण वे समय पर बिल…

Read More