औद्योगिक प्रतिनिधियों से निर्यात प्रोत्साहन की संभावनाओं पर की चर्चा और उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए किया आमंत्रित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर उद्योग मंत्री कवासी लखमा आज अपने इंडोनेशिया प्रवास के दौरान वहां के बाली शहर में आयोजित G20 AVPN Globle Conference में शामिल हुए। उन्होंने वहां औद्योगिक प्रतिनिधियों से चर्चा की। श्री लखमा ने छत्तीसगढ़ में सस्टेनेबल डेवलपमेंट के हो रहे कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वहां के औद्योगिक प्रतिनिधियों से निर्यात संभावनाओं पर चर्चा की और उन्हें छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
वट सावित्री मामले में पीड़ितों को कानूनी सहायत उपलब्ध कराएंगी प्रियंवदा सिंह जूदेव, पीड़ितों के साथ महिला आयोग की अध्यक्ष से मुलाकात कर सुनाई आपबीती
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरण नायक के एक दिवसीय जशपुर प्रवास के दौरान पीड़ित महिलाएं,स्थानीय विश्राम गृह में पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रियंवदा सिंह जूदेव के नेतृत्व में मुलाकात कर,ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष श्रीमती नायक ने महिलाओं से घटना की विस्तार से जानकारी ली। पीड़ित महिलाओं ने आरोपित नसीम खान के मानसिक रूप से अस्वस्थ्य होने की बात का जोरदार शब्दों में विरोध करते हुए कहा कि उसने सोची समझी योजना के तहत उन पर न केवल पेशाब फेंका बल्कि उनकी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने जनदर्शन में सुनी आम लोगों की समस्याएं
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने जनदर्शन के माध्यम से ग्रामीण जनों से मुलाकात करके उनकी समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए हैं। जनदर्शन में आज आर्थिक सहायता, वेतन भुगतान, रोजगार प्रदाय, मजदूरी भुगतान, पेंशन भुगतान, मुआवजा, बंटवारा, भूमि-विवाद, नामांतरण सहित अन्य आवेदन प्राप्त हुए। श्री अग्रवाल ने सम्बंधित अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त पेंशन, राशन कार्ड, मजदूरी भुगतान, राजस्व संबंधी प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश दिए।
Read Moreजशपुर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 40 से अधिक पूर्व सैनिकों और वीर नारी ने किया योग
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में जशपुर जिले के 40 से अधिक भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारी ने बताया कि योग कार्यक्रम के उपरांत बैठक आयोजित की गई। जिसमें भूतपूर्व सैनिको को ई.सी.एच.एस. के माध्यम से उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, पेंशन मुद्दों, उन्हें उपलब्ध विभिन्न योजनाओं और जिला सैनिक बोर्ड के साथ नियमित बातचीत की आवश्यकता से अवगत कराया गया। भूतपूर्व सैनिक समुदाय सैनिक बोर्ड…
Read Moreजशपुर कलेक्टर ने बीपीसीएल एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी से हो रही शॉर्ट सप्लाई के संबंध में ली बैठकए अनिवार्य सेवाओं के लिए 2000 लीटर डीजल एवं 1000 लीटर पेट्रोल स्टॉक में रखने के निर्देश
किसानों को कृषि कार्य व बसों,मालवाहक गाडियों में सप्लाई के लिये डीजल की कमी न होने पाये-कलेक्टर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने आज कलेक्ट्रोरेट सभाकक्ष में जिले में बीपीसीएल एवं हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कंपनी द्वारा कुछ दिनों से हो रही शॉर्ट सप्लाई को लेकर आपातकालीन स्थिति निर्मित न हो इस हेतु हिन्दुस्तान पेट्रोलियम इंडियन ऑयल बीपीसीएल अधिकारियों के साथ जिले के समस्त पेट्रोल पंप डीलरों की बैठक ली। बैठक में बताया सप्लाई में आने वाले दिक्कतों के बारे में अधिकारियों ने विस्तार से बताया। जशपुर जिले में…
Read Moreमहिला आयोग की जनसुनवाई : आयोग ने कलेक्टर जशपुर को पीड़ित पक्षकार का डीएनए टेस्ट की राशि शासकीय स्तर से मदद करने लिखा पत्र
डीएनए टेस्ट के मामले में आयोग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को सौंपी जिम्मेदारी बीएसएफ में कार्यरत अनावेदक के पेंशन एकाउंट से प्रतिमाह दस हजार रुपये आवेदिका के एकाउंट में जमा करने के निर्देश दिए गए आयोग के अथक प्रयास से दो नाबालिग बच्चे के माता पिता को एक साथ रहने तैयार किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती नीता विश्वकर्मा ने कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निराकरण के लिए जन सुनवाई की। सुनवाई में 09 प्रकरण…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत प्राकृतिक आपदा में जनहानि के 2 मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसमें सन्ना तहसील के ग्राम कामारिमा निवासी लीरू राम पिता भुटकुल राम की मृत्यु 18 मार्च 2022 को जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक के पुत्र देवकुमार व पुत्री देवमुनी हेतु 4 लाख रुपए एवं सन्ना तहसील के ग्राम कोदोपारा निवासी सूरजनाथ भगत की मृत्यु 30 अक्टुबर 2021 को हो जाने पर मृतक के…
Read Moreजशपुर जिले में 01 जून से अब तक 33.6 मिमी वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 33.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 20 जून तक औसत वर्षा 111.0 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 51.5 मिमी, मनोरा में 19.7 मिमी, कुनकुरी में 24.7 मिमी, दुलदुला में 27.6 मिमी, फरसाबहार में 67.0 मिमी, बगीचा में 62.7 मिमी, कांसाबेल में 1.0 मिमी, पत्थलगांव में 6.2 मिमी एवं सन्ना में 42.2 मिमी वर्षा हो चुकी है।
Read Moreजशपुर में 24 जून को 365 पदों पर प्लेसमेंट कैम्प का होगा आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जशपुर के द्वारा 24 जून 2022 को 365 पदों पर प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि कैम्प में अविनाश इंटरप्राईजेस प्राईवेट लिमिटेड संस्था द्वारा रिक्तियां प्राप्त हुई है। जिसमें होम हेल्थ केयर के 50 पद हेतु योग्यता 10वीं पास, वेतन मान 9 हजार के साथ आवासीय सुविधा, कस्टमर सेल्स ऑफिसर के 150 पद हेतु 12 वीं पास वेतन 15000, सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद हेतु योग्यता 8वीं पास, वेतन 10 हजार व…
Read Moreसड़क दुर्घटना के मामले में प्रभावित परिजनों को 25 हजार की सहायता राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने सड़क दुर्घटना के एक मामलें में प्रभावित परिजन हेतु 25 रुपए की राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत पत्थलगांव तहसील के उप तहसील बागबहार के ग्राम सुरंगपानी निवासी स्व. बिरेन्द्र यादव की मृत्यु 01 नवम्बर 2021 को हो जाने पर मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती चमारी बाई हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
Read More