समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर मंडल संरक्षा विभाग द्वारा संरक्षा कोटि के कर्मचारियों में सजगता एवं संरक्षा के साथ कार्य करने के प्रति जागरूकता हेतु आज दिनांक 22 जून 2022 को पेंड्रारोड़ स्टेशन में वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी अनुराग कुमार सिंह, सहायक मंडल अभियंता अंकुश अग्रवाल एवं संरक्षा सलाहकारों की उपस्थिति में संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी में स्टेशन मास्टर, चालक, परिचालक गार्ड, फिटर, एसएसई, जेई, डीटीआई, पाइंटमैन, गेटमैन, सहित सभी विभागों के लगभग 100 रेल कर्मचारियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में वर्षाकालीन सावधानियां, सिग्नल एवं पाइंट्स खराब…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
मुंबई की प्रतिष्ठित म्यूजिक बैंड ‘दायरा’ के परफॉर्मर्स बनाएंगे बस्तर के लोक संगीत पर एल्बम, परफॉर्मर्स ने दिया बस्तर के संगीत प्रेमियों को संगीत का गुरुमंत्र
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बस्तर आज आसना स्थित बादल में संगम वर्कशॉप का आयोजन किया गया, जहां मुंबई के प्रतिष्ठित म्यूजिक बैंड ‘दायरा’ के परफॉर्मर्स ने बस्तर के संगीत प्रेमियों को संगीत की बारीकियों से रुबरु करवाया। बादल में बस्तरवासियों के लिए विभिन्न वर्कशॉप के आयोजन की कड़ी में आज बादल में ‘संगम’ वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस वर्कशॉप में बस्तर जिले के साथ- साथ दूसरे जिले के संगीत प्रेमी भी शामिल हुए। बादल में दायरा के परफॉर्मर्स ने बस्तर के संगीत प्रेमियों को संगीत में दुहराव का महत्व, गीत…
Read Moreसेहत समाचार : दूषित जल के संपर्क में आने से हो सकती है दाद, खाज, खुजली की समस्या, बरसात में त्वचा संबंधी बीमारियों से रहें सचेत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बरसात का मौसम शुरू होते ही लोगों में त्वचा संबंधी बीमारियों की शिकायतें बढ़ जाती है। एक ओर जहाँ बरसात का मौसम तरोताजगी देने वाला होता है, वहीं दूसरी ओर देखरेख के अभाव में कई त्वचा संबंधी विकार भी सामने आ सकते हैं। बरसात में होने वाले रोगों में त्वचा का लाल हो जाना, सफेद व काला हो जाना, त्वचा का मोटा हो जाना, पपड़ी बनना, त्वचा में दाने हो जाना, खुजली होना इत्यादि प्रमुख हैं। लेकिन लोग इसे एलर्जी मानकर घरेलू उपचार जैसे कि हल्दी…
Read More‘छत्तीसगढ़ हर्बल्स’’ के गुणवत्ता परीक्षण के लिए 5 प्रयोगशाला स्थापित, छत्तीसगढ़ हर्बल्स के विक्रय को देश तथा देश के बाहर मिलेगा और बढ़ावा
वर्ष 2021-22 में साढ़े छह करोड़ के उत्पादों का विक्रय, लघु वनोपजों के प्रसंस्करण में 8 हजार से अधिक समूह सक्रिय रायपुर, बिलासपुर, अम्बिकापुर, कांकेर तथा जगदलपुर में प्रयोगशाला की स्थापना समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ हर्बल्स‘ ब्राण्ड के तहत उत्पादित किए जाने वाले उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए राज्य में 05 गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशाला की स्थापना की गई है। वन वृत्त स्तर पर रायपुर, अम्बिकापुर, जगदलपुर, कांकेर तथा बिलासपुर में स्थापित इन प्रयोग शालाओं में परीक्षण उपरांत प्राथमिक तौर पर उत्पादों की गुणवत्ता संबंधी प्रमाण पत्र जारी…
Read Moreनेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक छत्तीसगढ़ की तुलना श्रीलंका से कर छत्तीसगढ़ महतारी का कर रहे अपमान माफी मांगे भाजपा – धनंजय सिंह ठाकुर
छत्तीसगढ़ नही बल्कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश गुजरात हरियाणा कर्नाटक डूबे है कर्ज से, मोदी सरकार से छत्तीसगढ़ को लेना है लगभग 55 हजार करोड़ रु समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने छत्तीसगढ़ की तुलना श्रीलंका से कर छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को छत्तीसगढ़ महतारी और यहां की पौने तीन करोड़ जनता से माफी मांगना चाहिए। भाजपा छत्तीसगढ़…
Read Moreकेंद्र में षडयंत्रकारियों की सरकार मुख्यमंत्री के द्वारा फोन टेपिंग के आरोप गम्भीर – सुशील आनंद शुक्ला
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ में फोन टेपिंग के आरोपों का कांग्रेस ने समर्थन किया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि केंद्र में इस समय षड्यंत्रकारियों की सरकार बैठी हुई है जो विपक्ष को परेशान करने किसी भी हद तक गिर सकती है। मोदी सरकार के अभी तक के रिकार्ड को देखते हुए मुख्यमंत्री के लगाए गए आरोपो की सच्चाई और उसकी गम्भीरता को नकारा नहीं जा सकता है। महाराष्ट्र में शिवसेना कांग्रेस गठबंधन की सरकार को गिराने का…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में मोदी सरकार के खिलाफ दिल्ली के प्रदर्शन में शामिल हुए कांग्रेसजन, मोदी सरकार की विदाई का वक्त आ गया है – मोहन मरकाम
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में दिल्ली में आयोजित मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ से बड़ी संख्या में मंत्री विधायक कांग्रेस के वरिष्ठनेता और कार्यकर्तागण शामिल हुए। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी मोदी सरकार के खिलाफ सदन से लेकर सड़क तक जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। मोदी सरकार के गलत निर्णयों का खुलकर विरोध कर रहे हैं। इससे घबराई मोदी सरकार अब ईडी जैसी सरकारी…
Read Moreमुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल : बलरामपुर के ग्राम सरगांवा और जगिमा में लगा विद्युत ट्रांसफार्मर, मुख्यमंत्री ने शंकरगढ़ के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की थी घोषणा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बलरामपुर जिले के ग्राम सरगांवा एवं जगिमा के निवासियों को अब बिजली की आंख मिचौली से जूझना नहीं पड़ेगा, न ही इस क्षेत्र के गांव के बच्चों को पढ़ने के लिए बिजली की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि अब ग्राम सरगांवा और जगिमा में नए विद्युत ट्रांसफार्मर की स्थापना कर दी गई है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात अभियान के दौरान 4 मई को बलरामपुर जिले के ग्राम शंकरगढ़ में जन चौपाल लगाई थी, जहां उन्हें ग्रामवासियों ने बिजली की…
Read Moreयातायात प्रभारी द्वारा ग्रामवासियों के साथ किया बैठक : ग्रामवासियों से बिन्दुवार हुई चर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा यातायात प्रभारी द्वारा दिनांक 21.06.22 को ग्राम जावलपुर में ग्रामवासियों के साथ किया गया बैठक का आयोजन बैठक में ग्रामवासियों द्वारा बड़े वाहनों के आवागमन से परेशानी होना बताया बैठक में ग्राम के सरपंच, पंच एवं अन्य गणमान्य नागरिक हुये उपस्थित मीटिंग में ग्रामवासियों से निम्न बिन्दुओं पर चर्चा हुई किसी भी प्रकार की सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में सहायता हेतु 10 से 12 सदस्यों को गठित कर सड़क सुरक्षा टीम बनाया जाएगा। ग्राम की सड़कों का मरम्मत लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। सड़क…
Read Moreनाबालिक बालिका को शांदी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी के कब्जे से अपहृता को किया गया बरामद, आरोपी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 141/22 धारा 363, 366,376 भादवि 4 ए 6 पास्को एक्ट पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा चौकी अड़भार क्षेत्र अंतर्गत रहने वाले प्रार्थी ने दिनांक 13.06.22 को चौकी अडभार में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की को दिनांक 12-13.06.22 के दरमियानी रात्रि में किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलकार अपहरण कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर चौंकी अडभार थाना मालखरौदा में अपराध क्रमांक 141/ 2022 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लेकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान…
Read More