समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर रेलवे प्रशासन द्वारा मानसून के दौरान भी सुगम एवं निर्बाध रूप से व्यवधान-मुक्त रेल सेवा प्रदान करने हेतु प्री-मानसून तैयारी के कार्य तीव्र गति से पूरे कर लिए गए हैं | इसी संदर्भ में मंड़ल रेल प्रशासन द्वारा मानसून के दौरान गाड़ियों के पहिये को चलायमन रखने और निर्बाध रेल सेवा सुनिश्चित करने के लिए सभी सेक्शनों के जलभराव वाले स्थानों, बोल्डर स्खलन होने वाले पहाड़ों, साइड ड्रेन, पुलों में पानी निकासी के रास्तों, पहाड़ों से आने वाली पानी के ड्रेन प्रणाली आदि का गहन निरीक्षण…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
भूमिहीन कृषि मजदूरों को मिल रहा न्याय : भूमिहीन कृषि मजदूरों को साल में 7 हजार रूपए की आर्थिक सहायता
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार लगातार सभी वर्गों के विकास और उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रही है। राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई न्याय योजनाओं से ग्रामीणों का आर्थिक सशक्तीकरण हो रहा है। इसी कड़ी में राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले भूमिहीन परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की शुरुआत की है। राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना…
Read More21 जून से 5 जुलाई तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा : डायरिया पर नियंत्रण व रोकथाम के लिए लोगों को किया जाएगा जागरूक, छह माह से पांच वर्ष तक के बच्चों वाले घरों में ओ.आर.एस. पैकेट बांटे जाएंगे
शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों में मृत्यु के प्रमुख कारणों में से एक है डायरिया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर बच्चों में डायरिया को रोकने और इसकी रोकथाम के लिए प्रदेश में 21 जून से 5 जुलाई तक गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा (IDCF – Intensified Diarrhea Control Fortnight) मनाया जाएगा। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों में ओआरएस-जिंक कॉर्नर की स्थापना के साथ ही लोगों को डायरिया के बारे में जागरूक करने कई गतिविधियां संचालित की जाएंगी। डायरिया शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों में मृत्यु के मुख्य कारणों…
Read Moreकृषि एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को व्यक्तित्व विकास, कौशल संचार एवं उन्नत तकनीक का दिया जा रहा प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य के कृषि एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को राज्य कृषि प्रबंधन एवं विस्तार प्रशिक्षण संस्थान समेती रायपुर तथा प्रसार शिक्षण संस्थान (ई.ई.ई) आनंद, गुजरात के संयुक्त तत्वाधान से 13 जून से व्यक्तित्व विकास, संचाल कौशल तथा एसआरईपी बनाने की तकनीक का प्रशिक्षण समेती रायपुर में दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में कृषि विभाग से सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, कृषि विकास अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, डिप्टी प्रोजेक्ट डायरेक्टर (आत्मा), ब्लाक टेक्नोलाजी मैनेजर एवं असिस्टेंट टेक्नोलाजी मैनेजर तथा पशुपालन विभाग से सहायक पशु…
Read Moreमुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की दी बधाई, योग शारीरिक शक्ति के साथ आंतरिक और भावनात्मक मजबूती के लिए जरूरी : भूपेश बघेल
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। योग दिवस की पूर्व संध्या पर आज यहां जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा है कि योग स्वस्थ, तनावमुक्त और अनुशासित जीवन जीने की एक शैली है। इसकी साधना मूल रूप से शरीर, मन और आत्मा को शुद्ध करने की एक प्रक्रिया है। इससे शारीरिक शक्ति के साथ हमें आंतरिक और भावनात्मक मजबूती भी मिलती है। श्री बघेल ने कहा है कि योग भारत की प्राचीन परंपरा है। हमारे ऋषि-मुनियों ने…
Read More21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम रणजीता स्टेडियम जशपुर में होगा आयोजित, योग दिवस के सुचारू रूप से संचालन हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों को दिया गया दायित्व
प्रातः 7 से 8 बजे के मध्य होगा योगाभ्यास समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर 21 जून 2022 को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय आयोजन रणजीता स्टेडियम ग्राउण्ड, जशपुरनगर में किया जाना है। बारिस होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जशपुर के विद्यालय परिसर में नियत किये जायेगें। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्राप्त 7.00 बजे से 8.00 बजे के मध्यम योगा फोर ह्यूमैनटि पर केन्द्रित जिला स्तरीय सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम…
Read Moreएनीमिया मुक्त जशपुर महाअभियान के तहत दो दिवस में दस हजार से अधिक हिमोग्लोबिन जांच किया गया, अभियान 10 जुलाई तक चलेगा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के दिषा-निर्देश में जिले में किशोरी बालिकाओं एवं महिलाओं को एनीमिया मुक्त किये जाने के लिए सार्थक प्रयास किया जा रहा है। एनीमिया मुक्त जशपुर अभियान का आयोजन 02 चरणों में 16 जून 2022 से किया जा रहा है जिसके प्रथम चरण में 16 जून से 30 जून 2022 तक 15 से 49 आयु वर्ग के बालिकाओं एवं महिलाओं का तथा माध्यमिक एवं हाई, हायर सेकेण्डरी स्कूल में अध्ययनरत समस्त बालिकाओं का हिमोग्लोबिन जांच एवं उपचार किया जा रहा है। द्वितीय चरण…
Read Moreअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन रणजीता स्टेडियम जशपुर में प्रातः 7 से 8 बजे किया जाएगा
कलेक्टर ने जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, आम लोगों को सफल बनाने का आग्रह किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को प्राप्त 7.00 बजे से 8.00 बजे तक रणजीता स्टेडियम में किया जा रहा है। मुख्य अतिथि मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री लालजीत सिंह राठिया, अतिविशिष्ट अतिथि लोकसभा क्षेत्र रायगढ़ के सांसद श्रीमती गोमती साय, विशिष्ट अतिथि पत्थलगांव विधायक श्री रामपुकार सिंह, संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक श्री यू.डी. मिंज, जशपुर विधायक श्री विनय भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रायमुनी भगत,…
Read Moreजशपुर जिले में 01 जून से अब तक 33.6 मिमी वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 33.6 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 20 जून तक औसत वर्षा 102.6 मिमी हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 51.5 मिमी, मनोरा में 19.7 मिमी, कुनकुरी में 24.7 मिमी, दुलदुला में 27.6 मिमी, फरसाबहार में 67.0 मिमी, बगीचा में 62.7 मिमी, कांसाबेल में 1.0 मिमी, पत्थलगांव में 6.2 मिमी एवं सन्ना में 42.2 मिमी वर्षा हो चुकी है।
Read Moreछत्तीसगढ़ शासन की बिजली बिल हाफ योजना की जानकारी जशपुर जिले के उपभोक्ताओं को दी जा रही
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ शासन की बिजली बिल हाफ योजना के तहत् जिले के उपभोक्ताओं को लाभ दिया जा रहा है। विद्युत विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाई जा रही बिजली बिल हाफ योजना का प्रचार-प्रसार विभाग के वाहनों में माईक से अनाउंस कर, उपभोक्ताओं को छूट राशि की पर्ची वितरण कर किया जा रहा है एवं जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों के हाट बाजारों में फ्लेक्सी बेनर लगाया जा रहा है।
Read More