बच्चों एवं महिलाओं संबंधी अपराध में लापरवाही नहीं की जाएगी बर्दाश्त-SSP शशि मोहन सिंह ने दिए तत्काल कार्यवाही के निर्देश अपराध समीक्षा पर SSP जशपुर शशि मोहन सिंह ने अनुविभागवार ली बैठक, लंबित पुराने मामलों की बिन्दुवार समीक्षा की गई, निराकरण हेतु विवेचकों को चेतावनी देकर सचेत किया गया, नवंबर 2025 के आखरी तक पेंडेंसी 5 प्रतिशत के भीतर लाने का लक्ष्य दिया गया, बैठक में लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग के निराकरण एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान कर कड़ी कार्यवाही के दिये निर्देश, फरारी काट रहे…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
मुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर में शुरू हुई धान खरीदी: सांसद राधेश्याम राठिया ने किया शुभारंभ, पहले किसान गंगाराम के धान की तौलाई से मिली शानदार शुरुआत
मुख्यमंत्री ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के दिए निर्देश जशपुर में सांसद राधेश्याम राठिया ने धान खरीदी का किया शुभारंभ सांसद और विधायक की उपस्थिति में किसान गंगाराम का धान तौलाई की गई गंगा राम ने पहले टोकन कटाया किसानों की सुविधा के लिए जिले में 46 धान खरीदी केंद्र बनाया गया है जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पंजीकृत सभी किसानों का धान खरीदी करने के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया ने आज जशपुर विकास खंड गम्हरिया धान खरीदी केन्द्र…
Read MoreSSP जशपुर की अध्यक्षता में बाल सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ, बच्चों को पुलिस फ्रेंडली बनाने मिशन हुआ लॉन्च
बच्चों की सुरक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने, जशपुर पुलिस मना रही है “बाल सुरक्षा सप्ताह” नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत की मुख्य आतिथ्य व SSP जशपुर की अध्यक्षता में,14.11.25 को सिटी कोतवाली परिसर में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम का उद्देश्य:- बच्चों को पुलिस फ्रैंडली बनाते हुए, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना जशपुर : जशपुर पुलिस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर बच्चों की सुरक्षा व उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने हेतु दिनांक 14.11.25 से 20.11.25 तक विशेष…
Read Moreऑपरेशन अंकुश: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 21 वर्षीय रविकांत उर्फ भोला ग्वालियर से गिरफ्तार, जशपुर पुलिस की बड़ी सफलता
आरोपी रविकांत उर्फ भोला, उम्र 21 वर्ष के विरुद्ध चौकी सोनक्यारी में बीएनएस की धारा 64(2)(m),65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा 5,6 के तहत अपराध पंजीबद्ध जशपुर : दिनांक 5.11.25 को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम की प्रार्थिया ने चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक बेटी, को चौकी सोनक्यारी क्षेत्रांतर्गत ही एक अन्य ग्राम का आरोपी रविकांत उर्फ भोला, के द्वारा विगत 06 माह से बातचीत करता था, इसी दौरान उसके द्वारा उसकी नाबालिक बेटी को प्यार करता हूं व शादी शादी करना चाहता हूं…
Read Moreछत्तीसगढ़ में धान खरीदी प्रारंभ : किसानों की मेहनत का सम्मान हमारा संकल्प – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
रायपुर : भोर की पहली सुनहरी किरणों के साथ आज छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे किसानों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव बताते हुए कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी को पूरी तरह व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध रूप में संचालित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि धान खरीदी की सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण कर ली गई हैं और प्रदेश के सभी उपार्जन केंद्रों में आवश्यक आधारभूत सुविधाएँ पूरी तरह सुनिश्चित…
Read Moreबेमेतरा में स्थापित हुआ 140 फीट ऊँचा बैम्बू टावर, मुख्यमंत्री ने ध्वजारोहण कर रचा इतिहास
बेमेतरा में छत्तीसगढ़ बाँस तीर्थ संकल्पना समारोह भव्यता के साथ सम्पन्न भारत के सबसे ऊँचे 140 फीट बैम्बू टावर पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण, बेमेतरा बना राष्ट्रीय आकर्षण का केंद्र रायपुर : बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया में आज एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ बांस तीर्थ संकल्पना सम्मलेन कार्यक्रम के तहत भारत का सबसे बड़ा और 140 फीट ऊँचा बैम्बू टावर समर्पित “छत्तीसगढ़ बाँस तीर्थ संकल्पना समारोह” का भव्य आयोजन हुआ। यह आयोजन न केवल बेमेतरा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय बना। इस भव्य…
Read Moreपेसा अधिनियम को अधिक प्रभावी बनाने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की बड़ी पहल, सभी विभागों संग मंथन—पेसा ग्रामों में विशेष जागरूकता अभियान शुरू
पेसा अधिनियम के नियमों को अधिक प्रभावी बनाने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सभी विभागों से समन्वय हेतु ली बैठक पेसा लागू ग्रामों में नियमों के प्रति जागरूकता हेतु चलाया जाएगा अभियान रायपुर : पेसा अधिनियम 1996, वन संसाधन अधिकार अधिनियम 2006 एवं सामुदायिक वन प्रबंधन में समन्वयन द्वारा पेशा अधिनियम को और अधिक प्रभावी बनाकर लागू करने हेतु उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में महानदी भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग…
Read Moreमुख्यमंत्री के निर्देश पर जशपुर के दुलदुला विकासखंड में ग्रामीण कनेक्टिविटी को बल, 11 करोड़ से अधिक की लागत से दो महत्वपूर्ण सड़कें होंगी तैयार
मुख्यमंत्री के निर्देश पर मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से दुलदुला में दो सड़कों का होगा निर्माण ग्रामीण संपर्क को मिलेगा बढ़ावा, लगभग 6 ग्रामों के दो हजार जनसंख्या सीधे होंगे लाभान्वित जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिले में अधोसंरचना विकास कार्यों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। शहरों से लेकर ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क, पुल-पुलिया सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की स्वीकृतियाँ तेजी से प्रदान की जा रही हैं तथा स्वीकृत कार्यों का निर्माण भी द्रुत गति से जारी है। नए पहुंच मार्गों के निर्माण…
Read Moreबिहार विधानसभा चुनाव और नुआपाड़ा उपचुनाव में ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कार्यकर्ताओं ने दी बधाई, रायपुर में मनाया गया भव्य उत्सव
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज देर शाम उनके निवास कार्यालय में विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा के नेतृत्व में उत्कल समाज के प्रतिनिधियों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सौजन्य भेंट की। दल के प्रतिनिधियों ने बिहार विधानसभा चुनाव और नुआपाड़ा उपचुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत पर मुख्यमंत्री को हार्दिक बधाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर कहा कि बिहार और नुआपाड़ा के मतदाताओं ने एक बार फिर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, सुशासन और विकास के विज़न पर पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। उन्होंने…
Read Moreबाल दिवस पर पुलिस की मानवीय पहल—विशेष बच्चों संग मनाया उत्सव, गर्म कपड़ों का वितरण कर बनाया दिन यादगार
रायगढ़ : रायगढ़ जिले में पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन में सामुदायिक पुलिसिंग को और संवेदनशील बनाने की पहल लगातार आगे बढ़ रही है। इसी क्रम में बाल दिवस के अवसर पर थाना कोतरारोड प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज ने मानवीयता से भरी एक विशेष मुहिम के तहत जय बुढ़ी माई दिव्यांग आश्रम, बाबाधाम कोसमनारा के विशेष जरूरतों वाले बच्चों के साथ बाल दिवस मनाकर उनका दिन खुशियों से भर दिया। डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर आज थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज अपने स्टाफ के साथ आश्रम पहुंचे…
Read More