‘गांजा माफिया’ पर पुलिस का बड़ा वार! ऑपरेशन निश्चय में 2 तस्कर गिरफ्तार, थैलों में भरा था 2.545 KG नशा

थाना आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत भीम नगर स्थित धोबी तालाब के पास आरोपियों को पकड़ा गया गांजा के साथ रंगे हाथ। आरोपियों के कब्जे से कुल 2.545 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 20000/- रूपये किया गया है जप्त। आरोपियों के विरूद्ध थाना आजाद चौक में अपराध क्रमांक 335/25 धारा 20(बी) नारकोटिक एक्ट का अपराध किया गया है पंजीबद्ध। प्रकरण में फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों के संबंध में की जा रहीं है विस्तृत पूछताछ। रायपुर : पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश मिश्रा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक एवं…

Read More

नक्सलियों के भव्य स्मारक पर चढ़ा विकास का बुलडोजर! अबूझमाड़ के जाटलूर में खुला नया पुलिस कैंप—ग्रामीणों ने नक्सलवाद से मुक्ति का उठाया बिगुल

माड़ बचाव अभियान के अन्तर्गत माओवादियों के आश्रय स्थल ‘‘जाटलूर’’ में स्थापित हुआ नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप। ग्रामीणों ने नक्सलवाद की खात्मा और माओवादियों का सहयोग नहीं करने के लिए लिया संकल्प । बच्चों ने कहा “भारत माता की जय “। एक साल के भीतर नारायणपुर के अबूझमाड़ में खुला 16वां ‘‘सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प’’। नारायणपुर पुलिस और आईटीबीपी 44 वीं बटालियन ने खोला जाटलूर जन सुविधा एवं सुरक्षा कैम्प। स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मिलेगी मदद; अब निर्भीक होकर जी सकेंगे ग्रामीण।…

Read More

अपराध समीक्षा बैठक : एसपी दिव्यांग पटेल के निर्देश — लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें, विजुअल पुलिसिंग को बनाएं और प्रभावी

रायगढ़ : दिनांक 13 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने पुलिस नियंत्रण कक्ष में जिले के सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना, चौकी एवं शाखा प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि एक वर्ष से अधिक समय से लंबित अपराध ना हो ऐसे प्रकरणों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित चालान, मर्ग एवं शिकायतों का निराकरण प्राथमिकता से किया जाए ताकि वर्ष के अंत तक पेंडेंसी न्यूनतम स्तर पर लाई जा सके। एसपी श्री पटेल ने…

Read More

अवैध स्क्रैप तस्करी का भंडाफोड़! ओडिशा से लाया जा रहा 4 क्विंटल से अधिक टीना स्क्रैप पुलिस के हत्थे चढ़ा—कागज़ात न मिलने पर बड़ी कार्रवाई

अवैध कबाड़ परिवहन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 4380 किलो टीना स्क्रैप और माजदा वाहन सहित ₹16 लाख से अधिक का माल जब्त रायगढ़ : कोतरारोड पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक माजदा वाहन से भारी मात्रा में टीना स्क्रैप जब्त किया है। जब्त स्क्रैप और वाहन की कुल कीमत ₹16 लाख 05 हजार 120 रुपये है। थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कत्थई रंग की टाटा माजदा वाहन (क्रमांक CG 04 NQ 9652) में अवैध…

Read More

कण्ड्रजा में खून-खराबे जैसा बवाल: विवादित जमीन पर भिड़े दो गुट, तलवार, तोड़फोड़ और जान से मारने की धमकी—पुलिस ने की ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां

रायगढ़ : थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कण्ड्रजा विजयनगर (पटनापारा) में जमीन के स्वामित्व को लेकर दो पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद ने 10 नवंबर को हिंसक रूप ले लिया। भूमि खसरा क्रमांक 3571/2 रकबा 0.210 पर उमेश कुमार नट और बाबू सिंह उर्फ पप्पू नट के बीच विवाद के चलते दोनों ओर से एक-दूसरे पर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बाबू सिंह उर्फ पप्पू नट ने बताया कि वह 10 नवंबर को उक्त भूमि की…

Read More

बाइक चोरी गैंग धराया! गोहड़ीडीपा में चल रहा था सौदेबाज़ी का खेल—पुलिस की रेड में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद

रायगढ़ : तमनार पुलिस ने सक्रिय कार्रवाई करते हुए मोटरसायकल चोरी के मामले का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेजा है। जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक कमला पुसाम ठाकुर को मुखबिर से सूचना मिली कि गोहड़ीडीपा तमनार के पास कुछ युवक चोरी की मोटरसायकल बेचने के लिए ग्राहक…

Read More

जनजातिय गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने की प्रेस कांफ्रेंस : आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दिलाने का प्रयास है जनजातिय गौरव दिवस – गोमती साय

जनजातिय गौरव दिवस को लेकर भाजपा ने की प्रेस कांफ्रेंस : आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान दिलाने का प्रयास है जनजातिय गौरव दिवस – गोमती साय जशपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातिय समाज के उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मान और पहचान दिलाना चाहते हैं,जिनको अब तक इतिहास में सही स्थान नहीं मिला है। जनजातिय गौरव दिवस का आयोजन इसी की एक कड़ी है। गुरूवार को आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्थलगांव की विधायक और सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष गोमती साय ने कहा। उन्होने बताया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी…

Read More

15 नवम्बर से प्रदेश में धान खरीदी की पूरी तैयारी! मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश — किसानों की सुविधा होगी सर्वोपरि

प्रदेश में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर तैयारियां पूरी मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों में किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए धान के अवैध परिवहन एवं विक्रय के मामले में होगी कड़ी कार्रवाई रायपुर : राज्य में 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर सभी खरीदी केन्द्रों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों को धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसका विशेष…

Read More

आबकारी विभाग की सख्त चेतावनी: शराब दुकानों की नियमित जांच, अवैध कारोबारियों पर होगी कठोर कार्रवाई — सचिव आर. शंगीता ने दिए सख्त निर्देश

मदिरा दुकानों की सतत् जांच और मदिरा व अन्य मादक पदार्थों के अवैध कारोबार संलिप्त लोगों के विरूद्ध करें कठोर कार्रवाई रायपुर : आबकारी विभाग की सचिव सह आबकारी आयुक्त सुश्री आर. शंगीता ने आज नवा रायपुर स्थित कार्यालय में विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में सभी जिलों, उड़नदस्ता, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पाेरेशन लिमिटेड तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर सचिव सह आयुक्त ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित 12,500 करोड़ रूपए के राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु ठोस रणनीति अपनाने, दुकानवार समीक्षा…

Read More

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस — राज्यभर में होगा सांस्कृतिक उत्सव, योजनाओं का प्रदर्शन और जनकल्याणकारी शिविरों का आयोजन

प्रधानमंत्री के संबोधन का प्रसारण और मुख्यमंत्री के संदेश का होगा वाचन मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल रायपुर : छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवम्बर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में गरिमामय ढंग से मनायी जाएगी। इस अवसर पर जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजन के संबंध में सभी जिलों में व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। जिला मुख्यालयों में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री, मंत्रिगण, सांसद एवं विधायकगण मुख्य अतिथि…

Read More