अंबिकापुर का ‘गार्बेज कैफे’ और माओवाद उन्मूलन की मिसाल: प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ की नवाचार पहल को किया विशेष उल्लेख

प्लास्टिक कचरे के बदले भोजन देने वाली अनोखी पहल ‘गार्बेज कैफे’ को देशभर में मिली पहचान प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में कहा – नगर निगम अंबिकापुर के प्लास्टिक मुक्त संकल्प से बदली शहर की तस्वीर ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के नवाचारों और माओवाद उन्मूलन के संकल्प का उल्लेख प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात : मुख्यमंत्री श्री साय प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित इलाके में देशी श्वान की उपलब्धि का किया जिक्र – विस्फोटक का पता लगाकर की जवानों की सुरक्षा रायपुर : मन की बात’ कार्यक्रम…

Read More

जशपुर की ग्राम पंचायत कुनकुरी में रजत जयंती पर स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम : ग्रामीणों ने लिया स्वच्छ और स्वस्थ गांव बनाने का संकल्प

जशपुर : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अन्तर्गत रजत जयंती वर्ष 2025-26 के उपलक्ष्य में जिले के पत्थलगांव विकासखण्ड के ग्राम पंचायत कुनकुरी में आज स्वच्छता संकल्प कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वच्छता रैली, स्वच्छता श्रमदान, हाथ धुलाई कार्यक्रम एवं स्वच्छाग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती सरिता ठाकुर, ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती क्रांति सिदार, एसआरएलएम प्रतिनिधि श्री निरन एक्का, मनरेगा तकनीकी सहायक श्री नरेन्द्र नागेश्री, तथा उप सरपंच श्री अन्प्रेस एक्का विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्वच्छता रैली के माध्यम से…

Read More

जशपुर की हरियाली में बसा रानीदाह जलप्रपात : गिरते जल की धारा और रहस्यमयी लोककथा आपको तुरंत यात्रा करने के लिए आमंत्रित करती है!

जशपुर : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की हरी-भरी पहाड़ियों और घने साल के जंगलों के बीच बसी एक प्राकृतिक धरोहर है – रानीदाह जलप्रपात। जशपुर नगर से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित यह झरना न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए भी गर्व का प्रतीक माना जाता है। हर मौसम में मनमोहक दृश्य रानीदाह की यात्रा शुरू होती है खूबसूरत, हरियाली से ढकी सड़कों से। जैसे ही पर्यटक झरने तक पहुँचते हैं, सामने फैलती हरियाली, चट्टानों से गिरता दूधिया पानी और पक्षियों की…

Read More

कुनकुरी न्यायालय ने सुनाया सख्त फैसला : लूट, धमकी और हमले के आरोपी को दो वर्ष के कठोर कारावास की सजा

कपड़ा व्यापारी से चाकू की नोक पर लूट का मामला — कुनकुरी न्यायालय ने सुनाया फैसला, आरोपी रामवृक्ष पात्रे उर्फ चिड़रू दोषसिद्ध कुनकुरी, 26 सितंबर 2025 | विशेष रिपोर्ट | संपादक – सागर जोशी जशपुर जिले की कुनकुरी न्यायालय ने एक सनसनीखेज लूटकांड मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए आरोपी रामवृक्ष पात्रे उर्फ चिड़रू, निवासी ग्राम तुबा (थाना फरसाबहार), को विभिन्न धाराओं में कुल दो वर्ष का कठोर कारावास और ₹5000 अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री नरेंद्र कुमार तेंदुलकर की अदालत ने…

Read More

हाथ-पैर बांधकर जिंदा जलाई जा रही हैं बेटियाँ, अपराध बेलगाम — भाजपा सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद : सुरेंद्र वर्मा

रायपुर : प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि सरकार की अकर्मण्यता से पूरा प्रदेश अपराधगढ़ बन चुका है, बलौदाबाजार के ग्राम चरौटी की घटना इस सरकार के महिला सुरक्षा को लेकर किए जा रहे दावों की पोल खोलती है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि एक गरीब बेटी को हाथ पैर बांधकर जिंदा जला दिया गया,  उसके शरीर पर जगह जगह चोट के निशान हैं, अमानवीय यातनाएं देकर बेरहमी से हत्या की गई है।…

Read More

58 हजार पद खाली, स्वीकृति सिर्फ 5 हजार की — कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा, भाजपा ने युवाओं के सपनों से किया विश्वासघात

रायपुर : सरकार के वित्त विभाग ने सिर्फ 5 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए वित्तीय स्वीकृति दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में लगभग 58000 से अधिक शिक्षकों के पद खाली है। पूर्व शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने विधानसभा में घोषणा किया था कि 35000 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस वर्ष के बजट भाषण में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने घोषणा किया था कि बजट में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का वित्तीय प्रावधान है। मात्र 5 हजार…

Read More

मोदी की ‘गारंटी’ निकली खोखली! — प्रधानमंत्री आवास योजना में भाजपा सरकार की बड़ी नाकामी, सुशील आनंद शुक्ला का तीखा हमला

रायपुर : 18 लाख आवास देने का वादा कर सत्ता में आयी भाजपा चुनाव जीतने के बाद लोगों को आवास देने के मामले में भी लापरवाह बनी हुई है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि इसका प्रमाण इसी से मिल जाता है कि प्रधानमत्री शहरी आवास में केंद्र ने छत्तीसगढ़ के कोटे में 50 हजार आवास स्वीकृत किये थे तथा राज्य सरकार को पात्र हितग्राहियों के नाम भेजने को कहा लेकिन साय सरकार ने तय सीमा तक केवल 11 हजार ही हितग्राहियों का नाम…

Read More

नारायणपुर त्रासदी: एंबुलेंस न मिलने से गई पांच लोगों की जान — धनंजय सिंह ठाकुर ने ठोका आरोप, कहा ‘भाजपा सरकार की जानलेवा लापरवाही’

रायपुर : नारायणपुर में फूड प्वाइजनिंग से पांच लोगों की मौत और 30 लोगों की गंभीर रूप से बीमार होने के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही के चलते नारायणपुर अबूझमाड़ के डूंगा के गोट गांव में फूड प्वाइजनिंग से पांच मासूम लोगों की मौत हो गई और 30 लोग गंभीर रूप से बीमार हो गये। गांव के एक पारिवारिक समारोह में भोजन करने के बाद उनको उल्टी, दस्त, चक्कर आने लगी, लेकिन समय…

Read More

क्रिटिकॉन रायपुर-2025 में मुख्यमंत्री साय का ऐलान: छत्तीसगढ़ बनेगा हेल्थकेयर हब, नवा रायपुर में मेडिसिटी और फार्मा हब का निर्माण जारी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय क्रिटिकॉन रायपुर-2025 कॉन्फ्रेंस में हुए शामिल रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सस्ती और गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। वे आज राजधानी के नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल में आयोजित क्रिटिकल केयर पर आधारित राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस ‘क्रिटिकॉन रायपुर-2025’ में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि क्रिटिकॉन रायपुर-2025 चिकित्सा विज्ञान, विशेषकर क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता का मंच है। यह देश और विदेश के विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं को एक साथ लाकर इस…

Read More

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने किया कांग्रेस पर तीखा कटाक्ष: ‘छत्तीसगढ़ में नेताओं की सियासी हैसियत अब परिवार की परिक्रमा और चरण-वंदना से तय

प्रदेश प्रवक्ता ठोकने ने नईदिल्ली में हुई बैठक के बाद भी संगठन सृजन की कवायद में जुटे कांग्रेस नेतृत्व के किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँच पाने पर किया तीखा कटाक्ष रायपुर : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने ने कहा है कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के चयन के लिए गुरुवार को नईदिल्ली में हुई बैठक के बाद भी प्रदेश में संगठन सृजन की कवायद में जुटे कांग्रेस नेतृत्व का किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुँच पाना यह बताता है कि कांग्रेस में नेताओं की कुलजमा सियासी हैसियत…

Read More