घायल युवक का उच्च स्वास्थ्य उपचार हेतु जिंदल हॉस्पिटल किया गया है रेफर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल निर्देशन में फरसाबहार विकासखण्ड के सुंढरू में आयोजित छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल महोत्सव के दौरान कबड्डी खेलते हुए घायल हुए युवक समारू का एसडीएम, तहसीलदार की टीम द्वारा मौके पर जाकर घायल युवक के स्वास्थ्य की जानकारी ली गई। प्रशासनिक टीम द्वारा तत्काल युवक को तपकरा स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर उसे प्रारंभिक उपचार प्रदान किया गया। साथ ही उसे उच्च स्वास्थ्य उपचार देने हेतु रायगढ़ के जिंदल हॉस्पिटल रेफर किया…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
जशपुर जिला वर्षा अपडेट: जिले में 01 जून से अब 1134.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1134.8 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 17 अक्टूबर तक औसत वर्षा 1086.2 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 11.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1397.6 मिमी, मनोरा में 1115.3 मिमी, कुनकुरी में 1279.3 मिमी, दुलदुला में 1028.0 मिमी, फरसाबहार में 854.8 मिमी, बगीचा में 1283.6 मिमी, कांसाबेल में 976.9 मिमी, पत्थलगांव में 1107.4 मिमी…
Read Moreजशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत कुनकुरी विकासखंड के ग्राम कुडुकेला निवासी स्व. बसंत कुमार सिंह की मृत्यु 21 मई 2022 को आकाशीय बिजली गिरने से हो जाने के कारण मृतक के निकटतम वारिस मृतक की पत्नी श्रीमती मेनका सिंह हेतु 4 लाख एवं सन्ना तहसील के ग्राम तुरीकोना निवासी स्व. आयुष की मृत्यु आकाशीय गाज के कारण…
Read Moreजशपुर: कैम्पा मद में आबंटन प्राप्ति के साथ ही वन विभाग द्वारा भुगतान की कार्यवाही की जाएगी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर वनमंडलाधिकारी जशपुर ने मजदूरी भुगतान के लिए भटक रहे ग्रामीणों के संबंध में मिली शिकायत पर जानकारी देते हुए बताया कि विभाग द्वारा वन परिक्षेत्र सन्ना अंतर्गत कैम्पा मद से कार्य कराया गया है साथ ही इनका प्रमाणक वनमंडल कार्यलय में लंबित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कैम्पा मद में आबंटन अप्राप्त होने के कारण कराए गए कार्याे का भुगतान नहीं हो पाया है। इस संबंध में बजट आंबटन हेतु विभाग द्वारा शासन को पत्र प्रेषित किया गया है। आबंटन प्राप्ति के साथ ही विभाग द्वारा…
Read Moreजशपुर: आबकारी विभाग द्वारा लोदाम के भंडारटोली में अवैध शराब किया गया जब्त
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में 14 अक्टूबर 2022 को आबकारी वृत्त जशपुर द्वारा विकासखण्ड जशपुर के भंडार टोली चौकी लोदाम स्थित एक मकान की विधिवत तलाशी लेकर कुल 36.475 लीटर अन्य प्रान्त झारखंड की लेबल लगी शराब जब्त किया है। जिसमें रॉयल स्टेज व्हिस्की मात्रा 23.100 लीटर, स्टर्लिग रिजर्व मात्रा 3.375 लीटर, 20 नग गॉडफादर केन बियर मात्रा 10 लीटर शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक…
Read Moreजशपुर: बगडोल के दीपक को फूड पाइजनिंग की शिकायत के संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा की गई जांच
मयंक डेली नीड्स एवं संदीप किराना स्टोर के सोन पापड़ी का नमूना संग्रहण कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला को किया गया है प्रेषित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर खाद्य सुरक्षा अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने बगीचा विकासखण्ड के ग्राम बगडोल के निवासी दीपक राम आत्मज हीरा साय को फूड पाइजनिंग की शिकायत के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि उक्त शिकायत की पूरी जांच एवं पीड़ित का बयान दर्ज किया गया है। जिसके अनुसार दीपक 14 अक्टूबर 2022 की शाम को बगीचा बस स्टैंड के समीप स्थित सिंह…
Read Moreबिलासपुर रेलवे स्टेशन की समय-सारणी में आंशिक परिवर्तन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर बिलासपुर स्टेशन की समय सारणी में अंशिक परिवर्तन किया जा रहा हैं । गाडियों के परिचालन में प्रस्थान से आगमन तक के समय में गति बढाते हुये कई घंटो की परिचालन समय की बचत होती है । इसी प्रकार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर स्टेशन की अप एवं डाउन गाड़ियों की दिनांक 25 अक्टूबर, 2022 से रेलवे समय-सारणी में अंशिक परिवर्तन किया जा रहा है । अन्य स्टेशनों में समय सारणी यथावत रहेगी । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की अप दिशा एवं डाउन दिशा की…
Read Moreरेलवे सुरक्षा बल के ऑपरेशन अमानत के अंतर्गत ट्रेन मे छूटे रुपये के बैग को यात्री तक पहुंचाया
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर दिनांक 12 अक्टूबर, 2022 को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर के बल अधिकारी सहायक उप निरीक्षक बी. बहादुर के गश्त के दौरान एक यात्री नाम चेतन अग्रवाल, निवासी दलदल सिवनी रायपुर के द्वारा बताया गया कि वह गाड़ी क्रमांक 18242 से अम्बिकापुर से रायपुर तक यात्रा कर रहे थे, यात्रा पूर्ण होने पर वे रायपुर स्टेशन मे उतरने जल्दबाज़ी मे अपना एक छोटा बैग जिसमे कि रुपए 1,58,330/- नगद राशि थी, कोच नंबर ए/1 मे भूल गए है । कार्यरत अधिकारी सहायक उप निरीक्षक बी. बहादुर…
Read Moreप्रदेश में अब 33 जिले, 108 अनुविभाग और 227 तहसील, छह नये जिले, 19 अनुविभाग और 77 तहसील की मिली ऐतिहासिक सौगात
छत्तीसगढ़ में पौने चार साल: प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण का जुड़ा नया अध्याय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ में पिछले पौने चार साल में प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण का एक नया अध्याय जुड़ गया है। राज्य में नवगठित जिलों से विकास की नई रोशनी आएगी। लोगों तक विकास के लिए तैयार की गई योजनाओं का लाभ उन तक पहुंचेगा । प्रशासनिक विकेन्द्रीकरण जनआकांक्षाओं की पूर्ति के साथ-साथ पिछड़े और अविकसित क्षेत्र को भी विकास की बराबरी में आने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने राज्य में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और अधिक मजबूत…
Read Moreजी.पी.एफ. पासबुक का होगा ऑनलाइन संधारण, ॠणात्मक शेष के निराकरण के लिए अंबिकापुर और बिलासपुर में शिविर का आयोजन, समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्प डेस्क प्रारंभ
कोष, लेखा एवं पेंशन संचालनालय ने आहरण-संवितरण अधिकारियों को जारी किए निर्देश जी.पी.एफ. में ॠणात्मक शेष के निराकरण के लिए 7 नवम्बर से 11 नवम्बर तक अंबिकापुर और बिलासपुर में शिविर का आयोजन जी.पी.एफ. से संबंधित समस्याओं के निराकरण के लिए हेल्प डेस्क शुरू समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर राज्य शासन के कोष, लेखा एवं पेंशन संचालनालय द्वारा प्रदेश के 29 कोषालयों के अंतर्गत 4296 आहरण-संवितरण अधिकारियों को दो माह में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों के जी.पी.एफ. पासबुक को अपडेट कर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से जी.पी.एफ./जी.आई.एस./एफ.बी.एफ. की एन्ट्री तथा पार्ट फाइनल या अग्रिम आदि…
Read More