जशपुर: आबकारी विभाग द्वारा लोदाम के भंडारटोली में अवैध शराब किया गया जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में 14 अक्टूबर 2022 को आबकारी वृत्त जशपुर द्वारा विकासखण्ड जशपुर के  भंडार टोली चौकी लोदाम स्थित एक मकान की विधिवत तलाशी लेकर कुल 36.475 लीटर अन्य प्रान्त झारखंड की लेबल लगी शराब जब्त किया है। जिसमें रॉयल स्टेज व्हिस्की मात्रा 23.100 लीटर, स्टर्लिग रिजर्व मात्रा 3.375 लीटर, 20 नग गॉडफादर केन बियर मात्रा 10 लीटर शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में जिला आबकारी अधिकारी सहित पूरी टीम का सक्रिय योगदान रहा।

Related posts