समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 746.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 01 सितम्बर तक औसत वर्षा 824.6 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 8.4 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 883.2 मिमी, मनोरा में 698.9 मिमी, कुनकुरी में 837.2 मिमी, दुलदुला में 696.1 मिमी, फरसाबहार में 605.3 मिमी, बगीचा में 761.5 मिमी, कांसाबेल में 685.1 मिमी, पत्थलगांव में 727.6 मिमी…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
जशपुर जिला अन्तर्गत जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु 8 लाख की राशि स्वीकृत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने प्राकृतिक आपदा में हुए जनहानि के दो मामलों में प्रभावित परिजन हेतु आरबीसी 6-4 के तहत् 8 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिसके अंतर्गत जशपुर विकासखंड के ग्राम ईचकेला निवासी स्व. सियामुनी की मृत्यु 13 जनवरी 2016 को तालाब के पानी में डूबने से हो जाने के कारण मृतिका के निकटतम वारिस मृतिका की पुत्री जसमनी हेतु 4 लाख एवं बगीचा विकासखंड के ग्राम भीतघरा निवासी स्व. अनूप कुमार बनवासी की मृत्यु कुंए के पानी में…
Read Moreदुलदुला के कोरना गौठान में समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने हेतु दिया गया प्रशिक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव के दिशा निर्देश में आज दुलदुला विकासखंड के कोरना गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं को कृषि विभाग द्वारा वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि का प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जनपद सीईओ दुलदुला श्री बजरंग वर्मा, समूह की महिलाएं सहित कृषि विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। प्रशिक्षण में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा समूह की महिलाओं को वेस्ट डीकंपोजर बनाने की विधि की पूरी जानकारी देते हुए उससे होने वाले फायदों के…
Read Moreसीएचसी दुलदुला में नेत्रदान पखवाड़ा के अन्तर्गत कार्यशाला का हुआ आयोजन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में विगत दिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुलदुला में 37वां नेत्रदान पखवाड़ा के अंतर्गत कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष दुलदुला श्रीमती चन्द्रप्रभा भगत, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० आर.टोप्पो, नेत्र सर्जन एवं नोडल अधिकारी जिला अंधत्व निवारण समिति जशपुर डॉ० श्रीमति सी.पी.एक्का, खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ० शोभा मिंज सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, चिकित्सा अधिकारी- कर्मचारी तथा विभिन्न स्कूलों से छात्र-छात्राएँ उपस्थित थे। कार्यशाला में डॉ० श्रीमती एक्का द्वारा नेत्र में होने वाली विभिन्न प्रकार…
Read Moreमहंगाई भत्ते और गृह भाड़ा भत्ता को लेकर कर्मचारियों अधिकारियों ने कुनकुरी नगर में निकाली न्याय महारैली
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/कुनकुरी कुनकुरी में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने आज केंद्र के समान 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान के अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की मौलिक मांग को लेकर चल रहे प्रांतव्यापी आंदोलन के ग्यारहवें दिन पूरे नगर में न्याय महारैली एवं तीन प्रमुख स्थानों कुंती लॉज तिराहा,बस स्टैंड एवं जयस्तंभ चौक पर नुक्कड़ सभा के माध्यम से अपनी जायज मांगों को आम नागरिकों तक एवं जन प्रतिनिधियों तथा शासन के सूत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया। प्रमुख वक्ता के रूप में वाइ आर कैवर्त,के शांडिल्य, भोगसिंह खुटे,…
Read Moreसंसदीय सचिव यू. डी. मिंज का दुलदुला में हुआ भव्य स्वागत
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव एवं क्षेत्रीय विधायक यू. डी. मिंज आज युवा मजदूर कांग्रेस के संगठन विस्तार शपथ ग्रहण कार्यक्रम में दुलदुला पहुँचे जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया. युवा मजदूर कांग्रेस के संगठन विस्तार शपथ ग्रहण कार्यक्रम में संसदीय सचिव एवं कुनकुरी विधायक यू. डी. मिंज के द्वारा नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण किया गया.दुलदुला के सोकोडीपा कौशल विकास भवन में दोपहर में आयोजित कार्यक्रम में सूरज चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द साय,दुलदुला कांग्रेस के सभी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, कार्यकर्त्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए
Read Moreसेटिरिंग प्लेट एवं राड़ चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
थाना कटघोरा जिला कोरबा में अपराध क्र – 310/22 धारा – 379,34 भादवि दर्ज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा अभिषेक वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा ईश्वर त्रिवेद्वी के मार्गदर्शन में लगातार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के निर्देश पर थाना प्रभारी अश्वनी राठौर के द्वारा चोरी संबंधी अपराध पर कार्यवाही करते हुए दिनांक 31.08.2022 को राल के Rmn कम्पनी के साइट में चोरी को गम्भीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही करते हुए उनके साइट से रात्रि में है 38 नग सेटरिंग प्लेट एवं…
Read Moreविधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी का चारागाह बन गया है : छत्तीसगढ़ की जनता को छोड़, रिजॉर्ट के विधायकों को शराब परोसने में व्यस्त मुख्यमंत्री जी
पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि झारखंड की बहन बेटियों को न्याय की जरूरत, यहाँ विधायक शराब पार्टी में व्यस्त समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर झारखंड की सोरेन सरकार खतरे के निशान से ऊपर तक जाती हुई नज़र आ रही हैं। पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी कुर्सी बचाने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। एक तरफ अभी तक साफ नहीं हो पा रहा है कि हेमंत की सीएम कुर्सी जायेगी या बचेगी? दूसरी तरफ इसी असमंजस के कारण विधायकों के टूटने का खतरा भी…
Read Moreकलेक्टर एवं एसपी ने नये जिले के शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, राजनांदगांव मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नवगठित जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई के शुभारंभ अवसर पर खैरागढ़ आगमन के मद्देनजर कलेक्टर श्री डोमन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल ठाकुर ने आज वहां की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। कलेक्टर श्री सिंह ने मंच एवं अतिथियों तथा नागरिकों की बैठक व्यवस्था एवं तैयारियों का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने बेरिकेटिंग, सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया तथा इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर एवं एसपी ने हेलीपेड का भी मुआयना किया। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को कार्यक्रम की तैयारी के…
Read Moreकृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ‘मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ’ कार्यक्रम का करेंगे प्रदेशव्यापी शुभारंभ
खरीफ के बीमित किसानों को पॉलिसी का वितरण किया जाएगा समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनांतर्गत शुरू हुए ‘मेरी पॉलिसी-मेरे हाथ’ कार्यक्रम का कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 01 सितम्बर 2022 को प्रदेशव्यापी शुभारंभ करेंगे। इस दौरान प्रदेश में खरीफ फसलों के बीमित किसानों को पॉलिसी का वितरण किया जाएगा। सितम्बर माह में शत-प्रतिशत किसानों को पॉलिसी का वितरण करना सुनिश्चित किया गया है। गौरतलब है कि खरीफ सीजन 2022 में राज्य के लगभग 13 लाख 95 हजार 369 किसानों ने…
Read More