समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनकुरी विकासखण्ड के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नारायणपुर में 17 मई 2022 को प्रातः 10 बजे से दिव्यांगों के लिये दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाये जाने के लिए षिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में खण्ड चिकित्सा अधिकारी कुनकुरी के द्वारा कुनकुरी विकासखण्ड के अतिरिक्त अन्य विकासखण्डों के दिव्यांगों का भी प्रमाण पत्र बनाया जाएगा है। शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने का उद्देष्य है।
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
16 मई को भाजपा का जेल भरो आंदोलन : तैयारियों के लिए भाजपा कार्यालय में बैठक सम्पन्न
राहुल गांधी कहते हैं कि देश में आंदोलन करने के लिए क्या अनुमति लेने की जरूरत पड़ेगी? लगता है उन्होंने भूपेश बघेल का काला कानून नही पढ़ा – बृजमोहन अग्रवाल डरी हुई सरकार अपने विरुद्ध होने वाले आंदोलन को कुचलने के लिए कुप्रयास कर रही है – बृजमोहन अग्रवाल कार्यकर्ता, भाजपा का ब्रह्मास्त्र है अब समय आ गया है उनके संधान का- खूबचंद पारख शहर के 4 स्थानों से मुख्यमंत्री निवास घेरने निकलेगी भाजपा- श्रीचन्द सुन्दरानी समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस सरकार द्वारा जन आंदोलन को कुचलने के लिए लाए…
Read Moreभूपेश बघेल और सिंहदेव को ढूंढ रहे हैं छले गए अनियमित कर्मचारी – नलिनीश ठोकने
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी नलिनीश ठोकने ने संविदा कर्मचारियों द्वारा खाली थाली के साथ सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि कांग्रेस द्वारा छले गए अनियमित कर्मचारी भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव को ढूंढ रहे हैं। कांग्रेस जनघोषणा समिति के कर्ताधर्ता रहे सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की हैसियत से बघेल ने राहुल गांधी के साथ बड़े बड़े होर्डिंग्स लगाकर अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने का वादा किया था, जो अन्य तमाम वादों की तरह झांसा निकला। सिंहदेव का…
Read Moreअडानी को हसदेव देकर भूपेश ने राहुल की चिंता घटाई – विष्णुदेव
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने राजस्थान में आयोजित कांग्रेस के चिंतन शिविर को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि भूपेश बघेल ने हसदेव उद्योगपति अडानी को देकर राहुल गांधी और सोनिया गांधी की चिंता घटा दी है। राहुल सोनिया अपने चिन्तामोचक होनहार मुख्यमंत्री बघेल के इस हुनर से काफी प्रसन्न हैं। दरअसल कांग्रेस की चिंता देश भर में उसकी जर्जर हालत को लेकर नहीं है। उसकी मूल चिंता यह है कि कैसे उद्योगपतियों को उपकृत कर फंड बटोरा…
Read Moreवर्मी कंपोस्ट की बाध्यता समाप्त करें सरकार, भाजपा किसान मोर्चा ने आज प्रदेश भर में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार के विगत साढे 3 वर्षों के कार्यकाल में लगातार किसान विरोधी कार्य किया जा रहा है प्रदेशभर के किसान विभिन्न समस्याओं को लेकर परेशान हैं हालात यह है कि प्रदेश के अंदर सैकड़ों किसान आत्महत्या कर चुके हैं। प्रदेश के किसान खेती किसानी के कार्य में जुटने लग गए हैं वहीं राज्य सरकार द्वारा किसानों को प्रति एकड़ 3 बोरी वर्मी कंपोस्ट खरीदने को बाध्य कर दिया गया है जो कि सरकार की तानाशाही है भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल…
Read Moreकानन पेंडारी में आंधी से गिरा बिजली का 90 फीट ऊंचा टावर, युद्धस्तर पर सुधार कार्य में जुटे अफसर, 132 केवी टावर गिरने से 70 गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर शुक्रवार शाम को आंधी तूफान से बिलासपुर के कानन पेंडारी में बिजली का 90 फीट ऊंचा ईएचटी (अतिउच्चदाब) टावर गिर गया, इससे रतनपुर,कोटा क्षेत्र समेत लगभग 70 गांवों में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बिजली विभाग का अमला तुंरत मौके पर पहुंचकर विद्युत सुधार में जुट गया है। वैकल्पिक व्यवस्था करके कुछ क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। बिलासपुर के चकरभाठा से कोटा तक 132 किलोवोल्ट की हाईटेंशन लाइन जाती है। आज शाम आए चक्रवात के कारण इसका एक टावर गिर…
Read Moreडिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक का पदभार संभाला मनोज खरे ने
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के नए प्रबंध निदेशक मनोज खरे नियुक्त किये गए हैं। राज्य शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आज शाम को उन्होंने प्रबंध निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया। ऊर्जा विभाग से जारी आदेश के अनुसार में उनकी नियुक्ति आगामी एक वर्ष तक या आगामी आदेश पर्यंत तक की गई है। श्री खरे वर्तमान में छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर होल्डिंग कंपनी में कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत हैं। श्री खरे ने राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त…
Read Moreभाजपा नेताओं को भेंट मुलाकात का मतलब ही नहीं मालूम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता को सूचना देकर भेंट मुलाकात कर रहे हैं रमन सिंह तो जनता से भागते थे – धनंजय सिंह ठाकुर
समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर भाजपा के द्वारा भेंट मुलाकात को प्रायोजित बताने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं को तो भेंट मुलाकात का मतलब ही नहीं मालूम है। पूर्व भाजपा सरकार के दौरान तो रमन सिंह और उनका मंत्रिमंडल चोरी छिपे पहुँचते थे, उनके वापस जाने के बाद जनता को पता चलता था कि रमन सिंह आये थे। रमन सिंह जब विकास यात्रा करते थे तो जनता उन तक पहुंच ही नहीं पाती थी उनके ब्लेक कैट कमांडो जनता को…
Read Moreहेलीकॉप्टर दुर्घटना पर रमन, धरमलाल की बयानबाजी स्तरहीन, सवाल तो इस हेलीकॉप्टर की खरीदी के समय भी उठा था – सुशील आनंद शुक्ला
दुर्घटना पर राजनीति भाजपा का स्तरहीन रवैया समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर राज्य सरकार के अगुस्ता हेलीकॉप्टर के क्रैश होने और इस दुर्घटना में दो पायलटों का निधन दुखद और अपूरणीय क्षति है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी दोनों ही पायलटो के निधन पर गहरी संवेदना प्रकट करती है। पूरी पार्टी और सरकार मृतक पायलटों के परिजनों के साथ खड़ी है, दोनों ही पायलटों को विनम्र श्रद्धांजली। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि यह दुर्भाग्यजनक है…
Read Moreडॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में महिलाओं में कैंसर से बचाव एवं रजोनिवृत्ति संबंधी समस्याओं पर दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन का आयोजन
रायपुर में 14 एवं 15 मई को होटल बेबीलोन कैपिटल में जुटेंगे देशभर के चिकित्सक समदर्शी न्यूज ब्यूरो, रायपुर महिलाओं के उत्तम स्वास्थ्य एवं बेहतर जीवन की दिशा में हो रहे कार्य एवं अनुसन्धान तथा उपचार के बारे में विस्तृत चर्चा के लिए रायपुर मीनोपॉज सोसाइटी द्वारा दिनांक 14 एवं 15 मई को होटल बेबीलोन कैपिटल में दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर के सम्मलेन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समस्त छत्तीसगढ़ एवं देश भर के अन्य राज्यों के विशेषज्ञ भाग लेंगे एवं अपने विचार प्रस्तुत करेंगे । इस आयोजन…
Read More