कुनकुरी : मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को संगम स्नान से रोके जाने की घटना को लेकर जशपुर जिले की राजनीति में उबाल आ गया है। नगर पंचायत सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता विनयशील ने भाजपा एवं उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखे और गंभीर आरोप लगाते हुए इसे न केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान, बल्कि संविधान प्रदत्त अधिकारों पर सीधा प्रहार बताया। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेसी नेता विनयशील ने आज नगर पंचायत के सभाकक्ष में एक…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर जशपुर को बड़ी उपलब्धि, निर्वाचन में तकनीक के प्रभावी उपयोग के लिए राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला घोषित, कलेक्टर रोहित व्यास होंगे सम्मानित
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 पर जशपुर को राज्य स्तरीय सम्मान कलेक्टर रोहित व्यास होंगे सम्मानित निर्वाचन में तकनीक के प्रभावी उपयोग से जशपुर बना श्रेष्ठ निर्वाचन जिला जशपुर : लोकतांत्रिक व्यवस्था को सशक्त बनाने और मतदाता सहभागिता को नई ऊँचाई देने की दिशा में जशपुर जिले ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 के अवसर पर जशपुर जिले का चयन “निर्वाचन में तकनीक का प्रभावी उपयोग” श्रेणी के अंतर्गत राज्य स्तरीय सर्वश्रेष्ठ निर्वाचन जिला पुरस्कार के लिए किया गया…
Read Moreकांसाबेल में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के दौरे की तैयारियाँ तेज, प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड पर, कलेक्टर-एसएसपी ने हेलीपैड व कार्यक्रम स्थलों का किया निरीक्षण
जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आगामी दिनों में जशपुर जिले के कांसाबेल प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री क्षेत्र में आयोजित स्थानीय कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा तैयारियाँ तेज कर दी गई हैं, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह ने कार्यक्रम स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का बारीकी…
Read Moreसफलता की कहानी: जशपुर के सीमांत किसान कीना राम ने कम लागत में की गेहूं की खेती, कृषि विभाग की योजना से बढ़ी पैदावार और आमदनी, खरीफ के साथ रबी से मिला अतिरिक्त मुनाफा
सफलता की कहानी : गेहूं की पैदावार कम लागत में ज्यादा मुनाफा जशपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों को कृषि विभाग के योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। विभाग द्वारा कृषकों को उचित मार्गदर्शन और खरीफ के साथ-साथ रबी फसल की खेती से लाभान्वित होने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि किसानों को अच्छी आमदनी मिल सके। मनोरा विकासखण्ड ग्राम सोगड़ा निवासी कीना राम खरीफ फसल के साथ-साथ रबी फसल की खेती करके अतिरिक्त लाभ ले रहे हैं। कृषक श्री कीना…
Read Moreकुआं में डूबने से हुई मौत के मामले में परिजनों को राहत, जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास ने ग्राम पाकरटोली निवासी मृतक की पत्नी को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत
जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम पाकरटोली निवासी स्व. रामसाय का कुआं के पानी में डूबने से 18 अप्रैल 2025 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पत्नी सोमारी बाई हेतु 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
Read Moreछत्तीसगढ़ में 29, 30 और 31 जनवरी को राज्य स्तरीय रोजगार मेला, जशपुर जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी को रायपुर के सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज में, 15 हजार से अधिक पदों पर होगा चयन
राज्य स्तरीय रोजगार मेला 29, 30 एवं 31 जनवरी को जशपुर जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में जशपुर : जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के द्वारा 29, 30 एवं 31 जनवरी 2026 को शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय सेजबहार रायपुर में ʺराज्य स्तरीय रोजगार मेलाʺ का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें निजी क्षेत्र के तकनीकी एवं गैर तकनीकी लगभग 15000 पदों में चयन हेतु साक्षात्कार लिया जायेगा। राज्य स्तरीय रोजगार मेला हेतु जशपुर…
Read Moreकुनकुरी में धान खरीदी को लेकर सियासी घमासान तेज, नगर पंचायत अध्यक्ष विनयशील ने भाजपा सरकार पर लगाए संगठित भ्रष्टाचार और किसान विरोधी नीतियों के गंभीर आरोप, सड़क से न्यायालय तक लड़ाई का ऐलान….देखें पूरा विडिओ…!!
कुनकुरी : धान खरीदी को लेकर प्रदेश सहित जशपुर जिले की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है। किसानों के हितों के नाम पर सत्ता में आई भाजपा सरकार पर अब सीधे भ्रष्टाचार और किसान विरोधी नीतियों के गंभीर आरोप लगने लगे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता विनयशील ने नगर पंचायत सभाकक्ष में आयोजित प्रेस वार्ता के माध्यम से सरकार की धान खरीदी व्यवस्था पर सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने इसे केवल अव्यवस्था नहीं, बल्कि संगठित भ्रष्टाचार करार देते हुए किसानों के हक की लड़ाई को सड़क…
Read Moreबलौदा बाजार के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 6 श्रमिकों की दर्दनाक मौत, 5 गंभीर घायल — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जताया गहरा शोक, उच्चस्तरीय जांच के निर्देश
रायपुर : बलौदा बाजार जिले के बकुलाही स्थित स्पंज आयरन फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट की घटना को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक बताया है। इस दर्दनाक हादसे में 6 श्रमिकों की असमय मृत्यु हो गई, जबकि 5 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर एवं उच्च स्तरीय उपचार के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस कठिन…
Read Moreसड़क सुरक्षा के लिए पुलिस मितान बनेंगे जनता और पुलिस के बीच मजबूत सेतु: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुलिस मितान सम्मेलन में एप लॉन्च कर 4500 हेलमेट व फर्स्ट एड किट वितरित की
रोड सेफ्टी जागरूकता में पुलिस मितान निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पुलिस मितान सम्मेलन में हुए शामिल रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित शांति सरोवर में आयोजित पुलिस मितान सम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रोड सेफ्टी जागरूकता में पुलिस मितान अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। पुलिस मितान नागरिकों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करने के साथ-साथ गांवों एवं मोहल्लों में पुलिस के रिस्पॉन्स टाइम को भी बेहतर…
Read Moreबुलडोजर से कानून व्यवस्था की विफलता ढकने की कोशिश: बलात्कार जैसे जघन्य अपराध पर नियंत्रण में नाकाम भाजपा सरकार दिखावटी कार्रवाई से अपनी नाकामी छुपा रही — सुशील आनंद शुक्ला
रायपुर : सरकार अपनी विफलता को छिपाने आरोपी के घर बुलडोजर चला रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बलात्कार के आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाया जाना इस बात का प्रतीक है कि सरकार कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रही है। उसे अपराधियों पर नियंत्रण के लिये संविधानेत्तर उपायों का सहारा लेना पड़ रहा है। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है। अपराधिक घटनाओं को रोक पाने में सरकार असफल साबित हो…
Read More