आबकारी विभाग जशपुर द्वारा कदमटोली व गम्हरिया में अवैध शराब किया गया जब्त

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल के मार्गदर्शन एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशन में 03 नवम्बर 2022 को आबकारी वृत्त जशपुर द्वारा विकासखण्ड दुलदुला के ग्राम खुटीटोली स्थित एक किराना दुकान की विधिवत तलाशी लेकर दुकान के काउंटर से 13.500 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही किया जा रहा है। उक्त कार्यवाही में जिला आबकारी अधिकारी सहित पूरी टीम का सक्रिय योगदान रहा।

Read More

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा में गैर शिक्षकीय पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु दस्तावेज सत्यापन 13 एवं 14 नवम्बर को

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय बगीचा में गैर शिक्षकीय पद भृत्य एवं चौकीदार के पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन 13 एवं 14 नवम्बर को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय जशपुर में  की जायेगी। इनमें भृत्य पद पर संविदा नियुक्ति हेतु सरल क्रमांक 1 से 350 तक 13 नवम्बर को एवं सरल क्रमांक 351 से 663 तक 14 नवम्बर दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा। इसी प्रकार चौकीदार पद पर संविदा नियुक्ति हेतु सरल क्रमांक 1 से…

Read More

कलेक्टर ने जशपुर जनपद सीईओ को गोठान का नियमित निरीक्षण करने के दिए निर्देश

स्व सहायता समूह की महिलाओं को गोठान में मशरूम उत्पादन के लिए प्रोत्साहित किया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ.रवि मित्तल ने आज जशपुर विकासखंड के सारूडीह, बालाछापर और घोलेंग गोठान का निरीक्षण किया और स्व सहायता समूह की महिलाओं से वर्मी कम्पोस्ट खाद की प्रगति और आजीविका मूलक गतिविधियों की जानकारी ली। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव और अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।  कलेक्टर ने महिलाओं को मशरूम उत्पादन करने के लिए भी प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि मुर्गी पालन और बकरी पालन के साथ मशरूम…

Read More

जशपुर कलेक्टर ने मनोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और हाट-बाजार का किया निरीक्षण

बाजार के बीच में क्लिनिक लगाकर ज्यादा से ज्यादा लोगों को योजना का लाभ देने के लिए कहा मनोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में साफ-सफाई एवं सामग्रियों को सुव्यस्थित नहीं रखने पर बीपीएम को नोटिस जारी करने के निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने आज मनोरा विकास खण्ड के हाट बाजार क्लिनिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। डाक्टरों से हाट बाजार में कितने मरीजों का इलाज किया जा रहा है इसकी जानकारी ली। सप्ताह में लगने वाले हाट बाजार में 200 मरीजों…

Read More

जशपुर जिले के सुलेसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर मरीजों का किया गया उपचार

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में विगत दिवस विकासखंड बगीचा के दूरस्थ वनांचल सुलेसा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर आमजनों को स्वास्थ्य उपचार प्रदान किया गया है। शिविर में मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. सुरभी जैन सहित बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के विशेषज्ञ चिकित्सकों  ने अपनी सेवाएं दी। शिविर में सर्दी, बुखार, पेट दर्द, बदन दर्द सहित सभी प्रकार के रोगों के मरीजों का निःशुल्क जांच कर उन्हें दवाइयां प्रदान की गई। साथ ही उनमें साफ-सफाई एवं रोगों से बचाव…

Read More

जिला प्रशासन जशपुर के प्रयास से वनग्राम सरकरा व विदुरपुर के वन अधिकार पत्रकधारी विक्रय कर सकेंगे धान

वनअधिकारी पत्रक धारी किसानों धान विक्रय हेतु शिविर लगाकर किया जा रहा पंजीयन वनग्राम सरकरा के सभी निवासियों ने कलेक्टर से बात कर व्यक्त की अपनी प्रसन्नता धान विक्रय हेतु पंजीयन कराने के लिए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को दिया धन्यवाद समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देशन में फरसाबहार विकासखंड के वनग्राम सरकरा एवं विदुरपुर में वन अधिकार पत्रक धारी कृषकों का धान विक्रय हेतु पंजीयन कार्य किया जा रहा है।  तहसीलदार फरसाबहार द्वारा उक्त ग्रामों में शिविर आयोजित कर सभी निवासियों का वन अधिकार…

Read More

श्रम विभाग जशपुर के अंतर्गत् पंजीकृत 85 श्रमिक हितग्राहियों को 20 लाख 20 हजार रूपए की राशि का लाभ दिया गया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मागर्दशन में श्रम विभाग के अंतर्गत् छत्तीसढ़ असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल में पंजीकृत कुल 81 महिला श्रमिकों को प्रसूति सहायता योजना के तहत् 20 हजार के मान से 16 लाख 20 हजार तथा असंगठित कर्मकार मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना के तहत् कुल 04 श्रमिको के मृत्यु उपरान्त उनके उत्तराधिकारियों को 1 लाख के मान से 4 लाख राशि दी गई है। कुल 85 श्रमिक हितग्राहियों को 20 लाख 20 हजार रूपए की स्वीकृति कर लाभान्वित किया गया है।

Read More

जशपुर जिले के आंगनबाड़ी केन्द्र पमशाला को मॉडल केन्द्र के रूप में किया गया है विकसित, केन्द्र में पोषण वाटिका भी विकसित की गई

वाटिका के हरी साग-सब्जियों को गर्भ भोजन में शामिल कर परोसा जा रहा जिले में पोषण अभियान अंतर्गत 2800 से भी ज्यादा पोषण वाटिका किये गये हैं विकसित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल दिशा-निर्देश एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गर्दशन में पोषण अभियान अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों, कार्यकर्ता, सहायिका के घरों एवं हितग्राहियों के घरों में पोषण वाटिका निर्माण कराया जाना है। जिले में पोषण अभियान के प्रारंभ से अभी तक आंगनबाड़ी केन्द्रों में 2800 पोषण वाटिका विकसित किया गया है। पोषण वाटिकाओं…

Read More

जशपुर में कुमार दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को भव्य बनाने भाजपा मण्डल कुनकुरी की बैठक सम्पन्न, जनप्रतिनिधि पीला चावल देकर कर रहे निमंत्रित

14 नवंबर का दिन जशपुर के इतिहास में अमर करना है – विष्णुदेव साय समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कुनकुरी आगामी 14 नवम्बर को जशपुर मुख्यालय में पूर्व केंद्रीय मंत्री हिन्दू कुल तिलक जशपुर के माटी पुत्र स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव की आदम कद प्रतिमा का अनावरण राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत द्वारा किया जाना है। संघ प्रमुख मोहन भागवत का इसी कार्य के लिये प्रमुख रूप से जशपुर आगमन हो रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु भाजपा मण्डल कुनकुरी शहर एवं ग्रामीण की सामूहिक बैठक…

Read More

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की नवपदस्थ कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम ने किया पदभार ग्रहण, छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर संभाला कामकाज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, सारंगढ़-बिलाईगढ़ सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की नवपदस्थ कलेक्टर डॉ फरिहा आलम ने आज जिला मुख्यालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवृतमान कलेक्टर श्री डी.राहुल वेंकट से प्रभार लिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा भी उपस्थित रहे। डॉ.फरिहा आलम 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे सीईओ जिला पंचायत जांजगीर-चांपा के पद पर पदस्थ थी। कलेक्टर डॉ.फरिहा आलम ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कामकाज संभाला। जिसके पश्चात उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन में संचालित विभागों का निरीक्षण…

Read More