समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 817.1 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 12 वर्षों की तुलना में 10 सितम्बर तक औसत वर्षा 910.8 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 15.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 961.9 मिमी, मनोरा में 778.3 मिमी, कुनकुरी में 884.1 मिमी, दुलदुला में 770.9 मिमी, फरसाबहार में 650.0 मिमी, बगीचा में 851.2 मिमी, कांसाबेल में 714.9 मिमी, पत्थलगांव में 839.6 मिमी…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
कुनकुरी में अभियान चलाकर लगाया जा रहा बूस्टर डोज
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में जिले में अभियान चलाकर लोगों को बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर पंचायत कुनकुरी में अभियान चलाकर वृहद स्तर पर कोविड टीकाकरण का बूस्टर डोज लगाया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग, नगर पंचायत एवं राजीव युवा मितान क्लब की टीम द्वारा विशेष तैयारी की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्डो में शिविर का आयोजन किया गया है साथ ही मोबाईल मेडिकल टीम द्वारा सार्वजनिक स्थानों, चौक-चौराहों सहित दूरस्थ क्षेत्रों…
Read Moreजशपुर जिला में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का किया गया आयोजन : आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूली बच्चों को कृमि नाशक दवा और पोषण आहार के बारे में दी गई जानकारी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि जिला जशपुर में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया और आंगनबाड़ी केंद्र और स्कूली बच्चों को कृमि नाशक दवा खिलाया गया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं शासकीय विद्यालयों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालयों, नवोदय विद्यालयों, मदरसों, निजी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 01 से 19 वर्षीय बच्चों किशोर किशोरियों को कृमि नाशक दवा एलबेंडाजॉल 400 मिग्रा का…
Read Moreओडिशा से तस्करी कर छत्तीसगढ़ के रास्ते बरेली (UP) लेकर जा रहे 4 गांजा तस्करों को कुनकुरी पुलिस ने किया गिरफ्तार, 4 लाख के 41 किलो गांजा के साथ 2 कार जप्त
आरोपियों के कब्जे से 41 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमत लगभग 400000/- रू (चार लाख रुपये), एक टाटा नेक्सान कीमत 1000000/- रू व एक सेलेरियो गाड़ी कीमत 500000/- रु जप्त किया गया सभी आरोपीगण उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली के रहने वाले आरोपियो के विरुद्ध थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 189/2022 धारा 20(B) NDPS act का अपराध पंजीबद्ध किया गया। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की दिनांक 11.09.2022 को मुखबिर से थाना कुनकुरी को सूचना मिली कि तपकरा लवाकेरा के रास्ते 02 यूपी नंबर…
Read Moreसोचा नहीं था कभी हवाई जहाज में सफर कर पाएंगे, गोधन न्याय योजना ने उम्र के इस पड़ाव में सपने को साकार किया, वर्मी कंपोस्ट खाद से आय अर्जित कर 10 महिलाओं ने सपनों को दिया वास्तविक उड़ान
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायगढ़ जिले के लैलूंगा ब्लॉक के झंवरपुर गांव की रहने वाली 40 साल की सुशीला पैंकरा का बचपन से एक ही सपना था, हवाई जहाज में सफर करना। लेकिन उन्हें ये बताया गया था कि दूरस्थ आदिवासी अंचल के लोगों के लिए ये ऐसा सपना है जिसका साकार हो पाना संभव नहीं है। सुशीला को भी ढलती उम्र और परिवार की बढ़ती जिम्मेदारियों के साथ ऐसा ही महसूस होने लगा था और वह अपने सपने को लगभग भूल चुकी थी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल…
Read Moreमुख्य सचिव ने नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच की तैयारियों की समीक्षा की
27 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में होगा रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमी फाइनल और फाइनल मैच का आयोजन सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने किया जाएगा आयोजन, तैयारियां शुरू समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर सड़क दुर्घटनाओं से बचाव के लिए जन-जागरूकता लाने नवा रायपुर के परसदा स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 27 सितम्बर से एक अक्टूबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज क्रिकेट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल मैच का आयोजन होगा। क्रिकेट मैच के आयोजन…
Read Moreभेंट मुलाकात अभियान : मुख्यमंत्री का सोंढ़ी (बेहरा) समाज की महिलाओं ने लड्डू से तौलकर व्यक्त किया आभार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सोंढ़ी (बेहरा) समाज की महिलाओं ने रायगढ़ में समाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि और 75 सौ वर्गफुट जमीन स्वीकृत करने पर लड्डुओं से तौलकर आभार व्यक्त किया।
Read Moreभेंट मुलाकात अभियान : मुख्यमंत्री ने श्री जगन्नाथ मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट मुलाकात अभियान के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के ग्राम राजपुर पहुंचे। उन्होंने यहां स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भी शामिल हुए। व्यासपीठ पर बैठे कथावाचक पंडित तारेंन्द्र कृष्ण जी महाराज ने मुख्यमंत्री श्री बघेल का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा…
Read Moreमुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के ग्राम राजपुर पहुंचे
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर/रायगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात के लिए रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के ग्राम राजपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ग्राम राजपुर आगमन पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया, मुख्यमंत्री ने हाथ मिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। मुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रभारी मंत्री डॉ.प्रेम साय सिंह टेकाम एवं मुख्यमंत्री के सचिव डॉ एस. भारतीदासन भी हैं। विधायक लैलूंगा चक्रधर सिंह सिदार, संभाग आयुक्त डॉ.संजय अलंग, प्रभारी सचिव निरंजन दास, आईजी बिलासपुर रतन डांगी, कलेक्टर श्रीमती रानू साहू, एसपी अभिषेक मीणा, डीएफओ धरमजयगढ़ अभिषेक जोगावत…
Read Moreसंसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने किया कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र का सघन दौरा, महिला समूहों से आय बढ़ाने और योजनाओं के प्रगति हुई चर्चा
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने कुनकुरी विधानसभा के नारायणपुर,केराडीह, बंदरचुँवा, कंडोरा, नारायणपुर क्षेत्र का भ्रमण कर आम जन से मुलाक़ात की उनकी विभिन्न समस्याओं का समाधान किया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान उन्होंने क्षेत्र के महिला समूहों से भी मुलाकात कर योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करके समूहों द्वारा किये जा रहे कार्यों को बढ़ावा देने हेतु विचार विमर्श किया। उन्होंने कुनकुरी विधानसभा के क्षेत्र केराडीह, बंदरचुँवा, कंडोरा, नारायणपुर क्लस्टर विहान समूह के साथ मुलाकात कर आय वृद्धि के लिए योजनाओं के प्रगति…
Read More