समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण अभियान अंतर्गत राष्ट्रीय पोषण माह माह का आयोजन 01 सितम्बर से 30 सितम्बर 2022 के मध्य किया जा रहा है। इसी तारतम्य मे एकीकृत बाल विकास परियोजना जांजगीर के सभी 213 आगनबाड़ी केन्द्रों मे जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। कुपोषण एवं एनीमिया के स्तर मे उल्लेखनीय कमी लाने के उद्देश्य से जनसमुदाय तक स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता संबंधित व्यापक प्रचार एवं प्रभावी व्यवहार परिवर्तन हेतु प्रस्तावित गतिविधियों को जनआंदोलन का रूप देकर…
Read MoreAuthor: Sagar Joshi [SAMDARSHI NEWS]
गिरदावरी में नहीं चलेगी लापरवाही, कलेक्टर ने खेत में उतरकर किया निरीक्षण
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चाम्पा वाहन से उतरकर गांव की गलियों, पगडंडियों और तालाब के पार में पैदल तो कभी बारिश के पानी और कीचड़ से बचने छलांग लगाते हुए हुए कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज लहलहाते खेतों के पास पहुचकर गिरदावरी के कार्यों की जांच की। तहसीलदार, राजस्व निरीक्षकों और पटवारियों की उपस्थिति में उनके द्वारा बनाए गए रिपोर्ट का बारीकी से मिलान किया और कहा कि गिरदावरी कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। राज्य शासन की योजना के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी…
Read Moreबाल संरक्षण गृह में किशोरों के लिए आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला का हुआ आयोजन, किशोरों को नकारात्मकता को छोड़कर सकारात्मक रहने की दी गई सीख
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, बिलासपुर ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम सप्ताह’ के तहत बुधवार को बाल संरक्षण गृह सरकंडा, बिलासपुर में किशोरों के लिए आत्महत्या रोकथाम पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। इस दौरान विशेषज्ञों द्वारा आत्महत्या रोकथाम के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। साथ ही मानसिक स्वास्थ्य काउंसलिंग के माध्यम से आत्महत्या के विचारों को त्यागने, जीवन प्रबंधन, नकारात्मक विचारों को छोड़कर सकारात्मक रहने, तनाव से बचने के आवश्यक उपाय, नशे से होने वाले दुष्प्रभाव, मानसिक स्वास्थ्य, लक्षण एवं उपचार के बारे में भी बताया गया। साथ ही विभिन्न गतिविधियों के…
Read Moreजिले को सूखा व प्लास्टिक कचरा से मुक्त रखने हेतु कार्य योजना पर चर्चा : स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता- कलेक्टर चंदन कुमार
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जगदलपुर कलेक्टर चंदन कुमार ने कहा कि प्राकृतिक सुंदरता से भरा बस्तर के वातावरण को हमेशा शुद्ध रखने के लिए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है इसके लिए क्षेत्र एक-एक व्यक्ति के साथ समाजों के सहयोग से भी प्रयास करने जरूरत है। स्वच्छता के तहत रिसायकल वेस्ट मैनेजमेंट में बस्तर की अलग पहचान बनाने का प्रयास किया जाना है। कलेक्टर श्री कुमार बुधवार को जिला कार्यालय के आस्था हाल में आयोजित नगरीय निकाय के स्वच्छता कार्यक्रम और स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षा कर…
Read Moreकोविड से रिकवरी के बाद टीबी की जांच अवश्य कराएं, कमजोर इम्युनिटी की वजह से संक्रमित होने की ज्यादा संभावना, टीबी के मरीजों का कोविड वैक्सीनेशन जरूरी
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कोरोना संक्रमण के मरीज ठीक होने के बाद अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। कई रोगियों में कोरोना से ठीक होने के बाद टीबी के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। कुछ रोगियों को खून की उल्टी के साथ पीलिया आदि की शिकायत भी देखने को मिल रही है। कोविड के दूरगामी परिणामों को ध्यान में रखते हुए विशेषज्ञों का कहना है कि ठीक होने के बाद भी रोगी को बलगम की जांच अवश्य करानी चाहिए। टीबी और कोविड दोनों संक्रामक रोग हैं जो मुख्य…
Read Moreछत्तीसगढ़ में 9 सितम्बर से होंगे 33 जिले, मुख्यमंत्री करेगें 2 नए जिलों का शुभारम्भ : 32वां जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर और सक्ती 33वां जिला के रूप में आएंगे अस्तित्व में
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक कार्यालय का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन मुख्यमंत्री नवगठित जिलावासियों को देंगे करोड़ांे रुपए के विकास कार्यों की सौगात समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेशवासियों को पिछले सप्ताह 3 नए जिलों की सौगात देने के बाद आगामी 9 सितम्बर को 2 नए जिलों का शुभारम्भ करने जा रहे हैं। इस दिन से 32वां जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी- भरतपुर और सक्ती 33वां जिला के रूप में अस्तित्व में आएंगे । इस तरह प्रदेश में जिलों की संख्या बढ़ कर 33 हो जायेगी। नवगठित जिलों में मुख्यमंत्री श्री बघेल कलेक्टर…
Read Moreविश्व साक्षरता दिवस से बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विशेष अभियान, प्राथमिक और मिडिल स्कूलों के बच्चों के भाषायी कौशल और गणितीय कौशल पर फोकस
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर विश्व साक्षरता दिवस से छत्तीसगढ़ के बच्चों के भविष्य को गढ़ने और उन्हें हर क्षेत्र में आगे लाने के लिए उनमें भाषायी कौशल के साथ-साथ गणितीय कौशल के विकास के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया जा रहा है। इस दिन से राज्य के सभी प्राथमिक एवं मिडिल स्कूलों में गढ़बो नवा भविष्य कार्यक्रम के तहत पठन सामग्री का वाचन, सौ दिन सौ कहानियां, मुस्कान पुस्तकालय का नियमित उपयोग किया जाएगा। बच्चों में मूलभूत कौशल का विकास के साथ शुरूआती कक्षाओं में अंग्रेजी बोलचाल पर काय किया…
Read Moreमुख्यमंत्री की पहल: छत्तीसगढ़ में अब ई.डब्ल्यू.एस. विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क कोचिंग, प्रतिष्ठित कोचिंग इंस्टीट्यूट देंगे CA/CS & CLAT, NDA जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के लिए कोचिंग
अखिल भारतीय इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग की रहेगी व्यवस्था अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं ई.डब्लू.एस. वर्ग के 400 छात्र-छात्राओं को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की मिलेगी निःशुल्क कोचिंग समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर अब राज्य के ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों को अखिल भारतीय इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के साथ साथ CA/CS & CLAT, NDA जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग की सुविधा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने ई.डब्ल्यू. एस. वर्ग के विद्यार्थियों के परिवार की…
Read Moreअक्षरों से अलख जगाने का दिवस है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस : मुख्यमंत्री
अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बधाई समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 8 सितम्बर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री बघेल ने आज यहां जारी अपने बधाई संदेश में कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस अक्षरों की अलख जगाने का दिन है, अक्षर ज्ञान की महत्ता बताने का दिन है। यह अक्षर ज्ञान के प्रकाश से समाज में सुख और समृद्धि फैलाने के संकल्प लेने का दिन है। उन्होंने कहा है कि वास्तव में अक्षर ज्ञान…
Read Moreमुख्य सचिव ने राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की, सड़क निर्माण परियोजनाओं के कार्य समय सीमा में पूर्ण करें : मुख्य सचिव अमिताभ जैन
समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये प्रदेश के विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क परियोजनाओं की समीक्षा की। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अंतर्गत शीघ्र पूर्ण होने वाले कार्य, लंबित कार्य एवं सड़कों के प्रगतिरत कार्यों की विस्तार से समीक्षा हुई। बैठक में बस्तर संभाग के अंतर्गत सड़क परियोजनाओं के कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। बैठक में डीजीपी श्री अशोक जुनेजा एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव श्री सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी…
Read More