धरमजयगढ़ लोहरदगा रेललाइन सर्वे की स्वीकृति रचेगी जशपुर जिले में विकास का नया इतिहास : श्रीमती गोमती साय

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/फरसाबहार कोरबा लोहरदगा रेल लाइन का पांच दशक पुरान सपना पूरा होने का समय समीप आ गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने छत्तीसगढ़ की जनता की विकास की जरूरत को महसूस करते हुए,इस रेल लाइन के निर्माण के लिए नए सिरे से सर्वे की स्वीकृति देते हुए,8 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। रेल विभाग ने इस सर्वे के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। रायगढ़ लोकसभा की सांसद श्रीमती गोमती साय ने यह जानकारी देते हुए बताया कि धरमजयगढ़,पत्थलगांव लोहरदगा…

Read More

अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन करने वालों पर की जा रही लगातार कार्रवाई : आरोपी के कब्जे से 10 लीटर अवैध देशी प्लेन शराब एवं संलिप्त बाइक किया गया बरामद

आरोपी को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा दिनांक 29.07.2022 को एक व्यक्ति  मोटर सायकल हिरो एच . एफ . डिलक्स क्रमांक सी . जी 11 ए जी 7533 मे अवैध देशी प्लेन शराब  सक्ती से हरदा की ओर जाने की सूचना प्राप्त होने पर  सक्ती पुलिस स्टाफ  राजापारा चौक सक्ती के पास घात लगाकर बैठे थे कि बुधवारी बाजार पारा सक्ती के तरफ से उक्त व्यक्ति के आने पर  घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम सुरेन्द्र सिंह सिदार निवासी हरदा…

Read More

लंबे समय से फरार 3 वारंटियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली सफलता, गिरफ्तारी के डर से थे फरार

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस थाना जैजैपुर के अपराध क्रमांक 38/18 धारा 294,506,323,34 भादवि के आरोपी सागर निराला निवासी कुरदा जो लंबे समय से गिरफ्तारी के डर से फरार था जिसके विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। आरोपी के घर में आने की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल थाना जैजैपुर पुलिस द्वारा आरोपी के घर में दबिश देकर आरोपी सागर निराला को गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार थाना जैजैपुर के अपराध क्रमांक 80/20 धारा 294,506,323,34 भादवि के फरार आरोपी गंगाराम टंडन…

Read More

नौकरी लगाने के नाम से 13 लाख पचास हजार रूपये की धोखाधड़ी करने वाली महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

आरोपी को बिलासपुर से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक पंजीबद्ध 496/22 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थिया श्रीमती सीमा वस्त्राकार उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 न्यू चंदनियापारा जांजगीर द्वारा थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि करूणा शर्मा निवासी आर 01 फेस 03 रामा लाईफ सिटी थाना सकरी जिला बिलासपुर जो कि सन् 2017- 2018 में जांजगीर चंदनियापारा में अपने पति स्व0 राजीव नयन शर्मा के साथ मिलकर विजन इंस्टीट्यूट चला रही थी। सन् 2019…

Read More

किसानों से वादा कर धोखा देना भाजपा का चरित्र : सीएम भूपेश बघेल की सरकार किसानों को धान की जो कीमत दे रही है वह किसी भी भाजपा शासित राज्य में नहीं मिल रहा है –

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर भाजपा की राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी भूल रही है की केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद देश का किसान सबसे ज्यादा हताश और परेशान है तीन काले कृषि कानून के खिलाफ 14 माह से अधिक देशभर के किसान दिल्ली के सड़कों में बैठकर आंदोलन किए 700 किसानों की शहादत हो गई दुर्भाग्य की बात है भाजपा नेताओं ने किसान आंदोलन…

Read More

सेहत : संयमित दिनचर्या और संतुलित खानपान बचाता है कई बीमारियों से

कीटनाशक, प्रदूषण, मोटापा तथा शारीरिक श्रम व व्यायाम की कमी भी जीवन-शैली से जुड़े रोगों के लिए जिम्मेदार मधुमेह, उच्च रक्तचाप व हृदय रोगों के बचने के लिए वसायुक्त खाद्य पदार्थों, जंक-फूड, कोल्डड्रिंक्स, मांसाहार, मद्मपान और धूम्रपान से करें परहेज समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर आधुनिक जीवन-शैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान के कारण एक बड़ी आबादी मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और कैंसर जैसी बीमारियों से जूझ रही है। किशोर और युवा भी इनकी चपेट में आ रहे हैं। जीवन-शैली से जुड़े इन रोगों के लिए मुख्यतः अनुवांशिक, हमारी खानपान से…

Read More

केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं सातवें वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता की मांग को लेकर  कर्मचारियों की ऐतिहासिक महारैली सफल

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर केंद्र के समान महंगाई भत्ता एवं  सातवें वेतनमान अनुसार गृह भाड़ा भत्ता को लेकर 25 जुलाई से 29 जुलाई 2022 तक पांच दिवसीय निश्चित कालीन हड़ताल का अंतिम दिन आज 29 जुलाई को महारैली का आयोजन किया गया । यह रैली धरना स्थल। रणजीता  स्टेडियम से प्रारम्भ होकर महाराजा चौक – बस स्टैंड होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुँच कर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया ।  रोजी रोटी की लड़ाई में महारैली में जशपुर ज़िले के…

Read More

मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं परिवार सशक्तिकरण योजना के हितग्राहियों के मानदेय की राशि में फर्जीवाड़ा करने वाला आरोपी गिरफ्तार, आरोपी को जशपुर से किया गया गिरफ्तार

आरोपी द्वारा 30 हितग्राहियों के खाते में हेराफेरी कर 02 लाख 40 हजार रूपये की धोखाधड़ी की गई आरोपी के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 494/20 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा प्रार्थी सुरेश कुर्रे निवासी बाल्कोनगर कोरबा को आरोपी रमेश कुमार यादव द्वारा फर्जीवाड़ा कर गबन करने की जानकारी प्राप्त होने पर प्रार्थी द्वारा श्रम विभाग जांजगीर से आरटीआई के तहत् जानकारी ली गई, जिसमें जिसमें छ0ग0 अभिनंदन एजुकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी के द्वारा मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं परिवार सशक्तीकरण योजना के तहत विभिन्न ट्रेडों जैसे…

Read More

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से अभ्रदता भाजपा की निम्नस्तरी हरकत – मोहन मरकाम

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ मोदी सरकार की मंत्री स्मृति इरानी सहित भाजपा के सांसदों द्वारा की गयी अभ्रदता अक्षम्य अपराध है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा के नेता सत्ता और बहुमत के अतिवाद में विपक्ष के नेताओं के प्रति जो असम्मान जनक बर्ताव कर रहे हैं उससे समूचा देश शर्मशार हो रहा है। भाजपाई राजनैतिक शिष्टाचार को भूल गये है। भाजपा यह समझती है कि वह अभ्रदता कर हल्ला मचा कर कांग्रेस के नेताओं की आवाज को दबा देगी तो…

Read More

हरेली पर्व के अवसर पर स्कूली बच्चों ने गेड़ी दौड़, फुगड़ी, खो- खो आदि पारंपरिक खेलो का उठाया आनंद

जिले के स्कूलों में आयोजित हुए विभिन्न कार्यक्रम समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक त्यौहार हरेली के अवसर पर जिले के स्कूलों में भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान बच्चों ने गेड़ी चढ़कर, बालिकाओं ने खो-खो और फुगड़ी आदि खेलकर पारंपरिक खेलों का भरपूर आनंद उठाया। जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में भी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसी प्रकार जिले के आश्रम- छात्रावासों में भी हरेली पर्व मनाया गया। मदवानी के आश्रम में निवासरत बच्चों ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक व्यंजन ठेठरी,…

Read More