प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के लिए 31 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जशपुर द्वारा केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री खाद्य उद्यम उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के लिए ऑनलाईन आवेदन 31 अक्टूबर तक आमंत्रित किया गया है। योजनांतर्गत जिले में चावल पर आधारित उद्योग बेकरी उद्योग, नमकीन, मिक्चर, मुरमुरा, मुरकु, पोहा, मशाला, आचार, पापड़,बड़ी, बेसन, मैदा सूजी, तेल आदि खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित किया जा सकता है।  इस योजना के अंतर्गत प्रति पात्र उद्योगों को परियोजना लागत का 35 प्रतिशत अधिकतम 10 लाख रुपए अनुदान दिया जाएगा। इस हेतु उद्यमी आवश्यक दस्तावेजों आधार-पेन कार्ड,बैंक पास बुक,…

Read More

जशपुर : दलहन फसल के उपार्जन हेतु प्राईस सपोर्ट स्कीम के क्रियान्वयन के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्ग दर्शन में कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय सरंक्षण अभियान पी.एम.आशा योजना के अंतर्गत खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर अरहर, उड़द एवं मूंग दलहन फसलों के उपार्जन हेतु प्राईस स्पोर्ट स्कीम के क्रियान्वयन हेतु सभी एसडीएम, तहसीलदार, एसएडीओ, आरएईओ,सहायक पंजीयक सहकारी संस्थान, खाद्य अधिकारी, नोडल अधिकारी अपेक्स बैंक, डीएमओ, सचिव कृषि उपज मंडी सहित अन्य संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश जारी किया गया है। जारी दिशा-निर्देश के तहत उक्त योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने…

Read More

जशपुर वर्षा अपडेट: जिले में 01 जून से अब 1034.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1034.5 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है। जिले में बीते 10 वर्षों की तुलना में 04 अक्टूबर तक औसत वर्षा 1055.1 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 8.7 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक जशपुर तहसील में 1145.9 मिमी, मनोरा में 1020.4 मिमी, कुनकुरी में 1125.8 मिमी, दुलदुला में 970.9 मिमी, फरसाबहार में 815.6 मिमी, बगीचा में 1151.4 मिमी, कांसाबेल में 916.4 मिमी, पत्थलगांव में 1003.4 मिमी…

Read More

जशपुर : सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति हेतु अंतिम व प्रतीक्षा सूची जारी

अभ्यर्थी जिले के वेबसाइट एवं कार्यालय के सूचना पटल पर  सूची का कर सकते है अवलोकन समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में पशु चिकित्सा सेवाएं विभाग में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी के 10 पदों पर  संविदा नियुक्ति हेतु छत्तीसगढ़ शासन से स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके अंतर्गत शासन के निर्धारित आरक्षण रोस्टर अनुसार विभाग द्वारा अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाया गया था। इस संबंध में प्राप्त आवेदन पत्रों की छानबीन एवं दस्तावेज सत्यापन उपरांत मेरिट सूची जारी कर दावा आपत्ति आमंत्रित किया गया था। कार्यालय…

Read More

जशपुर : योजना एवं सांख्यिकी विभाग में वाहन चालक के एक पद पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों की पात्र अपात्र सूची जारी, दावा आपत्ति आमंत्रित

जारी सूची के सम्बंध में अभ्यर्थियों से 13 अक्टूबर तक दावा आपत्ति आमंत्रित समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कार्यालय कलेक्टर योजना एवं सांख्यिकी विभाग में वाहन चालक के एक पद पर कलेक्टर दर पर नियुक्ति हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन मंगाया गया था। उक्त पद हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों का चयन समिति द्वारा निरीक्षण उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची तैयार किया गया है। जिसका प्रकाशन जिला कार्यालय के सूचना पटल पर किया गया है एवं अवलोकन हेतु जिले के वेबसाईट www.jashpur.nic.in पर अपलोड किया गया है।  कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार…

Read More

कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक : जिले के अधिकारियों कर्मचारियों को समय पर उपस्थित और जनता का काम सुगमता से कराने के दिए निर्देश, सभी शासकीय कार्यालय आमजनता की सुविधाओं के लिए है संचालित – कलेक्टर

छत्तीसगढीया ओलंपिक : 6 अक्टूबर से सभी ग्राम पंचायतों में भव्य रूप से होगा शुभारंभ जिले में गोमूत्र खरीदी बढ़ाने और बनने वाले उत्पाद का प्रचार-प्रसार कर किसानों के लिए प्रदर्शन केंद्र लगाने के निर्देश जिले के सभी आदिवासी छात्रावासों का जीर्णोद्धार कर दिया जाएगा नया कलेवर समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर चांपा कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्ट्रेट परिसर के सभाकक्ष में साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि आप सभी अधिकारियों को आम जनता की सुविधाओं के लिए नियुक्त किया गया है। इसलिए सभी…

Read More

नए स्वरूप में खिला बारनवापारा अभ्यारण्य : वन्यप्राणी रहवास उन्नयन कार्यरू कैम्पा मद से 5920 हेक्टेयर रकबा में हुआ सघन लेन्टाना तथा यूपोटोरियम उन्मूलन का कार्य

वन्यप्राणियों के रहवास तथा चारागाह के लिए अच्छी सुविधा विकसित राजधानी से 100 किमी की दूरी पर स्थित अभ्यारण्य में बहुतायत संख्या में हैं वन्यप्राणी समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर छत्तीसगढ़ का सबसे उत्कृष्ट तथा आकर्षक अभ्यारण्य बारनवापारा का नया स्वरूप में कायाकल्प हुआ है। यह कायाकल्प वन्यप्राणी रहवास उन्नयन कार्य के अंतर्गत कैम्पा (छत्तीसगढ़ प्रतिकरात्मक वनरोपण निधि प्रबंधन और योजना प्राधिकरण) के वार्षिक कार्ययोजना 2021-22 में स्वीकृत राशि से किया गया है। इसके तहत 5 हजार 920 हेक्टेयर रकबा में सघन लेन्टाना उन्मूलन तथा यूपोटोरियम उन्मूलन का कार्य हुआ है।…

Read More

ब्रेकिंग: राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों का हुआ तबादला, कुनकुरी एसडीएम रवि राही का स्थानांतरण हुआ सरगुजा संयुक्त कलेक्टर के पद पर, दुलदुला जनपद के सीईओ का भी हुआ स्थानांतरण बिलासपुर….देखे पूरा आदेश…

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय रायपुर द्वारा जारी आदेश दिनांक 3 अक्टूबर 2022 के द्वारा राज्य प्रशासनिक सेवा के 20 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित किया है। जारी आदेश के अनुसार कुनकुरी एसडीएम रवि राही का स्थानांतरण संयुक्त कलेक्टर सरगुजा के रूप में किया गया है वही बीजापुर के डिप्टी कलेक्टर प्रशांत कुमार कुशवाहा डिप्टी कलेक्टर जशपुर के पद पर स्थानांतरित होकर आ रहे है। दुलदुला जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग सिंह वर्मा भी डिप्टी कलेक्टर जिला बिलासपुर के लिये स्थानांतरित किये…

Read More

ब्रेकिंग : जशपुर कलेक्टर रितेश अग्रवाल का हुआ स्थानांतरण, रवि मित्तल होंगे जशपुर के नये कलेक्टर, देखे स्थानांतरण की पूरी सूची…..

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर/रायपुर छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश दिनांक 3 अक्टूबर 2022 के अनुसार जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यान्त तक प्रबंध संचालक छ.ग. पाठ्य पुस्तक निगम लिमिटेड के पद पर पदस्थ किया गया है। वही मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रायपुर रवि मित्तल (भाप्रसे 2016) को जशपुर कलेक्टर के पद पर पदस्थ किया गया है। देखे पुरा आदेश…

Read More

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की तैयारियां जोरों पर, मुख्य सचिव ने राज्य स्तरीय समन्वय समिति की बैठक ली

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन 06 अक्टूबर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक खेलों का आयोजन 6 स्तरों में होगा : 6 अक्टूबर को राजीव युवा मितान क्लब स्तर से होगी शुरूआत समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों का आयोजन पहली बार आगामी 06 अक्टूबर 2022 से 06 जनवरी 2023 तक किया जा रहा है। इन खेलों की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। तैयारियों के सिलसिले…

Read More