आदिम जाति कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालय के प्राचार्य एवं शासकीय तथा अशासकीय छात्रावास-आश्रम अधीक्षकों की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

बैठक में विषेष पिछड़ी जनजाति के बच्चों को शत् प्रतिषत प्रवेष दिए जाने एवं वृक्षारोपण में नीबू, मुनगा/मुनगी अनिवार्य रूप से रोपण के निर्देष समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर दिनाँक 03.07.2022 को आदिम जाति कल्याण विभाग के उप-आयुक्त श्री बी.के. राजपूत की अध्यक्षता में विभाग द्वारा संचालित आवासीय विद्यालय के प्राचार्यो एवं शासकीय तथा अषासकीय छात्रावास-आश्रमों के अधीक्षकों की जिला स्तरीय बैठक स्वामी आत्मानन्द हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट आवासीय विद्यालय के सभागार में आयोजित की गई। नवीन शैक्षणिक सत्र् 2022-23 में विभागीय आवासीय विद्यालयों/ छात्रावास-आश्रमों के सुचारू रूप से संचालन तथा छात्र-छात्राओं…

Read More

जशपुर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने 3 दिवसीय जशपुर मानसून इन्फ्लुएंसर्स मीट कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स 10 जुलाई तक कर सकते है पंजीयन अधिक जानकारी के लिए 07763-299151, 7587731093,एवं  7379882342 पर किया जा सकता है  संपर्क समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर जिला प्रशासन द्वारा जशपुर में पर्यटन  को  बढ़ावा देने के लिए आगामी 22 से 24 जुलाई 2022 को 3 दिवसीय जशपुर मॉनसून इन्फ्लुएंसर्स मीट कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें  कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स को विभिन्न पर्यटन स्थल  घूमने जैसी अन्य गतिविधियां शामिल है। इस हेतु इंफ्लुएंसर्स  10 जुलाई तक पंजीयन कर सकते  है। प्राप्त जानकारी के…

Read More

नगर पालिका परिषद जशपुर में सुबह 11 से शाम 5 बजे तक बनाया जा रहा आयुष्मान कार्ड

हितग्राही राशन एवं आधार कार्ड के साथ नगर पालिका परिषद में उपस्थित होकर बनवा सकते है अपना आयुष्मान कार्ड समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना अंतर्गत नगर पालिका परिषद जशपुर में प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है। सीएमओ नगर पालिका ने बताया कि नगर पालिका जशपुर के अंतर्गत आने वाले सभी हितग्राही जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है वे अपना राशन कार्ड एवं…

Read More

स्पेशल स्टोरी भेंट मुलाकात : मुझे नहीं पता था कि समर्थन मूल्य क्या होता है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना क्या है, अब मैं धान भी बेचूंगा और योजनाओं का लाभ भी लूंगा

जंगल बचाने और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रयास अतुल्य है तीन दिन में मुख्यमंत्री के हाथों जिले में 1848 हितग्राहियों को मिला वनाधिकार पट्टा कोरिया जिले में 17 हजार से ज्यादा वन अधिकार पट्टों का हो चुका है वितरण समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर खड़गंवा ब्लाक के चिरमी गांव के रहने वाले दुर्गेश को आज मुख्यमंत्री के हाथों 6.25 एकड़ रकबा का वन अधिकार प्रमाण पत्र मिला है. दुर्गेश को इस बात की खुशी है कि ये प्रमाण पत्र खुद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री…

Read More

मुख्यमंत्री ने ग्राम पोंड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर मुख्यमंत्री ने प्रसूता वार्ड में शिशुवती माता फूलबसिया और संतोषी का हाल चाल जाना और उन्हें फलों की टोकरी, बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र तथा जननी सुरक्षा योजना के तहत 1400 रुपये का चेक प्रदान किया मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स उनीता सिंह की 7 महीने की नन्हीं बच्ची गरिमा को दुलारते हुए गोद में उठा लिया। मम्मी की ड्यूटी पर साथ आई नन्ही गरिमा को प्यार करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा- ये भी डॉक्टर बनेगी ! मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में…

Read More

32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ अवैध शराब बिक्री करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में, अवैध रूप से शराब की बिक्री एवं तस्करी करने वालों पर की जा रही लगातार कार्यवाही

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जांजगीर-चांपा पुलिस ने बताया की दिनांक 02-07-22 को थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम हरदी महामाया निवासी सुखसागर गन्धर्व अवैध देशी शराब की बिक्री करता है जिसकी सूचना प्राप्त होने पर बलौदा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही किया गया। सुखसागर गंधर्व के कब्जे से 32 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2560 रूपये को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 280/22 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया। आरोपी सुखसागर गंधर्व उम्र 45 वर्ष निवासी हरदी महामाया द्वारा अवैध शराब बिक्री करना पाये जाने पर…

Read More

पहले कहा शादी करूंगा अब कर रहा टाल मटोल, युवती को पता चला कही और कर रहा है सगाई, युवती ने पुलिस में लिखाई रिपोर्ट, दुष्कर्म के आरोप में युवक हुआ गिरफ्तार

युवती को शादी करने का झांसा देकर विगत 03 वर्षों से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को फरसाबहार पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक अभिरक्षा में थाना फरसाबहार में आरोपी सुरेश पैंकरा के विरूद्ध अप.क्र. 41/2022 धारा 376 भा.द.वि. का अपराध पंजीबद्ध समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि थाना फरसाबहार क्षेत्रांतर्गत रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने दिनांक 23.06.2022 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम घोघरा लकरामुड़ा का रहने वाला सुरेश पैंकरा इसके साथ वर्ष 2019 से शादी…

Read More

हत्या के प्रकरण का खुलासा : वर्ष 2020 में हत्या कर अण्डमान एवं मुंबई फरार हुए आरोपियों को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, शराब के नशे में खेत में लगे साल पेड़ काटने एवं खंभा उखाड़ने की बात को लेकर 32 वर्षीय युवक की हत्या कर हुए थे फरार

आरोपी रॉबर्ट कुजूर के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल को पुलिस ने किया जप्त,   थाना बगीचा में आरोपियों के विरूद्ध अप.क्र. 139/2020 धारा 302, 201, 34 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध आरोपीगण अजय यादव एवं रॉबर्ट कुजूर आदतन अपराधी, इनके विरुद्ध माननीय न्यायालय द्वारा चोरी के प्रकरण में भी स्थायी वारंट जारी किया गया है। समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, जशपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामले का विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी जेम्स तिर्की उम्र 40 साल निवासी कदमटोली घुघरी थाना बगीचा ने दिनांक 22.09.2020 को थाना…

Read More

कलेक्टर संजीव झा ने सरईडीह और अमरपुर गौठान का किया निरीक्षण : गौठानों में पहुंचकर रूरल इंडस्ट्रियल पार्क और आजीविका गतिविधियों का लिया जायजा

महिला समूहों को बडे स्तर पर सब्जी उत्पादन, मुर्गी पालन, बकरी पालन आदि गतिविधियों से जोडकर लाभान्वित करने के दिये निर्देश समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, कोरबा कलेक्टर संजीव झा ने आज कोरबा ब्लॉक के ग्राम पंचायत पहंदा के सरईडीह और विकासखण्ड कटघोरा ग्राम अमरपुर के गौठान का निरीक्षण किया। उन्होने अमरपुर गौठान में विकसित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने गौठानों में चल रही आजीविका गतिविधियों के संबंध में स्वसहायता समूह की महिलाओं से जानकारी ली। पहंदा गौठान में कार्यरत स्वसहायता समूह की महिलाओं ने…

Read More

पदभार ग्रहण करते ही काम पर कलेक्टर : छह विभागों की मैराथन बैठक, की कामकाज की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश

समदर्शी न्यूज़ ब्यूरो, रायपुर रायपुर जिले के कलेक्टर के रूप में पदभार संभालते ही डॉ सर्वेश्वर भुरे ने आज छह विभागों की मैराथन बैठक ली। कलेक्टर ने आज स्वास्थ्य, स्कूल शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, समाज कल्याण, स्मार्ट सिटी परियोजना और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बेक तो बेक बैठक कर विभागीय योजनाओं की जानकारी ली और अब तक हुए कामों की समीक्षा की। डॉ भुरे ने अपनी प्राथमिकताएं भी बताई और अधिकारियों को शासकीय योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों…

Read More